228001
SULTANPUR-भाई और पिता के हत्यारे ने ख़ुद को गोली मारकर किया आत्महत्या
Sultanpur, Uttar Pradesh:कूरेभार के सहरी गांव में अजय यादव ने मंगलवार रात आत्महत्या कर लिया है। रविवार की रात उसने जमीनी विवाद में बड़े भाई पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश और पिता काशी नाथ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कल रात उसने अपने घर में ही पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
Mainpuri, Uttar Pradesh:युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी गई धमकी महिला ने युवक अभिषेक शुक्ला पर दर्ज कराया मुकदमा महिला और युवक दो साल से रह रहे थे रिलेशनशिप में महिला के पुत्र का इलाज कराने के नाम युवक ने लिए जेवर महिला से युवक ने शादी करने से किया इंकार महिला की शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध का लगाया आरोप शहर कोतवाली पुलिस को दी थी तहरीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है0
0
Report
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद: 1669 से अब तक का इतिहास
Mathura, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद: जानिए 1669 से लेकर अब तक का पूरा इतिहास मथुरा: मथुरा में स्थित शाही ईदगाह मस्जिद और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का विवाद सदियों पुराना है। यह स्थल भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक स्थल से जुड़े प्रमुख घटनाक्रमों का विवरण निम्नलिखित है: 1669-70 (मस्जिद का निर्माण): मान्यता है कि मुगल शासक औरंगजेब ने श्रीकृष्ण जन्मस्थली पर बने प्राचीन केशवनाथ मंदिर को तुड़वाकर 1669-70 में शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कराया था। 1935 (इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला): वर्ष 1935 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13.37 एकड़ की इस विवादित भूमि को बनारस के राजा कृष्ण दास को अलॉट कर दिया था। 1951 (ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहण): वर्ष 1951 में श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने इस पूरी भूमि का अधिग्रहण कर लिया। 1958 और 1977 (ट्रस्ट का पंजीकरण): यह ट्रस्ट वर्ष 1958 में 'श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ' और आगे चलकर 1977 में 'श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान' के नाम से रजिस्टर्ड हुआ। 1968 (ऐतिहासिक समझौता): वर्ष 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही ईदगाह कमेटी के बीच एक समझौता हुआ। इसके तहत विवादित जमीन का स्वामित्व ट्रस्ट को मिला, जबकि ईदगाह मस्जिद के प्रबंधन का अधिकार ईदगाह कमेटी को सौंप दिया गया।0
0
Report
बृजमनगंज पुलिस ने 3 किलो 100ग्राम अवैध गांजा के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
Baisar, Uttar Pradesh:बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं क्षेत्राधिकार महोदया दीप शिखा वर्मा के कुशल निर्देशन में थाना बृजमनगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा बेचने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दिनांक 04.10.2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उपनिरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित अपराधी व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि हाईवे कट के पास से सवारी के रास्ते से एक पुरुष व एक महिला दो अलग-अलग झोले व प्लास्टिक की बड़ी पन्नी में गांजा लेकर धानी से हाईवे कट होते हुए फरेंदा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक पुरुष व एक महिला अपने हाथों में झोला व बड़ी पन्नी लिए आते हुए दिखाई दिए। पास आने पर पुरुष व्यक्ति को पुरुष कांस्टेबल द्वारा व महिला को महिला आरक्षी द्वारा रोका गया। पूछने पर दोनों ने अपना नाम पता होरीलाल पुत्र गिरीशचन्द (52 वर्ष) व उसकी पत्नी चंद्रावती पत्नी होरीलाल (42 वर्ष) निवासी ग्राम बंजारा सोनबरसा टोला सिसवनिया थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज बताया।तलाशी के दौरान दोनों के पास से 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक अदद मोबाइल फोन और 280 रुपये नगद बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में 20 एकड़ में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनेगा, CM ने जानकारी दी
