228001
Sultanpur - पार्टी मना रहे युवक पर दो किशोरों ने चलाई गोली
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में मामूली विवाद में दो किशोरों ने दुकान के बाहर पार्टी मना रहे एक युवक पर गोली चला दी , जिसमें युवक बाल - बाल बच गया . ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ लिया ,जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला जिसमें बारह घंटे के अंदर अखंडनगर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार करते हुए दोनों का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचकमল में पदाधिकारियों की प्रतिदिन ड्यूटी से भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत
Chandigarh, Chandigarh:पंचकमल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कार्यालय में बैठेंगे पदाधिकारी चंडीगढ़, 13 सितंबर। भाजपा हरियाणा में प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की नियमित ड्यूटी निर्धारित की है। इसके तहत 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष अथवा मंत्री सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंचकमल में मौजूद रहकर प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। आज यहां जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके साथ निरंतर संवाद भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों, मंडलों और बूथों से कार्यकर्ता प्रतिदिन अपनी बात, सुझाव और संगठन से जुड़े विषय लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में पदाधिकारियों की नियमित उपलब्धता से उनकी बात सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने और संबंधित विषयों पर समन्वय स्थापित करने में सुविधा होगी。 उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक को संगठन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना है। कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और स्थानीय विषयों के माध्यम से संगठन को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है, जिससे आवश्यक विषयों पर समयबद्ध तरीके से समन्वय किया जा सके। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता की बात भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद की यह नियमित व्यवस्था कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का सहज माध्यम उपलब्ध कराएगी और प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 16 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 17 सितंबर को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 18 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, 19 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, 20 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 21 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, 22 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बलियाला, 23 सितंबर को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 24 सितंबर को प्रदेश मंत्री हरविंदर कोहली, 25 सितंबर को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा, 26 सितंबर को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन, 27 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 28 सितंबर को प्रदेश मंत्री नागेंद्र शर्मा, 29 सितंबर को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 30 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, 1 अक्टूबर को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर पंचकमल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।0
0
Report
नोएडा में पंडित अपहरण: दो गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का मामला
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा-- नोएडा में पंडित के अपहरण का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार जौनपुर में पूजा कराने गए पंडित अनिल कुमार तिवारी को बनाया गया था बंधक आरोपियों ने परिजनों से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी मनोकामना पूरी नहीं होने पर पूजा में खर्च पैसे वापस लेने का अजीब तर्क पूजा के बहाने पंडित को दोबारा जौनपुर बुलाकर बंधक बनाने का आरोप पुलिस ने 11/12 सितंबर की रात मुखिया मार्केट के पास से दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पंडित अनिल तिवारी को सकुशल बरामद किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष यादव उर्फ बाबा और प्रवेश यादव उर्फ गोरे के रूप में हुई आशीष के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद प्रवेश यादव के पास से अवैध चाकू बरामद पुलिस जांच में जुटी कि वारदात में और कितने लोग शामिल थे थाना सेक्टर 113 क्षेत्र का मामला।0
0
Report
मास्टर प्लान पर राजनीति नहीं: पीसी शर्मा, कांग्रेस के समय तैयारी पूरी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मास्टर प्लान में श्रेय की राजनीति नहीं : पीसी शर्मा मुख्यमंत्री के बयान पर बोले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा आम जनता सीलिंग के कारण परेशान कांग्रेस की सरकार में मास्टर प्लान पूरा तैयार हो चुका था बीजेपी कांग्रेस सरकार नहीं गिरती तो मास्टर प्लान लागू हो चुका होता रहवासी इलाके में बीजेपी का ऑफिस0
0
Report
Advertisement
आदिवासी महाजुटान के बाद रanchi समीक्षा बैठक: परिसीमन पर रणनीति तय
Ranchi, Jharkhand:आदिवासी एकता महाजुटान रैली के बाद रांची में समीक्षा बैठक जारी है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के सरकारी आवास पर हो रही बैठक में परिसीमन समेत आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में महाजुटान के बाद आगे के आंदोलन और रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा। आदिवासी एकता महाजुटान रैली के बाद अब आगे की रणनीति को लेकर समीक्षा बैठक जारी है। रांची में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के सरकारी आवास पर हो रही इस बैठक में महाजुटान की सफलता की समीक्षा के साथ आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। खास तौर पर परिसीमन के मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन हो रहा है। बंधु तिर्की ने परिसीमन के सवाल पर पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं को एक मंच पर आने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर आदिवासी के नाम पर ढोंग करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। बैठक के बाद आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।0
0
Report
बांसवाड़ा के नगर निकाय परिणाम कल तक साफ, किसके पक्ष में जनता का इशारा?
