228001
सुल्तानपुर: टांडा-बांदा हाइवे 4 घंटे रहा जाम, जेसीबी ने बाइक सवार मां बेटे को मारी थी टक्कर
Sultanpur, Uttar Pradesh:टांडा-बांदा हाइवे पर शनिवार को जयसिंहपुर कोतवाली के बौरा जगदीशपुर, माधवपुर गांव के पास जेसीबी ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दिया था। इसमें दोनों की मौत हुई थी। मृतका के पति दीपक कुमार निवासी बलईपुर थाना महरूआ अम्बेडकर नगर ने हत्या का आरोप लगाया, रविवार को चार घंटे हाइवे जामकर कई मांगे जिला प्रशासन से की हैं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 हाइवा जब्त
Begun, Rajasthan:रायपुर अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई.. रातभर चले अभियान में 8 हाइवा वाहन जब्त... 6 हाइवा रेत और 2 हाइवा बोल्डर से लदे मिले... वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर खनिज विभाग ने की कार्रवाई.. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर चला विशेष अभियान.. जब्त वाहनों को माना और उपरवारा थाना के सुपुर्द किया गया..0
0
Report
नीमा चांदपुरा में ट्रैक्टर टक्कर से दीपक तांती की मौत, राजा कुमार घायल
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुई है इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घर अवस्था उसे इलाज के लिए की बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा गांव के पास की है। आपको बताते चले कि नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को गहरे मातम में डुबो दिया। इस हादसे में 22 वर्षीय युवक दीपक कुमार तांती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई राजा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान नीमा वार्ड संख्या 6 के रहने वाले दीपक कुमार तांती के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर सब्जी खरीदकर घर वापस लौट रहे थे। तभी यह बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस्फा पुल के समीप एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक कुमार तांती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजा कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजा कुमार का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार एक माह पहले हुई थी शादी, 10 दिन पहले बेंगलुरु से गांव लौटा था युवक, परिवार में मचा कोहराम। मृतक दीपक कुमार तांति के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी महज एक माह पहले ही हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। दीपक और उसका चचेरा भाई राजा कुमार बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करते थे और करीब 10 दिन पहले ही गांव आए थे। दोनों युवक मोटरसाइकिल से सब्जी खरीदने निकले थे, लेकिन घर लौटने से पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की नवविवाहित妻ा का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान में जुट गई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.0
0
Report
गैस सिलेंडर फटने से समस्तीपुर में आग, लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि घर में रखा नकद, जेवरात, अनाज और जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार उदयपुर गांव निवासी मो. शमशाद बेगम के घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया। आग लगने से घर में रखा करीब 20 हजार रुपये नकद, गहने-जेवरात, बक्सा, अनाज, कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता देने की अपील की है। घटना के संबंध में सीओ ने बताया कि अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार को मदद किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे गार्ड पर हमला कर बाइक-मोबाइल लूट ली
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं। देर रात सिंटेक्स मिल के सुरक्षाकर्मी ब्रजराज सिंह बियोला अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। उसी समय छह अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। बदमाशों ने लाठी-डलग, पत्थर और बियर की बोतल से बेरहमी से हमला किया, फिर उनका मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल ब्रजराज किसी तरह मुख्य गेट तक पहुंचे, जहाँ तैनात दूसरे सुरक्षाकर्मी ने पूरी घटना बताई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अकोला में गावठी हाथभट्टी शराब अड्डे पर छापा, 68 हजार रुपये का माल जब्त
Akola, Maharashtra:गावठी हातभट्टी दारू अड्ड्यावर धाड, ६८ हजारांचा मुद्देमाल जप्त.. पुणे येथे विषारी दारू प्रकरणानंतर राज्यभरात अवैध दारू निर्मिती व विक्रीविरोधात पोलीस आणि उत्पादन शुल्क विभागाने कारवायांची मोहीम सुरू केली आहे. त्याच पार्श्वभूमीवर अकोला जिल्ह्यातील माना पोलिसांनी गावठी हातभट्टी दारू निर्मिती करणाऱ्या अड्ड्यावर मोठी कारवाई केली आहे.अकोला जिल्ह्यातील माना पोलीस स्टेशन हद्दीतील कुरूम शेतशिवारातील सरकारी विहिरीजवळ गावठी हातभट्टी दारू तयार केली जात असल्याची गुप्त माहिती पोलिसांना मिळाली होती. या माहितीच्या आधारे पोलिसांनी धाड टाकून कारवाई केली. यावेळी आरोपीच्या ताब्यातून सुमारे ३४० लिटर सडवा मोहफुलाचा माल जप्त करण्यात आला.जप्त करण्यात आलेलेल्या मुद्देमालाची किंमत अंदाजे ६८ हजार रुपये असल्याचे पोलिसांनी सांगितले. कारवाईदरम्यान सडवा मोहफुलाचा माल घटनास्थळीच नष्ट करण्यात आला. तसेच आरोपीविरुद्ध महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियमांतर्गत गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पुढील तपास माना पोलीस करीत आहेत.0
