228001
सुल्तानपुरः डीहढग्गूपुर के पंचायत भवन का सदर विधायक ने किया लोकार्पण
Sultanpur, Uttar Pradesh:सदर विधानसभा के कूरेभार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहढग्गूपुर में मनरेगा, राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त योजना के तहत 24.17 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन और 9 लाख रुपये की लागत से बने अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने फीता काटकर ग्राम पंचायत सचिवालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सचिवालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अकोला के विठ्ठल नगर में तीन बजे से बिजली गुल, 40-50 घर अंधेरे में; आपात सेवाएं फेल, नाराज़गी
Akola, Maharashtra:अकोला शहरातील मोठी उमरी येथील विठ्ठल नगर परिसरात मध्यरात्री तीन वाजल्यापासून वीजपुरवठा खंडित झाल्यानारे नागरिकांना मोठ्या त्रासाला सामोरे जावे लागत आहे. परिसरातील तब्बल ४० ते ५० घरांमध्ये अंधाराचे साम्राज्य पसरले असून नागरिकांनी रात्रभर जागून काढली. वीजपुरवठा खंडित झाल्यानंतर नागरिकांनी महावितरणच्या आपत्कालीन सेवा क्रमांकावर संपर्क साधण्याचा प्रयत्न केला. मात्र संबंधित दूरध्वनी क्रमांक बंद येत असल्याची तक्रार नागरिकांनी केली आहे. तसेच महावितरणचा १९१२ हा हेल्पलाईन क्रमांकही लागत नसल्याने नागरिकांमध्ये संतापाचे वातावरण निर्माण झाले आहे. उन्हाच्या तीव्रतेत रात्रभर वीज नसल्यामुळे लहान मुलें, ज्येष्ठ नागरिक आणि आजारी व्यक्तींना मोठा त्रास सहन करावा लागत आहे. मोबाईल चार्जिंगपासून पिण्याच्या पाण्यापर्यंत अनेक समस्या निर्माण झाले आहेत. “वीजपुरवठा कधी सुरू होणार आणि तक्रार नेमकी कुठे करायची?” असा सवाल नागरिकांकडून उपस्थित केला आहे. महावितरण प्रशासनाने तातडीने दखल घेऊन वीजपुरवठा पूर्ववत करावा, अशी मागणी परिसरातील रहिवाशांनी केली आहे.0
0
Report
हरियाणा में 14 मई को बाढ़ मॉक अभ्यास: तैयारी पूरी, जनता से जागरूकता अनिवार्य
Panchkula, Haryana:हरियाणा में 14 मई 2026 को आयोजित होने वाले राज्य-स्तरीय बाढ़ मॉक अभ्यास से पूर्व मंगलवार को ‘टेबल टॉप अभ्यास’ आयोजित किया गया। यह बाढ़ मॉक अभ्यास पंचकूला सहित राज्य के 13 बाढ़-संभावित जिलों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों की तैयारियों, समन्वय और प्रतिक्रिया तंत्र का आकलन करना था । जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा अन्य आपातकालीन विभागों जैसे अग्निशमन सेवा, स्वास्थ्य, पुलिस, होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा, रेड क्रॉस तथा अन्य हितधारकों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभ्यास में भाग लिया। एनडीआरएफ के अभ्यास समन्वयक ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से तैयार विभिन्न परिदृश्यों के आधार पर ‘टेबल टॉप अभ्यास’ का संचालन किया। इसका उद्देश्य विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में आपदा प्रबंधकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का आकलन करना, मॉक अभ्यास से पूर्व कमियों की पहचान करना तथा प्रभावी प्रतिक्रिया योजनाएं तैयार करना था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री सतपाल शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर मॉक अभ्यास के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाढ़ आपदा पर आधारित मॉक अभ्यास 14 मई 2026 को प्रातः 9 बजे से टिक्कर ताल, मोरनी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जनता को बाढ़ सुरक्षा तथा मॉक अभ्यास के उद्देश्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं। जिले में तैनात सैन्य एवं अर्धसैनिक बलों के प्रतिनिधियों को भी इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाए। इसके अतिरिक्त ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों, रेड क्रॉस, एनसीसी/एनएसएस, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवकों,.local NGO तथा अन्य हितधारकों को भी इस अभ्यास में सक्रिय रूप से शामिल किया जाए। