228001
Sultanpur- प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की जमीन पर पटका-पटकी, बीएसए ने रोका वेतन
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग को शर्मासार किया है। यहां प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की जमीन पर जमकर पटका पटकी हुई। जिसका वीडियो सामने आया है। मामला लंभुआ कोतवाली के तुलसी नगर प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने पूरे स्टाफ का वेतन रोककर खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब अगली कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र मेड़ विवाद के बाद अस्पताल में हमला, भर्ती घायल और स्टाफ पर हमला
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मेड़ विवाद के बाद शुरू हुआ बवाल अस्पताल तक पहुँच गया। इलाज के लिए भर्ती घायल पर अस्पताल के भीतर दोबारा हमला किए जाने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंचे सीएचसी अधीक्षक और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। अस्पताल में हुई इस दबंगई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रा Robert sगंज कोतवाली क्षेत्र के भटौलिया गांव में खेत की मेड़ बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घायल पक्ष को पीआरबी पुलिस इलाज के लिए मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। आरोप है कि पुलिस के वहां से जाने के कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के करीब 20 लोग अस्पताल परिसर में पहुँच गए और भर्ती घायल पर दोबारा हमला कर दिया। जब डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश के हाथ में चोट आई, जबकि अस्पताल के महत्वपूर्ण रजिस्टर भी फाड़ दिए गए। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल परिसर में हंगामा और मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। घटना की सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज थाना पुलिस और सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
जींद से प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
Gurugram, Haryana:जींद - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. ये ट्रेन भारत के विकसित सपने को पूरा करने वाली है - सतीश पुनिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद की धरती से भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई तो कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया. वहीं इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे; हरियाणा सरकार और बीजेपी संगठन के तमाम बड़े नेता भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज जींद से शुरू हुई है. इस ट्रेन की तरह ही हरियाणा में विकास को नई गति मिलेगी.0
0
Report
SC के आदेश देर से मिलने पर भोजशाला में जुम्मे की नमाज नहीं हो सकी
Dhar, Madhya Pradesh:धार धार भोजशाला परिसर के पास नहीं हो सकी जुम्मेकी नमाज SC का आदेश देर से मिलने पर स्थान नहीं दे सका प्रशासन आर्डर की समीक्षा में देरी के चलते नहीं हुई नमाज सुप्रीम कोर्ट ने कहा था भोजशाला परिसर के पास खुले आसमान में करवाई जाय नमाज 1 से 3 बजे का था समय निर्धारित 5 अगस्त को है अगली सुनवाई नमाज नहीं होने से मोहल्लो की मस्जिदों में हुई नमाज 15 मई 2026 के बाद HC के आदेश से भोजशाला में नियमित पूजा जारी0
0
Report
Advertisement
सिविल लाइन के कोचिंग छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर कोचिंग के छात्रों में जमकर मारपीट हो गई। लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, आधा दर्जन छात्र एक छात्र के साथ मारपीट कर रहे हैं जबकि दो छात्र उससे बचाने के प्रयास में लगे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है यहां अक्सर छात्रों के बीच विवाद होता है, जिससे मोहल्लेवासियों परेशान हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सैकड़ों कोचिंग सेंटर हैं इसलिए आये दिन छात्रों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. वही बीडीओ वायरल होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।0
0
Report
राजस्थानी भाषा को शिक्षा में शामिल करने की मांग लेकर छात्रों का ज्ञापन
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थानी छात्र मोर्चा, राजस्थान के नेतृत्व में मायड़ भाषा प्रेमियों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी, सूरतगढ़ को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति महोदय से अनुरोध किया गया है कि लोकभवन, जयपुर द्वारा जारी पत्र में राजस्थान के विश्वविद्यालय में मराठी भाषा अध्यापन व मराठी भाषा अध्ययन केंद्र खोलना के निर्णय नीतिगत व न संविधानिक है अन्य प्रदेश की भाषा राजस्थान प्रदेशवासियों पर थोपना सरासर गलत है इस निर्णय से राजस्थान प्रदेशवासियों आमजन युवा किसान मजदूर में भारी आक्रोश है राजस्थान में राजस्थानी भाषा को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में लागू किया जाना चाहिए उसे पर तो राजस्थान सरकार गंभीर व सार्थक कार्य नहीं कर रही है। इस अवसर पर छात्रों युवाओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष परसराम भाटिया वरिष्ठ साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी, प्रदेश संयोजक डॉ. गौरीशंकर निमिवाल राधेश्याम उपाध्याय योगेश मेघवाल, योगेश स्वामी, अक्षय सेन परमेश्वर शर्मा ललित किशोर शर्मा, मालाराम सांसी, एडवोकेट रामनारायण जालप सहित बड़ी संख्या में भाषा प्रेमी उपस्थित थे।0
0
Report
कृषि मंत्री ने नकली खाद-बिज के खिलाफ कड़ा बिल की मांग की
