228145
Sultanpur - कादीपुर में सेवा भारती ने महाकुम्भ यात्रियों के लिए लगाया शिविर
Kadipur, Uttar Pradesh:सुलतानपुर जनपद के कादीपुर तहसील मुख्यालय पर त्रिभुवन देवी अकैडमी में सेवा भारती ने कुम्भ यात्रियों के लिए विभाग उपाध्यक्ष व त्रिभुवन देवी अकेडमी के निदेशक अरुण सिंह के संयोजन में निःशुल्क आवास भोजन का शिविर लगाया, साथ ही यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आंगनवाड़ी कर्मियों की सामूहिक हड़ताल: अल्प मानदेय और भारी कार्यभार से नाराज़
Dholpur, Rajasthan:महिला एवं बाल विकास की कार्यकर्ताओ की काम बंद हड़ताल शुरू अल्प मानदेय और अधिक कार्य के लोड से परेशान है कार्यकर्ता,नहीं हो रही कोई सुनवाई मातारानी के मंदिर में किया विरोध प्रदर्शन,मातारानी की पूजा अर्चना से शुरू हुआ आंदोलन बाड़ी महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सैकड़ो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज से सामूहिक हड़ताल पर चली गई है। दो दिन पूर्व इन कार्यकर्ताओं द्वारा एक ज्ञापन महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ को सौप था। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर सभी कार्यकर्ता और सहयोगिनी सामूहिक हड़ताल पर चली गई है। सामूहिक हड़ताल का निर्णय लेने के बाद शहर की राजराजेश्वरी कैला माता मंदिर पर एकत्रित हुई ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगिनियों ने बताया की सरकार उन्हें अल्प मानदेय देती है। पूरे महीने में कार्यकर्ता को ₹9000 और सहयोगिनी को ₹6000 मिलते हैं। जिससे घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हर सरकारी काम में लगाया जाता है। जिसका कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं दिया जाता। इसको लेकर वर्षों से सरकार से मांग कर रही है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में प्रदेश संगठन के आव्हान पर सामूहिक हड़ताल का निर्णय लिया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि 15 वर्ष से इस सेवा में हैं। उनका मानदेय 9000 है। जबकि अधिकारियों को कई हजार रुपए तनख्वाह मिलती है। नींव की ईंट की कोई वैल्यू नहीं है। पूर्व की सरकारों ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। अब सरकार से आस थी लेकिन ढाई वर्ष से अधिक का समय बीत गया। उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। संगठन ने कई बार ज्ञापन दिए,विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में अब सुनवाई नहीं होने पर सामूहिक हड़ताल का निर्णय लिया है और जब तक सरकार सुनवाई नहीं करती किसी भी केंद्र पर कोई काम नहीं किया जाएगा। राजराजेश्वरी माता रानी से भी कार्यकर्ताओं ने अर्जी लगाकर प्रार्थना की और सरकार के सद्बुद्धि की कामना की। बाइट 1 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बाइट 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बाइट 3 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता0
0
Report
जमुई के स्कूल में अवैध वसूली का वीडियो: विभाग की जवाबदेही पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई सदर प्रखंड स्थित जगरनाथ मिश्रा +2 उच्च विद्यालय, ढूंढो में छात्रों से कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को सामने आए इस वीडियो में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सुमन कथित तौर पर छात्रों से नकद राशि लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही जिले में सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विद्यालय के एक शिक्षक ने वीडियो उपलब्ध कराते हुए आरोप लगाया कि छात्रों से परीक्षा शुल्क के नाम पर 50 रुपये, मार्कशीट देने के नाम पर 200 रुपये तथा अपार आईडी में नाम दर्ज कराने के लिए 100 रुपये की वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि सरकारी नियमों के अनुसार इन कार्यों के लिए छात्रों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए, लेकिन के लगभग 48 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली थी, जबकि इस वर्ष भी करीब 21 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके बावजूद छात्रों से पैसे लेने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल पांच शिक्षक कार्यरत हैं। मामले में जब प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सुमन से संपर्क किया गया तो उन्होंने पहले छात्रों से पैसे लेने के आरोप से इनकार किया। हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि विद्यालय