228001
सुल्तानपुरः भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ने मंडी में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Sultanpur, Uttar Pradesh:भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री और भाजपा नेता रवीन्द्र त्रिपाठी ने मंडी परिषद के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी से शिकायत किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंडी में व्यापारियों से अवैध वसूली कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस संबंध में निदेशक मंडी को मांग पत्र भेजा गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत पेट्रोल पंप पर 2700 का पेट्रोल भरवाकर ड्राइवर फरार, सीसीटीवी में कैद
Panipat, Haryana:पानीपत के पंप पर सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में गाड़ी में पेट्रोल डलवाता । हरियाणा के पानीपत के सेक्टर-6 कट स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एक कार चालक 2700 रुपये का पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। ड्राइवर ने पहले गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। जब कर्मचारी ने भुगतान के लिए कहा तो उसने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और पलक झपकते ही पेट्रोल पंप से निकल गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गई।0
0
Report
पटना विवाद: मोदी जन्मदिन पर दीप जलाने से विपक्ष ने खर्च पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ को लेकर विवाद बिहार के स्कूलों और सरकारी परिसरों में दीप जलाने के निर्देश शाम के वक्त सरकारी संस्थानों में दीपोत्सव का आयोजन बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भड़के सरकारी आदेश को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना RJD ने सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल पर उठाए सवाल आलोचकों का आरोप- सरकारी संसाधनों का राजनीतिक कार्यक्रम में इस्तेमाल0
0
Report
कोयल नदी में मछली मारते वक्त वज्रपात से युवक की मौत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - मछली मारने के क्रम में वज्रपात से एक युवक की दर्दनाक मौत। रनिया थाना क्षेत्र की है। रनिया थाना क्षेत्र के सोदे सरना टोली के पास कोयल नदी में मछली मारने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से सोदे रायसोम टोला निवासी 35 वर्षीय धुना बंडिंग की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। धुना बडिंग आज दोपहर को मछली पकड़ने कोयल नदी पर गया हुआ था। इसी क्रम एक बजे के लगभग अचानक आकाशीय बिजली चमकी और वज्रपात हो गया । जिसकी चपेट में आ गया और उसकी तत्काल ही मौत हो गयी।जिसकी जानकारी पर स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और उसके परिजनों मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। लोगों ने देखा कि घटनास्थल पर पड़ा धुना शव के हाथ में जाल का रस्सी फंसा हुआ था और जाल आधा पानी पर पडा हुआ था। वज्रपात की घटना की जानकारी मिलते ही रनिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक धुना के परिजनों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंडी भेज दिया। वहीं मृतक के गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。0
0
Report
Advertisement
मध्य प्रदेश भू स्वामित्व योजना पटवारी विरोध से क्रियान्वयन ठप
Panna, Madhya Pradesh:मप्र में आज जारी भू स्वामित्व योजना खटाई में पटवारियों ने विक्रेता बनने को तैयार नहीं , आज स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री नहीं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई भू स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज संपूर्ण मध्य प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर आबादी भूमि पर रहने वाले लोगों को उनके भूखंडों की रजिस्ट्री की जानी थी। जिसके अंतर्गत शासन ने एक मोबाइल में एप बनाया हुआ है। जिसके माध्यम से यह रजिस्ट्री होनी थी। इस रजिस्ट्री में संबंधित हलके के पटवारी को निष्पादक या विक्रेता के रूप में दर्शाया गया है। जिसे लेकर पटवारी संघ पहले से ही अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुका है और आज पूरे मध्यप्रदेश में जो यह रजिस्ट्री का क्रियान्वन किया जाना था , वह पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि कानूनी उलझन की वजह से कोई भी पटवारी निष्पादक या विक्रेता बनने को तैयार नहीं है , और हम इन रजिस्ट्रियों के लिए केवाईसी तो कर देंगे लेकिन विक्रेता के रूप में अपना नाम सम्मिलित नहीं करेंगे। कुल मिलाकर यह योजना फिरहाल लंबित रहेगी。 बाइट --- विमल यादव प्रांतीय अध्यक्ष पटवारी संघ मध्य प्रदेश वाइस ओवर --+वहीं पन्ना जिले के अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे ने भी बताया कि बिना पटवारी के भू स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन संभव नहीं हो सकता है ,और उनके मना करने से यह योजना प्रभावित होगी बाइट ---मधुबांतराव धुर्वे अपर कलेक्टर पन्ना0
0
Report
बूंदी के अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद शव रखकर सड़क पर जाम
