228119
सुल्तानपुर- 26 जनवरी को दिल्ली परेड में महिला प्रधान को किया गया आमंत्रित
Hayat Nagar, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर,महिला सशक्तिकरण का मतलब है,महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान बढ़ाना। आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में न सिर्फ मजबूत हो रही है बल्कि हर एक से साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इसी कड़ी में सुल्तानपुर की रहने वाली महिला ग्राम प्रधान रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया है। अपने गांव के साथ साथ उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है। गांव में करवाए गए तमाम विकास कार्यों के बदौलत आगामी 26 जनवरी को रिंकू सिंह को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोहतक में एक नवंबर को तीन राजनीतिक कार्यक्रम, सुरक्षा चुनौती बढ़ी
Rohtak, Haryana:हरियाणा और देश की राजनीति के लिहाज से एक नवंबर का दिन काफी अहम रहने वाला है। रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के मुद्दे पर पदयात्रा करेंगे, वहीं आम आदमी पार्टी भी प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। दूसरी तरफ इसी दिन दिल्ली में विपक्षी इंडी गठबंधन की रैली भी प्रस्तावित है यानी एक नवंबर को सियासत के तीन बड़े कार्यक्रमों के जरिए राजनीतिक दल अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे। रोहतक में खास बात यह है कि एक ही दिन दो प्रमुख राजनीतिक दलों के पैदल मार्च होने हैं। ऐसे में शहर की कानून व्यवस्था और यातायात संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। दोनों दलों के समर्थकों की भीड़, मार्च के रूट और कार्यक्रमों के समय को देखते हुए पुलिस को अभी से सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार करनी होगी, ताकि किसी तरह की टकराव की स्थिति पैदा न हो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व की ओर से पत्रकार वार्ताओं में अपने-अपने कार्यक्रमों की जानकारी दी जा चुकी है।0
0
Report
पटेल की 151वीं जयंती के राष्ट्रीय समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुँचेंगे
Delhi, Delhi:दिल्ली के पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151 वी जयंती पर राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया जा रहा है. समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा मंत्री कपिल मिश्रा सांसद कमलजीत सिंह सहरावत विधायक कैलाश गंगवाल के अलावा कई बीजेपी दिग्गज नेता होंगे शामिल. दिल्ली के पंजाबी बाग श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में चल रही है तैयारियां. सुरक्षा को लेकर होंगे खास इंतजाम. छात्राओं के द्वारा कॉलेज परिसर में रंगोली के द्वारा सजाया जाएगा. सरदार वल्लभाई पटेल की 151 जन्म जयंती देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है और इसी के तहत पंजाबी बाग स्थित spm ( श्यामा प्रसाद मुखर्जी)गर्ल्स कॉलेज में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय समारोह भारत भारती द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कपिल मिश्रा सहित सांसद कमलजीत सहरावत और इलाके के विधायक कैलाश गंगवाल भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान कॉलेज की लड़कियों की तरफ से राजनाथ सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा और कॉलेज के अलग-अलग हिस्सों में कॉलेज की लड़कियां रंगोलिया भी संजोई जाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर विधायक कैलाश गंगवाल ने बताया की रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर विशेष सुरक्षा इंतजाम दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए हैं. साथ ही जितने भी लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे वह देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंचेंगे ऐसे में सभी को एक अलग से आईडी कार्ड मुहैया कराया जाएगा. और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.0
0
Report
करवा चौथ के अवसर पर चांदनी चौक में मकान छत गिरी, बड़ा हादसा टला
New Delhi, Delhi:चांदनी चौक में एक जर्जर मकान की छत गिरी. करवा चौथ मनाने के लिए बाहर गया हुआ था परिवार, बड़ा हादसा टला. 40 साल से रह रहे परिवार ने मालिक पर लगाया साजिश का आरोप. दिल्ली के चांदनी चौक के कटरा बारयान इलाके मैं दो मंजिला मकान की छत गिर गई. गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार करवा चौथ मनाने बाहर गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. चांदनी चौक के कटरा परिवार पिछले 40 साल से इस मकान में किराए पर रह रहा था. परिवार का आरोप है कि अब मकान मालिक उनसे मकान खाली कराने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. इसी के चलते पिछले काफी समय से उनका बिजली और पानी का कनेक्शन भी कटवाया हुआ था, ताकि परिवार परेशान होकर खुद ही मकान खाली कर दे. परिवार का कहना है कि मकान मालिक ने जानबूझकर जर्जर मकान को गिरवाया है. हादसे के बाद परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, क्योंकि अब उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं बचा है. सूचना के मुताबिक, इस हादसे की सूचना दोपहर 1:18 मिनट पर फायर विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़िया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