Chandigarh, Chandigarh:गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का होगा संगम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कन्वेंशन सेंटर के निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट का किया अध्ययन सिंगापुर में सनटेक सिटी का किया अवलोकन, निर्माण से लेकर संचाल के संबंध में ली जानकारी Gardens by the Bay में मुख्यमंत्री ने प्रकृति सरंक्षण और जल प्रबंधन की ली जानकारी भारतीय पर्यटकों ने मुख्यमंत्री के साथ ली फोटो, विदेशी पर्यटकों से भी सहज भाव से मिले मुख्यमंत्री0
0
Report
आर्चरी टीम नागोया 2026 के बाद दिल्ली लौटी, देश ने किया जोरदार स्वागत
New Delhi, Delhi:इंडियन आर्चरी टीम आइची-नागोया 2026 में शानदार प्रदर्शन देने के बाद दिल्ली लौट रही है, जिसने अपनी शानदार अचीवमेंट्स से देश को गर्व महसूस कराया। चैंपियंस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और पूर्व यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर श्री अर्जुन मुंडा और आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल, दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रेसिडेंट और BJP के को-इन-चार्ज, पंजाब श्री वीरेंद्र सचदेवा ने स्वागत किया। खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल लेकर फोटो खिंचवाए और बातचीत की है। जीत का जश्न मना रहे हैं BSF और ITBP के खिलाड़ी जिन्होंने देश का नाम रोशन किया।0
0
Report
फर्जीवाड़े में डमी मरीज भर्ती, आयुष्मान योजना के लाखों ने अस्पतालों का खेल उजागर
Raipur, Chhattisgarh:डमी मरीज भर्ती कर आयुष्मान योजना के लाखों रुपये निकाल रहें अस्पताल! अस्पतालों के इस फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी. पिछले दिनों कई अस्पतालों में हुई थी छापेमार कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
पांढुरना पहुंचे सीएम मोहन यादव: विकास कार्यों की समीक्षा और संवाद
Chhindwara, Madhya Pradesh:2023 में पांढुरना जिला बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहली बार आज पांढुरना पहुंचे जहां उन्होंने पांढुरना और प्रदेश के विकास की चर्चा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पांढुरना के सांदीपनी स्कूल परिषर मे जिला विकास का कार्य समिति की बैठक में पहुंचे साथ ही साथ विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया एवं वृद्धजन एवं सामाजिक संगठनों से संवाद किया. उन्होंने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहन योजनाओं की महिलाएं और वृद्धजनों और बच्चों का सम्मान भी किया.यहां उन्होंने जिला विकास समिति की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों और बुजुर्गों से संवाद कर उनका सम्मान किया.उन्होंने कहा कि पांढुर्णा के विकास में सरकार किसी तरह की कमी नहीं आने देगी.क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा.मुख्यमंत्री ने कम बारिश वाले क्षेत्रों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है वहां कलेक्टर किसानों की फसलों का सर्वे कराएं ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके.रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार के पास कोई कमी नहीं है.युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि दूध के उत्पादन में हमरा प्रदेश तीसरे नंबर पर है उसे नंबर वन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है और इससे बनने वाले उत्पादों और इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी लगातार विकास की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश हो रहा है.0
0
Report
पांढुरना दौरे पर सीएम मोहन यादव ने विकास के निर्देशों के साथ रोजगार पर जोर दिया
Chhindwara, Madhya Pradesh:2023 में पांढुरना जिला बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहली बार आज पांढुरना पहुंचे जहां उन्होंने पांढुरना और प्रदेश के विकास की चर्चा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज पांढुरना के सांदीपनी स्कूल परिषर मे जिला विकास का कार्य समिति की बैठक में पहुंचे साथ ही साथ विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया एवं वृद्धजन एवं सामाजिक संगठनों से संवाद किया. उन्होंने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहन योजनाओं की महिलाएं और वृद्धजनों और बच्चों का सम्मान भी किया.यहां उन्होंने जिला विकास समिति की बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की.मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों और बुजुर्गों से संवाद कर उनका सम्मान किया.उन्होंने कहा कि पांढुर्णा के विकास में सरकार किसी तरह की कमी नहीं आने देगी.क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा.मुख्यमंत्री ने कम बारिश वाले क्षेत्रों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है वहां कलेक्टर किसानों की फसलों का सर्वे कराएं ताकि नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की सके.रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसरों को लेकर सरकार के पास कोई कमी नहीं है.युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि दूध के उत्पादन में हमरा प्रदेश तीसरे नंबर पर है उसे नंबर वन बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है और इससे बनने वाले उत्पादों और इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी लगातार विकास की ओर अग्रसर हमारा प्रदेश हो रहा है.0
