228001
सुल्तानपुरः एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी करने वाले 50 हजार के इनामी को धर दबोचा
Sultanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश एसटीएफ टीम ने साइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जमीन और प्लॉट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शाहिद अख्तर की पहचान प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के जीबीटी नगर निवासी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सुल्तानपुर के कोतवाली नगर थाने में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद खुदिया कोलियरी पर हथियारबंद हमला, मजदूरों ने उत्पादन ठप कर दिया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत खुदिया कोलियरी में बीती रात हथियारों से लैस दर्जनों अपराधियों ने अचानक धावा बोल दिया था। अपराधियों ने ड्यूटी में तैनात कर्मियों पर हमला कर दिया, कर्मियों से लूटपाट किया। हमले के बाद कोलियरी में तनाव का माहौल बन गया। घटना के विरोध में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के बैनर तले मजदूरों ने उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। घटना में घायल कर्मी अजय कुमार ने बताया कि 20–25 हथियारबंद अपराधियों ने कोलियरी परिसर में घुसकर हमला कर दिया और मारपीट कर मुझे घायल कर दिया। उनका मोबाइल और नगर रुपए 2100 छीन लिए गए। मुगमा एरिया की सुरक्षा टीम पहुंची तो अपराधी फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने कहा कि अगर दोबारा मुलाकात हुई तो जान से मार देंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक कोलियरी में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक वे काम पर लौटेंगे नहीं। RCMS के एरिया सचिव शशि भूषण तिवारी ने कहा कि खुदिया कोलियरी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षा नहीं है, तो उत्पादन भी उचित नहीं है। मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत मजबूत करने, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की। घटना के बाद खुदिया कोलियरी में उत्पादन प्रभावित है और मजदूरों का आंदोलन जारी है।0
0
Report
Essel Group के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के पिताजी का निधन, शोक संवेदना व्यक्त
Bhopal, Madhya Pradesh:पूर्व राज्यसभा सांसद एवं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताजी वरिष्ठ समाजसेवी, गौ-सेवक श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा पूर्व सांसद एवं एस्सेल समूह के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री, वरिष्ठ समाजसेवी एवं समर्पित गौ-सेवक श्रद्धेय श्री नंद किशोर गोयनका जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें। ॐ शांति。0
0
Report
चाईबासा में नक्सली गोलीबारी: ताजा अपडेट
Chaibasa, Jharkhand:0
0
Report
Advertisement
अजमेर दरगाह से डॉ सुभाष चन्द्रा के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि
Ajmer, Rajasthan:एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता के निधन पर अजमेर शरीफ दरगाह से दी गई श्रद्धांजलि Syed fakhar kazmi chishty..gaddinashin..dargah sharif..ajmer ( पीला गमछा सफेद दाढ़ी ) Byte.. syed sultanul hasan misbahi..gaddinashin..dargah sharif..ajmer ( काली टोपी सफेद दाढ़ी ) बाईट, सैय्यद ख्वाजा ग्यासुद्दीन चिश्ती, साबिक दरगाह दीवान के बेटे, दरगाह शरीफ,अजमेर ( सफेद दाढ़ी ..गेहूं का कलर कपड़े पहने )0
0
Report
