228001
Sultanpur - शिवगढ़ थाना क्षेत्र के आधा दर्जन घरों में लाखों की चोरी
Sultanpur, Uttar Pradesh:शुक्रवार देर रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ ग्राम सभा व मलाकतुलापुर में आधा दर्जन घरों में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है. अज्ञात चोर घरों से कीमती जेवरात व नगदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार हो गए. शिवगढ़ ग्राम सभा में बाबूलाल, अमृतलाल, लालती वर्मा, रामनारायण वर्मा व मलाकतुलापुर में शोभनाथ के घरों में चोरी हुई है. ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत: कार चालक फरार, पुलिस जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, 2 साल की बच्ची को कार ने कुचला। बच्ची सेक्टर-5 में अपने घर के बाहर खेल रही थी। कार की टक्कर से मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम का वातावरण। हादसे के बाद कार चालक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया, CCTV खंगाल चालक की तलाश जारी। मासूम को कुचलने वाला ड्राइवर सेक्टर 5 का ही बताया जा रहा है。0
0
Report
जमशेदपुर LPG टैंकर गैस रिसाव: चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Jamshedpur, Jharkhand:एलपीजी से भरे टैंकर में गैस रिसाव, जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला जमशेदपुर में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा टल गया. मरीन ड्राइव पर एलपीजी से भरे टैंकर में गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई. सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी के पास मरीन ड्राइव पर यह हादसा हुआ. टैंकर चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया. गैस रिसाव पर चालक की नजर पड़ी तो उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी कंपनी प्रबंधन और सोनारी पुलिस को दी. थोड़ी देर में कंपनी अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोका गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. स्थिति सामान्य होने पर टैंकर को अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि एक ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी से भरे टैंकर से गैस रिसाव होने लगा. टक्कर के कारण टैंकर का नोब टूट गया और गैस रिसाव होने लगा. चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया. आसपास कई बस्तियां भी थी. चालक टैंकर लेकर गम्हरिया जा रहा था. इधर, गैस रिसाव को लेकर सोनारी पुलिस ने मरीन ड्राइव पर आवागमन रोक दिया. दोनों ओर से वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी गई. सुरक्षा को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाया. स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन शुरू किया गया. चालक का कहना है कि वह टैंकर लेकर गम्हरिया जा रहा. इसी दौरान एक ट्रक ने साइड से टैंकर में टक्कर मार दी, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया. सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने कहा कि गैस का रिसाव काफी तेज हो रहा था. बड़ा हादसा हो सकता था. सुरक्षा को लेकर यातायात रोक दी गई थी.0
0
Report
पटवारी नीलेश नामदेव पर बुजुर्ग की पीठ पर नाला पार कराने का आरोप
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी। ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से पटवारी का कथित अमानवीय व्यवहार सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट की पीठ पर सवार होकर नाला पार करते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग को घोड़ा बनाकर नाला पार करने का आरोप, पटवारी के वायरल वीडियो से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीण बोले- “ऐसा तो अंग्रेजों के जमाने में होता था” कलेक्टर और जनसुनवाई में शिकायत, कार्रवाई की मांग, वायरल वीडियो की जांच कराने की मांग, ग्रामीणों ने कहा- सरकारी कर्मचारी को जनता की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए वीडियो में दिख रहे कृत्य की वास्तविकता जांच के बाद स्पष्ट होगी अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर0
0
Report
Advertisement
श्रेयस तलपड़े: नवरात्रि में मुसलमानों की गरबा भागीदारी पर रोक की मांग पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:Nagpur (Maharashtra): Shreyas Talpade (Actor) on DJ ban/ VHP bars Muslims from Garba in Maharashtra/ Hanuman Ansh tax-free. नागपुर, महाराष्ट्र - नवरात्रि के कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर VHP की रोक की मांग पर फ़िल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े कहते हैं, "हम इतने सालों से सभी त्योहार एक साथ मनाते आ रहे हैं... मैंने हमेशा हर त्योहार का भरपूर आनंद लिया है और आगे भी लेता रहूंगा।" राज्य में फ़िल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स-फ़्री करने की मांग पर वे कहते हैं, "इसमें कोई बुराई नहीं है। अगर लोगों को फ़िल्म पसंद आती है और उसे टैक्स-फ़्री कर दिया जाता है, तो वह ज़्यादा लोगों तक पहुँचेगी। ज़्यादा लोग इसे देखेंगे और इसकी तारीफ़ करेंगे। यह बहुत सीधी-सी बात है।"0
0
Report
अमेठी में संदिग्ध मौत: दुपट्टे से लटकी मिली महिला, हत्या का शक
