228001
सुल्तानपुरः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Sultanpur, Uttar Pradesh:अयोध्या-प्रयाराज राजमार्ग पर बाइक से घर जा रहे दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा गांव निवासी ऋषभ दुबे को अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरिश रावत पोस्टर विवाद से कांग्रेस-भाजपा में गुटबाज़ी उभरी; राजनीतिक विवाद तेज
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों तरह-तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं । वही बात करें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तो आजकल संगठन को एकजुट करने के लिए परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के आयोजन किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान लगाए जाने वाले पोस्टरों को लेकर अब एक नई तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद कांग्रेस में पोस्टर पॉलिटिक्स एक बार फिर चर्चा में है। रामनगर में आयोजित कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान जारी किए गए पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत की तस्वीर गायब रही। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहा है। देखिए खास रिपोर्ट। रामनगर में बीती जुलाई को आयोजित कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान जारी किए गए पोस्टर में पार्टी के कई नेताओं की तस्वीरें शामिल थीं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत की तस्वीर नहीं दिखाई दी। पोस्टर सामने आने के बाद इसे लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सामने आए पोस्टर विवाद ने एक बार फिर पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी की चर्चा तेज कर दी। सम्मेलन से पहले सोशल मीडिया पर वायरल कुछ पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत की तस्वीर नहीं होने पर उनके समर्थकों ने नाराज़गी जताई, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। कुछ ऐसा ही हाल बीजेपी में भी देखने को मिल रहा है... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 साल के कार्यकाल पर जो भव्य कार्यक्रम ऋषिकेश में आयोजित किया गया था उसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसी को नजर नहीं आए .. पोस्टरों में भी पूर्व सीएम कहीं नजर नहीं आए ... बॉडी में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी का नाम तक गायब दिखा... कार्यक्रम में तो उनकी उपस्थिति थी नहीं.. लेकिन पोस्टर और बैनर में भी नजर नहीं आए। ऐसे में कहां जा सकता है कि सत्ताधारी दल भाजपा हो या कांग्रेस ... दोनों ही पार्टी अपनी गुटबाजी ओर अंतर्कलह में डूबी हुई नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस की माने तो यह एक चूक के चलतें हुआ है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी का कहना है। कांग्रेस परिवर्तन संकल्प सम्मेलन हाई कमान द्वारा तय किया गया कार्यक्रम है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा हर जगह के लिए एक पोस्टर ओर नेताओं की तस्वीर चयनित की गई थी। हरीश रावत कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में से एक है। अगर उनकी तस्वीर नहीं लगाई तो यह गलत बात है। ओर आगे भविष्य में ऐसा गलती करने पर कार्यवाही भी की जाएगी। बाइट राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस। वहीं भाजपा कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाज़ी पर चुटकी ली है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है। कांग्रेस इस वक्त अंतर्कलह से जूझ रही है। पिछले दिनों पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा में भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये पार्टी द्वारा हरिश रावत की अवेहलना करने की बात कही थी। आज कांग्रेस हरिश रावत को ठिकाने लगाने का काम कर रही है। बाइट मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा। इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस के अंदरूनी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा हैं, जबकि भाजपा इसे पार्टी की गुटबाजी का संकेत बता रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज़ एक चूक थी या फिर इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश छिपा है। अब देखना होगा 27 के चुनाव से पहले कांग्रेस कैसे अपने कुनबे को एकजुट कर पाती है।0
0
Report
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ा नौतनवा,वृक्ष बारात बनी आकर्षण का केंद्र
Ram Nagar, Uttar Pradesh:नौतनवा में वन महोत्सव-2026 के तहत "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के अंतर्गत सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग की उत्तरी चौक रेंज ने 'वृक्ष बारात' निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज से निकली वृक्ष बारात में विधायक ऋषि त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने पौधरोपण किया। सभी ने लोगों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।0
0
Report
पैसे के विवाद ने अलवर के कठूमर में हिंसक झड़प, चार घायल