Bharatpur, Rajasthan:भुसावर, भरतपुर में कृषि महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल हरिभाउ किशनराव बागड़े थे। समारोह में कृषि मंत्री किरौड़ी लाल मीणा ने भी शिरकत की। कृषि महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में मीणा ने किसानों को नसीहत दी: मैं किसान भाइयों को कहना चाहता हूं, वह जो अंधाधुंध बेशुमार केमिकल फर्टिलाइजर अपनी फसलों में डाल रहे हैं, उससे हमारी भूमि और उर्वरक क्षमता खत्म हो रही है; मिट्टी की ताकत घट रही है, पैदावार बढ़ाने के लोभ में यूरिया व डीएपी का अंधाधुंध इस्तेमाल हो रहा है; दुष्परिणाम मानव जीवन पर भी पड़ रहा है; डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी बीमारियाँ इसकी वजह हैं। केमिकल फर्टिलाइजर का अंधाधुंध उपयोग इसका बड़ा कारण है। किसानों को फर्टीलाइजर का संतुलित इस्तेमाल करना चाहिए; मिट्टी का परीक्षण कराओ; कृषि विभाग के अफसरों व कर्मियों से सलाह लो। मीणा ने कहा किसान-organic farming और natural farming की तरफ बढ़ें, जहरीले केमिकल से खेत बचाएँ। उन्होंने कहा नकली खाद, नकली पेस्टीसाइड और नकली बीज की बिक्री रोकने के लिए विभिन्न कार्रवाई हुई है और केंद्र सरकार ने नकली खाद-अनाज से निपटने के लिए कड़ा बिल लाने की बात की है ताकि घटिया खाद-बिजSelling पर रोक लगे। केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि नकली खाद-पेस्टीसाइड-बीज के खिलाफ सख्त कानून बनेगा ताकि कोई घटिया वस्तु न बेची जा सके।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के गांधी मैदान में बदमाशों ने कारों के शीशे तोड़े, दहशत बढ़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए सड़क किनारे खड़ी कई कारों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुबह लोगों ने वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र के गांधी मैदान में देर रात बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व और आदतन अपराधी नशा करते हैं। नशे की हालत में ये बदमाश आए दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। लोगों ने मांग की है कि गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।0
0
Report
उदयपुर की फतहसागर झील पर चाकू लहराने वाला युवक हिरासत में
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील पर चाकू लहराते हुए वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में अम्बामाता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक से चाकू भी बरामद कर लिया। अब आरोपी युवक रमेश कुमार अपनी करतुत के लिए हाथ जोड़ कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। रमेश ने सोशल मीडिया पर फेमस होने और अधिक व्यूज हासिल करने के लिए उसने वीडियो बनाया था।0
0
Report
जोधपुर में कचरा वाहन Ram Lakhan गाना बजाकर चर्चा में
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम की कचरा संग्रहण गाड़ियों में आमतौर पर लोगों को कचरा बाहर निकालने के लिए "गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल..." की धुन बजाई जाती है, लेकिन शुक्रवार को मुख्य पावटा चौराहे पर एक कचरा संग्रहण गाड़ी में फिल्म राम लखन का गाना तेज आवाज में बजता सुनाई दिया। यह नजारा देखकर राहगीर और आसपास के लोग हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि जागरूकता संदेश की जगह फिल्मी गाने बजने से कचरा संग्रहण व्यवस्था का उद्देश्य प्रभावित होता है। मामले को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं。0
0
Report
Advertisement
निकाय-पंचायत चुनावों की देरी पर कांग्रेस सरकार पर हमला
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार हार के डर से चुनाव नहीं करा रही है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत चुनाव टाल रही है। ...... . प्रदेश के निकाय और पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार चुनाव नहीं कराकर संविधान की भावना के विरुद्ध काम कर रही है। कांग्रेस का दावा है कि सरकार अक्टूबर से पहले नगर निकाय चुनाव और दिसंबर से पहले पंचायत चुनाव नहीं कराएगी। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में बीजेपी की स्थिति कमजोर है, इसलिए सरकार चुनाव कराने से बच रही है। बाइट — PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा निकाय-पंचायत चुनावों में देरी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला कांग्रेस का आरोप- हार के डर से चुनाव टाल रही है सरकार संविधान के विरुद्ध काम कर रही है बीजेपी सरकार- कांग्रेस अक्टूबर से पहले नगर निकाय, दिसंबर से पहले पंचायत चुनाव नहीं करना चाहती सरकार- कांग्रेस टीकाराम जूली बोले- सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण संविधान के अनुसार 5 साल में होने चाहिए चुनाव- जूली बार-बार बहाने बनाकर चुनाव टाल रही है सरकार- जूली OBC आयोग समेत अलग-अलग बहाने बना रही सरकार- जूली नियम विरुद्ध परिसीमन किया गया- टीकाराम जूली अशोक गहलोत बोले- चुनावों में जानबूझकर की जा रही देरी हाईकोर्ट की टिप्पणी सरकार की विफलता का प्रमाण- गहलोत इधर, निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार पर निशाना साधा। जूली ने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। संविधान के अनुसार चुनाव 5 साल में होने चाहिए, लेकिन सरकार बहाने बनाकर चुनाव टाल रही है। बार-बार कोर्ट की फटकार लग रही है, कभी OBC आयोग तो कभी कोई और बहाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हार के डर से चुनवा नहीं करा रही है और नियम विरुद्ध परिसीमन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हार के डर से चुनवा नहीं करा रही है और नियम विरुद्ध परिसीमन किया गया है। बाइट — नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 1707ZRJ_JPR_CLP_BT_R वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी निकाय और पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर सरकार पर हमला बोला। गहलोत ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों में जानबूझकर देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को यहाँ तक कहना पड़ा कि "आयोग चुनाव नहीं करवा सकता तो बताए, जज करवा देंगे।" गहलोत ने इसे सरकार की प्रशासनिक विफलता का प्रमाण बताया।........... कुल मिलाकर, निकाय और पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कांग्रेस प्रदेशभर में चुनावों को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है।0