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला महिला का शव। महिला के फंदे पर लटके मिलने की सूचना से परिजनों में मचा कोहराम。 मृतका के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका。 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा。 पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर विविध कार्यवाही में जुटी。 पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीपरपुर गांव का मामला。0
0
Report
जयनगर, डुमरी में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण चुरा लिए
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ली। चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर में 12 लोग रहते हैं। बीती रात खाना खाने के बाद सभी लोग मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रात करीब 2:30 बजे सतीश के बड़े भाई की नींद खुली। जब उन्होंने शौच के लिए कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने अपने दूसरे भाई को फोन किया, लेकिन उनके कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। इस तरह सभी कमरों में सो रहे लोगों को फोन करके उठाया गया। सभी के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। इससे उन्हें चोरी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को फोन कर जानकारी दी और उन्हें घर बुलाया। जब आसपास के लोग घर पर जमा होने लगे, तो चोरों को भनक लग गई और वे वहां से भाग गए। पड़ोसियों ने सतीश के घर के सभी दरवाजे खोले और परिवार को कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद घर के उन कमरों को देखा गया, जहां कोई नहीं था। वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलग-अलग कमरों की अलमारियां खोलकर करीब 4 लाख रुपए के जेवरात और 10 हजार रुपए नगदी चुरा ली।0
0
Report
Advertisement
बिहार में बाढ़ रोकथाम के लिए सरकार के बड़े उपाय, गंगा जलस्तर घटा
Patna, Bihar:बिहार में आई बाढ़ को लेकर सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं.. बिहार सरकार के पत्र निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री जी की सजगता से इस बार नुकसान कम हुआ है... गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है.. बंगाल में हमारी सरकार है और वहां के मुख्यमंत्री से हमारे मुख्यमंत्री जी ने बात करके एक दिन में 97 फाटक खुलवाने का काम किया जिसकी वजह से नेपाल से जो पानी आई उसका नुकसान काफी कम हुआ भागलपुर में एक बांध टूटने की खबर आई जिसके बाद मुख्यमंत्री जी यह एरियल सर्वे कर अधिकारियों को निर्देश देकर बनवाया... राबड़ी देवी के बयान पर कहाँ की वह लोग माहिर हैं नॉरेटिव सेट करने में उनके समय में जब बाढ़ आई थी तो कहते थे क्या होगा गंगा मैया चरण पखांड़ेगी मछली आएगा लोग मछली खाएगा... बिहार पुर परेशान है बिहार में तबाही है और वह नेगेटिव सेट करने में लगे हुए हैं...0
0
Report
खंदौली के पिलीपोखर में दहेज हत्या: पति ने चाकू से गला काटा, फरार
Agra, Uttar Pradesh:खंदौली के पिलीपोखर में दहेज के लिए विवाहिता की बेरहमी से हत्या पति विवेक पर सिर पर वार कर चाकू से गला काटने का आरोप वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार एक माह बाद घर लौटा था आरोपी, रात में दिया वारदात को अंजाम सुबह पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची खंदौली पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके से जुटाए साक्ष्य मृतका किरण के दो मासूम बच्चे, भाई ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप मुकदमा दर्ज, इंस्पेक्टर खंदौली बोले- आरोपी की तलाश जारी0
0
Report
अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौत के बाद बेल रोड पर जाम
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर शौच के लिए गए बुजुर्ग को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला ट्रक खड़ा कर चालक व क्लीनर ने बुजुर्ग को गहरे पानी में फेंका पानी में काफी देर पड़े होने के कारण बुजुर्ग की मौत ग्रामीणों ने शव रख कर बेला रोड पर लगाया जाम पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर लगभग घंटो कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया परिजनों ने थाने में दिया प्रार्थना पत्र चौबेपुर के बेला रोड स्थित घिन्नीपुरवा गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
अमेठी के किसान महिलाओं का धरना: रातभर अघोषित बिजली कटौती पर प्रदर्शन
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर नाराज किसान यूनियन की महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी, 20 घंटे से धरने पर बैठी है महिलाएं, आरोप है की विद्युत विभाग द्वारा रात्रि में कि जाती है अघोषित बिजली कटौती, रात में मात्र 3 से 4 घंटे सही तरीके से मिलती है विद्युत सप्लाई, जिसे लेकर नाराज महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र गौरीगंज परिसर में ढोलक बजाकर किया प्रदर्शन, महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र परिसर में चूल्हा जलाकर बनाया भोजन, सभी लोगों ने विद्युत उपकेंद्र परिसर में बिताई रात, विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी, गौरीगंज मुख्यालय के 132 केवी उपकेन्द्र का है मामला0
0
Report
बूथ तक व्हीलचेयर से पहुंच रहे बुजुर्ग मतदाता, केंद्रों पर व्यवस्था से मतदान उत्साह बढ़ा
Dausa, Rajasthan:दौसाबुजुर्ग मतदाताओं भी पहुंच रहे वोट डालने मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर की है व्यवस्था जहां मतदान केंद्र तक परिजन लेकर पहुंच रहे गाड़ी से बूथ पर मौजूद वॉलिंटियर चलने में असमर्थ मतदाताओं को व्हील चेयर से पहुंचा रहे केंद्र में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर0