वित्त रहित है और शिक्षकों को सरकार से नियमित वेतन नहीं मिलता। इसी कारण बच्चों से 25 से 30 रुपये तक सहयोग राशि ली जाती है। हालांकि उन्होंने परीक्षा शुल्क, मार्कशीट और अपार आईडी के नाम पर वसूली के आरोपों पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब शुक्रवार को ही धनंजय कुमार पासवान ने जमुई के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण के पहले ही दिन शिक्षा विभाग से जुड़ा यह विवाद सामने आने से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। अब जिले की जनता और अभिभावकों की निगाह नए डीईओ पर टिकी है। यदि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी यह मामला एक बड़ी परीक्षा साबित होगा。 (वायरल वीडियो)0
0
Report
Ayodhya Ram Mandir दान घोटाला: SIT के बाद फैसला, चंपत राय इस्तीफे पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, UP: अयोध्या राम मंदिर में दान के पैसे में गड़बड़ी के आरोपों पर राघवेंद्र दास वेदांती महाराज कहते हैं, "...SIT की जांच के बाद ही कोई फ़ैसला लिया जाएगा। हमारी मांग है कि ट्रस्ट से उनका (चंपत राय) इस्तीफ़ा मंज़ूर न किया जाए। गोविंद देव गिरी कोषाध्यक्ष हैं, यह उनकी ज़िम्मेदारी है और उन्हें आगे आकर डेबिट और क्रेडिट का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने अपनी ज़िम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई और लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं। वे अभी मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। SIT की रिपोर्ट आने के बाद वे मीडिया से बात करेंगे। चोरी हुई है, पैसे का गलत इस्तेमाल हुआ है। जो लोग निर्माण और सिस्टम से जुड़े थे, उन्होंने ही SIT की मांग की थी, तो वे चोर कैसे हो सकते हैं?...चंपत राय ने बहुत मेहनत से काम किया है, मैं 1993 से अयोध्या में हूं और तब से उन्हें देख रहा हूं...0
0
Report
Advertisement
झज्जर में एचटेट परीक्षा के लिए सुरक्षा कड़ी, 14 केंद्रों में 8649 उम्मीदवार
Jhajjar, Haryana:जिला में एचटेट परीक्षाएं आज से, सभी तैयारियां पूरी : एचटेट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : परीक्षा केंद्रों पर पहुँचने में परीक्षार्थियों को ना हो कोई परेशानी डीसी वर्षा खांगवाल ने एचटेट परीक्षाओं की तैयारियों दृष्टिगत लिया परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम। 200 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात। सीसीटीवी कैमरा का सेंट्रो पर किया गया इंतजाम। पुलिस फोर्स पूरी तरह से मुस्तेद झज्जर जिले में धारा 163 लगाई गई। केंद्र के आसपास में दुकानों को भी करवाया पुलिस ने बंद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला के झज्जर शहर में बने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, पेयजल, कंट्रोल रूम, बिजली, स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एचटेट परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता। अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दृष्टिगत सभी दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि जिला में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, 11 केंद्र झज्जर तथा 3 केंद्र बहादुरगढ़ में स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 8649 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। 4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 5 जुलाई रविवार को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा सायंकाल सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। लेवल-3 में 2480, लेवल-2 में 4352 तथा लेवल-1 में 1817 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने मीडिया से बातचीत में कहा पूरी तैयारी की गई है सरकार ने भी पूर्ण व्यवस्था के इंतजाम किए हुए हैं।0
0
Report
राशिद अल्वी बोले: चोरी के आरोपियों को बचाने की साजिश, RSS से सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने RSS महासचिव दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर कहा, "बड़ा सवाल ये हैं? कि क्या उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो पाएगी जिन्होंने ये चोरी की है?... जानबूझकर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। ये करोड़ों रुपयों का मामाला है, करोड़ों लोगों की आस्था का मामला है?... RSS के नेता यदि ये बात कह रहे हैं? तो वे विश्व हिंदू परिषद के उन लोगों को पकड़ते क्यों नहीं हैं? किसके निर्देश से वे इन चोरों और डकैतों का बचाव कर रहे हैं?..."0
