224001
Sultanpur - पुलिया की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने लगाई डीएम से गुहार
Kadipur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर, लोक निर्माण विभाग द्वारा अहदा से विरसिंहपुर मार्ग पर बस्ती के पास माइनर की पुलिया तोड़कर चौड़ीकरण किया गया, लेकिन पुलिया की मरम्मत न होने से सड़क का एक मीटर हिस्सा कटकर माइनर में बह गया है, जिससे कई राहगीर घायल हो चुके हैं, लगातार हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने डीएम से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 78 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर की शहर सरकार का फैसला हो गया है...चार वार्डों का रिजल्ट बाकी है, लेकिन सत्ता का सस्पेंस खत्म। 150 में से 146 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 78 सीटें जीतकर बहुमत की 76 वाली लाइन पार कर ली है। कांग्रेस 53 पर सिमटी, जबकि 15 निर्दलीयों ने बाजी मारी। यानी पांच बूथों पर री-पोल अब चार पार्षदों की किस्मत तो तय करेगा, लेकिन जयपुर की सरकार नहीं। 1994 से चला आ रहा भाजपा का दबदबा कायम है और जयपुर में सातवीं बार कमल खिला है। देखिए जयपुर के जनादेश की पूरी तस्वीर... ___________________________________ VO-1-राजधानी की शहरी सत्ता पर एक बार फिर कमल खिल गया। जयपुर नगर निगम के 150 में से 146 वार्डों के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए। इनमें भाजपा ने 78 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। कांग्रेस के खाते में 53 सीटें गईं, जबकि 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। चार वार्डों का परिणाम अभी बाकी है, लेकिन इससे शहर की सरकार का गणित नहीं बदलने वाला। भाजपा 78 सीटों के साथ 150 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए जरूरी 76 के आंकड़े से पहले ही 2 सीट आगे निकल चुकी है। यानी बाकी चारों सीटों के नतीजे भाजपा के खिलाफ भी जाएं तो उसका बोर्ड बनना तय है। इस चुनाव में करीब 15 लाख मतदाताओं ने वोट डालकर शहर की सरकार का फैसला किया। नतीजों ने एक बार फिर दिखाया कि जयपुर की शहरी राजनीति में भाजपा की पकड़ बरकरार है। ___________________________________ bite-संदेश नायक, कलक्टर , जयपुर। ___________________________________ VO-2-जयपुर नगर निगम के चुनावी इतिहास में भाजपा का दबदबा करीब तीन दशक पुराना है। 1994 में पहली बार नगर निगम चुनाव हुए और भाजपा का बोर्ड बना। इसके बाद अलग-अलग चुनावों और बदली हुई चुनावी व्यवस्थाओं के बीच भाजपा का प्रभाव कायम रहा। इस बार भाजपा ने शहर की सरकार बनाने का सिलसिला सातवीं बार आगे बढ़ाया है। इस इतिहास में 2009 का चुनाव सबसे दिलचस्प रहा था। तब निगम बोर्ड में भाजपा का बहुमत था, लेकिन महापौर का चुनाव सीधे जनता ने किया था। जनता ने कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल को महापौर चुना। यानी पार्षदों का बहुमत भाजपा के साथ था, लेकिन शहर की महापौर कांग्रेस की थीं। पिछले कार्यकाल में जयपुर को दो नगर निगमों ग्रेटर और हैरिटेज में बांट दिया गया था। ग्रेटर में भाजपा का बोर्ड बना, जबकि हैरिटेज में किसी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद निर्दलीयों के सहयोग से कांग्रेस ने बोर्ड बनाया। अब एकीकृत नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने फिर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। अब तक घोषित 146 सीटों में भाजपा की हिस्सेदारी 53.42% है। कांग्रेस ने 36.30% और निर्दलीयों ने 10.27% वार्ड जीते हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच फिलहाल 25 सीटों का अंतर है। ___________________________________ सीटों का गणित भाजपा — 78 कांग्रेस — 53 निर्दलीय — 15 परिणाम बाकी — 4 कुल वार्ड — 150 बहुमत का आंकड़ा — 76 ___________________________________ VO-3-जपुर नगर निगम की मतगणना के दौरान ईवीएम की तकनीकी खराबी ने सात वार्डों के परिणाम अटका दिए थे। इनमें वार्ड 47, 72 और 148 की खराब मशीनों को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा। इन वार्डों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर खराब मशीन में दर्ज कुल मतों से अधिक था। यानी