224001
Sultanpur : ई - रिक्शा पलटने से तीन महिलाएं घायल
Kadipur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में धर्मराज पाठक सीएचसी के सामने लखनऊ - बलिया हाईवे पर चढ़ते समय एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में छीटपुर पारसपट्टी निवासी लोग घायल हो गए, मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
0
0
Report
बुलेट ट्रेन 2027 तक मुंबई-आहमदाबाद कॉरिडोर पर दौड़ेगी; सार्थक सपना सच होगा
Bengaluru, Karnataka:रजनीश पटना लोकेशन बैंड बंगलुरू बुलेट ट्रेन: हवा को चीरती पटरियों पर दौड़ेगी। आत्म निर्भर भारत की इच्छा शक्ति असंभव को संभव बनाती जा रही है। बुलेट ट्रेन का इंतजार पूरा भारत कर रहा है। एक ओर मुंबई से अहमदाबाद हाई स्पीड कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है तो दूसरी ओर Bengaluru के बीईएमएल में हाई स्पीड ट्रेन का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दो वर्ल्ड क्लास ट्रेन बनाए जा रहे हैं जिसमें बेहतरीन तकनीक का इस्तेमाल करके इसे 2027 फरवरी महीने तक पूरा कर लेना है। बंगलुरू के बीईएमएल में डेढ़ सौ से ज्यादा दक्ष तकनीकी विशेषज्ञ की टीम इस सपने को पूरा करने में दिन रात लगी है। 508 किलोमीटर के मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर में पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा तक 15 अगस्त 2027 को बुलेट ट्रेन दौड़ाने का लक्ष्य रखा गया है।0
0
Report
सीएम भजनलाल शर्मा सिलपटा में जसवंत यादव के अंतिम संस्कार में पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:सीएम भजनलाल शर्मा खैरथल तिजारा के दौरे पर कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे कोटकासिम के सिलपटा गांव बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल बहरोड़ विधायक जसवंत यादव का पैतृक गांव है सिलपटा डॉ. जसवंत यादव ने लंबी बीमारी के बाद कल सुबह जयपुर में ली थी अंतिम सांस राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में आज दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार डॉ. जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव देंगे उनको मुखाग्नि बड़ी संख्या सिलपटा गांव पहुंचे पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता ओर नेता बड़ी संख्या में लोग मौजूद सीएम भजनलाल शर्मा के आगमन पर प्रशासन अलर्ट0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद के दरधा-यमुने संगम घाट पर छठ पूजा से पहले साफ-सफाई तेज
Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन जहानाबाद शहर के प्रमुख दरधा-यमुने संगम घाट की तस्वीर श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा रही है। घाट के आसपास गंदगी का अंबार लगा है और नालियों का गंदा पानी नदी में गिरने से कई जगह काला पानी जमा है। ऐसे में छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दरधा-यमुने संगम घाट शहर के प्रमुख छठ घाटों में एक है। यहां शहर के विभिन्न वार्डों से निकलने वाली नालियों का गंदा पानी सीधे नदी में गिरता है। इसके कारण घाट के आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली के बाद कई लोगों ने पूजा सामग्री और अन्य कचरे का विसर्जन भी घाट पर कर दिया, जिससे गंदगी और बढ़ गई है। हालाँकि, नगर परिषद की ओर से घाटों को सजाने-संवारने का काम किया जा रहा है। घाट के चारों ओर मधुबनी पेंटिंग, थ्रीडी पेंटिंग और रंग-रोगन भी कराया गया है। लेकिन स्थानीय लोगों के सवाल है कि जब तक घाटों और नदी के पानी की समुचित सफाई नहीं होगी, तब तक केवल सजावट से श्रद्धालुओं को राहत नहीं मिलेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस घाट पर अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पूजा से पहले गंदगी और गंदे पानी की समस्या दूर करना बेहद जरूरी है, साथ ही लोगो का कहना था कि गांधी मैदान इलाके के छठ घाट को जर्जर हालत को देखते हुए पिछले 5-6 वर्षों से जिला प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है। घाट की मरम्मती को लेकर न यहां के जनप्रतिनिधियों का ध्यान है और न ही जिला प्रशासन का। इधर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 18 छठ घाट चिन्हित किए गए हैं, जहां युद्धस्तर पर काम चल रहा है। दरधा-यमुने संगम घाट शहर का प्रमुख घाट है। यहां मधुबनी पेंटिंग, रंग-रोगन, रास्तों पर रोशनी, चेंजिंग रूम समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। छठ पूजा से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली जाएगी इसके लिए 80 से अधिक मानव बल को लगाए गए है। व्रतियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। अब देखना होगा कि छठ पूजा से पहले नगर परिषद घाटों की वास्तविक सफाई और गंदे पानी की समस्या दूर करने में कितनी सफल होती है।0
0
Report
दिवाली की रात भिलाई नगर निगम के जोन 5 कार्यालय में आग; दस्तावेज जल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ आ रही है जहां दीपावली की देर रात भिलाई नगर निगम के सेक्टर 6 स्थित जोन 5 कार्यालय के एक बंद कमरे में आग लग गई इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आग लगने से कमरे में रखे नगर निगम के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए वही आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है.0
0
Report