0
Report
पप्पू यादव ने नौतन के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और पैसे बांटे
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बेतिया के नौतन पहुंचे नौतन के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और पांच पांच सौ रुपया बांटे नौतन के मंगलपुर बांध पर पप्पू यादव ने कहा कि मैं लगातार सारण गोपालगंज और चंपारण के बाढ़ पीड़ितों के बीच हु मैं उनकी मदद कर रहा हु लेकिन अभी तक मोदी जी बिहार के बाढ़ पर एक भी ट्वीट नहीं किया है सभी खामोश है बिहार को बाढ़ ग्रस्त राज्य घोषित किया जाय पाँच हजार करोड़ बाढ़ पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार भेजे बिहार बाढ़ पर सभी भाजप के राष्ट्रीय नेता चुप है अभी तक मोदी जी ट्वीट नहीं किए है सांसद पप्पू यादव ने कहा नौतन में हमारे नेता अमित गिरी लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे है यहां के भाजपा सांसद विधायक को जनता खदेड़ दिया है0
0
Report
Advertisement
रांची में चेन स्नैचर के साथ मुठभेड़: तीन गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में चेन स्नैचरों के साथ मुठभेड़ हुआ जिसमें एक स्नैचर पुलिस की गोली से घायल हो गया। टाई आही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से स्नैचिंग के सोने की चेन भी बरामद हुई है। आरोपियों का ताल्लुक कीड़ा गैंग से है। गिरफ्तार तीन आरोपियों में रंगीला, अमन यादव और कार्तिक यादव शामिल है। रंगीला के द्वारा ही पुलिस का हथियार छीन पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया हालांकि पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में रंगीला घायल हो गया। रंगीला के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपियों के पास से सोने के चेन भी बरामद हुए है जिसे पुलिस ने जब्त किया है। वही एक हथियार भी आरोपियों के पास से बरामद हुआ है। इनके खिलाफ 30 से ज्यादा केस बिहार और झारखंड में दर्ज है हाल के दिनो में ही रांची में 7 से 8 स्नैचिंग की वारदात इनके द्वारा अंजाम दिया गया है। रांची एसएसपी ने बताया कि पुलिस लगातार स्नैचरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ताकि इस तरह केजी घटनाओं में कमी आ सके।0
0
Report
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा पिपरिया दुल्ही में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पिपरिया दुल्ही के तत्वाधान में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक *अरविंद पाण्डेय* के नेतृत्व में बैंक परिसर एवं आसपास फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में *पूरनपुर विधायक एवं पूरनपुर चेयरमैन* की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया और लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अरविंद पाण्डेय ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। बैंक सामाजिक दायित्व के तहत लगातार ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा।अंत में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
मंडला में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध में विधायकों को नजरबंद किया
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - कांग्रेसियों को पुलिस ने किया नज़रबंद कांग्रेस कार्यलय में किया नजरबंद सीएम के कार्यक्रम का विरोध तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम के प्रोटोकॉल को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रशासनिक कार्यक्रम में अपने विधायकों को न शामिल करने पर आपत्ति मंडला में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में कल तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने शासन-प्रशासन पर अपने विधायकों के अपमान का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम के प्रोटोकॉल में जिले के दोनों कांग्रेस विधायकों नारायण सिंह पट्टा और चैनसिंह वरकड़े का नाम शामिल नहीं किया गया। यही वजह थी कि कांग्रेस सीएम के सामने विरोध दर्ज कराना चाह रही थी जिन्हें कांग्रेस कार्यालय में ही नजरबन्द कर लिया गया ।0