खराब मशीन के सभी वोट दूसरे नंबर के प्रत्याशी के पक्ष में मान लिए जाते, तब भी परिणाम नहीं बदल सकता था। आयोग से अनुमति मिलने के बाद तीनों वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए। वार्ड 47 में भाजपा, वार्ड 72 में कांग्रेस और वार्ड 148 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वही वार्ड 9, 18, 25 और 34 में स्थिति अलग है। यहां खराब ईवीएम के कारण परिणाम तय नहीं हो सका। इसलिए चार वार्डों के 16 सितंबर को पांच बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाएगा। री-पोल के बाद 17 सितंबर को वोटों की गिनती होगी और चारों वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे。 ___________________________________ यहां होगा पुनर्मतदान वार्ड 9 — बूथ संख्या 111 वार्ड 18 — बूथ संख्या 235 वार्ड 25 — बूथ संख्या 343 वार्ड 34 — बूथ संख्या 477 और 484 ___________________________________ bहरहाल, भाजपा के पास अभी ही 78 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 76 सीटें चाहिए। इसलिए जिन चार वार्डों में पुनर्मतदान होना है, यदि भाजपा उनमें से एक भी सीट नहीं जीतती, तब भी उसके पास बहुमत से दो सीट ज्यादा रहेंगी। यदि चारों सीट भाजपा जीतती है तो उसका आंकड़ा अधिकतम 82 तक पहुंच सकता है। कांग्रेस फिलहाल 53 सीटों पर है और बाकी चारों जीतने पर भी अधिकतम 57 तक ही पहुंच सकती है। दीपक गोयल, जी मीडिया जयपुर0
0
Report
गोरखपुर ज्वेलरी शॉप से अंगूठी चोरी: महिला समेत दो गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:मामला गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के खिरवानिया चौराहे पर स्थित रामवचन ज्वेलर्स नामक दुकान की है। यहां रामगढ़ताल बड़गो निवासी रामवचन ज्वेलरी शॉप चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को इनकी दुकान पर बाइक सवार एक युवक और महिला घटना में पहुंचे थे। दोनों दुकान पर पीली धातु की अंगूठियां देखने लगे। इसी दौरान आरोप है कि मौका पाकर दोनों ने दुकान से अंगूठियां चोरी कर लीं और वहां से निकल गए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। दुकान से गहने चोरी होने की जानकारी के बाद पीड़ित ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी। मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 446/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। चोरी की इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक सोनकर और मीरा सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की 2 अंगूठियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की भी बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिएहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि चोरी की इस वारदात में इनके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। वहीं, ज्वेलरी शॉप पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।0
0
Report
हाथरस में बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े आतंक, किराने की दुकान पर हमला
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में बेखौफ दबंगों का दिनदहाड़े आतंक किराना व्यापारी की दुकान में घुसकर मचाया कहर 10 से 15 लोगों ने की मारपीट और तोड़फोड़ घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद आरोपी मारपीट कर मौके से हुए फरार सदर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी सासनी गेट कमला बाजार का मामला0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: सर्राफ के साथ प्रताड़ना, चौकी प्रभारी निलंबित; जांच शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में चोरी के गहने खरीदने के शक में सर्राफ मुन्ना वर्मा को चौकी में बैठाकर प्रताड़ित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सर्राफ के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के बावजूद उसे देर रात तक चौकी में बैठाए रखा गया। इतना ही नहीं, रुपये लेकर छोड़ने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि इन आरोपों की अभी जांच चल रही है। मामला खजनी थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार निवासी सर्राफ मुन्ना वर्मा