228001
Sultanpur- अपराधियों पर एसपी का बड़ा एक्शन: 23 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट
Sultanpur, Uttar Pradesh:जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जिले के 23 कुख्यात बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है। इन अपराधियों की गतिविधियों और उन पर दर्ज मुकदमों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को इन बदमाशों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इन अपराधियों की निगरानी की समग्र जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक अखण्डदेव प्रताप सिंह को सौंपी गई है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हीटवेव के खतरे बढ़े: लू लगने पर तुरंत सावधानी जरूरी, किसान-यात्रियों को खास सुरक्षा
Jaipur, Rajasthan:बढते तापमान में अब हीटवेव का खतरा भी बढ़ गया है.... ऐसे में मेडिसीन प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार महावर ने बताया जब लू लगती है तो बॉडी पर असर पड़ता है..... सुजन आना, हाथ पैर में क्रेंप आना, उल्टी का मन होना, मन में घुटन, और फिर बेहोशी जैसी हालत.... ये बहुत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से वो लोग ज्यादा इसकी चपेट में आते हैं जो खुले में या सीधे सूरज की किरणों के सामने काम करते हैं... वो ज्यादा हीटवेव की चपेट में आते हैं... जैसे खेती करने वाले किसान, ट्रैफिक पुलिस, बस ड्राइवर.... उन्होंने कहा- कि कुछ चीजों का बढ़ते तापमान में विशेष ध्यान रखें, तेज धूप में बाहर निकलने से बचे, खाली पेट घर से बाहर बिल्कुल न निकलें, पानी पीते रहें, और धूप में सिर को कवर रखें.... डॉ सुनील कुमार महावर, प्रोफेसर, मेडिसीन0
0
Report
ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
Panna, Madhya Pradesh:ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल. मृतक के परिजनों ने जाम लगाया; पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खुला. पन्ना से सिंहपुर मार्ग पर एक ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी. रिक्शा सवार एक लगभग 25 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत, एक घायल अजयगढ़ अस्पताल में भर्ती. मृतक के गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने अजयगढ़ पन्ना स्टेट हाईवे में चक्का जाम किया. पुलिस ने ट्रैक्टर जप्त किया; पुलिस की समझाइश के बाद घंटे भर बाद जाम खुला. आरोपी ड्राइवर फरार. अजयगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पास की घटना।0
0
Report
समस्तीपुर सदर अस्पताल की बदहाली: इमरजेंसी से ओपीडी तक सुविधाओं का बुरा हाल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, इमरजेंसी में डॉक्टर नदारद, दवा काउंटर पर जरूरी दवाएं गायब, ओपीडी में लंबा इंतजार, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, मरीजों में भारी आक्रोश बिहार सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां करती है। समस्तीपुर सदर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में जो हाल सामने आया, वो न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। जी बिहार-झारखंड की टीम जब समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे, तो यहां की बदहाल व्यवस्था खुलकर सामने आ गई। अस्पताल, जो करीब 60 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा करता है, खुद बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझता नजर आया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी साफ दिखी। मौजूद कर्मी भी केवल औपचारिकता निभाते नजर आए। दवा काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतार लगी थी, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह रही कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई कई दवाएं काउंटर पर उपलब्ध ही नहीं थीं। इससे मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ओपीडी का हाल भी कुछ बेहतर नहीं दिखा। सुबह से ही मरीज और उनके परिजन डॉक्टरों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे। वहीं, अस्पताल में पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। लोग बाहर से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। जांच के दौरान सिविल सर्जन राजीव कुमार भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब उनसे पानी की सुविधा को लेकर सवाल किया गया, तो वे जांच का हवाला देकर जवाब देने से बचते नजर आए। अल्ट्रासाउंड वार्ड में भी डॉक्टर नदारद पाए गए, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। रोजाना 1000 से 1500 मरीजों का इलाज करने वाले इस अस्पताल में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं, न ही जरूरी संसाधन। मरीजों ने बताया कि यहां सिर्फ पर्चा कटाने में ही कई घंटे लग जाते हैं। इलाज कराना तो दूर, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ही लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। कई मरीजों का कहना है कि सदर अस्पताल आने से पहले उन्हें कई बार सोचना पड़ता है, क्योंकि यहां समय की भारी बर्बादी होती है और जरूरी काम भी छूट जाते हैं। समस्तीपुर सदर अस्पताल की यह तस्वीर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर करती है। सवाल यह है कि आखिर कब तक मरीज ऐसी अव्यवस्थाओं का सामना करते रहेंगे और कब इन दावों की जगह धरातल पर सुधार दिखेगा?0