0
Report
Advertisement
नवयुवक काली मंडल के सदस्यों पर पड़ोसियों के दुर्व्यवहार और मुकदमों की धमकी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर से एक विवाद का मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली थाने में 'नवयुवक काली मंडल,के सदस्यों ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मंडल का आरोप है कि पिछले 25 सालों से जहाँ वे धार्मिक आयोजन करते आ रहे हैं, वहाँ अब पड़ोसियों द्वारा उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और झूठे मुक़दमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मंडल के सदस्यों ने अपने पड़ोस में रहने वाले ऋषि जैन और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि इस परिवार द्वारा मंडल के सामने कचरा और खराब खाना फेंका जाता है। इसके अलावा आए दिन गाली-गलौज की जाती है और विवाद किया जाता है, जिससे सदस्यों में भय और तनाव का माहौल है। बाइट- विशाल खटीक (नवयुवक काली मंडल सदस्य) बाइट- अंकित राय (नवयुवक काली मंडल सदस्य)0
0
Report
कुरूद में चाकू हमले से युवती की मौत, प्रेमी गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद इलाके में दिनदहाड़े चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवती एक राइस मिल में मजदूरी करती थी और उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप उसके कथित प्रेमी पर है। वारदात के बाद गंभीर हालत में युवती को पहले कुरूद सिविल अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार कोंडागांव क्षेत्र की रहने वाली अनीता मंडावी कुरूद के भोथली रोड स्थित बालाजी राइस मिल में रेजा का काम करती थी। इसी राइस मिल में बंजारी भाठागांव निवासी 21 वर्षीय दुलेश्वर टंडन भी काम करता था। काम के दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई। कुछ समय बाद दुलेश्वर ने राइस मिल में काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है लंबे समय तक बातचीत और संपर्क में रहने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक युवती आरोपी से मोबाइल रिचार्ज भी करवाती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी धारदार चाकू लेकर युवती के कमरे में पहुंचा। उस वक्त युवती अपनी सहेली के साथ आराम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान सहेली ने बीच-बचाव की कोशिश की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राइस मिल के कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल कुरूद सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। इधर घटना के बाद कुरूद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी दुलेश्वर टंडन को गिरफ्तार कर लिया था। अब घायल युवती की मौत के बाद मामले में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़े जाने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा सकती है। वही पुलिस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं और विवाद की असल वजह की जांच कर रही है।0
0
Report
कटनी के बरही वन क्षेत्र में बाघ ने हमला, 50 वर्षीय ग्रामीण घायल
Katni, Madhya Pradesh:मवेशी चराने गए 50 वर्षीय ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती एंकर कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र के मचमचा बीट में हादसा हो गया। जंगल के किनारे मवेशी चरा रहे 50 वर्षीय ग्रामीण कोमल सिंह पर झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों की बहादुरी और भारी शोर-शराबे के कारण बाघ पीड़ित को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला, जिससे ग्रामीण की जान बच गई वी ओर 1 मचमचा गांव निवासी कोमल सिंह रोज की तरह अपने मवेशियों को लेकर मचमचा बीट के पास गए थे। तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिया और सीधे गले व पीठ पर गहरा घाव कर दिया हमला होते ही कोमल सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में मौजूद अन्य चरवाहे और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। जिसके बाद बाघ जंगल की तरफ लौट गया。 वी ओर 2 सूचना मिलते ही बरही वन विभाग की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में ग्रामीण को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां वृद्ध का इलाज जारी है घटना के बाद से गांवों में दहशत का माहौल है। वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से लगातार अपील की जा रही है कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता दें और मवेशी चराने के लिए जंगल के भीतर या संवेदनशील इलाकों में न जाएं। वीडियो0
0
Report
Advertisement