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा तीन नगर निकाय के परिणाम कल खत्म होने वाले हैं। जिले के बांसवाड़ा नगर परिषद के 59, कुशलगढ़ नगर पालिका के 20 और गढ़ी परतापुर नगर पालिका के 25 वार्डो में कल सुबह 8 बजे से रिजल्ट आना शुरू हो जाएंगे। प्रशासन ने मतदान की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव और SDM भागचंद रेगर ने आज सूचना केंद्र का निरिक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। नगर परिषद के 59 वार्डों के लिए 14 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। इन वार्डों में कुल 97 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ था। एक राउंड में 14 वार्डों के मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक राउंड में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगने का अनुमान है। प्रशासन के अनुसार मतगणना की प्रक्रिया इसी गति से चली तो सुबह करीब 10 बजे तक सभी 59 वार्डों के परिणाम सामने आने की संभावना है। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की नजरें मतगणना केंद्र पर टिकी हैं और कल परिणामों के साथ साफ हो जाएगा कि बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ और गढ़ी परतापुर नगर पालिका में किस दल और प्रत्याशी के पक्ष में जनता का जनादेश गया है।0
0
Report
हल्द्वानी-लालकुआं में 8 किमी बाईपास और फोरलेन से जाम में कमी
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने दोनों क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। लालकुआं में करीब 8 किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण होगा, जबकि हल्द्वानी में गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। हल्द्वानी और लालकुआं में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 8 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है। लालकुआं में जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। बाईपास बनने के बाद मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे लालकुआँ के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी राहत मिलेगी। हल्द्वानी में भी सड़क यातायात को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा फैसला हुआ है। वनभूलपुरा स्थित गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क निर्माण को केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना को लेकर करीब दो माह पहले NHAI अधिकारियों ने बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था। अब मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी, हल्द्वानी और लालकुआं में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के बीच इन दोनों परियोजनाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाईपास और फोरलेन सड़क के निर्माण से जहां यातायात का दबाव कम होगा, वहीं लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
Advertisement
नररसिंहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ गुस्सा तेज, ठेके हटाने की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -सागर में जहरीली शराब कांड के बाद अब नरसिंहपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में भी अवैध शराब के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आने लगा है। गांवों में कथित तौर पर अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो रहे हैं। शाहपुर गांव के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर गांव में अवैध शराब के साथ जुआ-सट्टा संचालित होने का आरोप लगाया है। शिकायत में दावा किया गया है कि गांव में रोजाना बड़ी मात्रा में शराब की बिक्री हो रही है, जिससे युवा और बुजुर्ग प्रभावित हो रहे हैं और विवाद की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। वहीं चीचली में जनपद पंचायत कार्यालय के सामने खुले शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर जनपद अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। शिकायत में आरोप है कि मुख्य सड़क पर शराब दुकान होने से कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। अब इन शिकायतों के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी। बाइट – राधाबाई जनपद अध्यक्ष ग्रामीण महिला बाइट – मनोज गुप्ता एसडीओपी नरसिंहपुर0
0
Report
रामनगर में महंगाई के विरोध में महिलाओं का धरना, लखनपुर चौक गूंजे नारे