0
Report
पाकुड़ के अमड़ापाड़़ा बाजार में हथियारबंद लूट, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बीते दो सितंबर को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट कांड को अंजाम दिया था...उसके बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवसायियों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है... घटना के बाद पाकुड़ SP अनुदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ अमड़ापाड़ा थाना से मुख्य बाजार तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया...उन्होंने प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिये...गौरतलब है कि बीते दो सितंबर को तीन हथियारबंद अपराधियों ने किशुन वर्मा ज्वेलर्स को निशाना बनाकर करीब 13.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिये थे...वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये थे...घटना के दौरान फायरिंग भी की गयी थी, जिससे बाजार में दहशत फैल गयी थी... घटना की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है...मामले में थाना में कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं...पैदल भ्रमण के दौरान एसपी किशुन वर्मा ज्वेलर्स पहुंचे और दुकान के संचालक मनोज वर्मा से घटना की जानकारी ली...उन्होंने लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन को लेकर पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी...साथ ही अपराधियों तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया...पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है...अपराधियों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान से संबंधित जानकारी जुटायी जा रही है...हालांकि, घटना के कई दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है...एसपी ने बाजार भ्रमण के दौरान प्रमुख चौक निरीक्षण चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया...उन्होंने बाजार में CCTV कैमरों की आवश्यकता को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाने का निर्देश दिया...दुर्गा मंदिर मोड़ पर भी CCTV कैमरा लगाने के लिए पूजा समिति को निर्देशित किया गया...एसपी ने स्थानीय लोगों और व्यवसायियों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली...0
0
Report
Advertisement
बलौदा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा: निजी कंपनी का सुपरवाइजर बनकर आया, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हुआ रफूचक्कर। किराये का झांसा देकर करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार। निजी कंपनी का सुपरवाइजर बनकर पीड़ित के घर पहुंचे आरोपी। 30-30 हजार रुपए में किराये का झांसा देकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ ले गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दूसरे व्यक्ति को करीब 2 लाख में बेचने का आरोप। करीब 9 लाख की धोखाधड़ी के मामले का हुआ खुलासा। बलौदा पुलिस ने घेराबंदी कर सन्नी लाल पाटले और राहुल कुमार खाण्डे को पकड़ा। पूछताछ में वारदात स्वीकार करने की पुलिस ने जानकारी दी। BNS की धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बलौदा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।0
0
Report
साहिबगंज में बाढ़ त्राहिमाम: गंगा का जल स्तर रिकॉर्ड haut
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज में अब बाढ़ त्राहिमाम मचाये हुए हैं. गंगा का जल स्तर रिकॉर्ड स्तर पर 28.62 मीटर पहुँच गया हैँ जो खतरे के निशान से 1.37 मीटर ऊपर हैँ. जिससे साहिबगंज जिले के साहिबगंज प्रखंड, राजमहल प्रखंड, उधवा प्रखंड, तालझारी प्रखंड, बरहरवा प्रखंड और पतना प्रखंड के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैँ. बाढ़ का पानी अब ग्रामीण इलाकों के साथ साथ अब शहरी इलाकों में भी प्रवेश कर गया हैँ. साहिबगंज शहर के भरतिया कॉलोनी, साहिबगंज कॉलेज, कॉलेज छात्रावास, पुरानी साहिबगंज, हब्बीबपुर, कोदर्जन्ना सहित कई मुहल्लो में बाढ़ देखा जा रहा हैँ. ग्रामीणों की शिकायत हैँ की इतनी बाढ़ की विभीषिका में जिले के विधायक, सांसद अब तक लोगो का हाल जानने नहीं आये. वही जिला प्रशासन लगातार लोगो तक पहुँच राहत पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैँ. वही साहिबगंज में एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई हैँ. सभी इमरजेंसी विभागों को एलर्ट पर रखा गया हैँ. इस बाढ़ से अब तक कोई मौत होने की खबर नहीं हैँ लेकिन एक पशु की मौत होने की खबर हैँ. साहिबगंज में बाढ़ ने जिस प्रकार कहर मचा रखी हैँ ऐसा लगता हैँ अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट जायेंगे.0
0
Report
चौमूं कालाडेरा में बोलेरो से टकराकर बिजली तार गिरा, आग लग गई
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं के कालाडेरा में हुआ बड़ा हादसा बेकाबू होकर एक बोलेरो विद्युत पोल से टकराई सड़क पर खड़ी थार गाड़ी पर गिरा बिजली का तार बिजली का तार गिरने से लगी आग आग में धूं -धूंकर जल रही कार, बोलेरो भी आई आग की चपेट में कार में सवार एक महिला भी आग में झुलसी दमकल और कालाडेरा पुलिस पहुंची मौके पर अक्षरधाम स्कूल के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