Kathoomar, Rajasthan:अलवर के कठूमर में पैसे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर घायल अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के खेड़ामेदा गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है。 जानकारी के अनुसार सोमवार शाम गांव में राहुल, रोहित सहित अन्य बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते समय रोहित का बैट टूट गया। इसके बाद रोहित ने घर जाकर अपनी मां कृष्णा को इसकी जानकारी दी। इस पर कृष्णा, राहुल के घर उलाहना देने पहुंची। बताया जा रहा है कि राहुल ने बैट के पैसे ऑनलाइन भेज दिए, जिससे मामला उस समय शांत हो गया。 लेकिन इसके बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। आरोप है कि राहुल का भांजा मनीष जब घर लौट रहा था, तब रास्ते में रोहित पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया। मनीष किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, लेकिन उसके पीछे-पीछे रोहित पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में राहुल की बहन मीना और मां विद्या देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी राहुल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। रोहित की मां कृष्णा का कहना है कि उसके पति उमेश, जो गुड़गांव में वाहन चालक हैं, उन्होंने राहुल के मोबाइल पर 6 हजार रुपए ऑनलाइन भेजे थे और घर पर पैसे देने को कहा था। जब कृष्णा पैसे मांगने राहुल के घर गई, तो वहां राहुल, मनीष और शिवचरण ने उसके साथ मारपीट की。 कृष्णा के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उसके पति उमेश भी पहुंचे, जिनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में उमेश और उनकी पत्नी कृष्णा भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
अलवर में ट्रैक्टर-टेंपो टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन घायल
Alwar, Rajasthan:अलवर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-टेंपो की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल अलवर जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में सहजपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर और टेंपो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुरा निवासी 32 वर्षीय सुनील जाटव पुत्र मोतीलाल और 28 वर्षीय नरेश जाटव पुत्र उदयराम अपने गांव के ही मुकेश, प्रेम और मिथलेश के साथ उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोक लीलैंड फैक्ट्री में कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे फैक्ट्री से छुट्टी के बाद सभी लोग रोज की तरह टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सहजपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी टेंपो की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सुनील और नरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश, प्रेम और मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद जयसिंहपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों मृतक अपने पीछे दो-दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
मेरठ के दादरी फ्लाईओवर से गिरा ब्रेजा कार, तीन की मौत, एक घायल
मेरठ में फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, 3 की मौतः टायर फटने के बाद करीब 60 फीट नीचे गई, मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे मेरठ में टायर फटने के बाद फ्लाईओवर की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए ब्रेजा कार नीचे करीब 60 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। धमाके की आवाज के बाद आसपास के होटल वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी है। तुरंत पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव में जुट गए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को बाहर निकलवाया। कार (DL12CM8918) सवार मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे थे। हादसा मंगलवार सुबह 7 बजे दादरी में सकौती फ्लाईओवर के पास हुआ।0
0
Report
अयोध्या के मेयर का बयान: ट्रस्ट की नई व्यवस्थाओं से आस्था अडिग
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में कल हुई श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर कहा कि जो ट्रस्ट की नई व्यवस्थाएं आई हैं, उसके लिए मेरी शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी होगा, अयोध्या की आस्था अडिग है और आगे भी अडिग रहेगी...0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में वन महोत्सव: 70 लाख पेड़ लगाने का बड़ा लक्ष्य
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --एक पेड़ माँ के नाम बिजनौर मे 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन विभाग द्वारा वन महोत्सस्व धूमधाम से मनाया गया। आज वन विभाग के बिजनौर DFO जय सिंह कुशवाहा और वन रेंजर महेश गौतम द्वारा स्कूली बच्चो को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गयी। वन विभाग द्वारा आयोजित प्रभात फेरी मे कई स्कूली बच्चो ने भाग लिया। प्रभात फेरी को कलक्ट्रेट से हरि झंडी दिखाकर नगर मे निकाला गया। वन विभाग द्वारा आयोजित प्रभात फेरी को जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने हरि झंडी दिखाई। बिजनौर जिले मे वन विभाग দ্বারা 25 लाख से अधिक पौधे लगाए गए है।बिजनौर जिले मे 70 लाख के करीब पेड़ लगाने का टारगेट शासन से मिला हुआ है। जिसमे सभी विभाग शामिल।0
0
Report
तिरुचिरापल्ली के गणपति नगर में प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई
Noida, Uttar Pradesh:Tiruchirappalli (Tamil Nadu): Fire Breaks Out At Plastic Warehouse In Ganapathy Nagar / Visuals तमिलनाडु | तिरुचिरापल्ली (त्रिची) के अरियामंगलम क्षेत्र के गणपति नगर स्थित एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है。0
0
Report