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में महंगाई के विरोध में रामनगर के लखनपुर चौक पर रविवार को महिला एकता मंच की महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया, दर्जनों महिलाओं ने सड़क किनारे धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई पर तत्काल लगाम लगाने की मांग की. धरने के दौरान महिला एकता मंच की सदस्य ललिता रावत ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और इसका सबसे ज्यादा असर आम और गरीब जनता की रसोई पर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में जिस चीनी का दाम करीब 40 से 45 रुपये किलो था, वह सितंबर आते-आते 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है, ऐसे में आम आदमी के लिए रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदना मुश्किल होता जा रहा है. ललिता रावत ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन वस्तुओं का उत्पादन देश में ही हो रहा है. उनके दाम लगातार क्यों बढ़ रहे है. यह समझ से परे है. उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की थाली प्रभावित हो रही है और लोग आर्थिक दबाव में हैं. महिला एकता मंच ने रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा, ललिता रावत ने कहा कि जंगल से चूल्हे के लिए लकड़ी लाने पर रोक लगा दी गई, लेकिन दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम करीब एक हजार रुपये तक पहुंच गए हैं. इससे आम परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है. धरने के दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, भाजपा सरकार होश में आओ, महंगाई पर लगाम लगाओ, जमाखोरी-सट्टेबाजी नहीं चलेगी, महंगाई कम करो, वरना गद्दी खाली करो जैसे नारों से लखनपुर चौक गूंज उठा. महिला एकता मंच ने केंद्र सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो 2027 में सरकार के खिलाफ पुरजोर विरोध और बहिष्कार किया जाएगा.0
0
Report
जलगांव के चाळीसगाव में मराठा प्रदर्शन जारी, मांगें तुरंत पूरी करने का दबाव
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील चाळीसगाव तालुक्यात सकल मराठा समाज बांधव आक्रमक झाले आहेत. चाळीसगाव शहरातील न्यायालयाच्या बाजूला असलेल्या पाण्याच्या टाकीवर चढून मराठा बांधवांनी आंदोलन सुरू केले आहे. मनोज जरांगे पाटील यांच्या आंदोलनाला पाठिंबा देण्यासाठी हे आंदोलन करण्यात येत आहे. शासनाने मनोज जरांगे पाटील यांच्या मागण्या तातडीने पूर्ण कराव्यात, अशी मागणी आंदोलकांनी केली आहे. आंदोलनात महिलांनीदेखील सहभागी नोंदवला असून महिलाही पाण्याच्या टाकीवर चढल्या आहे. मराठा बांधवांकडून जोरदार घोषणाबाजी केली जात आहे. मागण्या मान्य होईपर्यंत आंदोलन सुरू ठेवण्याची भूमिका मराठा बांधवांकडून व्यक्त केली जात आहे.0
0
Report
Advertisement
भाई के कर्ज के बोझ से युवक ने की आत्महत्या, जमीन बेचकर चुकाने की मांग
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने भाई समुंदर पटेल को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में भाई के कर्ज का जिक्र करते हुए लिखा कि मेरे हिस्से की ज़मीन बेच कर कर्ज़ लौटा देना। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में युवक के आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान निर्भय पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निर्भय ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में निर्भय ने अपने भाई समुंदर पटेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि भाई उससे जबरन खेती करवाता था और उसकी बात नहीं सुनता था। अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में भाई पर कर्ज लेने का भी जिक्र है। निर्भय ने लिखा कि वह बार-बार भाई से कर्ज चुकाने के लिए कहता था, लेकिन कर्ज नहीं लौटाया जा रहा था, जिससे वह तनाव में था। उसने यह भी लिखा कि उसके हिस्से की जमीन बेचकर भाई का कर्ज चुका दिया जाए और आगे कभी कर्ज न लिया जाए। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है.0
0
Report