अजमेर में 13 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी विक्रम गिरफ्तार
Ajmer, Rajasthan:ajmer के गंज थाना क्षेत्र में 13 लाख रुपए मूल्य के 500 रुपए मुद्रित नकली नोटों के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी विक्रम अब पुलिस के सामने मूह खोल रहा है... 5 दिन के डिमांड के दौरान उसने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसने इससे पहले भी 3 लाख रूपयें नकली 500 रूपुर मुद्रित नोट भेजने वाले के द्वारा बताए गए व्यक्ति को दिए हैं... दो से तीन बार में हुई इस डील के दौरान उसे नकली नोट देने की आवाज में कुछ असली रुपए भी प्राप्त हुए..इस आधार पर पुलिस आरोपी विक्रम को कुरियर के रूप में देख रही है... वहीं दूसरी ओर इस व्यक्ति के पास नोटों से छपी हुई सीट्स और नोट के आकार में मिली नकली करेंसी को लेकर भी अनुसंधान की रफ्तार तेज की गई है... तो वहीं आरोपी विक्रम ने यह भी बताया कि यह रकम उसके पास लगभग डेढ़ महीने पहले आ गई थी... जिसे वह धीरे-धीरे कर बताए गए व्यक्तियों को देने वाला था... फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच में गंभीरता बरती जा रही है.. केंद्रीय जांच एजेंसी सहित कई प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा एजेंसी भी इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी हुई है..0
0
Report
अलवर में दिनदहाड़े अपहरण: गिरफ्तार पहला आरोपी, दूसरा फरार
Alwar, Rajasthan:अलवर में दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस की घेराबंदी में एक आरोपी गिरफ्तार अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाश युवक को जबरन कार में डालकर रामगढ़ की ओर भाग निकले, लेकिन नाडका रोड के पास उसे नीचे फेंक दिया। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस ने रेलवे फाटक पर नाकाबंदी कर दी। फाटक बंद होने पर आरोपी कार छोड़कर पैदल भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरा ट्रेन में चढ़ गया। थाना प्रभारी अजीत सिंह बडसरा ने टीम के साथ ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद कार व आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत; विपक्ष पर कसा तंज
Bahraich, Uttar Pradesh:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बहराइच में पहली बार हुआ आगमन, विपक्ष पर बोले प्रदेश अध्यक्ष कहा विपक्ष का काम है मुद्दा उठाना, राम लला हम सबके हृदय में बसते हैं,और हम लोगों का आस्था का केंद्र है, राम मंदिर में हुए गबन मामले पर BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिया बयान, कहा जो भी दोषी होगा वह बच नहीं पाएगा, छोटा हो या बड़ा किसी को बख्शा नहीं जाएगा’ अब ऐसी घटनाएं न हो, ऐसा तंत्र बन रहा’, वहीं विपक्ष पर हमला बोलते हुये कहा कि,विपक्ष कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगाता है,कभी ईडी पर आरोप लगाता है,कभी CBI पर आरोप लगाता है, जितनी भी संवेधानिक संस्थायें हैं उनपर आरोप लगाना विपक्ष का रिवाज बन गया है0
0
Report
नोएडा के नाले ओवरफ्लो से जलजमाव, MLA ने ताबड़तोड़ एक्शन का संकेत दिया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा सेक्टर 30 DPS स्कूल तिराहे पर नाला ओवरफ्लो सड़क पर बदबूदार पानी से लबालब भारी गंदे और बदबदूर दार पानी से सड़क पानी तालाब कई घंटों से बह रहा नाले का पानी नालों की साफ सफाई को लेकर नोएडा अथॉरिटी सवालों के घेरे में है बारिश के बाद शहर के नालों की सफाई हुई थी शुरू हालही की बैठक में MLA नोएडा ने भी अधिकारियों को लगाई की फटकार शहर की बदहाल अवस्था को लेकर MLA ने लगाई थी अधिकारियों को फटकार0