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम बूंदी। अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सिलोर में जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर उसे कोटा रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता को गलत इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के लिए परिजनों से समझाइश का प्रयास किया। मामले में परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
विश्व मरीज सुरक्षा दिवस पर डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला आयोजित
Dungarpur, Rajasthan:विश्व मरीज सुरक्षा दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुचारू और व्यवस्थित बनाना रहा। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की पेशेंट सेफ्टी नोडल ऑफिसर रेखा रोत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती या आने वाले मरीजों को छोटी-छोटी गलतियों या कमियों की वजह से होने वाले नुकसान से बचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। इस कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय और स्वीपर्स को शामिल कर एक टीमवर्क के रूप में काम करने पर जोर दिया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर मरीज को असुविधा न हो। कार्यशाला में अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाने के तरीकों पर चर्चा की गई। उचित तरीके से हाथों की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने का अभ्यास कराया गया। अस्पताल के कचरे (बायोमेडिकल वेस्ट) का सही निस्तारण करने के लिए किस डब्बे का उपयोग करना है और किस गाइडलाइन का पालन करना है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि WHO के लक्ष्यों पर कार्यशाला में कुल 11 अध्यायों पर व्याख्यान दिए गए, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय प्रदर्शन लक्ष्यों पर आधारित थे। कार्यशाला में इन सिद्धांतों का व्यावहारिक रूप से कार्यान्वयन करके दिखाया गया, ताकि दैनिक दिनचर्या में मरीजों की देखभाल करते समय होने वाली छोटी-मोटी त्रुटियों में सुधार किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
भिवानी के पीएम श्री स्कूल में ढांडा का आश्वासन: HTET और ड्राइव में सुधार
Bhiwani, Haryana:भिवानी के पीएम श्री स्कूल का हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने HTET को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश, ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव और शिक्षकों से जुड़े विविध मुद्दों पर अपनी बात रखी। वहीं, स्कूलों में निरीक्षण और व्यवस्था को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। भิวानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पीएम श्री स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिरकत की और स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण, पेंटिंग और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने विकसित भारत को लेकर अपने विचार और कल्पनाएं प्रस्तुत कीं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने विकसित भारत, देश की प्रगति और विभिन्नताओं में एकता के विषय पर भी अपनी बात रखी। वहीं, शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब में शिक्षा मंत्री ने HTET को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरे देश के लिए है। मंत्री के अनुसार, जिन शिक्षकों की सेवा पांच साल से कम है, उन्हें सेवानिवृत्ति तक HTET परीक्षा पास करने का अवसर दिया गया है, लेकिन परीक्षा पास नहीं करने पर पदोन्नति में बाधा आ सकती है। वहीं, पांच साल से अधिक सेवा वाले शिक्षकों के लिए भी एक समय सीमा में HTET पास करने की बात कही गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में गंभीरता से अपना अगला कदम उठाएगी। ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि पिछली बार सामने आई तकनीकी कमियों को लेकर न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुधार किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार ट्रांसफर ड्राइव की प्रक्रिया ठीक रहेगी। इसके अलावा, शिक्षकों के सेवा लाभ से जुड़े एक तकनीकी मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। स्कूलों के निरीक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को स्कूल प्रबंधन समिति, सरपंच और स्कूल हेड के साथ समन्वय बनाकर जिम्मेदारी के साथ समस्याएं उठानी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखने पर भी जोर दिया।0
0
Report
भाजपा-कांग्रेस के बीच तीखी टकराव, दुकानों बंद करने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Jagdalpur, Chhattisgarh:भाजपा एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई तिखी नोकझोक, सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम हेतु दुकानों को बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे थे कांग्रेसी कार्यकर्ता0
0
Report
गन्दोलिया झरी के खाळ से हादसों का ब्लैक स्पॉट, तीन दिन में दो घटना
