228001
Sultanpur - मौसम ने ली फिर करवट,कोहरे में चलना-फिरना हुआ मुश्किल
Sultanpur, Uttar Pradesh:जहां मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. आज सुबह गुरुवार पूरा जिला कोहरे की चपेट में है. कोहरे की वजह से 25 मीटर भी देखना हुआ मुश्किल, तो चलना और हुआ मुश्किल. इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई. हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है. सुबह देर से धूप निकलने पर कोहरा छंट सकता है, लोगों को ठंड से राहत मिलना अभी मुश्किल होगा. मौसम विभाग ने आसमान में बादल के साथ कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है,आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी में शहीद स्मारकों पर श्रद्धांजलि दी
Jagdalpur, Chhattisgarh:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झीरम घाटी पहुंचे, यहां उन्होंने झीरम शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही शहीदों के परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया और उनके बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धा एवं संकल्प के नारों के साथ उन्हें याद किया।0
0
Report
हर घर तिरंगा अभियान: मंडला पुलिस की बाइक रैली ने देशभक्ति का संदेश फैलाया
Mandla, Madhya Pradesh:1508ZMP_MANDLA_YATRA_R हर घर तिरंगा अभियान: मंडला पुलिस की भव्य बाइक रैली एंकर - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडला पुलिस ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में निकली रैली में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने तिरंगे की आन-बान-शान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। वीओ - रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन मंडला से हुआ, जहां कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए रक्षित केंद्र पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया।0
0
Report
झुंझुनूं में आंगनबाड़ी कर्मियों को रक्षाबन्धन पर 1100 रुपये DBT से सम्मानित
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद रक्षाबन्धन के उपलक्ष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों को मिली सम्मान राशि डीबीटी के जरिए 1100 रुपए की राशि की गई हस्तान्तरित झुंझुनूं की 1630 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला लाभ 1630 सहायिकाओं और 350 साथिनों को भी 1100 रुपए की राशि समेकित बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम झुंझुनूं जिला मुख्यालय के सूचना केंद्र सभागार में आयोजित हुआ। जहां जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों से संवाद किया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तान्तरित की। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों को 1100 रुपए की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले में 1630 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 1630 सहायिका और 350 साथिन कार्यरत हैं। सभी को 1100 रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की गई। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनें मौजूद रहीं।0
0
Report
Advertisement
हरियाली तीज पर मंत्री संपतिया उइके ने महिलाओं के साथ की जमकर खुशियां
Mandla, Madhya Pradesh:हरियाली तीज पर झूमीं मंत्री संपतिया उइके, महिलाओं के साथ साझा कीं खुशियां हरियाली तीज का भव्य उत्सव मंडला के नेहरू उद्यान, यानी लाड़ली बहना उद्यान में मनाया गया। सावन के गीत-संगीत और नृत्य के बीच कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भी महिलाओं के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं और जमकर झूमीं। सावन के गीतों और संगीत की धुन पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान मंत्री संपतिया उइके भी खुद को रोक नहीं पाईं और महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर झूमती नजर आईं। हरे परिधानों में सजी महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से पूरा उद्यान सावन की हरियाली और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक उत्सव के बीच महिलाओं ने जमकर खुशियां मनाईं। हरियाली तीज का यह आयोजन महिला सहभागिता, आपसी सौहार्द और हमारी पारंपरिक संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश करता नजर आया। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे माहौल को खास बना दिया। कुल मिलाकर मंडला का नेहरू उद्यान हरियाली तीज के रंग में सराबोर नजर आया, जहां महिलाओं के साथ मंत्री संपतिया उइके ने भी सावन की खुशियों को खुलकर साझा किया।0
