icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228161
LalJi GaudLalJi GaudFollow28 Jan 2025, 06:18 am

SULTANPUR-दो शिक्षक में चले जमकर लात-घूंसे,वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल*

Khalispur Gopalpur, Uttar Pradesh:

योगी सरकार ने जिन शिक्षकों पर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ संस्कारवान बनाने की जिम्मेदारी दी है वे ही बच्चों के सामने भिड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे। कोतवाली लंभुआ के एक विद्यालय में बाइक खड़ी करने को लेकर हुई थी दो शिक्षकों में कहासुनी। फिर इसके बाद क्या रहा कि जमकर मारपीट के साथ साथ जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर पीटा। बच्चों के सामने हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फजीहत के बाद बीएसए ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों का वेतन रोका और स्पष्टीकरण रिपोर्ट मांगा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर, दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में कोहरे का कहर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की दर्दनाक मौत,दो परिवारों में मचा कोहराम यूपी के हरदोई जिले में घने कोहरे के बीच रफ्तार का कहर देखने को मिला। अतरौली थाना क्षेत्र के लूमामऊ-महगवां मार्ग पर सुजनिया बाजार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।इस भीषण हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। एक साथ दो युवकों की मौत से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। गहिरा गांव निवासी अनुज (27) पुत्र राजेंद्र अपने रिश्ते के भाई आकाश (22) पुत्र छोटेलाल निवासी फतेहपुर मजरा गोड़वा के साथ बाइक से किसी जरूरी काम से निकले थे। इसी दौरान सुजनिया बाजार के पास घने कोहरे के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुज उछलकर सड़क से करीब 10 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही अतरौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उधर, दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।अज्ञात वाहन का पता लगाने मुकदमा दर्ज करने और आरोपी वाहन को पकड़ने की मांग को लेकर परिजनों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया।एक ही हादसे में दो घरों के चिराग बुझने से गहिरा और फतेहपुर गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
0
0
Report
Advertisement

महासमुंद में धान खरीदी कल से, अवैध धान पर प्रशासन की तेज निगरानी

Mahasamund, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में कल 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। महासमुंद जिले में भी प्रशासन ने धान खरीदी को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में इस बार 1 लाख 62 हजार 566 पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जाएगा। इसके लिए 202 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं अवैध धान के परिवहन और कोचियों पर शिकंजा कसने के लिए 16 जांच चौकियां बनाई गई हैं। खासकर ओडिशा सीमा से लगे इलाकों में प्रशासन की नजर रहेगी। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जिले में 202 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इस बार भी एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के साथ सबसे बड़ी चुनौती अवैध धान परिवहन और कोचियों की सक्रियता को रोकना है। इसे देखते हुए जिले में 16 जांच चौकियां बनाई गई हैं। ओडिशा से जुड़े अंतरराज्यीय इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले अवैध धान को खरीदी केंद्रों तक पहुंचने से रोका जा सके। प्रशासन ने गांव-गांव कोटवारों को भी अलर्ट कर दिया है। संदिग्ध धान परिवहन या बाहरी धान की आवक की सूचना तत्काल प्रशासन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। यानी इस बार धान खरीदी में सिर्फ खरीदी केंद्र ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती गांवों से लेकर सड़क मार्ग तक प्रशासन की नजर रहेगी।
0
0
Report

बूंदी में चौथे चरण के मतदान शांतिपूर्ण, 26.48% रिकॉर्ड हुआ

Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में चौथे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण जारी बूंदी बूंदी. पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत बूंदी जिले में चौथे और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक जारी है। जिले में 26.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव और एसपी अवनीश कुमार शर्मा लगातार फील्ड में रहकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्रिटिकल बूथों पर हथियारबंद जवान तैनात किए गए हैं। वहीं, सथूर में स्वच्छ एवं हरित मतदान केंद्र बनाया गया है, जो मतदान के दौरान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
0
0
Report

नोएडा के सोसायटियों में छठ महापर्व की भव्य तैयारियाँ, पूर्वांचल संस्कृति पर रोशनी

Noida, Uttar Pradesh:छठ महापर्व को लेकर तैयारियां पूरी नोएडा की विभिन्न सोसायटियों में छठ महापर्व को लेकर भव्य तैयारियां, श्रद्धालुओं के लिए सजकर तैयार हुए छठ घाट। सेक्टर-76 स्थित कैप टाउन सोसायटी में छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी, विशेष रूप से तैयार किया गया छठ घाट और पूजा कुंड। छठ महापर्व के अवसर पर सोसायटी में रहने वाले सैकड़ों श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाएंगे। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती महिलाएं निर्जला उपवास रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगी। छठ पूजा के दौरान परंपरा के अनुसार व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगी, जबकि अगले दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ घाट पर साफ-सफाई, पूजा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजाम किए गए हैं। सोसायटी में छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सोसायटी प्रबंधन और एओए की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नोएडा की सोसायटियों में छठ पूजा की तैयारियां इस बात की गवाह हैं कि शहर में पूर्वांचल की संस्कृति और परंपराओं की छाप लगातार मजबूत हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारी तेज, रैलियों की रणनीति की घोषणा