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल एक मॉक अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आपदा से निपटने की तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ विषय पर राज्य-स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इस ड्रिल में राज्य के 13 बाढ़-संभावित जिलों—अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर को शामिल किया जाएगा, जहाँ नदियां स्थित हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ पर आधारित यह राज्य-स्तरीय मॉक अभ्यासअपनी तरह की पहली पहल है, जो चयनित 13 जिलों में बाढ़ संबंधी खतरों पर केंद्रित है। यह आपदा तैयारी और प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभावेगी। यह अभ्यास आपदा प्रबंधन योजनाओं की प्रभावशीलता, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जैसी प्रमुख एजेंसियों के बीच समन्वय तथा स्थानीय प्रशासन की तैयारियों को परखने में मदद करेगा । उन्होंने कहा कि यह अभ्यास संचार प्रणालियों में सुधार करेगी तथा प्रारंभिक चेतावनी के प्रसार, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया और संसाधनों के प्रभावी उपयोग में मौजूद कमियों की पहचान करने में सहायक होगी। कुल मिलाकर यह मॉक अभ्यास प्रतिक्रिया समय को कम करने, जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने तथा बाढ़ के प्रति तैयारी और सहनशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, आपदा प्रबंधन, जिला प्रशासन अंजू राणा और अन्य संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।0
0
Report
छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM नेता मतीन पटेल के घर बुलडोजर, कोर्ट ने स्टे नहीं दिया
Noida, Uttar Pradesh:छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM नेता मतीन पटेल के घर चला मनपा का बुलडोज़र मंगलवार को कोर्ट से मनपा की मतीन के घर अवैध निर्माण के नोटिस पर स्टे देने से इनकार करने के बाद मनपा ने की तोड़क करवाई भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने की कार्रवाई AIMIM नेता मतीन पटेल पर नासिक TCS अवैध धर्मान्तरण की आरोपी निदा खान को फरारी के दौरान अपने घर मे शरण देने का है आरोप0
0
Report
Advertisement
श Sheikhपुरा में दिनदहाड़े महिला हत्या, पुलिस को खुली चुनौती—क्यों उठा रहस्य
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर दिया।घटना शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के जखौर गांव के सड़क दक्षिण करीब एक किलोमीटर दूर बधार में घटी। खून से सना शव मिलने से सनसनी मच गया।बधार में महिला का मिलनें के बाद शव होने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गया। खून से लथपथ रहने के कारण काफ़ी देर तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी। करीब घंटे भर बाद घटनास्थल पर पहुंचे विषहिया निवासी मुन्ना पासवान ने मृतक की पहचान अपनी 45 वर्षीय बहन मुन्नी देवी के रूप में की। सूचना मिलने पर अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ महिला का शव बरामद किया। घटनास्थल से खून से सना लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। वहीं एसएफएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया हत्या लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।इस संबंध में अरियरी थाना अध्यक्ष ने कहा कि शव मिलने के बाद पुलिस हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिला है।जबकि पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
फर्रुखाबाद के सराफा बाजार में सोना बिकना बंद, महंगाई से कारोबार डगमग
Farrukhabad, Uttar Pradesh: फर्रुखाबाद का चमकता सराफा बाजार अब कब्रिस्तान बन गया! प्रधानमंत्री जी का वो ज़हरीला बयान - 'सोना खरीदना बंद करो!' - ने महिलाओं को जेवरों से दूर भगा दिया। 8 करोड़ का डेली टर्नओवर अब सिकुड़कर 6.50 करोड़! महंगाई ने गला दबाया, पीएम ने चाकू घोंपा - व्यापारी बर्बाद! 'अरे भाई, महिला जेवर न खरीदे तो महिला आरक्षण भी तो उसके खिलाफ़ हो गया न? सोने के बिना दुल्हन की चमक कहां? पहले अपना काफिला रोक लो नेताओं, डीजल लूटना बंद करो, तब हमें गीता पढ़ाओ! हमारा बाजार मर रहा है!' 'सोना महिलाओ की शान है, शादी का सपना! बिना जेवर के लड़की का क्या आकर्षण? "फर्रुखाबाद का सराफा, जो कभी सोने की नदी था, आज सूखा बंगाल का मैदान"0
0
Report
बाढ़ के इब्राहिमपुर स्कूल में टीचर क्लास छोड़कर सोते, बच्चे मैदान में खेलते