0
Report
BSF के श्वान: ग्वालियर SAF मैदान पर आतंकी खोज और स्वच्छता संदेश से चकित
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर के कम्पू स्थित एसएएफ मैदान में BSF के प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी दक्षता से सबको हैरान कर दिया। टेकनपुर स्थित BSF के अंतरराष्ट्रीय स्तर के श्वान प्रशिक्षण केंद्र से आए इन जांबाजों ने आतंकी को पकड़ने, बम-विस्फोटक खोजने और ऊंची दीवारें पार करने जैसे करतब दिखाए। समारोह में श्वानों ने कई फीट ऊंची दीवार छलांग कर पार की, खड़ी सीढ़ियां चढ़ी-उतरीं और हैंडलर के इशारे पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। देशभक्ति के माहौल में इनके प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। इन श्वानों ने सिर्फ सुरक्षा के करतब ही नहीं दिखाए। अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देते हुए कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला। BSF अधिकारियों ने बताया कि टेकनपुर केंद्र में 1970 से श्वानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक करीब 6 हजार से ज्यादा श्वानों को नारकोटिक्स, एक्सप्लोसिव, ट्रैकर, माइंस और ड्रोन डिटेक्शन में पारंगत किया जा चुका है। केंद्र में देश-विदेश की सुरक्षा एजेंसियों के श्वानों को भी ट्रेनिंग मिलती है। 'वोकल फॉर लोकल' के तहत BSF अब रामपुर हाउंड और मुधोल हाउंड जैसी देशी नस्लों को भी प्रशिक्षित कर रहा है। करीब 20% श्वान देशी नस्ल के हैं। इन्हें 6 से 9 महीने में प्रशिक्षित किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इनमें शानदार ट्रैकिंग क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार काम करने की दक्षता होती है। स्वतंत्रता दिवस पर SAF मैदान में इन चार पैर वाले योद्धाओं के प्रदर्शन ने देश की सुरक्षा में उनके योगदान की अहम झलक पेश की।0
0
Report
चमोली: मदन कौशिक गोपेश्वर अस्पताल में घायलों से मिले, मदद का भरोसा जताया
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के जिला अस्पताल गोपेश्वर में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल हादसे में घायल लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मंत्री ने घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे, जहां उन्होंने टनल हादसे में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार घायलों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों की मदद और उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
दमोह में AI साइड इफेक्ट पर महिला के खिलाफ थाने में शिकायत, संगठन लामबंद
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह AI के साइड इफेक्ट, महिला की पोस्ट पर बबाल एंकर/ एआई तकनीक को चलन में आए अभी कुछ वक्त ही हुआ है और इसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। दमोह से एक ऐसी ही साइड इफेक्ट की खबर है जिसमें एक महिला के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत हुई है मामला जिले के पटेरा का है इसी इलाके में रहने वाली एक महिला की सोशल मीडिया पोस्ट से बबाल खड़ा हुआ है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ गौ सेवकों ने इस फोटो और पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई है और ये तमाम लोग पटेरा थाने पहुंचे जहां उन्होंने महिला के खिलाफ शिकायत दी है और कहा है कि ऐसी पोस्ट सेना के जवानों का अपमान है और ये असहनीय है। नाराज लोगों ने महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है वहीं पुलिस के मुताबिक शिकायत ली गई है और जांच की जा रही है और फिर कार्यवाही की जायेगी। बाइट/ महंत ऋषभ दास ( नेता विश्वहिंदू परिषद पटेरा दमोह) बाइट/ हर्षवर्धन सिंह ( नेता बजरंग दल पटेरा दमोह) बाइट/ प्रमोद चौबे ( जांच अधिकारी थाना पटेरा दमोह)0
0
Report
चंदवा घाटी हादसे में छह की मौत, कंटेनर ने बाइक-टेंपो को कुचला
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेटटंगवा घाटी के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा में छह लोगों की मौत हो गई है।लोहरदगा की ओर से चंदवा आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद सवारी टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और टेंपो कंटेनर के नीचे दब गए। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।बताया जाता है कि चंदवा की ओर से एक टेंपो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे।इसी दौरान डेटटंगवा घाटी में सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी।इसके बाद कंटेनर टेंपो से जा टकराया।