0
Report
Advertisement
इंदौर में पेयजल समस्या पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की समीक्षा बैठक
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कमिश्नर आफिस, इंदौर में शहर में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक ली0
0
Report
शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में बाढ़ से नुकसान, मसूद ने मुआवजे की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में आई बाढ़ और तबाही के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है。 सांसद ने अपने पत्र में बताया कि गुरुवार आधी रात को पहाड़ियों से निकली बरसाती नदी ने शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना में श्रद्धालुओं की मौत हुई और मंदिर परिसर के आसपास व्यापार करने वाले दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा。 अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से खेल-खिलौने, प्रसाद और अन्य सामान बेचने वाले अनेक दुकानदारों की दुकानें और उनका सामान नष्ट हो गया। इमरान मसूद ने कहा कि इन दुकानदारों की आजीविका का मुख्य आधार यही दुकानें हैं, और नुकसान के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि प्रशासन को निर्देशित कर प्रभावित लोगों की स्थिति का सर्वे कराया जाए और नुकसान का सही आकलन कर उन्हें उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध karai जाए। इसके साथ ही, उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी सरकारी मानकों के अनुसार मुआवजा दिए जाने की मांग की।0
0
Report
विश्व पर्यावरण Day: CM की पाती में प्रकृति के देव ऋण और जल संरक्षण आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर प्रदेशवासियों को सीएम ने लिखी पाती सनातन संस्कृति में वृक्षों, पहाड़ों, नदियों और प्राणियों की पूजा की परंपरा रही है: सीएम सनातन संस्कृति में प्रकृति की पूजा को ईश्वर की उपासना माना गया है: सीएम 5 जून का विश्व पर्यावरण दिवस प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अवसर है: सीएम देव ऋण, ऋषि ऋण व पितृ ऋण में देव ऋण का संबंध प्रकृति से है: सीएम जल, वन और भूमि का संरक्षण ही देव ऋण से उऋण होने का मार्ग है: सीएम हमारी संस्कृति में वृक्ष जीवन, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रतीक हैं: सीएम वट सावित्री, छठ और महाकुंभ प्रकृति से गहरे संबंध के प्रतीक हैं: सीएम आज जल संरक्षण और वृक्षारोपण पहले से अधिक जरूरी है: सीएम 'जल है तो हम हैं'—यह जीवन का मूल मंत्र है: सीएम यूपी में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 12 हुई: सीएम 'एक जनपद एक नदी योजना' से नदियों के पुनर्जीवन को बढ़ावा मिला: सीएम युवाओं से अपील है कि वे जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण और नदियों के संरक्षण का सशक्त आधार बनें: सीएम हर व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाए: सीएम0
0
Report
Advertisement
शिवनन्दनपुर नगर पंचायत में ऐतिहासिक नगरीय चुनाव, कांटे की टक्कर
Surajpur, Chhattisgarh: सूरजपुर के नवगठित शिवनन्दनपुर नगर पंचायत में आज इतिहास का पहला नगरीय चुनाव होने जा रहा है, कुल 4,642 मतदाताओं वाली इस छोटी लेकिन राजनैतिक रूप से बेहद अहम नगर पंचायत में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होने से ठीक पहले, सुबह 7 बजे सभी 15 पोलिंग बूथों पर मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की गई, इस चुनाव को सत्ताधारी और विपक्षी दोनों ही प्रमुख दलों, कांग्रेस और भाजपा ने अपनी साख और नाक का सवाल बना लिया है, जिसके चलते मुकाबला पूरी तरह से कांटे की टक्कर का हो चुका है,इस पहले ऐतिहासिक दंगल में अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से 3 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है,इसके साथ ही, नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों से अपनी किस्मत आजमा रहे कुल 52 पार्षद प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं, प्रशासन की ओर से सभी 15 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता बिना किसी डर और परेशानी के शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के इस पहले उत्सव में अपनी भागीदारी निभा सकें,0
0
Report
सक्ती के आरकेएम पावर प्लांट तालाब पाटकर कोयला रेलवे ट्रैक बनाने की तैयारी: जांच शुरू
Sakti, सक्ती जिले में स्थित आरकेएम पावरजेन लिमिटेड पावर प्लांट की दबंगाई सामने आई है, जिसमें उसके द्वारा शासकीय/निजी तालाब को मिट्टी डालकर पाटा जा रहा है, प्लांट द्वारा कोयला परिवहन के लिए रेलवे ट्रैक बनाया जा रहा है, इसके लिए निमोही ग्राम में लोहार तालाब को आधे से ज्यादा मिट्टी से पाटा दिया गया है, मिशल पत्रक के अनुसार निजी जमीन बताया जा रहा हैं वर्तमान रिकार्ड मे देखा जाय तो तलाब अंकीत है, प्लांट के ठेकेदारों ने पंप के माध्यम से तालाब का पानी भी निकाल लिया है, जबकि तालाब से गाय बैल पानी पीते थे, पूर्व में जमीन निजी अंकित है जबकि वर्तमान में तालाब रिकॉर्ड है, सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि तालाब जिससे निस्तारी होता था, उसे पाटा नहीं जाना है,पर जिस तालाब का पानी भरी गर्मी में भी नहीं सूखता था,उसे पाटकर कोयला के लिए ट्रेन चलाने की तयारी की जा रही है। जिसकी शिकायत किसान ने जिला कलेक्टर से भी कि है , वही सक्ती जिला कलेक्टर के संज्ञान मामला आते ही , मामले की जांच कर कार्यवाही किये जाने की बात कही है0