0
Report
Advertisement
बड़वानी में टैंकर-कार भिड़ंत: चार की मौत, तीन घायल बाराती लौट रहे थे
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-टैंकर और कार की भिड़न्त में चार लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल बारात में शामिल होने जा रहे थे सभी यात्री जुलवानिया थाना अंतर्गत खरगोन रोड पर टोल प्लाजा के पास एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई वहीं चार लोगों को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुलवानिया लाया गया जहां पर एक की मौत हो गई तथा तीन घायलों को जिला चिकित्सालय बड़वानी रेफर किया गया बताया जाता है कि राजपुर के समीप अतर संभा जलगौन से बारात आई हुई थी इस दौरान डीजल खत्म होने के कारण एक_vehicle_ डीजल लेने के लिए जुलवानिया गया था यह सभी बारात में आए थे और वापस लौटते समय खरगोन की तरफ से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी0
0
Report
बदरीनाथ धाम के लिए देव डोलियाँ रवाना, केदारनाथ यात्रा का शुभारम्भ
Karnaprayag, Uttarakhand:एंकर 21 अप्रैल को श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ से पूजा-अर्चना पश्चात आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र डोली एवं श्री गरुड़जी की उत्सव मूर्ति विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित श्री बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान हुई । आज देव डोलियां पहले पड़ाव योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंच गयी। कपाट खुलने के अवसर हेतु केदारनाथ धाम रवाना हो चुके बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ से देवडोलियों के धाम प्रस्थान होने पर शुभकामनाएं दी है बताया कि धामों में यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी की जा चुकी है। बीओ 1 /बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि ज्योर्तिमठ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के साथ समारोह पूर्वक देवडोलियाँ धाम के लिए प्रस्थान हुई तथा स्कूली बच्चों ने दो किमी मार्ग तक देवडोलियों का पुष्प वर्षा से भब्य स्वागत किया। इससे पहले बीते शनिवार को ज्योर्तिमठ में तिमुंडिया वीर पूजन तथा गरूड़ छाड़ मेला में आगामी बदरीनाथ यात्रा के सफल शुभारम्भ हेतु आशीष मांगा गया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार 22 अप्रैल को योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री उद्धव जी और श्री कुबेर जी, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे जबकि श्री गरूड़ जी आज 21 अप्रैल को ज्योर्तिमठ से बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे। *इसके पश्चात 23 अप्रैल की प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।* इसी क्रम में श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तेल कलश (गाडू घड़ा) के साथ ज्योतिर्मठ पहुंचे। तेल कलश 22 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुंचेगा।0
0
Report
कौशांबी में भाकियू का स्मार्ट मीटर और गेहूं तौल के मुद्दों पर बड़ा प्रदर्शन
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने स्मार्ट मीटर, गेहूं खरीद और फार्मर रजिस्ट्री की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। भीषण गर्मी में भी किसान कलेक्ट्रेट पहुँच कर स्मार्ट मीटर और गेहूं तौल को लेकर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से लोग परेशान हैं। अनपढ़ और कम जानकारी वाले लोगों को मीटर रिचार्ज करने में दिक्कत हो रही है, और पैसा खत्म होते ही रात में ही बिजली कट जा रही है। इसके अलावा किसानों ने आरोप लगाया कि फार्मर रजिस्ट्री को लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर भी किसान परेशान हैं और उन्हें तहसील, लेखपाल और क्रय केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती के नारायणपुर में राप्ती नदी डूबने से दो बच्चियाँ मौत
Shravasti, Uttar Pradesh:एंकर - खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहां राप्ती नदी में नहाने गईं दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। मामला सोनवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है, जहां दो बच्चियां नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बीकानेर में हीट वेव: पारा 40 डिग्री पार,PBM हॉस्पिटल में खास वार्ड