0
Report
ताहिर हुसैन की सजा पर मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिया बयान
New Delhi, Delhi:Manjinder singh sirsa on conviction of Tahir hussain0
0
Report
Advertisement
पुर्तगाल में राहुल मीणा गैंग की फायरिंग, धमकी और नए एलायंस का खुलासा
नार्थ इंडिया ने नए गैंगस्टर राहुल R K मीणा गैंग ने फिर करवाई पुर्तगाल में फायरिंग फायरिंग का वीडियो आया सामने सोशल मीडिया पर राहुल आरके मीणा नाम के अकाउंट से एक धमकी भरी पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि पुर्तगाल में किशोर गुजराती की बहन कृष्णा की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी वही ले रहा है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि पहले भी किशोर गुजराती पर गोली चलवाई गई थी और आगे भी उसके रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबी लोगों को निशाना बनाया जाएगा। इसमें पुलिस सुरक्षा को भी चुनौती देते हुए कहा गया है कि सुरक्षा हमेशा नहीं मिल सकती और अगला हमला जानलेवा होगा। पोस्ट में राजस्थान के पंचना बांध विवाद का भी जिक्र किया गया है। साथ ही मीणा समाज को कथित तौर पर धमकी देने वालों के खिलाफ गोली से जवाब देने की बात कही गई है। हकीम बैसला और जगन गुर्जर का नाम लेते हुए भी धमकी दी गई है。 पोस्ट के आखिर में RK Meena Gang (RKG Europe) और अमन साहू गैंग के साथ कुछ अन्य नाम भी लिखे गए हैं। राहुल RK मीना गैंग का एलाइन्स झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गैंग से बताया जाता है। अमन साहू पर 1 हजार से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते है जो एनकाउंटर में 2025 में मारा जा चुका है। लेकिन उसका गैंग अभी भी एक्टिंग बताया जाता है。0
0
Report
पुरुलिया के बेलमा पंचायत के सामने 125 दिनों के रोजगार समेत अन्य मांगों पर प्रदर्शन
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া : জবকার্ড প্রদান, ১২৫ দিনের কাজ সহ একাধিক দাবিতে পঞ্চায়েত অফিস ঘেরাও করে বিক্ষোভ গ্রামবাসীদের । ঘটনা পুরুলিয়ার ২ নম্বর ব্লকের বেলমা গ্রাম পঞ্চায়েতে। অভিযোগ, দীর্ঘ ২ বছর ধরে গ্রাম পঞ্চায়েতে আবেদন করেও জবকার্ড মেলেনি । নতুন ভাবে জবকার্ডের আবেদন গ্রহণ না করা, জবকার্ড বাতিল করার প্রতিবাদে অঞ্চলের বেশ কয়েকটি গ্রামের মহিলারা বেলমা গ্রাম পঞ্চায়েতের সামনে জমায়েত করে বিক্ষোভ দেখান । বঞ্চিত গ্রামবাসীদের অভিযোগ, জবকার্ড না থাকায় ভিবি-রাম -জি প্রকল্প অর্থাৎ ১২৫ দিনের কাজ থেকে বঞ্চিত হচ্ছেন তারা। তৃণমূল সরকারের আমল থেকে ১০০ দিনের কাজ বন্ধ থাকায় গ্রামের মানুষ চরম আর্থিক সংকটে মধ্যে জীবনযাপন করছে। কবকার্ড না থাকায় আবাস যোজনার বাড়ি থেকেও তারা বঞ্চিত হচ্ছেন বলে অভিযোগ । বেলমা, রঘুড়ি, জালিকা পিঠাজোর গ্রাম সহ একাধিক গ্রাম থেকে প্রায় ৫০০ র বেশি মহিলা পুরুষ আবেদন করেও তারা কার্ড পাননি। পঞ্চায়েত থেকে ব্লক প্রশাসনে আবেদন করেও কোনো সুরাহা হয়নি বলে দাবি । যদিও প্রধানের বক্তব্য দীর্ঘদিন ধরেই এই রাজ্যে ১০০দিনের কাজ বন্ধ তাই কার্ড দেওয়া হয়নি। এই মুহূর্তে কর্মীরা সংখ্যা কম থাকায় আবেদনের কাজ খতিয়ে দেখা হয়নি। বাইট : ১) রেখা বাউরি/ আন্দোলনকারি মহিলা। ২) কাকলি পাল/আন্দোলন কারি মহিলা। ৩) গাজু কৈবর্ত্য / খেদমজুর সমিতি সদস্য। ৪) লক্ষী রজক / প্রধান বেলমা গ্রাম পঞ্চায়েত。0
0
Report
हापुड़ में तेंदुए के डर से लोग घरों में बंद, पिंजरा लगाने की मांग