0
Report
हरनौत में युवक की चाकू गोदकर हत्या: NH-20 जमकर जाम, पुलिस ने आश्वासन दिया
Nalanda, Bihar:हरनौत में युवक की चाकू गोदकर हत्या नालंदा बिहारशरीफ-बख्तियारपुर एनएच-20 को करीब दो घंटे तक जाम कर जमकर हंगामा किया गया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। मृतक की पहचान हरनौत थाना क्षेत्र के चेरण गांव निवासी 37 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोनू एक पैथोलॉजी में कार्यरत था। शुक्रवार की रात करीब सवा दस बजे उसके कॉल आया, जिसके बाद वह शिवाजी मोहल्ला जाने की बात कहकर घर से निकला। कुछ देर बाद परिवार की एक महिला के कॉल आया कि सोनू सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा है और उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने भी घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सोनू गंभीर रूप से घायल था। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। आनन-फानन में उसे कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिहारशरीफ-बख्तियारपुर एनएच-20 को जाम कर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही हरनौत थाना, चेरो ओपी और बेना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी लोग नहीं माने। बाद में मुख्यालय डीएसपी तारकेश्वर प्रसाद सिंह और हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के गंगा सेतु निर्माण में पिलर 58 के पास स्लैब टूटकर छह मजदूर घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा सेतु पर बड़ा हादसा हुआ। पुल के पिलर संख्या-58 के पास स्लैब टूटकर गिर गया। छह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच भेजा गया है और एक मजदूर का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। घायल सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मोहनपुर प्रखंड के राजपुर-जौनापुर गंगा घाट पर ताजपुर बख्तियारपुर गंगा सेतु के पिलर संख्या-58 के पास शनिवार को घटी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुँचाया। कारणों की जांच जारी है, प्रशासन निगरानी कर रहा है।0
0
Report
हाई कोर्ट: बुजुर्ग माता-पिता प्रताड़ना पर बेटे-बधुओं को घर से बेदखल का अधिकार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि यदि बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। हाई कोर्ट ने बिलासपुर के एक बेटा-बहू की याचिका को खारिज करते हुए मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल और अपीलीय ट्रिब्यूनल के बेदखली के आदेश को सही ठहराया है। फैसले में कहा कि वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 केवल भरण-पोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य बुजुर्गों को उनके जीवन के अंतिम पड़ाव में सम्मान, शांति और सुरक्षा देना भी है। बिलासपुर के मुंगेली रोड स्थित मिनोचा कॉलोनी में रहने वाली 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष खन्ना ने मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल (एसडीओ कोर्ट) में एक आवेदन पेश किया था। वृद्धा का आरोप था कि उनके मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले बड़े बेटे देवेंद्र खन्ना और बहू नीरजा खन्ना उन्हें लगातार प्रताड़ित और परेशान कर रहे हैं। बुजुर्ग मां ने आशंका जताई थी कि उनके जीवन को बेटा-बहू से खतरा है, जिसके बाद उन्होंने उन्हें घर से बेदखल करने की गुहार लगाई थी। मां की शिकायत और पेश किए गए दस्तावेजों यानी बिजली बिल, राजस्व रिकॉर्ड आदि के आधार पर मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल ने 12 सितंबर 2024 को बेटा-बहू को घर खाली करने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ बेटा-बहू ने कलेक्टर (अपीलीय ट्रिब्यूनल) के पास अपील की, लेकिन 25 नवंबर 2024 को अपील खारिज हो गई। इसके बाद बेटा-बहू ने हाई कोर्ट में याचिका लगाई और ट्रिब्यूनल के अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने फैसले में कहा कि ट्रिब्यूनल ने मालिकाना हक की घोषणा नहीं की है, बल्कि एक बुजुर्ग मां की शांतिपूर्ण जिंदगी और सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं। संपत्ति का कोई भी आंतरिक विवाद सिविल कोर्ट में चलता रह सकता है, लेकिन इसके आधार पर बुजुर्ग मां को उनके कानूनी संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता। इस आधार पर हाई कोर्ट ने बेटे- बहू की याचिका खारिज कर दी है। बेटा-बहू ने याचिका में तर्क दिया कि ट्रिब्यूनल