से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मुन्ना वर्मा ने एक व्यक्ति से करीब दो ग्राम सोना खरीदा था। इसी दौरान खजनी पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने-बेचने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस को शक हुआ कि चोरी का सोना सर्राफ मुन्ना वर्मा ने खरीदा है। इसी शक के आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए उनवल चौकी लाया गया। आरोप है कि पूछताछ और जांच के दौरान सर्राफ के खिलाफ चोरी के गहने खरीदने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्हें चौकी से जाने नहीं दिया गया। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खजनी के भाजपा विधायक श्रीराम चौहान से संपर्क किया। विधायक के पीआरओ ने चौकी प्रभारी को फोन कर सर्राफ को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित नहीं करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद भी सर्राफ को रात करीब 12 बजे तक चौकी में बैठाए रखा गया। मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया। रविवार को प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह की बैठक में भी यह मामला उठा। इसके बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामला की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है। फिलहाल एसएसपी ने चौकी प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई कर दी है। अब जांच में यह साफ होगा कि सर्राफ़ा कारोबारी को किस आधार पर चौकी लाया गया, कितनी देर तक बैठाया गया और रुपये लेकर छोड़ने के आरोपों में कितनी सच्चाई है。0
0
Report
भव्य गणेश रथयात्रा में लाखों भक्त, 25 फुट मयूर गणेश झांकी आकर्षण
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। चंदौसी में भगवान गजानन की महा रथयात्रा में उमड़ा आस्था का महासंगम। गणपति बप्पा के जयकारों के निकाली गई भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा। भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा में लाखों की संख्या में लोग हुए शामिल। रथयात्रा में स्टोन आइटम से सजाई गई भगवान मयूर गणेश की 25 फुट ऊंची स्वचालित झांकी ने लोगों को मोहा। बीजेपी के कैविनेट मंत्री बी एल वर्मा ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किया गणेश रथयात्रा का उद्घाटन。0
0
Report
स्वरूपानन्द महाविद्यालय में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला: 'परंपरा भी, प्रकृति भी'
Bhilai, Chhattisgarh:स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में कला, वाणिज्य और माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा 'इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला' आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पीओपी के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी, बीज, हल्दी, चावल और फूलों का उपयोग कर गणेश प्रतिमाएं बनाईं, ताकि विसर्जन के बाद वे पौधों का रूप ले सकें। निदेशक द्वय डॉ. दीपक शर्मा व डॉ. मोनिशा शर्मा और प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला ने इसे आस्था के साथ प्रकृति संरक्षण का सशक्त माध्यम बताया। विद्यार्थियों ने 'ग्रीन गणेश' अपनाकर पर्यावरण-अनुकूल उत्सव मनाने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
हिंदी दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, ‘कद्दू जी की बारात’ ने लूटी महफिल
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रतनपुर में मंगलवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। संगोष्ठी में हिंदी भाषा के महत्व, उसकी उपयोगिता और संस्कृति से जुड़ाव पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों ने ‘मां, कह एक कहानी’ का भावपूर्ण चित्रण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों की ‘कद्दू जी की बारात’ प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आयुष, अंशिका, आदित्य, साहिबा, भूमि, अंशु, राधिका, रीतू और लक्ष्मी सहित अन्य विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि बीईओ विनयशील मिश्र ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए हिंदी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। एआरपी मारुति नंदन मिश्र ने भी बच्चों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान सिंह ने किया, जबकि जितेंद्र दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हीरालाल सिंह, विनोद कुमार मिश्र, राकेश तिवारी, सोमनाथ शुक्ल, श्रेया त्रिपाठी, अजमल अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