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर रेगिस्तान में गर्मी का सितम ! बीकानेर में पारा 40 डिग्री के पार, भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सूरज उगल रहा आग, लोग बेहाल, पीबीएम हॉस्पिटल में खास इंतजाम, हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए बनाया विशेष वार्ड, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर रेगिस्तान में इस वक्त भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है हालात ऐसे हैं कि सूरज आसमान से आग उगल रहा है और धरती मानो भट्टी बन चुकी है अगर बात करें बीकानेर की, तो यहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है लोग तेज गर्मी और लू के चलते विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं वहीं हीट वेव के खतरे को देखते हुए संभाग के सबसे बड़े सरकारी पीबीएम हॉस्पिटल में खास व्यवस्थाएं की गई हैं अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से प्रभावित मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड तैयार किया है जहां एसी सहित तमाम जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं साथ ही डॉक्टरों और स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है।0
0
Report
केदारनाथ की पंचमुखी पालकी ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान
Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): केदारनाथ की पंचमुखी पालकी ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करती है।0
0
Report
Advertisement
केदारनाथ में डोली पहुँची, बाबा केदार का विजुअल सामने
Noida, Uttar Pradesh:इसमें बाबा केदार की डोली पहुंचने का विजुअल है।0
0
Report
आजादपुर मंडी में वाइस चेयरमैन ने व्यापारीयों की समस्याएं सुनीं, जल्द समाधान का आश्वासन
Delhi, Delhi:एशिया की सबसे बड़ी मंडी है आजादपुर मंडी के अंदर आज वाइस चेयरमैन मंडी के अंदर मंडी के व्यापारियों की समस्या को सुना उनकी समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया ।व्यापारियों نے भी अपनी समस्या बताई जन सुनवाई में वाइस चेयरमैन सेक्टरी डिप्टी सेक्रेटरी ओर एपीएमसी के तमाम अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
राजस्थान में हीटवेव चेतावनी: तापमान 43°C तक पहुंच सकता है, 4-5 दिन शुष्क मौसम
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री दर्ज होने और उत्तरी राजस्थान में 23-25 अप्रैल को कहीं-कहीं हीट वेव की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 22-23 अप्रैल को धूलभरी तेज सतही हवाएं (20 से 30 Kmph) चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी जयपुर में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है जिससे अब लोग लिक्विड का ज्यादा सेवन करने लगे हैं, जिसमें आम पन्ना और गन्ने का जूस या फ्रुट्स लोग खुद को हाइड्रेट रखते हैं。0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में ईंधन संकट से सड़क जाम, यातायात ठप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में ईंधन संकट से हंगामा: सड़क जाम, एक घंटे तक थमा यातायात बलरामपुर जनपद में पेट्रोल और डीजल की किल्लत अब आम लोगों के लिए गंभीर संकट बनती जा रही है। मंगलवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब ईंधन न मिलने से नाराज लोगों ने बलरामपुर-बहराइच राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन के मुताबिक तेल की कमी नहीं है लेकिन स्थिति कुछ और नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से जिला मुख्यालय सहित आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बाधित चल रही है। मंगलवार सुबह तड़के से ही लोग ईंधन लेने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे थे और लंबी कतारों में खड़े रहे। लेकिन जब सुबह करीब 8 बजे तक भी ईंधन उपलब्ध नहीं हुआ, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईंधन संकट का असर अब जनजीवन के हर क्षेत्र पर साफ नजर आने लगा है। परिवहन व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई शिक्षक और कर्मचारी पेट्रोल के अभाव में अपने कार्यस्थलों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, शादी-विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों में भी वाहन व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इलाकों में हालात और ज्यादा खराब हैं, जहां डीजल की कमी से कृषि कार्य ठप पड़ने लगे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि समय रहते आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, जिससे यह स्थिति पैदा हुई है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हालात को सामान्य करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। सभी पेट्रोल पंपों की निगरानी की जा रही है और व्यवस्था सुधारने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। प्रशासन के आश्वासन के बावजूद, जब तक ईंधन की नियमित आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक लोगों की परेशानी और आक्रोश कम होने की संभावना नहीं दिख रही है।0
0
Report
