icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
LalJi GaudLalJi GaudFollow23 Jan 2025, 03:51 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधेपुरा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत; अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज बायपास रोड स्थित एसएच-58 पर मंगलवार रात करीब 8:45 बजे भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पूर्व मंगलवार देर शाम मधेपुरा में बड़ा हादसा हुआ जहां तेरह लोग घायल हो गए थे जबकि एक की मौत हो गई थी। बिहारीगंज में सड़क हादसा अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों की पहचान बिहारीगंज प्रखंड के गमैल पंचायत अंतर्गत गोरपार वार्ड संख्या-14 निवासी मो. सुल्तान के पुत्र मो. जमशेद, मो. सत्तार के पुत्र मो. खुशो तथा सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत देहदर निवासी मो. मंसूर के पुत्र मो. आफताब के रूप में हुई है। मो. जमशेद और मो. खुशो आपस में चचेरे भाई थे, जबकि मो. आफताब उनका फुफेरा भाई था। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक खाना खाने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर सरौनी कला में आयोजित काली पूजा का मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान बिहारीगंज बायपास रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को पुलिस प्रशासन की मदद से बिहारीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर پہنچी और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। बिहारीगंज थानाध्यक्ष लव कुश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है। एक ही परिवार से जुड़े तीन युवकों की असामयिक मौत से गोरपार सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow3m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर-झिंगुरा के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण के दौरान धंसी मिट्टी, डाउन लाइन पर परिचालन बंद, सात ट्रेनों का बदला गया मार्ग, एक ट्रेन निरस्त; अप लाइन पर आवागमन जारी मिर्जापुर: मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर डाउन लाइन को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है, जबकि अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन जारी है। घटना के बाद रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमें मिट्टी धंसने के कारणों का आकलन करने के साथ ही सुधारात्मक कार्रवाई में जुटी हैं। रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। सुरक्षा कारणों से सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इनमें ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368 और 12947 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा 10 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 26505 तथा नौ नवंबर को रवाना हुई ट्रेन संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग और बनारस के रास्ते डायवर्ट किया गया है। ट्रेन संख्या 22971 को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं, सूबेदारगंज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जाने वाली ट्रेन संख्या 63238 को निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
0
0
Report

मोदी सरकार के नेतृत्व में नक्सलमुक्त हुआ छत्तीसगढ़, राहुल गांधी के बयान अर्थहीन: सीएम विष्णुदेव साय

Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दिए जाने पर तीखा पलटवार किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त हुआ है। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणियों को पूरी तरह बेबुनियाद और अर्थहीन करार दिया। साय ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक नक्सल समस्या को अनदेखा किया, जबकि मौजूदा सरकार के निर्णायक अभियानों से राज्य में स्थायी शांति और विकास स्थापित हुआ हैं । Chhattisgarh Freed From Naxalism Under PM Modi’s Leadership, Rahul Gandhi’s Remarks Meaningless: CM Vishnu Deo Sai
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़ के छिपेटी बाजार में दीपावली आग, दमकल ने दो घंटे में काबू पाया

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में दीपावली पर पटाखों की चिंगारी से छिपेटी बाजार भीषण आग में झूली. कन्फेक्शनरी की दुकान की ऊपरी मंजिल धू-धूकर जली. थाना दिल्ली गेट क्षेत्र के छिपेटी बाजार में राकेश कुमार की दुकान की ऊपरी मंजिल पर लगी भीषण आग. दुकान में प्लास्टिक और खिलौने का सामान रखने के चलते आग ने विकराल रूप धरा. दीपावली पर चलाए जा रहे पटाखों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से दुकान में भारी नुकसान की आशंका, नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
0
0
Report

कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया ने मनकापुर के मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरित किया