Baran, Rajasthan:गन्दोलिया झरी का खाळ बना हादसों का ब्लैक स्पॉट, तीन दिन में दो हादसे बारां के अटरू के समीप गन्दोलिया झरी का खाळ इन दिनों दुर्घटनाओं का मुख्य स्थान बनता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में इस खाळ पर दो बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं, जिससे यह मार्ग वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है。 जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। गनीमत रही कि कार सवार को गंभीर चोटें नहीं आईं। वहीं गुरुवार सुबह एक और हादसा हो गया। कोटा की ओर से आ रहा एक ट्रक गन्दोलिया झरी के खाळ में अनियंत्रित होकर पलट गया。 बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और उसे मामूली चोटें ही आईं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दी。 लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि खाळ में मोड़ तीखा है और सड़क की स्थिति भी सही नहीं है, साथ ही सुरक्षा के कोई संकेतक नहीं लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड लगाने और सड़क सुधार की मांग की है ताकि भविष्य में हादसों पर रोक लग सके।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र: चार महीने बाद शादी के युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। चार महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी, लेकिन अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी साफ नहीं सकी है। घर के अंदर युवक का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मौत की वजह अज्ञात होने के कारण पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी का है, जहां 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। शव परिजनों की नजर में आते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मनीष पुत्र बाबूलाल, उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद युवक की इस तरह मौत ने परिवार और आसपास के लोगों को झकझोर दिया है। परिजनों के मुताबिक घर में युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत की वजह सामने नहीं आने के कारण पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। चार महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
चंदौली में बच्चों के विवाद के बाद खून से लथपथ मौत
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - बच्चों के विवाद में खूनी वारदात... - युवक बबलू सोनकर पर नुकीली सरिया से हमला किए जाने का आरोप... - पेट में कई वार होने से युवक गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिरा, मची अफरातफरी... - आनन - फानन में परिजन घायल युवक को लेकर पहुंचे अस्पताल... - गम्भीर हालत में चिकित्सकों वाराणसी ट्रामा सेंटर किया रेफर... - इलाज के दौरान युवक की मौत... - मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम, गांव में तनाव का माहौल... - मृतक की पत्नी की तहरीर मामला दर्ज... - पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी... - अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा गांव की घटना...0
0
Report
चंदौली: RO प्लांट में नाबालिग को बंधक बनाने के बाद पुलिस ने मुक्त कराया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली में बंधक नाबालिग लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त, कार्यवाई का वीडियो वायरल. आरओ प्लांट में बंधक बनाई गयी लड़की को पुलिस ने कराया मुक्त. स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर से बाजार सामान लेने गयी थी छात्रा. बाजार में आरो प्लांट के अन्दर हाथ पैर बाधकर बनाया गया था बंधक. काफी समय तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. आरो प्लांट में रोने-चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया. नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. शहाबगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का मामला. बाइट: अजीत सिंह चौहान, सीओ, चकिया, चंदौली.0
0
Report
Advertisement
दमोह में चार दिन बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर दफ्तर का घेराव
Damoh, Madhya Pradesh:नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर दफ्तर में मचाया जमकर बबाल.. दमोह में आज दोपहर बाद कलेक्टर आफिस के बाहर अजीबो गरीब हालात बन गए जब अचानक पहुंचे ग्रामीणों ने नारे लगाना शुरू किया और देखते ही देखते यहां बबाल के हालात बन गए और यहां की सुरक्षा में तैनात पुलिस और होमगार्ड सैनिकों ने हालात सामान्य किए। दरअसल ये लोग इसी जनपद क्षेत्र के अधरोटा गांव के लोग थे जिनमें बच्चे महिलाएं और पुरुष सब शामिल थे, ये लोग गांव में चार दिन बिजली गुल होने से नाराज हैं और जब बिजली विभाग के लोगों ने उनकी समस्या नहीं सुनी तो वो सीधे कलेक्टर के दफ्तर पहुंच गए। दमोह कलेक्टर नीचे आओ के नारे सुनकर कलेक्टर नीचे पहुंचे उनकी बात सुनी और फिर बिजली विभाग के अफसरों को वहीं तलब किया गया और कल उनके गांव के कैंप लगाने की बात फाइनल हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन खत्म किया।0
0
Report