Almora, Uttarakhand:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। एआईसीसी ऑब्जर्वर संजय चोकर अल्मोड़ा पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हुए। चुनावी रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। प्रेसवार्ता में संजय चोकर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। आने वाले दिनों में राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी शैलजा की रैली और जनसभाएं होंगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछले दस वर्षों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में सोनम रघुवंशी जैसी हत्या: पत्नी-प्रेमी ने मिलकर किया पति की हत्या

Alirajpur, Madhya Pradesh:​MP: आलीराजपुर में सोनम रघुवंशी हत्याकांड जैसी पुनरावृत्ति; पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, ऐसे रचा एक्सीडेंट का झूठा ड्रामा ​मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्चित सोनम रघुवंशी मामले की तर्ज पर अब आलीराजपुर जिले से एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बेरहम पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। अवैध संबंधों के रास्ते का कांटा हटाने के लिए पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी और उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की पैनी नजर ने इस सनसनीखेज राज से पर्दा उठा दिया। ​वारदात का पूरा घटनाक्रम: ​मृतक: दिलीप (पति) ​मुख्य आरोपी: पत्नी सेगली (सांगली) और उसका प्रेमी रमेश ​अन्य सह-आरोपी: महेश, दशरिया और नान सिंह ​पुलिस की प्रारंभिक जाँच के मुताबिक, तब पति दिलीप शराब के नशे में धुत था, तब उसकी पत्नी सेगली ने अपने आशिक रमेश और अन्य साथियों (महेश, दशरिया और नान सिंह) के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। ​एक्सीडेंट दिखाने की शातिर साजिश: ​हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने इसे एक सामान्य सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट) में बदलने की योजना बनाई। ​शातिर योजना के तहत, आरोपी मृतक दिलीप के शव को स्कूटी पर लादकर एक निश्चित स्थान पर ले गए। ​इसके बाद, हत्या को छुपाने के लिए उसके ऊपर दो बार ट्रैक्टर चढ़ाया गया ताकि पुलिस और परिजनों को यह लगे कि उसकी मौत किसी वाहन दुर्घटना में हुई है। ​मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज और पुलिस की कार्रवाई: ​घटनास्थल के हालातों को देखकर भले ही इसे एक्सीडेंट साबित करने की कोशिश की गई हो, लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। ​मेडिकल खुलासा: जब मृतक का पोस्टमार्टम हुआ, तो मेडिकल रिपोर्ट में मौत का असली कारण गला घुटने / दम घुटना (स्ट्रैंगुलेशन) सामने आया। ​पुलिस का एक्शन: रिपोर्ट सामने आते ही पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता से गहराई से छानबीन शुरू की, जिसके बाद प्रेम प्रसंग का यह पूरा काला सच सामने आ गया। ​आलीराजपुर पुलिस ने त्वरित और मुस्तैद कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी सेगली सहित उसके आशिक रमेश और तीनों सहयोगियों (महेश, दशरिया व नान सिंह) को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। बाइट -पुलिस अधीक्षक समर वर्मा आलीराजपुर
0
0
Report
0
0
Report

खैरथल तिजारा के चार पंचायत समितियों में मतदान जारी, महिलाओं के प्रत्याशी बढ़े

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले की चार पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदान जारी है।मुंडावर, कोटकासिम, टपूकड़ा और ततारपुर की चार पंचायत समितियों के 70 वार्डों में करीब 340 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें कांग्रेस के 67 और भाजपा के 61 प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं करीब 3 लाख 55 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इस बार चुनाव की खास बात यह है कि पुरुष प्रत्याशी के मुकाबले महिला प्रत्याशी की संख्या अधिक है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है, ताकि मतदाता बिना किसी डर और दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। वहीं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश भी चुनाव प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मतदान व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जा रहा है। प्रशासन की सख्ती से साफ है कि चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कोटा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सख्त अल्टीमेटम, सुधार जल्द जरूरी

Kota, Rajasthan:जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर पालिका अध्यक्ष सख्त, दो-चार दिन में सुधार का अल्टीमेटم रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र काला ने सख्त रुख अपनाते हुए,शुक्रवार देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद शनिवार सुबह 10 बजे अस्पताल प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सफाई, शौचालय, पार्किंग और नर्सिंग स्टाफ की कमियों पर चर्चा की। पालिका अध्यक्ष ने अस्पताल प्रभारी को व्यवस्थाओं में जल्द सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलना जरूरी है। अस्पताल प्रभारी ने दो-चार दिन में सुधार के बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया। काला ने स्पष्ट कहा कि तय समय में व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो वे दोबारा अस्पताल पहुंचकर जवाब मांगेंगे। बैठक में पीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. हेमराज मीणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेड़तवाल, पार्षदों सहित मेडिकल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे。
0
0
Report