रामघाट में सोमवती अमावस्या पर नर्मदा भक्तों का आस्था सैलाब
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर कार्तिक सोमवती अमावस्या पर रामघाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मां नर्मदा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी दीपावली एवं सोमवती अमावस्या के पावन संयोग पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु, नर्मदा उद्गम कुंड में स्नान-पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना अमरकंटक। प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थल तथा पर्यटन केंद्र पवित्र नगरी अमरकंटक में पवित्र कार्तिक मास, दीपावली पर्व एवं कार्तिक सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस विशेष धार्मिक संयोग पर दूरस्थ अंचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के रामघाट में आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र स्नान किया तथा विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। प्रातःकाल से ही रामघाट में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। भक्तों ने मां नर्मदा के पावन जल में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। रामघाट में स्नान एवं पूजन के उपरांत अनेक श्रद्धालु मां नर्मदा के उद्गम स्थल स्थित पवित्र उद्गम कुंड पहुंचे, जहाँ उन्होंने मार्जन एवं स्नान कर मां नर्मदा के दर्शन किए और विधिवत पूजन-अर्चन एवं आराधना की। कार्तिक मास में मां नर्मदा के दर्शन, स्नान, पूजन और ध्यान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। वहीं सोमवती अमावस्या का संयोग श्रद्धालुओं के लिए विशेष पुण्यकारी अवसर के रूप में देखा जाता है। दीपावली पर्व के साथ इस पावन तिथि पर अमरकंटक पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर अपनी श्रद्धा निवेदित की तथा दीपावली के मंगलमय पर्व पर सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में गोवर्धन पूजा का उत्साह: गौशालाओं में गोबर से बने गोवर्धन की पूजा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। लोगो ने गोबर स बने गोवर्धन की पूजा कर घर मे सुख समृद्धि की कामना की। कुछ ऐसा ही नजारा बड़ागांव स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में भी देखने को मिला। जहां केंद्र की गोशाला के बाहर गोबर के विशाल गोवर्धन बनाए गए औरउनकी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान गोशाला में ग्वालो ने गायो के साथ क्रीड़ा की। गोशाला से एक साथ सभी गायो को छोड़ा गया जो गोवर्धन को रौंधते हुए निकले0
0
Report
गुरसराय में धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण दिवस
Mauranipur, Uttar Pradesh:गुरसराय। दिगंबर जैन मंदिर गुराई बाजार में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण दिवस बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में जैन समाज के श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान पुरुषों द्वारा भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं विधान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सिंघई परिवार की ओर से मंदिर के शिखर पर कलश एवं छत्र चढ़ाया गया। वहीं महिलाओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर दीप प्रज्ज्वलित किए और भगवान महावीर स्वामी को लाडू अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुनिश्री के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु एकत्रित हुए। प्रवचन के उपरांत श्रद्धालु मंदिर से दीपक लेकर अपने-अपने घर पहुंचे और वहां भी भगवान की पूजा-अर्चना की। जैन समाज में भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याण दिवस का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान महावीर का संदेश 'जियो और जीने दो' आज भी मानवता, अहिंसा और प्रेम का मार्ग दिखाता है।0
0
Report
मत्तौर के व्यापारी के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Fatehpur, Uttar Pradesh:मत्तौर में व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 8 लाख नकदी और डेढ़ किलो चांदी पार. चोरों ने व्यापारी के घर को बनाया निशाना. घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपये नकद और डेढ़ किलो चांदी की करधनी समेत जेवरात चोरी. सरिया, सीमेंट और किराना व्यापारी जुगल किशोर मिश्रा के घर हुई वारदात से कस्बे में हड़कंप. चोरी की सूचना पर ललौली पुलिस और सीओ जाफरगंज मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज. मुत्तौर में लाखों की चोरी से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी. ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर कस्बे की घटना0
0
Report
Advertisement
जसपुर में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस छानबीन में जुटी
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में अज्ञात शव मिला जिससे आसपास में सनसनी फैल गई । जानकारी के अनुसार 9 नवंबर 2026 को जसपुर कोतवाली की सूत मिल चौकी क्षेत्र में ठाकुरद्वारा रोड चुंगी के निकट नहर की पुलिया के नीचे नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव पडा़ मिला । जिससे आसपास में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । शव को नहर से निकाल कर जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जसपुर कोतवाल राजेश पांडे समस्त पुलिसकर्मी के साथ ना की छानबीन करने व शव की शिनाख्त कराने में जुट गई । मृतक का शव एक दो दिन पुराना होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।0