भोपाल में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, धारदार हथियार समेत कई मशीनें जब्त
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल राजधानी में अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा अवैध हथियार निर्माण और बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार "फाइन शार्पिंग शॉप" दुकान की आड़ में संचालित हो रहा था अवैध हथियारों का कारखाना आरोपी से 12 नग बड़ी धारदार लोहे की छुरिया, छुरी बनाने के काम आने वाली मूठ लगी बिना धार की 6 ब्लेड तथा 7 अन्य कच्ची ब्लेड जप्त जमीन में स्थायी रूप से गड़ी बड़ी ग्राइंडर मशीन, धार लगाने वाली मरशान मशीन, ड्रिल मशीन, बड़ा कटर, हथौड़ी, निहायी, हैंड ग्राइंडर 2 इलेक्ट्रिक मोटर, छैनी, आरी, प्लास तथा छुरी की मूठ पर लगने वाली 50 रिपिट, फाइबर जब्त आरोपी द्वारा वैध लाइसेंस ना मिलने पर धारा 25 (1AA) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज क्राइम ब्रांच की तलैया थाना क्षेत्र में कार्रवाई0
0
Report
OLX पर फर्नीचर बेचने के नाम पर किडनैपिंग: 70 लाख की एक्सटॉर्शन में 6 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:OLX पर फर्नीचर बेचने का ऐड बना किडनैपिंग का जाल, लड़की ने बुलाया और 3 दिन तक किया टॉर्चर ‘लीसा शर्मा’ की दोस्ती, फिर किडनैपिंग और 70 लाख की एक्सटॉर्शन की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने गैंग दबोचा OLX से प्रोफाइलिंग, साकेत में मुलाकात और नेब सराय में कैद... फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग का खुलासा मथुरा में होटल से भागकर बची जान, मंदिर के पुजारी से किया फोन... दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा Anchor : दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। OLX पर फर्नीचर बेचने का विज्ञापन डालने वाले 30 साल के पवनदीप जोशी को एक लड़की ने ‘लीसा शर्मा’ बनकर संपर्क किया। साकेत में मुलाकात के बाद लड़की ने पवनदीप को अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। करीब तीन-चार दिन तक उसके साथ मारपीट और टॉर्चर किया गया और परिवार से पैसे मंगवाए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने करीब 70 लाख की एक्सटॉर्शन की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। VO-1 : 22 अगस्त को पवनदीप जोशी के भाई मयंक दीप जोशी ने मैदान गढ़ी थाने में शिकायत दी कि उनका भाई कई दिनों से लापता है। पवनदीप फोन पर सिर्फ इतना बता रहा था कि वह ठीक है, लेकिन घर वापस नहीं आ रहा था। पुलिस ने तुरंत अबडक्शन का केस दर्ज कर टेक्निकल सर्विलांस शुरू किया। फोन की लोकेशन फरीदाबाद, पलवल, हथीन, आगरा और कोसी होते हुए मथुरा तक पहुंची। पुलिस टीम ने 23 अगस्त को मथुरा से पवनदीप को बरामद कर लिया। VO-2 : पुलिस के मुताबिक पूरी कहानी की शुरुआत OLX से हुई। पवनदीप ने फर्नीचर बेचने के लिए OLX पर फोटो डाली थी। इसी दौरान एक लड़की ने खुद को ‘लीसा शर्मा’ बताकर उससे संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीत हुई और 20 अगस्त को साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक में मिलने की बात तय हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़की के साथ मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव भी मौजूद था और दोनों ने पवनदीप की आर्थिक स्थिति को लेकर प्रोफाइलिंग की। इसके बाद उसे नेब सराय स्थित एक घर पर बुलाया गया। VO-3 : पुलिस के मुताबिक घर के अंदर पहुंचते ही पवनदीप को चार-पांच लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके डेबिट और क्रेडिट कार्ड के पिन पूछकर पैसे निकाले। इसके बाद परिवार को फोन करवाकर प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर पैसे मंगवाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 70 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की। पवनदीप के नाम पर करीब 25 लाख रुपये का इंस्टेंट लोन भी मंजूर करवाया गया, लेकिन रकम ट्रांसफर होने से पहले पुलिस ने कार्रवाई कर उसे रोक दिया। VO-4 : पुलिस के मुताबिक मथुरा के एक होटल में मौका मिलने पर पवनदीप आरोपियों के चंगुल से भाग निकला। वह एक गाड़ी के नीचे छिपा और फिर एक घर के कंपाउंड में जाकर त्रिपाल के नीचे पूरी रात छिपा रहा। अगले दिन वह पास के मंदिर पहुंचा और पुजारी का फोन लेकर परिवार को कॉल किया। सूचना मिलते ही करीब 5 से 7 मिनट में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू किया। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से टॉर्चर के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। VO-5 : पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव उर्फ जीतू, उसकी पत्नी इंदु उर्फ रियू उर्फ लीसा शर्मा समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र पलवल का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से सफेद रंग की हैरियर कार, क्रेडिट कार्ड, सोने की चेन और पेंडेंट, जूते, चाकू और टॉय पिस्टल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र और उसकी पत्नी इस पूरी साजिश के मुख्य आरोपी हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