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं विदेश राज्यमंत्री तथा पर्यावरण,वन व जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ 'राजा भैया' आज मंगलवार देर शाम मनकापुर स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र खाकी दास बाबा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्तिक मास के उपलक्ष्य में आयोजित अन्नकूट प्रसाद वितरण एवं भंडारे के कार्यक्रम में सपरिवार प्रतिभाग किया। इस दौरान उनके साथ उनके पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह भी उपस्थित रहे। ​मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय राज्य मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इसके उपरांत कीर्ति वर्धन सिंह ने पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह के साथ मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के लिहाज से यह अवसर पारिवारिक रूप से भी विशेष रहा, क्योंकि आज केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह का जन्मदिन भी था। इस पावन अवसर पर पिता-पुत्र ने मंदिर में संतों और महंतों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों ने अन्नकूट महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और खुद भी प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के उपरांत विदेश राज्य मंत्री मंदिर परिसर में मौजूद क्षेत्रवासियों, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की।
0
0
Report
Advertisement

जियावन पुलिस ने 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार किया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में खड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 1 किलो 22 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार महिला की पहचान ग्राम कटौली निवासी 23 वर्षीय प्रतिभा बंसल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतिभा बंसल कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के नजदीक गांजा बेचने के लिए खड़ी है। सूचना मिलते ही जियावन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया। इसके बाद महिला आरक्षक से उसकी तलाशी कराई गई। तलाशी के दौरान उसके पास रखी पॉलिथीन से 1022 ग्राम यानी 1 किलो 22 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में थाना जियावन में अपराध क्रमांक 745/2026 दर्ज किया है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20(बी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। सिंगरौली पुलिस ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
0
0
Report

गोंडा में यूपीआई क्यूआर बदली कर दीपावली पर ठगी का खुलासा

Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा जिला मुख्यालय पर गुरुनानक चौराहा के पास स्थित श्री नानक स्वीट्स और पीपल चौराहा के पास स्थित गायत्री आहार स्थल पर ऑनलाइन पेमेंट को लेकर लगे यूपीआई क्यूआर बदलकर 8 नवंबर को दोपहर में दीपावली त्यौहार के दिन मिठाई की खरीदारी करने के युवक द्वारा ठगी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। दोनों अलग-अलग दुकानों पर पहुंचकर युवक ने दुकानों पर पहले से लगे उनके यूपीआई क्यूआर को उठा करके अपना क्यूआर कोड लगा करके वहां से फरार हो गया। यह पूरी सीसीटीवी में घटना श्री नानक स्वीट्स में कैद हुई है इसके बाद गायत्री आहार स्थल के मालिक भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने गोंडा के नगर कोतवाली में तहरीर देकर आज मंगलवार दोपहर दो 2.24 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके मुकदमे की कॉपी मंगलवार देर रात 8:00 बजे सामने आई है नगर कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करके उप निरीक्षक प्रशांत को पूरे मामले की जांच दी गई है। बताया जा रहा है कि श्री नानक स्वीट्स पर 8 नवंबर को दोपहर 1:10 मिठाई की खरीदारी करने गए युवक ने उनके क्यूआर कोड को उठाकर अपना क्यूआर कोड पर चस्पा कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसी क्यूआर कोड पर मिठाई की खरीदारी करने पहुंच रहे लोग पेमेंट करते रहे जब खाता धारक श्री नानक स्वीट्स के खाते मैं पैसा नहीं पहुंचा। उन्होंने जब क्यूआर कोड स्कैन करके चेक किया तो किसी और का दिखाई दिया इसके बाद में इन्होंने भी नगर कोतवाली में पूरे मामले की शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है। गायत्री आहार स्थल के मालिक भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि 8 नवंबर रविवार को दीपावली के पर्व पर ग्राहक काफी खरीदारी करने आ रहे थे। भीड़ का फायदा उठा करके अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे प्रतिष्ठान पर अतिरिक्त यूपीआई क्यूआर आर्थिक नुकसान और ठगी करने के लिए चस्पा कर दिया गया। जिससे हमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और इस क्यूआर कोड पर लोगों ने पेमेंट किया है।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में रेडीमेड दुकान पर रेट घटाने को लेकर मारपीट: 5 गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में रेडीमेड कपड़ों का रेट कम न करने पर कपड़ा व्यापारी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मamilा बिलसंडा थाना क्षेत्र का है जहाँ रहने वाले राघव गुप्ता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है उसकी बीसलपुर रोड पर फैशन पॉइंट रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। राघव का कहना है कि उसकी दुकान पर प्रभात, शेखर और हर्ष कपड़े खरीदने आए और रेट कम करने की बात कहने लगे, जिससे कहा-सुनी हो गई। आरोप है इसके बाद तीनों युवक लगभग 20 अज्ञात लोगों को लेकर दुकान के भीतर घुसे और मारपीट कर दुकानदार के कपड़े बाहर फेंक दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रभात, शेखर और हर्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिवेश अवस्थी उर्फ गौतम, हर्ष मिश्रा, सुमित कुमार, शेखर सिंह और प्रयाग को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है。
0
0
Report