ग्राम सुजना में वोटर लिस्ट विरोध: भाजपा नेताओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया
Giridih, Jharkhand:अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजना में वोटर लिस्ट को लेकर बवाल मच गया है. भाजपा के दो बीएलए-2 मधु दत्ता और दिलचंद पंडित 25 पीस फॉर्म-7 के साथ ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी जानकारी के गांव के लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा जा रहा था. फॉर्म-7 मतदाता का नाम हटाने के लिए उपयोग होता है, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यापुर थाना पुलिस के साथ-साथ सीओ और बीडीओ भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को संभालने में जुटे हैं. ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है, प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में लगा है. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
हेगसेथ ने 315 पाउंड बेंच दबाए; कैडेट्स की भीड़ उफान मचाती दिखी
Noida, Uttar Pradesh:Hegseth benches 315 pounds ROARED by cadets Impressed?0
0
Report
Advertisement
गड़बेता़ में CPM-BJP समर्थकों के बीच भिड़ंत, भारी पुलिस तैनाती
Mollar Chak, West Bengal:গড়বেতায় সিপিএমের মিছিলকে কেন্দ্র করে উত্তেজনা।বিজেপি সিপিএম একে অপরের বিরুদ্ধে হামলা চালানোর অভিযোগ।বিশাল পুলিশ বাহিনী পরিস্থিতি সামাল দেয়। আজ একাধিক দাবিতে গড়বেতার চন্দ্রকোনা রোড়ে মিছিলের ডাক দিয়েছিল সিপিএম।সেই মিছিলের নেতৃত্বে ছিলেন সিপিএম নেতা শতরূপ ঘোষ। মিছিল শুরু হওয়ার কিছুক্ষণ পরেই বিজেপি কর্মী সমর্থকদের দেখা যায় পতাকা হাতে জয় শ্রীরাম ধ্বনি দিতে। দুপক্ষের মধ্যে চলে স্লোগান পাল্টা স্লোগান। রীতিমতো উত্তেজনার পরিস্থিতি সৃষ্টি হয়। একে অপরের দিকে লাথি ও বাঁশ-লাঠির তাড়া দেখা যায়। এই ঘটনা নিয়ে সিপিএম নেতা শতরূপ ঘোষ বিজেপিকে কটাক্ষ করে জানায়, হামলা নয়, কয়েকজন উইচিংড়ি লাফাতে এসেছিল। আমাদের যা জমায়েত ছিল তাহলে ভেবেছিলাম ওরা অ্যাম্বুলেন্সে করে বাড়ি যাবে কিন্তু আমাদের কর্মীদের মহানুভবতা যে ওরা নিজেদের পায়ে হেঁটেই বাড়ি ফিরেছে। পাল্টা বিজেপির পক্ষ থেকে বলা হয়, বিজেপি কর্মী সমর্থকেরা পার্টি অফিসেই বসেছিল। হিন্দু বিরোধী কথাবার্তা বলা শতরূপ ঘোষ আসছে শুনে বিজেপি কর্মী সমর্থকরা জয় শ্রী রাম ধ্বনি দিতে শুরু করে। সেই সময় সিপিএম কর্মী সমর্থকেরা মোটা বাঁশ এবং মোটা লাঠি তে বাঁধা পতাকা নিয়ে বিজেপি কর্মী সমর্থকদের দিকে তেড়ে আসে এবং মারতে উদ্যত হয়। আমরা শান্ত.gড়বেতা কে আগের মত আর বোমা বন্দুক লাঠি দিয়ে অশান্ত হতে দেব না।0
0
Report
चाँद के पास चमकता वीनस, जलपाईगुड़ी आकाश में दिखा अनोखा दृश्य
Jalpaiguri, West Bengal:চাঁদের মাথায় তারা। সামাজিক माध्यमে ভাইরাল। চাঁদের পাশে জ্বলজ্বল তারা, আকাশে অপূর্ব দৃশ্য! ক্যামেরাবন্দি জলপাইগুড়ির মানুষ সোমবার সন্ধ্যা নামতেই জলপাইগুড়ির আকাশে দেখা গেল মনমুগ্ধকর এক দৃশ্য। আকাশের এক পাশে চিকচিক করছে চাঁদ, আর তার ঠিক পাশে জ্বলজ্বল করছে উজ্জ্বল একটি জ্যোতিষ্ক। মুহূর্তেই নজর কাড়ে এই সুন্দর দৃশ্য। এই বিরল সৌন্দর্য চোখে পড়তেই অনেকেই মোবাইল ফোনের ক্যামেরায় তা বন্দি করতে শুরু করেন। কেউ ছবি তুলেছেন, আবার কেউ সেই ছবি ও ভিডিও সামাজিক মাধ্যমে পোস্ট করে ভাগ করে নিয়েছেন নিজের পরিচিতদের সঙ্গে। জ্যোতির্বিজানের হিসাবে, সোমবার সন্ধ্যায় অল্প আলোকিত তরুণ চাঁদের কাছাকাছি উজ্জ্বল শুক্রগ্রহ দেখা যাওয়ার কথা ছিল। জলপাইগড়িতে এদিন চাঁদের আলোকিত অংশ ছিল প্রায় ১১ শতাংশ এবং সন্ধ্যার পরও চাঁদ আকাশে দৃশ্যমান ছিল। কারও চোখে যেন আকাশে ফুটে ওঠা অপরূপ ছবি, আবার কারো কাছে চাঁদ ও উজ্জ্বল জ্যোতিষ্কের এই অবস্থানকে মনে হয়েছে অন্যরকম কোনও আকৃতি। সব মিলিয়ে সন্ধ্যার আকাশের এই দৃশ্য মন কেড়েছে জলপাইগুড়িবাসীর।0
0
Report