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में एक आदमखोर तेंदुए की दस्तक से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. सीसीटीवी कैमरे में आधी रात को कॉलोनी की सड़कों पर एक तेंदुआ खुलेआम घूमते कैद हुआ है. जिसके बाद से लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है. बताया जा रहा है कि पास के ही सरावा गांव में भी किसानों ने खेतों की तरफ जाते समय तेंदुए के पंजों को देखा है. जिसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है. हालात ये है कि किसान अब अकेले कदम रखने से भी डर रहे हैं. ग्रामीणों और कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से इलाके में तुरंत पिंजरा लगाकर आदमखोर को पकड़ने की मांग की है. वहीं, प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस आदमखोर को घेरने की गलती भूलकर भी न करें, वरना अंजाम बेहद खौफनाक हो सकता है.0
0
Report
Advertisement
जालौन तहसील परिसर में रिश्वतखोरी के आरोप, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के कार्यों में रिश्वतखोरी का आरोप, तहसील परिसर में पेशगार से जुड़े कार्यों के लिए निजी व्यक्ति द्वारा ली जा रही रिश्वत, तहसील परिसर में निजी व्यक्ति द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सरकारी कामों को आगे बढ़ाने के लिए अवैध रूप से की जा रही रिश्वत की मांग, तहसील परिसर में रिश्वत लेने के वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटे अधिकारी, जालौन तहसील परिसर का मामला।0
0
Report
एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते नजूल अमीन गिरफ्तार
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद गोंडा के संप्रति नजूल अमीन को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। टीम आरोपी को लेकर नगर कोतवाली पहुंची जिसके बाद आरोपी अमीन के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित गुरुचरन पाण्डेय पुत्र स्व. राम चन्द्र पाण्डेय, निवासी ग्राम माझा तरहा, पोस्ट- मधईपुर, थाना कोतवाली देहात, वर्तमान में नगर पालिका परिषद गोंडा में नजूल अमीन के पद पर कार्यरत हैं।शिकायतकर्ता परिवर्तन शुक्ला पुत्र स्व. विजेन्द्र शुक्ला, निवासी मॉडन टाउन थाना सिविल लाइन्स, जनपद रोहतक, हरियाणा, वर्तमान पता- जॉन पार्कर शो रूम, एलबीएस चौराहा, थाना कोतवाली नगर ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उनके मकान का फॉर्म 45 दुरुस्त कराने और मकान मरम्मत का काम शुरू करने देने के एवज में नजूल अमीन द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को दोपहर वीर अब्दुल हमीद चौराहे के पास, अलंकार सिंह सभासद राधाकुण्ड के मकान के जमीनी तल के कमरे से आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया ।0
0
Report
इमरान मसूद: गठबंधन में बड़ा भाई नहीं, राहुल गांधी ही नेता; बीजेपी को हराना है
Noida, Uttar Pradesh:सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद गठबंधन में बड़ा भाई और छोटा भाई कुछ नहीं होता बड़ा नेता तो राहुल गांधी ही है पिछले लोकसभा चुनाव में 37 सीटें आई थी तो यह राहुल गांधी की करिश्मा था इससे पहले विधानसभा चुनाव लड़ा था तो सबको पता है एक सौृ बीस सीटों पर सीमट गए थे ममता बनर्जी का क्या हाल हुआ है सबको पता है देखिए आरोप प्रत्यारोप से कुछ नहीं होता है यही बीजेपी को हराना है तो आओ बैठे सम्मानजनक समझौता करों मेरे उपर इल्जाम लगाने से कुछ नहीं होगा मैं अपनी पार्टी के लिए ही मांग रहा हूं बीजेपी के लिए नहीं मैं जब बीजेपी से नहीं डराबतो उनसे क्या डरूंगा0
0
Report
Advertisement