अमरोहा के शहवाजपुर गुर्जर में दोस्त की मौत से साथी ने दम तोड़ दिया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर गुर्जर में दोस्त की मौत का सदमा नहीं सह सका मित्र, अंतिम संस्कार के दौरान गश खाकर गिरा अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर गुर्जर में दो गहरे दोस्तों की मौत से माहौल गमगीन हो गया। गांव निवासी बद्री सैनी (60) का बुधवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। गुरुवार को परिजन और ग्रामीण तिगरी गंगा धाम पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान बद्री के जिगरी दोस्त जयपाल सैनी (55) अस्थियां और राख गंगा में विसर्जित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में गजरौला के चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक बद्री और जयपाल की वर्षों पुरानी गहरी दोस्ती थी और दोनों हर सुख-दुख में साथ रहते थे। एक दोस्त की मौत के बाद दूसरे के भी दुनिया से चले जाने की घटना से गांव में शोक की लहर है।0
0
Report
वाराणसी के मेयर बोले- सीवर बदनाम कराने की सपा साजिश
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी का बड़ा बयान सीवर ब्लॉक कर अव्यवस्था फैलाने के पीछे सपा की साजिश: अशोक तिवारी काशी को बदनाम करने की कोशिश की गई: वाराणसी मेयर जहां सीवर में बोरियां मिलीं, वहीं की तस्वीर अखिलेश ने पोस्ट की: अशोक तिवारी अखिलेश की पोस्ट से साफ है कि विरोधियों ने काशी को बदनाम करने की साजिश रची: मेयर सीवर में बोरियां डालकर शहर की व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश: अशोक तिवारी0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में रैगर समाज की कलश यात्रा और बाबा रामदेव शोभायात्रा सम्पन्न
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में भादवी बीज और रामदेव जयंती के अवसर पर रैगर समाज की ओर से नगर में भव्य कलश यात्रा और बाबा रामदेव की शोभायात्रा निकाली गई, शोभायात्रा की शुरुआत नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैगर बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, डीजे की धुन पर बज रहे भजनों से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया, शोभायात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जुलूस में रैगर समाज की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए, धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला, शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई0
0
Report
स्वरूप नगर गली-2 की फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चों समेत 3 ने छत से कूदकर बचाई जान
New Delhi, Delhi:स्वरूप नगर की गली नंबर-2 में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार रविवार लगभग 11 बजे घटने की सूचना दी गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग हक्के-बक्के रह गए और आग की लपटें सामने स्थित घरों तक पहुंचने लगीं। इसी दौरान बच्चों समेत तीन लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। लगभग 50 फायर कर्मियों और दर्जनों दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कुछ लोग घायल बताए गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि residential क्षेत्र के बीच इस तरह की फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की जिम्मेदारियों पर सवाल उठ रहे हैं। आग के वास्तविक कारण और फैक्ट्री के संचालन से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
राष्ट्रीय लोक अदालत ने 811 प्रकरणों का सफल निपटारा, लाखों के पुरस्कार
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - राष्ट्रीय लोक अदालत में 811 प्रकरणों का निराकरण मण्डला में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय सहित नैनपुर, निवास और बिछिया तहसील न्यायालयों में कुल 18 खंडपीठों के माध्यम से राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, विद्युत और राजस्व सहित विभिन्न मामलों का आपसी सुलह से निराकरण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष कमल जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस दौरान न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। लोक अदालत में न्यायालय के 357 लंबित प्रकरणों में से 354 का निराकरण किया गया, जिसमें करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये के अवार्ड पारित हुए। वहीं बैंक, विद्युत और नगरपालिका के प्रीलिटिगेशन मामलों में भी बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा हुआ। चेक बाउंस के 47, मोटर दुर्घटना के 24, पारिवारिक विवाद के 22 और लंबित ट्रैफिक चालान के सभी 196 प्रकरणों का निराकरण किया गया। कुल मिलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत से 457 लोग लाभान्वित हुए, वहीं आपसी सुलह के जरिए वर्षों से लंबित विवादों के समाधान की राह आसान हुई。0
0
Report
Advertisement