हादसे के बाद बाइक और टेंपो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गए।स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे।इनमें महिला और बच्चे की मौत होने की सूचना है।वहीं टेंपो में छह से सात लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर मौत होने की बात सामने आई है।कुल मिलाकर अभी तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।कंटेनर के नीचे दबे टेंपो और बाइक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली जा रही है।पुलिस और स्थानीय लोग लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है।कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि टेंपो सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग के कोढ़ास क्षेत्र से टेंपो पर सवार होकर लोहरदगा के चपरी जा रहे थे।भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
राजकीय टोले के बावजूद कबड्डी मैदान बना डोंबिवली में नया संकेत: रविंद्र चव्हाण
Kalyan, Maharashtra:शोलेची दोस्ती, पण जे त्यांच्यासोबत बसतात सर्वात जास्त धोका त्यांनाच राजू पाटील आणि श्रीकांत शिंदेंना टोला मैदानातील काचेचे तुकडेही उचलणारा कार्यकर्ता मीच! रवींद्र चव्हाणांचा डोंबिवलीतून राजकीय इशारा अँकर:-डोंबिवली पूर्वेतील नेहरू मैदानात छत्रपती शिवाजी महाराज क्रीडा मंडळाच्या कबड्डीपटूंसाठी नव्या बंदिस्त मॅट मैदानाचे भूमिपूजन आणि विविध सुविधांचे लोकार्पण करण्यात आले. या कार्यक्रमाला भाजप प्रदेशाध्यक्ष तथा आमदार रवींद्र चव्हाण उपस्थित होते. मात्र क्रीडा कार्यक्रमातही राजकीय फटकेबाजी पाहायला मिळाली. मैदानातील काचेचे तुकडेही राहू नये म्हणून रात्रीच्या अंधारात तो उचलणारे आम्ही कार्यकर्ते आहोत, जे टीका करतात त्यांना काय सांगायचं असे सांगितले. त्यानंतर त्यांनी "ज्याच्या अंगी मोठेपण त्याला याचना कठीण" आणि "निंदकाचे घर असावे शेजारी" अशा म्हणींचा उल्लेख करत टीकाकारांवर पलटवार केला. कार्यक्रमानंतर माध्यमांशी बोलताना "आपली दोस्ती ही शोलेची दोस्ती आहे ते सर्वांनाच माहिती आहे मात्र जे त्यांच्यासोबत बसतात सर्वात जास्त धोका त्यांनाच आहे असे मला वाटतं असे वक्तव्य करत त्यांनी राजू पाटील यांना सावध राहण्याचा सल्ला दिला. रवींद्र चव्हाण आणि राजू पाटील डोंबिवलीतील पलावा परिसरात एकमेकांच्या शेजारी राहतात मात्र केडीएमसीच्या निवडणुकीनंतर राजू पाटील यांनी श्रीकांत शिंदे यांच्याशी हात मिळवणी करत पालिकेमध्ये सत्य सहभागी झाले आणि यानंतर गेल्या काही दिवसांपासून राजू पाटील यांनी रवींद्र चव्हाण यांच्यावर टीका सुरू केली याच टीकेच्या पार्श्वभूमीवर रवींद्र चव्हाण यांनी हा इशारा देत टीका केलेली पाहायला मिळत आहे मात्र रवींद्र चव्हाणच्या या वक्तव्याची कल्याण-डोंबिवलीच्या राजकीय वर्तुळात जोरदार चर्चा रंगली आहे.0
0
Report
Advertisement
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा यात्रा में किसानों की अनोखी रैली
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज बहराइच 15अगस्त के अवसर पर आज समाजसेवियो व किसानों ने विशाल ट्रक्टर महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली को सफल बनाने में सभी भाइयों का और विशेषकर ट्रैक्टर जेसीबी के सहयोग से कार्यक्रम भव्य बना। सभी सहयोगी भाइयों को दिल से धन्यवाद और नमन हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा की भव्य यात्रा रुकना पुर कुंडसर वजीरगंज परसेंडी स्रायजगना कुंडासपारा गजाधारपुर टेंडवा उजार आदि जगहों पर होकर कुंडसर चौकी पर समाप्त की गई इस मौके पर सैकड़ो ट्रक्टर गाड़ियों के साथ हजारों लोग मौजूद रहे। महारैली को सफल बनाने की अध्यक्षता समाजसेवी अन्नू सिंह ने की जनसहयोग में दुर्गा प्रसाद तिवारी संतोष सिंह नफ़ीस अहमद इरफान मुल्ला करन पाठक सोनू पाठक तारा चंद युवराज अंशू रफीक सज्जन आबूसहमा समेत तमाम किसान व समाजसेवी मौजूद रहे।शुरक्षा व्यवस्था में कुंडसर चौकी इंचार्ज दिवाकर तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ मौजद रहे।0
0
Report
नर्मदापुरम में डायनासोर आईडी के जरिए 50 बच्चियों की तस्वीरें वायरल के खिलाफ समुदाय का आक्रोश