0
Report
कपाली ओपी क्षेत्र में फिर चोरी: नकदी-जेवरात के साथ मकान से चोर फरार
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। रहमत नगर, वार्ड नंबर-15 स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। प्रेमर मोहम्मद अफ़ज़ल ने बताया कि उनका नया मकान पास में ही बन रहा है, इसलिए घर का सामान पास के किराये के मकान में रखा हुआ था। बीती रात पूरा परिवार निर्माणाधीन मकान में सो गया। शुक्रवार सुबह जब वे किराये के मकान पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुला था और बक्से के लॉक भी टूटे हुए थे। पीड़ित के अनुसार, चोर सोने की बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, कुल कीमत लगभग करीब 40 से 45 हजार रुपये है और 32 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, पास के एक अन्य मकान से भी किराये के लिए रखी नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। घटना की सूचना कपाली ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। इस प्रकार कि घटनाए कानून व्यवस्था और कपाली ओ पी पुलिस के लिए चुनौतियों से भरा है0
0
Report
जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने पदभार संभाला; सुरक्षा नीति पर पहल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने शुक्रवार को शहर पहुंचकर कार्यभार संभालने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की। उनके आगमन पर पुलिस ऑफिसर्स मैस में गरिमापूर्ण स्वागत किया गया। जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान डीसीपी ईस्ट मनीष चौधरी, डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत, डीसीपी मुख्यालय शाहीन सी, आईपीएस प्रतीक सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नए पुलिस कमिश्नर का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह के बाद अंशुमन भोमिया पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई कार्यशैली एवं प्राथमिकताओं पर भी सभी की नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
आरा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में राज्यपाल के रवाना होने पर छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन
Mumbai, Maharashtra:बिहार के राज्यपाल पहुंचे आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय। *छात्र और शिक्षक से किया सीधा संवाद *राज्यपाल के जाते ही छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में किया हंगामा आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आज उस वक्त माहौल अफरा तफरी का हो गया, जब बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अता हसनैन के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से रवाना होने के तुरंत बाद छात्र-छात्राओं और छात्र संघ के सदस्यों ने कुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति विरोधी नारे लगाए और कुलाधिपति को काला झंडा दिखाने की भी कोशिश की। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। अज बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति अता हसनैन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे थे,जहां उन्होंने शिक्षक-छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्यपाल के आने को ले जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी।राज्यपाल के आते ही उन्हें जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन उनके रवाना होते ही विश्वविद्यालय परिसर का माहौल बदल गया。 छात्र संघ और कई छात्र-छात्राओं ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कुलाधिपति के काफिले को काला झंडा दिखाने का प्रयास भी किया। हालांकि पहले से मौजूद पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। राज्यपाल के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद छात्रों का विरोध जारी रहा और कुछ देर तक परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
मधुबनी में नाबालिग के साथ गैंगरेप: तीन युवक फरार, जल्द गिरफ्तारी की मांग
Madhubani, Bihar:मधुबनी में नाबालिग बालिका से गैंगरेप, गांव के तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप। बारदात थाना क्षेत्र की है। पुलिस पीड़िता को कोर्ट बयान और मेडिकल के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है नाबालिग लड़की घरेलू सामान खरीदने के लिए दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवक उसे जबरन उठाकर एक मकान की छत पर ले गया और वहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक से लड़की का पूर्व से प्रेम संबंध था। शादी का वादा कर उसने लड़की को अपने पास बुलाया था, बाद में युवक शादी से मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएसएस की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को न्यायालय में बयान और मेडिकल के लिए भेजा है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। तीनों नामजद आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा मामले की प्रेम प्रसंग गैंगरेप सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
देहरादून में राहुल गांधी चात्रों की गूँज कार्यक्रम में पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:Dehradun (Uttarakhand): Leader Of Opposition And Congress Leader Rahul Gandhi Arrived In Dehradun To Participate In The Chhatron Ki Goonj Programme At Bannu School Ground0
0
Report
Advertisement
