Sultanpur - अयोध्या राजमार्ग पर लगे जाम को सामाजिक संगठन ने संभाला
Sultanpur, Uttar Pradesh:प्रयागराज, अयोध्या राजमार्ग पर लंबे समय से जाम की समस्या से आमजन परेशान है, इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा कई आदेश जारी किए गए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, अंततः कटका क्लब सामाजिक संस्था और महाकाल परिवार संस्थान ने मोर्चा संभाला और रात एक बजे प्रशासन के सहयोग से जाम को खुलवाया. कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा विनम्र ने बताया कि जाम की वजह से न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही थी, बल्कि दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