रीवा में सवर्ण आंदोलन: EWS कल्याण बोर्ड और समान अधिकार की मांग
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में सवर्ण समाज ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्वामी विवेकानंद पार्क में आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए समान अधिकार देने और EWS कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई। आंदोलन में करणी सेना के कई नेता भी शामिल हुए। ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे आंदोलनकारी कलेक्टर की गैरमौजूदगी पर भड़क गए और कलेक्टर कक्ष के सामने बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने EWS वर्ग के कल्याण के लिए राज्य स्तरीय EWS कल्याण बोर्ड के गठन, EWS प्रमाण पत्र की पात्रता अवधि बढ़ाकर तीन वर्ष करने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव सहित कई मांगें उठाईं। प्रदर्शन में अलग-अलग राज्यों से पहुंचे करणी सेना के नेता भी शामिल हुए। इसके बाद आंदोलनकारी अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन कलेक्टर के मौजूद नहीं होने पर नाराज हो गए। आंदोलनकारियों कलेक्टर कक्ष के सामने बैठकर काफी देर तक विरोध करते रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पहुंचकर प्रदर्शन किया। काफी देर चले विरोध के बाद प्रशासन की ओर से एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने सभी वर्गों को समान अधिकार देने और EWS वर्ग की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।0
0
Report
तालाब में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत, गांव में मातम
Farrukhabad, Uttar Pradesh:तालाब में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत की घटना फर्रुखाबाद के कमालगंज में सामने आई है। अंकित, गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित तालाब पर गया था। उसी दौरान एक बच्चे ने उसे डूबते हुए देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तालाब से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना रशीदापुर गांव में घटी है। अंकित 18 वर्ष का पुत्र प्रमोद का था और वह कक्षा 12 का छात्र था, एक निजी विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है—मां अमरावती, बहन करिश्मा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Sant Kabir Nagar: 22.3 kg गांजे के साथ दो भाइयों की गिरफ्तारी
Uska Khurd, Uttar Pradesh:खबर संतकबीरनगर से है, जहां दुधारा पुलिस ने नशे के करोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिले में एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस टीम ने भरवलिया बाबू नहर पुलिया के पास से 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अवनीश सिंह उर्फ टोनी और अविनाश सिंह उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और भरवलिया बाबू थाना दुधारा के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से कुल 22 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।0
0
Report
Advertisement
बारिश से हजारों बोरी धान बर्बाद होने का खतरा, किसानों की मेहनत खतरे में
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:بارش سے ہزاروں بورى دھان برباد ہونے کا خطرہ، کھلے آسمان کے نیچے بھیگ رہی کسانوں کی محنت کانشاپی میں مسلسل ہو رہی بارش نے آذُوا मंडی میں دھان کی تحفظ یا رفتگی کی پول کھول دی ہے۔ نئی منڈی سائٹ پر ہزاروں بورى دھان کھلے آسمان کے نیچے رکھا ہوا ہے، جو بارش میں بھیگ رہا ہے۔ کچھ بوریوں کو ٹینٹ سے ڈھکا گیا ہے، جبکہ زیادہ تر دھان بارش کے پانی میں تر بتر ہو رہا ہے۔ حیرانی کی بات یہ ہے کہ تین دن پہلے ہی بارش کو لے کر ایڈوائزری جاری کی گئی تھی، اس کے باوجود ذمہ دار افسران نے دھان کو محفوظ رکھنے کے انتظامات نہیں کیے۔ ایسے میں کسانوں کی مہینوں کی محنت پر پانی پھیرنے کا خطرہ منڈرا رہا ہے۔ منڈی میں دھان کے رکھ رکھاؤ کو لے کر ذمہ داروں کی لاتعلقی پر گمبھیر سوال کھڑے ہو رہے ہیں۔0
0
Report
यूपी एटीएस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्त गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट。0
0
Report
अड़की हत्या: BJP की रिपोर्ट के बाद सरकार-प्रशासन पर हमला, निष्पक्ष जांच मांग