0
Report
गोवर्धन पूजा में द्वारकाधीश मंदिर में गिरिराज महाराज के जयकारे और गोबर से बना स्वरूप
Mathura, Uttar Pradesh:द्वारकाधीश मंदिर में गूंजे गिरिराज महाराज के जयकारे, गोबर से बने विशाल स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना हजारों श्रद्धालुओं ने की गिरिराज महाराज की परिक्रमा, मंत्रोच्चार के बीच चढ़ाया गया भोग; मथुरा। दीपावली के अगले दिन मथुरा के प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्री द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना शुरू हुई। दर्शन और पूजा के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर के चौक में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया, जिसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर सेवायतों ने विशेष मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री अर्पित कर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शहनाई की मधुर धुन और भक्तों के जयकारों से मंदिर में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। ब्रज की धार्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजित गोवर्धन पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक श्री कांतशर्मा0
0
Report
सनातन पांडे के बयान पर राजेन्द्र पाल गौतम बोले— लॉ एंड ऑर्डर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी
Noida, Uttar Pradesh:सनातन पांडे के बयान पर राजेन्द्र पाल गौतम बोले— लॉ एंड ऑर्डर मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी0
0
Report
Advertisement
खरेगे के दिवाली बयान पर भाजपा-प्रतिक्रियाओं के बीच गौतम ने कहा- ईद भी दिवाली समान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरेग के दिवाली वाले बयान पर भाजपा द्वारा आ रही प्रतिक्रिया पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "भाजपा के नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। उनके पास अक्ल नाम की चीज नहीं है। वो फिर मेरे बारे में कुछ और चलाएंगे। आप पहले यह बताइए कि ईद पर भी लोग गले मिलते हैं, एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं, मिठाई बांटते हैं। ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली पर भी खुशियां बांटते हैं, दीप जलाते हैं, मिठाई बांटते हैं और गले मिलते हैं। मैं समझता हूं कि किसी भी धर्म के त्योहार को एक नजरिए से देखना चाहिए और सम्मान करना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे का यह मतलब रहा होगा। भाजपा को तो हर जगह नफरत, हिंदू-मुसलमान ही सूझता है। इस बात का सनातन से क्या लेना-देना؟0
0
Report
वन-टू-वन आकलन से सरकारी स्कूलों में बच्चों की दक्षता का असली आकलन शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों की केवल किताबी जानकारी नहीं, बल्कि उनकी वास्तविक शैक्षणिक दक्षताओं को भी परखा जाएगा। पीएम श्री योजना के तहत प्रदेशभर में विद्यार्थी आकलन 2026-27 आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत उदयपुर जिले के 60 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें पीएम श्री विद्यालयों के साथ अन्य समकक्ष राजकीय विद्यालय भी शामिल हैं। 19 और 20 नवंबर को होने वाले इस आकलन में कक्षा 2, 3 और 5 के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की दक्षताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। आकलन की खास बात यह है कि विद्यार्थियों की परीक्षा सामूहिक रूप से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर वन-टू-वन की जाएगी। 19 नवंबर को प्रत्येक स्कूल में तीन फील्ड इन्वेस्टिगेटर पहुंचेंगे। इनमें एक कक्षा 2, दूसरा कक्षा 3 और तीसरा कक्षा 5 के विद्यार्थियों का आकलन करेगा। प्रत्येक कक्षा से 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस तरह एक स्कूल में कुल 30 विद्यार्थियों की दक्षताएं परखी जाएगी,,, प्रत्येक विद्यार्थी से निर्धारित सवाल पूछे जाएंगे। जवाब और सवाल हल करने में लगने वाला समय ओएमआर शीट में दर्ज किया जाएगा। 20 नवंबर को चौथा फील्ड इन्वेस्टिगेटर विद्यालय का निरीक्षण करेगा। इस दौरान संस्था प्रधान और भाषा एवं गणित के शिक्षकों से प्रश्नावली भरवाई जाएगी। शिक्षण सामग्री, एबीएल किट, एफएलएन सामग्री, टीएलएम, पुस्तकालय गतिविधियों और नो बैग डे के आयोजन का निरीक्षण होगा। आकलन में सामग्री की उपलब्धता के साथ उसके वास्तविक उपयोग और विद्यार्थियों की उस तक पहुंच को भी महत्व दिया जाएगा। विद्यालय की स्थिति, संसाधनों और रिकॉर्ड के आधार पर 1 से 10 तक रेटिंग निर्धारित की जाएगी।0
0
Report
उदयपुर के कोटड़ा में दो बाइक भिड़ंत, पिता-पुत्री की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर #Udaipur कोटड़ा : दो बाइक की भिड़ंत कोटड़ा जुड़ा रोड पर हुई दो बाइक की भिड़ंत मांडवा थाना क्षेत्र के दाढ़मियां में हुई दुर्घटना बाइक सवार पिता पुत्री की मौत साथ ही दूसरी मोटर साइकिल सवार युवक भी गम्भीर घायल स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना,पुलिस ने घायलों को पहुंचाया चिकित्सालय, प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा हेतु किया रेफर।0
0
Report
Advertisement