को किसी को घर से बेदखל करने का अधिकार नहीं है। मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद है, जिसे केवल सिविल कोर्ट ही तय कर सकता है। बुजुर्ग मां को पेंशन मिलती है और उन्होंने किसी भरण-पोषण राशि की मांग नहीं की थी, इसलिए यह मामला इस अधिनियम के तहत नहीं आता। वे खुद भी वरिष्ठ नागरिक हैं, इसलिए उन्हें बेदखल नहीं किया जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा कि भरण-पोषण शब्द का अर्थ बेहद व्यापक है। इसमें केवल भोजन या पैसा देना ही शामिल नहीं है, बल्कि बुजुर्गों को गरिमा और शांति के साथ रहने का माहौल देना भी शामिल है। अगर कोई बुजुर्ग आर्थिक रूप से सक्षम है, लेकिन उसे प्रताड़ित किया जा रहा है, तो ट्रिब्यूनल को उसे संरक्षण देने का पूरा अधिकार है।0
0
Report
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर नकवी की प्रतिक्रिया, सरकार ने जांच तेज कर दी
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी की प्रतिक्रिया। जो लोग प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करते थे, अब अचानक उन लोगों को भगवान राम की चिंता होने लगी है। जो गड़बड़ी हुई है उसकी जांच की जा रही है और अन्य कदम भी सरकार उठा रही है। लेकिन राम के नाम पर दिखावा करने वाले लोगों को इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है, क्योंकि जनता सब जानती है।0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में बाघ ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा लवकुश वाटिका में 'टाइगर ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग' कार्यशाला हुई आयोजित सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा वन क्षेत्र में आज लव कुश वाटिका में एक दिवसीय 'टाइगर ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग' कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उपवन संरक्षक धौलपुर चेतन कुमार और सहायक वन संरक्षक चेतराम मीणा के निर्देशन में संपन्न हुई।टाइगर वॉच के प्रसिद्ध ट्रैकर हरिमोहन गुर्जर कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता रहे। कार्यशाला के दौरान वन कर्मियों और बाघ मित्रों को बाघों की वैज्ञानिक ट्रैकिंग, उनके पगमार्क (पदचिह्न) पहचानने और प्रभावी मॉनिटरिंग के व्यावहारिक तरीके सिखाए। उन्होंने इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। वनपाल नीलेंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में बाघिन द्वारा बाघ मित्र पर हुए हमले का भी जिक्र किया और क्षेत्र में सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। इस मौके पर नवाब सिंह, गंगाराम और आशा मीणा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
सोनभद्र के स्कूल में नाबालिग से अशोभनीय व्यवहार: शिक्षक गिरफ्तार-निलंबित
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के एक प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से कथित अशोभनीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। नाबालिग छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों अपने-अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटे हैं। मामला कोन थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है, जहां छुट्टी के बाद आरोपी शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं से कथित अभद्रता करने का आरोप लगा। बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उधर सूत्रों की मानें तो बेसिक शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शिक्षा विभाग भी अलग से विभागीय कार्रवाई कर रहा है।0
0
Report
सुल्तानपुर लोधी-लोडिया मार्ग पर रोड रेज में खून बहा, तीन घायल
Kapurthala, Punjab:ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ 'ਚ ਰੋਡ ਰੇਜ ਨੇ ਧਾਰਿਆ ਖੂਨੀ ਰੂਪ, ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਹਿੰਸਕ ਝੜਪ ਪਿੰਡ ਦੀਪੇਵਾਲ ਨੇੜੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲੇ ਦੇ ਦੋਸ਼; ਤਿੰਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ 'ਚ ਦਾਖ਼ਲ, ਦੋਵੇਂ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ 'ਤੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਇਲਜ਼ਾਮ ਕਪੂਰਥਲਾ : ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ–ਲੋਹੀਆਂ ਖਾਸ ਮਾਰਗ 'ਤੇ ਪਿੰਡ ਦੀਪੇਵਾਲ ਨੇੜੇ ਕਥਿਤ ਰੋਡ ਰੇਜ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਖੂਨੀ ਰੂਪ ਧਾਰ ਲਿਆ ਜਦੋਂ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਤਿੱਖੀ ਤਕਰਾਰ ਹਿੰਸਕ ਝੜਪ ਵਿੱਚ ਬਦਲ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਦੌਰਾਨ ਦੋਵੇਂ ਪਾਸਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ "ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਖੂਨੀ ਟਕਰਾਅ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਸਣੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਏ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ。 ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੜਕ 'ਤੇ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲੰਘਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ ਕੁਝ ਹੀ ਪਲਾਂ ਵਿੱਚ ਇੰਨਾ ਵੱਧ ਗਿਆ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਧਿਰਾਂ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਭਿੜ ਗਈਆਂ। ਦੋਵੇਂ ਪਾਸਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇੱਕ-ਦੂਜੇ 'ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਉਂਦਿਆਂ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ 'ਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥੀਆਂ ਨਾਲ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ。 ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਈ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਰੋਡ ਰੇਜ ਦੀ ਇਹ ਘਟਨਾ ਇਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਇਸ ਗੱਲ ਦੀ ਯਾਦ ਦਿਵਾਉਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਸੜਕਾਂ 'ਤੇ ਮਾਮੂਲੀ ਤਕਰਾਰ ਵੀ ਪਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹਿੰਸਕ ਰੂਪ ਧਾਰ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਚਰਚਾ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਚਿੰਤਾ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने से दो साल की मासूम मौत, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
Damoh, Madhya Pradesh:आकाशीय बिजली गिरने से दो साल की मासूम की मौत, 58 साल की महिला की हालत नाजुक.. दमोह जिले के मानसून के आगमन के साथ बारिश जानलेवा साबित हो रही है. जिले के पथरिया थाना अंतर्गत नन्दरई गांव में बरسात जानलेवा साबित हुई जहां आकाशीय बिजली गिरने से 2 साल की मासूम की मौत हो गई जबकि मासूम की नानी जिंदगी की जंग लड़ रही है. दरअसल तेज बारिश के बीच आदिवासी परिवार अपने घर के अंदर था इसी बीच तेज गरज के साथ आसमान से बिजली गिरी और इसकी चपेट में 2 साल की देवांशी और उसकी नानी केशरानी आदिवासी आ गई. दोनों बुरी तरह से झुलस गई और परिजन उन्हें लेकर पथरिया सिविल अस्पताल पहुंचे जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बुजुर्ग महिला को दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसे इलाज दिया जा रहा है फिलहाल महिला की हालत भी नाजुक है । इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया .है।0
0
Report
सहकार से समृद्धि सप्ताह: रविंद्र इंद्राज सिंह ने 1008 पौधे लगाकर धूलसिरस में हरियाली का संदेश दिया
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने धूलसिरस गांव में 'सहकार से समृद्धि – सहकारी सप्ताह 2026' के तहत मेगा पौधारोपण अभियान चलाया। बिजवासन विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण पश्चिम दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1008 पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया गया। दिल्ली सरकार हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने की दिशा में यह अहम पहल है। 'सहकार से समृद्धि – सहकारी सप्ताह 2026' के तहत धूलसिरस गांव में रविंद्र इंद्राज सिंह की मौजूदगी में 1008 पौधों का पौधारोपण किया गया। अभियान भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।0
0
Report
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने IGRS रैंकिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने आईजीआरएस रैंकिंग में रचा नया कीर्तिमान। जून 2026 की मुख्यमंत्री कार्यालय की मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल। कमिश्नरेट के सभी 27 थानों ने भी अपने-अपने स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता। त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण का मिला पुरस्कार। शिकायतकर्ताओं से संपर्क और फीडबैक लेने में भी प्रदेश में सर्वोच्च प्रदर्शन। नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग से लगातार बेहतर हो रहा प्रदर्शन। आमजन को बेहतर पुलिस सेवा और समयबद्ध न्याय देने की दिशा में बड़ी उपलब्धि।0
0
Report
Advertisement