Narmadapuram, Madhya Pradesh:सोशल मीडिया पर डायनासोर नाम की आईडी से करीब 50 बच्चियों की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें कथित तौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने के आरोप को लेकर नर्मदापुरम में कुचबंदिया समाज का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। समाज के लोगों का आरोप है कि इसी आईडी के माध्यम से बच्चियों की तस्वीरें एवं आपत्तिजनक सामग्री वायरल की गई। मामले को लेकर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। थाने में आवेदन देने के बाद समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस دوران एक प्रतीकात्मक पुतला तैयार कर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुतले को चप्पलों से पीटकर अपना आक्रोश जताया। इसके बाद पुतले का दहन भी किया गया。 समाज के लोगों का आरोप है कि डायनासोर नाम की सोशल मीडिया आईडी के जरिए करीब 50 बच्चियों की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया और सामग्री को वायरल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आईडी की जाँच कर उसे संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। समाज के लोगों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर बच्चियों से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट और वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आईडी संचालित करने वाले व्यक्ति और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए संगठन में बड़े बदलाव की तयारी शुरू कर दी
Fatehpur, Uttar Pradesh:स्लग- विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन पर बड़े बदलाव की तैयारी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पूरे प्रदेश में संगठन पर बदलाव कर रही है. पूरे प्रदेश में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी हो रही है. आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने ऐसा कदम उठाया है वही वीरेंद्र राठौड़ ने बताया कि जेन जी यानी यूथ को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना उनका मकसद है, और आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ उखाड़ फेंकने में यूथ ही अहम भूमिका निभाएगा, जिसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है।0
0
Report
Advertisement
तीज के अवसर पर महिलाओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम मनाया
एंकर तीज के अवसर पर महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया और मंदिर में पूजा अर्चना की मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार तस्वीर में आप देख सकते हैं किस तरीके से महिलाएं पहले मंदिर में पूजा करती है और प्रसाद के तौर पर भंडारा लेती है और महिलाओं ने बताया आज के दिन हरी चूड़ियां खरीद कर पहनी जाती है और दी जाती है बहन बेटियों को और घेवर मिठाइयां खाई जाती है और भगवान को भी भोग लगाया जाता है पूजा अर्चना में भी लगाया कि जाती है और यह तो हर महिलाएं बड़ी हर्षौल्लास के साथ पूरे देश में मानती है जिसके कारण महिलाओं में काफी खुशी होती है तरह-तरह के सिंगर अपने मनपसंद कपड़े सूट सलवार साड़ियां पहनती है और घेवर और मिठाइयों का इस त्यौहार पर खास तौर पर ध्यान रखा जाता है पूजा Yाचना भी की जाती है0
0
Report
मोरबी कलेक्टर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वेगडवाव के किसानों ने बड़ा खुलासा
Morbi, Gujarat:મોરબી કલેકટર કચેરીએ કલેકટર અને વેગડવાવ ગામના ખેડૂતની પત્રકાર પરિષદ બાદ મોટો ખુલાસો હળવદના નવા વેગડવાવ ગામે વળતર બાબતે ખેડૂતને ભોળવીને લઇ જવામાં આવેલ છે: આગેવાન હું કોઈ એમઆરસી કમિટીમાં નથી, માત્ર મારો નિર્ણય મારા 3 સર્વે નંબર પૂરતો જ છે: ભાવેશ ચાવડા ગુજરાત સત્યાગ્રહ છાવણીના ખેડૂતોએ નવા વેગડવાઓ ખાતે ખેડુતો સાથે બેઠક કરી નવા વોગડવાવ ગામના ખેડૂતો હજુ પણ ગુજરાત સત્યાગ્રહ છાવણી સાથે જ છે: ખેડુત આગોવાન નવા વેગડવાવ ગામે ભાજપની પ્રવેશબંધીના બેનર લગાવી વિરોધ નોંધાવ્યો કલેકટર દ્વારા વેગડવાવના ખેડૂત સહમત હોવાની પ્રેસ કોન્ફરન્સ કર્યા બાદ વેગડાવાવના ખેડૂતોએ વિડિયો વાયરલ કરીનો કર્યો ખુલાસો ખાનગી કંપની સામે યોગ્ય વળતરની માંગ સાથે નવા વોગડવાવ ગામના ખેડૂત આજે પણ મક્કમ0
0
Report
4 फीट अजगर निकला, बैंक में हड़कंप मचा; रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के भिलाई सिविक सेंटर स्थित यूनियन बैंक में एक 4 फीट का अजगर निकला जिससे बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई दरअसल यह घटना कल देर शाम की है जब बैंक के कर्मचारी बैठे हुए थे तभी एक कर्मचारी की नजर इलेक्ट्रॉनिक पैनल पर गई पैनल के अंदर से अजगर की पूछ बाहर लटक रही थी अजगर को देखते ही कर्मचारि डर के मारे इधर-उधर भागने लगे इसके बाद फौरन इसकी सूचना रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष राजेश महादेव को दी गई इसके बाद राजेश महादेव फौरन मौके पर पहुंचे और लगभग 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाल गया और ब भयावह अजगर सांप को शिवनाथ नदी के किनारे जंगल में छोड़ा गया फिलहाल राजेश महादेव के अजगर को रेस्क्यू करने के बाद कर्मचारियों ने चैन की सांस ली.0
0
Report
Advertisement