0
Report
गुरुग्राम: योग दिवस कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी पहुंचे
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम gurugram लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे सीएम नायब सैनी 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के कार्यक्रम में योग अभ्यास के लिए पहुंचे सीएम सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री राव नारबीर सिंह और गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद आज गुरुग्राम में योग अभ्यास कर रहे है सीएम नायब सैनी0
0
Report
Advertisement
दमोह में चाकूबाज गिरफ्तार, दहशत फैलाने वाला आरोपी अरविंद कोरी पकड़ा गया
Damoh, Madhya Pradesh:पकड़ा गया दहशत फैलाने वाला चाकूबाज.. एंकर/ दमोह में सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक दहशतगर्द चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल कल रात दमोह के बढ़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले शिक्षा विभाग के क्लर्क के साथ उनके घर के सामने शराब के लिए पैसे न देने की वजह से एक शख्स ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था और पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद दमोह पुलिस लोगों की आलोचना का शिकार हो रही थी और बिगड़ती कानून व्यवस्था से लोग चिंतित थे और पुलिस ने इस बात को भांपते हुए सक्रियता दिखाई और इस वारदात का आरोपी अरविंद कोरी पुलिस गिरफ्त में आ गया। अरविंद कोरी नाम का ये आरोपी शातिर बदमाश है और इलाके में दहशत फैलाकर अपना रुतबा बनाए है। अक्सर इलाके के लोगों से पैसों की डिमांड करने वाला अरविंद कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल चाकूबाजी की इस घटना के आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है。0
0
Report
हापुड - सड़क निर्माण में लापरवाही से युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने की मुआवजे की मांग।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड में पिलखुवा- फगौता मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में कथित लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिद्धिविनायक हॉस्पिटल अचपल गढ़ी के निकट निर्माण एजेंसी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक सहित गिरने से 42 वर्षीय विजय निवासी अचपल गढ़ी की मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है तथा मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल विजय को सिद्धिविनायक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस द्वारा रामा हॉस्पिटल ले जाने पर वहां भी उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक विजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से क्षेत्र में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही की जांच कर कांट्रेक्टर और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।0
0
Report
बहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर अपराधी पप्पू बुलेट 6 माह के लिए जिला बदर, किच्छा बॉर्डर के पार
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करने के उद्देश्य से बहेड़ी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के कुख्यात अपराधी मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को छह माह के लिए जिला बदर कर जनपद बरेली की सीमा से बाहर कर दिया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश के अनुपालन में की गई। पुलिस के अनुसार आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके विरुद्ध मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। क्षेत्र में उसकी छवि एक दबंग और भय पैदा करने वाले व्यक्ति की रही है, जिसके कारण आम नागरिक उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने या न्यायालय में गवाही देने से भी कतराते रहे हैं। प्रशासन द्वारा उसके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों का विस्तृत परीक्षण करने के बाद यह पाया गया कि उसकी मौजूदगी से क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसे छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर करने का आदेश जारी किया गया। रविवार को बहेड़ी पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरिफ उर्फ पप्पू बुलेट को जनपद की सीमा से बाहर कर किच्छा बॉर्डर पर छोड़ा। साथ ही उसे सख्त चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि के दौरान यदि वह बरेली जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में शांति बनाए रखना तथा आम लोगों के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना बहेड़ी पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।0
0
Report
Advertisement