3 अगस्त से पहले बाबा महाकाल की सवारी मार्ग निर्माण पूरे कराने के निर्देश
Ujjain, Madhya Pradesh:3 अगस्त से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश, रामघाट मार्ग का काम 20 जुलाई तक खत्म करने और जर्जर भवन हटाने पर जोर उज्जैन। श्रावण-भाद्रपद में निकलने वाली बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार रात विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत महाकाल मंदिर के शहनाई द्वार से हुई। इसके बाद महाकाल घाटी, गुजरी चौराहा, रामघाट, कहारवाड़ी, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए दोबारा महाकाल मंदिर तक पूरे सवारी मार्ग का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 3 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की पहली सवारी से पहले सवारी मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण और विकास कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हरसिद्धि की पाल से रामघाट तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को रोजाना काम की निगरानी करने, पर्याप्त संसाधन लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए 20 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सवारी मार्ग पर मौजूद जर्जर और असुरक्षित भवनों को चिन्हित कर उन्हें जल्द हटाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, बिजली और प्रकाश व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि बाबा महाकाल की पारंपरिक सवारी सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण माहौल में निकाली जा सके।0
0
Report
Advertisement
हरदा में प्लांट विरोध के बीच ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन हरदा। जिले के टिमरनी विकासखंड के चौकड़ी गांव में प्रस्तावित प्लांट की स्थापना को लेकर ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर प्लांट की स्थापना पर आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में प्लांट स्थापित किया गया तो इससे आसपास के लोगों को दुर्गंध, प्रदूषण, यातायात और अन्य पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने आशंका जताई कि प्लांट से गांव का वातावरण प्रभावित होगा और आम जनजीवन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गांव में प्रस्तावित प्लांट की स्थापना पर पुनर्विचार किया जाए और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को गंभीरता से सुना जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।0
0
Report
रायपुर के जय जवान पेट्रोल पंप पर पानी मिलावट का आरोप, वाहन बंद और विरोध
Begun, Rajasthan:रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर देर शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बंद हो गए, जबकि कुछ वाहनों के इंजन सीज होने की भी बात सामने आई है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंच गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच की मांग की गई।0
0
Report
छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री और बालाजी भगवान पर अभद्र टिप्पणी के आरोप पर FIR
Chhatarpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बालाजी भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पर धामिर्क भावना भड़काने पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू कुशवाहा पर मामला हुआ दर्ज, बीजेपी नेता सत्यम शर्मा ने बीएनएस की धाराओं में मामला करवाया दर्ज, सिटी कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला।0
0
Report
Advertisement
भोपाल के पीटीएस भौंरी में नवआरक्षक के भोजन में मिला कीड़ा, मेस व्यवस्था सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भौंरी में महिला नवआरक्षक के खाने में निकला कीड़ा खाने में कीड़ा मिलने के बाद मेस व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल घटना 2 जुलाई की बताई जा रही,जिसका वीडियो सामने आया पीटीएस प्रबंधन ने मेस में फ्लाई कैचर मशीनें लगाने के निर्देश दिए दोपहर के भोजन के दौरान एक महिला नवआरक्षक को परोसे गए खाने में कीड़ा मिला मेस में 665 नवआरक्षक खाते हैं खाना0
0
Report
तकनीकी खराबी दूर, पांचना बांध से नहरों में पानी निकासी फिर शुरू
Karauli, Rajasthan:तकनीकी खराबी दूर होे से पांचना बांध से फिर शुरू हुई कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी की निकासी, करौली। पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में एक बार पुनः पानी की निकासी शुरू की गई है । हालांकि कल तकनीकी खराबी की चलते पानी की निकासी नहीं हो पाई । तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर आज सुबह 5 एक बार फिर पानी की निकासी शुरू की गई है।0
0
Report
एटा के मायापैलेस चौराहे पर भारी जाम, पुलिस ने यातायात सुचारू किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में शहर के मुख्य माया पैलेस चौराहे पर लगा भीषण जाम, सुबह के पीक ओवर में माया पैलेस चौराहे पर लगा जाम, जाम के चलते लंबी कतारों में फंसे वाहन, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल दिखाई दी, जाम के दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिए मौजूद, PRV 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम को देखते हुए खुद संभाली कमान, पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवाकर यातायात हुआ सुचारू, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के माया पैलेस चौराहे का मामला।0
0
Report
Advertisement