झारखंड में IAS रमेश घोलप मिट्टी की गणेश प्रतिमा से पर्यावरण संदेश देते
Ranchi, Jharkhand:महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित अपने गृह जिले से दूर झारखंड में पदस्थापित आईएएस अधिकारी रमेश घोलप गणेश उत्सव को पूरी श्रद्धा और पारंपरिक अंदाज में मना रहे हैं। खास बात यह है कि वह अपने हाथों से पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमा तैयार कर गणेश उत्सव मना रहे हैं। झारखंड में पदस्थापित आईएएस अधिकारी रमेश घोलप इस बार भी अपने रांची स्थित आवास पर पारंपरिक तरीके से गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 वर्षों से वह अपने हाथों से गणेश प्रतिमा बना रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने उस समय की थी, जब वह कोडरमा के उपायुक्त के पद पर पदस्थापित थे। उस दौरान बच्चों तक पहुंचने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने खुद मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाना शुरू किया था। आईएएस रमेश घोलप का कहना है कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा के जरिए वे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ बच्चों और परिवार के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का प्रयास करते हैं。0
0
Report
Advertisement
राजनाथ सिंह ने Pitampura में गणेश उत्सव के लिये गणपति मूर्ति का अनावरण किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Pitampura में लाल बाग का राजा ट्रस्ट गणेश उत्सव के तहत गणपति मूर्ति का अनावरण किया – दृश्य0
0
Report
नागौद में दर्दनाक बस हादसा: चार घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Satna, Madhya Pradesh:Anchor सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सितपुरा में प्लाई बोर्ड फैक्ट्री के सामने एक दर्दनाक दुर्घटना हुई है। नागौद से सतना की तरफ आ रहे एक बाइक पर सवार चार लोगों को, सतना से पन्ना की ओर जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में बस एक युवक के कमर के ऊपर से निकल गई, जिससे उसका पैर कट गया और हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।0
0
Report
इंदौर के गांधीनगर स्थित सरकारी मल्टी में जमीन-छत धंस, बड़ा हादसा टला
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के गांधीनगर इलाके में बनी सरकारी मल्टी के एक घर में अचानक से कमरे का जमीन फ्लोर धस गया। घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब पूरा परिवार घर में सो रहा था तब अचानक कमरे की जमीन छत अंदर जमीन की ओर धस गई जिससे पूरा परिवार घबरा गया क्योंकि कमरे में रखे सामान गिरने की अचानक से आवाज आने के कारण कुछ लोगों को तो लगा कि मानो भूकंप का झटका लगा हो। कमरे में सो रहे परिजन ने आवाज लगाई की पूरी जमीन अंदर धस गई। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मल्टी में रहने वाले यह परिवार पहले शहर के दूसरे हिस्से में रहते थे लेकिन उन्हें नगर निगम द्वारा करीब सन 2015, 2016 में वहां से हटाकर इंदौर के गांधीनगर में नई बनी मल्टियों में शिफ्ट किया गया जिसमें इस परिवार को करीब 10 से 11 साल रहते रहते हो गए वहीं अचानक से हुई इस घटना के कारण अब पूरी मल्टी के लोग और मल्टी में रहने वाले परिवार डर के साये में जीवन यापन कर रहे हे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आनंद फानन में नगर निगम के अधिकारी और जन कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर भी मौके पर हाल जानने पहुंचे हालांकि अभी जो जमीन छत धसी उसका पुनर्निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। वही जब जी मीडिया संवाददाता यत्नेश सेन ग्राउंड जीरो पर हाल जानने पहुंचे तो सिर्फ धसी हुई जमीन छत नहीं बल्कि मल्टी के कई हिस्से जर्जर दिखाई दिए कहीं से प्लास्टर उखड़ रहा है तो कहीं दीवार में चुनी गई ईट ही नजर आ रही है इतना ही नहीं कई जगह तो दरारें भी पड़ रही है। कमरे की जमीन छत धसने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया क्योंकि पूरी मल्टी में इस तरह के कई कमरे हैं अब उन्हें भी डर सताने लगा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हम काफी डर में जी रहे हे पूरी मल्टी जर्जर हो रही हे।0
0
Report
Advertisement