पटाखे की चिंगारी से खंडार में गोदाम में आग, दुकानदारों में मची हड़कंप

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल पटाखे की चिंगारी से गोदाम में लगी आग, पुराने घरेलू सामान सहित कागज-गत्ते जलकर खाक। सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड मुख्यालय स्थित शुक्ला कॉलोनी में पटाखे की चिंगारी से एक गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से गोदाम में रखा पुराना घरेलू सामान, कागज और गत्ते जलकर खाक हो गए। रिहायशी इलाके में आगजनी की घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दुकान से अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इस पर आसपास के लोगों को आग लगने का अंदेशा हुआ। लोगों ने मौके पर पहुंचकर शटर खोला तो अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। रिहायशी इलाके में हुई इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों और मकानों तक नहीं फैल सकी।
0
0
Report
Advertisement

दौसा में गोवर्धन पूजा बड़े उत्साह के साथ, घर-घर और मंदिरों में आयोजन

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में घर घर हुई गोवर्धन पूजा मंदिरों में भी किए गए आयोजन गिर्राज धरण मंदिर में हुई सामूहिक पूजा सैकड़ों लोगों ने एक साथ की पूजा अर्चना गोवर्धन महाराज के भोग लगाकर प्रसादी भी करी ग्रहण प्रतिवर्ष गिर्राज धरण मंदिर में होता भव्य आयोजन दौसा जिले में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एक और जहां घर-घर में गोवर्धन पूजा हुई तो ही मंदिरों में भी आयोजन किए गए जिला मुख्यालय पर स्थित गिर्राज धरण मंदिर में सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया पूजा में सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए जहां पूजा अर्चना कर भगवान गोवर्धन के दाल बाटी चूरमा का भोग लगाया गया और उसके बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की गिर्राज धरण मंदिर में प्रतिवर्ष यहां सामूहिक पूजा का आयोजन होता है और बड़े पैमाने पर लोग इसमें शामिल होते हैं वहीं जिले के अन्य मंदिरों में भी आयोजन किए गए पूजा अर्चना के बाद लोगों ने पटाखे और आतिशबाजी का भी आनंद लिया हालांकि लगातार 2 दिन से चल रहे पटाखों के चलते AQI खराब होता दिख रहा है
0
0
Report

दीपावली के अगले दिन लोसल हादसे में दो युवकों की मौत, चार घायल

Sikar, Rajasthan:दीपावली के अगले दिन पसरा मातम: ट्रोले और थार की आमने-सामने भिड़ंत, दो दोस्तों की मौत व दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दबाव-शहर सीकर जिले के लोसल से खबर है जहां दीपावली के त्योहार के दिन बाद ही खुशियां मातम में बदल गईं, जब धोद रोड पर ट्रोले और थार गाड़ी के बीच भीषण आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए और ट्रोला अनियंत्रित होकर पास के बाड़े की दीवार तोड़ते हुए जा टकराया। हादसे में थार सवार जितेंद्र सेवड़ा (बोसाणा) और विकास नेतड़ (ललासरी) की मौके पर मौत हो गई, जबकि मनीष और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिकी जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त अपने साथी जितेंद्र को लोसल से उसके गांव बोसाणा छोड़ने जा रहे थे, लेकिन जितेंद्र के घर से सिर्फ 400 मीटर पहले यह दर्दनाक घटना घट गई। हादसे ने दो परिवारों के इकलौते चिराग छीन लिए; जितेंद्र की शादी दो साल पहले ही हुई थी, जबकि विकास ने छह माह पूर्व डॉक्टर की पढ़ाई पूरी की थी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में गहरा शोक फैल गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top