Ranchi, Jharkhand:खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई निर्मम हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सामने रखी है। बीजेपी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे विधि-व्यवस्था की विफलता करार दिया है। घटना के तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर एक उच्च-स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी में आजनेस्वर मुंडा, राजकुमार सिंह, संजीव टोपो, अशोक बराय, आरपी कुजूर और रांची पूर्वी के अध्यक्ष धीरज महतो सहित कई स्थानीय नेता शामिल थे। कमेटी ने 28 तारीख को घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों तथा परिजनों से मुलाकात की。 कमेटी ने अंदेशा जताया है कि जमीन की हेराफेरी या विभागीय भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर किसी बड़े दबाव या साजिश के तहत यह घटना अंजाम दी गई हो सकती है। सरकार और प्रशासन पर तीखे हमले बीजेपी नेताओं ने कहा कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं。 आज तकनीकी सेल और आधुनिक संसाधनों के होने के बावजूद अपराधियों का सुराग न मिल पाना झारखंड सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिस की लाचारी को दर्शाता है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासी, मूलवासी, महिलाएं, व्यापारी और आम नागरिक कोई भी सुरक्षित नहीं है। बीजेपी ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष उच्च-स्तरीय जांच हो, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए。 बाइट:समीर उरांव (पूर्व राज्य सभा सांसद)0
0
Report
Advertisement
क्रैश साइट विज़ुअल का नया दृश्य वायरल—देखिए फुटेज
Dehradun, Uttarakhand:क्रैश साइट विज़ुअल0
0
Report
अजमेर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन तेज, पुतला फूंका गया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच जारी जंग का आंदोलन अब तेज होता प्रतीत हो रहा है... अपनी अनेक मांगों को लेकर आंदोलन पर उतरे नर्सिंग कर्मियों सहित सफाई कर्मचारियों ने आपातकालीन इकाई के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर उपाधीक्षक डॉक्टर अमित यादव का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई.. आज तीसरे दिन भी नर्सिंग कर्मियों का दो घंटे कार्यबहिष्कार जारी रहा तो वही दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों ने साफ सफाई नहीं की .. इसके चलते अस्पताल में गंदगी का आलम रहा .. कर्मचारी नेताओं ने एक आवाज होकर ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह काम पर नहीं लौटेंगे... आंदोलन कर रहे कर्मचारी नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।0
0
Report
जयपुर के रामपुरा डाबड़ी-जालसू में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शुरू
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर सामने आई युवा, बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग सभी मतदान बूथ तक पहुँचे एंकर- पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर जिले के रामपुरा डाबड़ी और जालसू पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ..आज गांव का मुखिया चुना जाएगा....वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, मतदाताओं से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी .... 121 प्रदीप सोनी0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के सिंघाना में सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थरबाज़ी से तनाव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सिंघाना से बड़ी खबर: सिंघाना पंचायत समिति के अंतर्गत भैसावता पंचायत के सरपंच और पंच चुनाव के दौरान दो पक्ष आपस में आमने-सामने हो गए। मारपीट, पत्थरबाजी में एक व्यक्ति का सिर फूट गया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। वीडियो सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मतदान केंद्र के दरवाजे पर एक पक्ष के लोग गुस्से में पहुंचे। देखते ही देखते दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। बहसबाजी से मारपीट शुरू हो गई। लाठियां चलीं, कुर्सियां फेंकी गईं, पत्थर भी फेंके गए। पत्थरबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया। वह अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर तनावपूर्ण माहौल बना रहा। दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल बूथ के बाहर तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस दोनों पक्षों को समझाइश कर स्थिति संभालने में जुटी हुई है।0
0
Report
बावड़ी के अनवाना गांव में मतदान विवाद, आधे घंटे के लिए मतदान बाधित रहा
Jodhpur, Rajasthan:बावड़ी के अनवाना गांव में मतदान के दौरान हंगामा, आधे घंटे तक बाधित रहा मतदान बावड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तहत मतदान जारी है। इसी बीच बावड़ी के अनवाना गांव में फर्जी मतदान के आरोप को लेकर पोलिंग बूथ पर विवाद हो गया। ग्रामीणों और पोलिंग पार्टी के बीच कहासुनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मतपत्र भी फाड़ दिए, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। ग्रामीणों का आरोप है कि एक बुजुर्ग महिला को मतदान करवाने ले जाने के दौरान आरओ ने परिजनों को बाहर कर दिया और स्वयं वोट डाल दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को मौके से खदेड़ा। इस दौरान दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। करीब आधे घंटे बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा सुचारू करवा दी गई। फिलहाल पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी में मतदान जारी है।0
0
Report
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