9 संभागों के मेधावी विद्यार्थी 10 दिवसीय अंतरराज्यीय भ्रमण पर जाएंगे

Jaipur, Rajasthan:जयपुर सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक विरासत से रूबरू कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के तहत प्रदेश के सभी 9 संभागों के चयनित विद्यार्थियों को 10 दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाएगा. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में संभागवार यात्रा कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके तहत 10 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक अलग-अलग चरणों में भ्रमण आयोजित होंगे. कार्यक्रम में जोधपुर संभाग का दल सबसे पहले 10 दिसंबर को रवाना होगा. इसके बाद कोटा संभाग का दल 11 दिसंबर, चूरू का 14 दिसंबर तथा बीकानेर और जयपुर संभाग के दल 15 दिसंबर से यात्रा शुरू करेंगे. वहीं अजमेर और पाली संभाग के विद्यार्थियों का भ्रमण 16 दिसंबर से शुरू होगा। भरतपुर और उदयपुर संभाग के दल नए साल में 5 जनवरी को रवाना होंगे। प्रत्येक दल का भ्रमण 10 दिनों का होगा. होनहारों को 'पंख' देगा शिक्षा विभाग, 9 संभागों के विद्यार्थी करेंगे 10 दिवसीय अंतरराज्यीय शैक्षणिक भ्रमण, एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना तहत होगा भ्रमण, मेधावी छात्रों को धार्मिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक व प्राकृतिक विरासत से कराया जाएगा रूबरू, दिसम्बर से जनवरी के बीच भ्रमण के लिए संभागवार निकलेंगे दल. विद्यार्थियों की सुरक्षा और यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रत्येक दल के साथ प्रधानाचार्य स्तर के महिला और पुरुष अधिकारी दल प्रभारी के रूप में रहेंगे. इसके अलावा संभाग के प्रत्येक जिले से विद्यार्थियों के साथ कम से कम एक प्रधानाचार्य या व्याख्याता स्तर के अधिकारी को भेजना अनिवार्य होगा. दल के साथ जाने वाले छह सहायक कार्मिकों और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित पूरे स्टाफ की सूची 10 दिन के भीतर अनुमोदन के लिए निदेशालय भेजनी होगी. विद्यार्थी देश के प्रमुख पर्यटन और ज्ञान केंद्रों का करेंगे भ्रमण, भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के प्रमुख स्थलों पर ले जाया जाएगा. इनमें खजुराहो, सांची, भीमबेटका, अमृतसर, धर्मशाला, चंडीगढ़, अहमदाबाद, सोमनाथ, द्वारका, गिर, कच्छ का रण और शिमला जैसे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व के स्थल शामिल हैं. इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देना है.
0
0
Report

गंगा क्लोजर के बाद स्वच्छ जल दिखा; सरकार के कदम रंग ला रहे

Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार (उत्तराखंड): गंगा के बंद रहने की अवधि के बाद गंगा नदी का साफ और स्वच्छ बहता पानी दिखा / दृश्य देखिए निश्चित ही अभी कुछ समय पहले गंगा क्लोजर के दौरान जिस प्रकार से स्वच्छता अभियान एक बड़े स्तर पर चलाया गया। तो एक तो उसका भी बड़ा कारण है। इस बात को श्रद्धालुओं को समझना पड़ेगा कि हम ही लोगों की आमद के कारण जो हम लोग यहां पर गंगा में पुराने कपड़े छोड़ देते हैं? या अन्य प्रकार की वस्तुओं को छोड़ देते हैं। अपनी विभिन्न प्रकार की सामग्रीयां जो नहीं छोड़नी चाहिए वह निर्माल्य सामग्री छोड़ देते हैं। जिस कारण गंगा में इस प्रकार की गंगा का स्वरूप बदल जाता है। उधर यात्रा की बहुतायत हो जाती है। लेकिन अब यात्रा जिस प्रकार से कपाट बंद हो रहे हैं, श्रद्धालुओं की आमत कम हो रही है, लेकिन जो गंगा का रूप है, वो अपना नेचुरल रूप है। गंगा अमृतमयी आई थी। गंगा का स्वरूप ये जो हम देखते हैं, उससे भी ज्यादा अमृत का स्वरूप दूध था। जैसे गंगा को हम दूध क्यों चढ़ाते हैं? इसलिए चढ़ाते हैं? कि जो गंगा का स्वरूप है, वो अमृतमयी है, अमृत श्वेत है, उज्ज्वल स्वरूप है। तो उसी स्वरूप में अब स्नेह स्नेह गंगा उसी प्रकार से आ रही है। और उसके साथ साथ सरकारें लगातार इस और काम कर रही हैं कि गंगा में गिरते हुए नाले बंद हो जाएं, गंगा में जाता हुआ प्रदूषण कम हो जाएं, गंगा के प्रति जिस प्रकार से सकारात्मक प्रयास और एक जवाबदेही के साथ जो कार्यक्रम सरकारों द्वारा चलाए जा रहे हैं, उसी का परिणाम है कि गंगा का ये जल आज कितना सुंदर सुरम्य और दिख रहा है कि 5 फूट अंदर तक का सब कुछ देखा जा सकता है।शीशे की तरह बिल्कुल साफ चमक रहा है जो नीचे है। इतना शुद्ध जल इस समय गंगा जी में आ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top