यूपी अभियोजन निदेशालय ने पोक्सो समेत महिला अपराधों में सजा कड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला अपराधों को लेकर के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस को कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। तो वहीं अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा भी सरकार के इस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करके पूरे प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर आरोपियों को मृत्युदंड से लेकर के आजीवन कारावास और अन्य तरीके से कठोर सजा दिलवाई जा रही है। जी हां गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश निदेशक ललित मुद्गल ने गोंडा संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में अभियोजन कार्यों को लेकर के अधिकारियों और मुख्य लोक अभियोजन के साथ समीक्षा बैठक की है। समीक्षा बैठक के दौरान महिला अपराधों को लेकर के गंभीरता पूर्वक लेते हुए ज्यादा से ज्यादा सजा कराई जाने को लेकर के भी निर्देश दिया गया है। अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक ललित मुद्गल ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक महिला अपराधों को लेकर पोक्सो के मामले में 12 आरोपियों को फांसी की सजा,300 आरोपियों को आजीवन कारावास,1316 आरोपियों को 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा तो वहीं 1706 आरोपियों को 10 वर्ष से कम की सजा कराई गई है। अन्य महिला अपराध के मामलों की अगर बात करें तो 8 आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई गई है 245 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा कराई गई है। 678 आरोपियों को 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा कराई गई है तो वही 2689 आरोपियों को 10 वर्ष से कम की सजा कराई गई है। वही नई भारतीय न्याय संहिता और के तहत 6 आरोपियों को मौत की सजा, 35 आरोपियों को आजीवन कारावास, 36 मामलों में 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा, 1174 मामलों में 10 वर्ष या उससे काम की सजा तो वहीं 74701 मामलों में जुर्माना से आरोपियों को दंडित करवाया गया है। नए कानून के तहत पोक्सो के 14 ऐसे मामले हैं जिनमें 1 महीने से काम की अवधि में विचारण पूर्ण कराकर प्रदेश में आरोपियों को कई प्रकार की सजा दिलाई गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि नवीन आपराधिक विधि में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही कराई जाने का प्रावधान उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुक्रम में प्रथम चरण में है। अब तक पुलिस कार्मिक, डॉक्टर और पीड़ितों के लगभग 40161 बयान पूरे उत्तर प्रदेश में कराए गए हैं जिससे लगभग 20 करोड रुपए की बचत उत्तर प्रदेश सरकार की हुई है। इसके साथ ही साथ पूरे उत्तर प्रदेश में एससी/एसटी अधिनियम के अंतर्गत 1073 मामलों में लोगों को दंडित करवा करके के सजा करवाई गई है गैंगस्टर अधिनियम के 1145, आयुध अधिनियम के 7500,गोवध निवारण अधिनियम के 801 मामले में भी आरोपियों को कारावास और अन्य तरीके से दंडित करवाया गया है। निदेशक अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश ललित मुद्गल ने कहा कि अगर कोई भी आरोपी ट्रायल प्रक्रिया के दौरान फरार हो जाता है तो ट्रायल प्रक्रिया आप रुकेगी नहीं बल्कि वह ट्रायल प्रक्रिया चलती रहेगी। हमारी यह भी प्राथमिकता है कि जिन मामलों में छल कपट के माध्यम से पैसा अर्जित किया गया है उन मामलों में कार्यवाही करके हम लोग पीड़ितों को वापस कारण इसको लेकर के काम किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पोक्सो,दुष्कर्म और महिलाओं अपराधों में पीड़ितों की गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही कराई जाए क्योंकि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बहुत ही सही ढंग से अपने बयान को दे पाते हैं और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। अन्य अपराधों में भी प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही दें क्योंकि वहां पर काफी अच्छा माहौल रहता है और इससे सरकार को कभी फायदा होता है राजस्व ज्यादा नहीं होता है। बाइट- ललित मुद्गल- निदेशक अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश। Visual0
0
Report
हरिद्वार में धर्म परिवर्तन: मुस्लिम परिवार हिन्दू बनकर गंगा घाट पर शुद्धिकरण
Haridwar, Uttarakhand:पश्चिमी यूपी के एक मुस्लिम परिवार ने हरिद्वार में धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया। धार्मिक संगठनों और साधु-संतों की मौजूदगी में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान और शुद्धिकरण कर पति-पत्नी और तीन बच्चों को मुस्लिम से हिंदू बनाया गया। धर्म परिवर्तन करने वाले शहजाद ने अब अपना नाम बदलकर शंकर रख लिया है। वहीं उसकी पत्नी का नाम भी सावित्री हो गया है। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के महामंत्री रामविशाल दास महाराज, श्री कृष्ण सनातन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कृष्ण, अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और प्रबोधानंद गिरी महाराज ने विधि विधान के बाद पूरे परिवार को हवन यज्ञ भी कराया। शंकर ने हिंदू धर्म और भगवान शिव में आस्था जताई और हिंदू धर्म स्वीकार करने के बाद घर वापसी करने का दावा किया। धर्म परिवर्तन करने वाले शंकर के मुताबिक उसे अपने ही कुछ लोगों से जान का खतरा भी है। बाइट - शंकर, हिंदू धर्म स्वीकारने वाले बाइट - बाबा हठयोगी, संत दिगंबर अखाड़ा0
0
Report
Advertisement