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। शिक्षक अपना क्लास छोड़कर स्कूल में ही सो जाते हैं और इस दौरान बच्चे मैदान में खेलने निकल जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल प्रभारी से भी इसकी शिकायत की, पर कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रभारी गौतम कुमार को सबक सिखाने के लिए क्लास में सोते हुए उनका वीडियो बना लिया। स्कूल के सभी शिक्षकों की ड्यूटी अभी जनगणना कार्य में लगी है। जैसे ही सभी शिक्षक सुबह अपनी ड्यूटी पर निकल जाते, स्कूल प्रभारी आराम से क्लास में अपनी थकान मिटाने के लिए सो जाते। इस दौरान सभी बच्चे सर को सोता देख क्लास छोड़कर मैदान में क्रिकेट खेलने निकल जाते। ग्रामीणों का आरोप है कि वे बच्चों को स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, लेकिन प्रभारी उनपर कोई ध्यान नहीं देते हैं। स्कूल टाइम में भी बच्चे दिनभर मैदान में खेलते हैं और प्रभारी क्लास में मुंह ढककर सो जाते हैं। इस मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के दुहाटांड में हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने बरमसिया पुल पर जाम लगाया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के दुहाटांड निवासी जितेश रवानी के हत्या के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने बरमसिया पुल पर शव को रखकर घंटों जाम कर दिया। मृतक के परिजनों के साथ स्थानीय लोग हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। जाम की वजह से दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही धनसार और धनबाद थाना के थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे तथा स्वजनों एवं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी आक्रोशित परिजन व ग्रामीण जाम को नही हटाया। इधर स्थानीय लोगों के बुलावे पर मेयर संजीव सिंह पहुँचे परिजनों से बात की। हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सिटी एसपी से मेयर ने परिजनों को फोन पर बात करायी। 48 घण्टे के अंदर ह्त्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिला। साथ ही मेयर के द्वारा मृतक की बहन को नियोजन दिलाने के आश्वासन के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम खत्म किया। मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जितेश की हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने की बात सिटी एसपी द्वारा करने की बात कही गई। छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जितेश के पिता की भी हत्या 8 साल पहले हुई थी। 48 घण्टे के अंदर जितेश के ह्त्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन सिटी एसपी ने दिया है। जितेश की बहन को नियोजन की व्यवस्था की जायेगी। पीड़ित परिवार के साथ वह है0
0
Report
लखीसराय में पथ निर्माण विभाग के अधिकारी निलंबित, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र मामले में हड़कंप
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रामीण कार्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखीसराय ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर पथ निर्माण विभाग की एक निविदा में संवेदक के अनुभव प्रमाण पत्र का गलत सत्यापन करने का गंभीर आरोप लगा है। विभागीय कार्रवाई के बाद इंजीनियरिंग महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मामला बिटुमिनस मास्टिक वर्क से जुड़े फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र का है। पथ निर्माण विभाग ने निविदा प्रक्रिया के दौरान जब संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि संवेदक कंपनी डीके ब्रदर्स ट्रेड द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र में मास्टिक वर्क का उल्लेख किया गया था, जबकि वास्तविक रूप से उक्त कार्य कंपनी द्वारा किया ही नहीं गया था। न ही ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इस तरह का कार्य कराया जाता है। इसके अलावा अन्य कार्यों की मात्रा और विवरण में भी भारी अंतर पाया गया, जिससे प्रमाण पत्र में टेंपरिंग और जालसाजी की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि पथ निर्माण विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर इन चीफ को रिपोर्ट भेजी थी और दोषी कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार को निलंबित कर दिया। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि लखीसराय ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने स्वयं 13 फरवरी 2026 को डीके ब्रदर्स ट्रेड के प्रोपराइटर के खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि संवेदक द्वारा विभाग को गुमराह करने और फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। बावजूद इसके विभाग ने उन्हें भी इस पूरे मामले में जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की है। इधर, कवैया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 338 और 336(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब इस पूरे प्रकरण में विभागीय जांच के साथ-साथ पुलिस जांच भी तेज हो गई है। मामले का खुलासा जी मीडिया संवाददाता ने आरटीआई के जरिये किया। इसके बाद विभाग सक्रिय हुआ। इधर कारवाई के बाद ग्रामीण कार्य विभाग में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
अंधविश्वास के चलते टांडा में 60 वर्षीय महिला की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
Dhar, Madhya Pradesh:अंधविश्वास में महिला की हत्या मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, रिश्ते में बुआ मृतिका थीं. धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र में अंधविश्वास ने एक महिला की जान ले ली, जिनके बारे में कहा गया कि वे टिंकू की बुआ थीं. डायन होने के शक में दो युवकों ने 60 वर्षीय महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपने भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के लिए महिला को जिम्मेदार मानता था. मामला टांडा थाना क्षेत्र के धावड़दा गांव का है. पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय भगड़ीबाई पति पूनिया मिनावा भील की हत्या की गई थी. जांच में पता चला कि गांव के ही टिंकू पिता भूरू भील और उसके साथी सोहन पिता हीरला भील ने पुरानी रंजिश और अंधविश्वास के चलते वारदात को अंजाम दिया. ASP विजय डावर के अनुसार आरोपी टिंकू को शक था कि साल 2023 में उसके भाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के पीछे भगड़ीबाई का जादू-टोना है. इसी बात को लेकर वह महिला से रंजिश रखता था. घटना वाले दिन दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और उन्होंने लाठी से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने विवेचना के बाद धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ के दडवा गांव में 18 वर्षीय युवक पर हमला, चाकुओं से गोदकर किया गया
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ के दडवा गांव मे 18 वर्षीय युवक का कई युवकों ने चाकुओं से गोद कर कर दिया0
0
Report
आज से कीमती धातुओं पर नई सीमा शुल्क दरें लागू, सोना-चांदी-प्लैटिनम प्रभावित
Noida, Uttar Pradesh:वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना 16/2026-सीमा शुल्क के माध्यम से कीमती धातुओं और उनके मूल तत्वों पर सीमा शुल्क की दरों को अद्यतन किया है, जो आज (13 मई) से प्रभावी है। सोने और चांदी के मूल तत्वों पर 5% और प्लैटिनम के मूल तत्वों पर 5.4% सीमा शुल्क लगेगा। कीमती धातु के प्रयुक्त उत्प्रेरक पर 4.35% सीमा शुल्क निर्धारित किया गया है, बशर्ते अनुपालन मानदंडों को पूरा किया जाए। Ministry of Finance updates customs duty rates for precious metals & findings vide Notification 16/2026-Customs, effective today (May 13). Gold & Silver findings to attract 5% duty, Platinum findings at 5.4%. Precious metal spent catalyst set at 4.35%, subject to the fulfilment of compliance criteria.0
0
Report
सोनभद्र में बारात पिकअप दुर्घटना: तीन की मौत, नौ घायल
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम चर्चित गौड़ समेत प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। दरअसल मिर्जापुर जिले के सेमरीबांध से बारात रामपुर बरकोनिया जा रही थी। तभी रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कठार गांव के पास बारातियों से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना तेज था कि पिकअप में सवार लोग दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी पहुंचाया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बाकी सात घायलों का इलाज मेडिकल हॉस्पिटल लोढ़ी में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। डीएम चर्चित गौड़ समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है。0
0
Report
Advertisement
राहुल गांधी ने पीएम को पत्र लिखकर CBI निदेशक चयन प्रक्रिया पर असहमति जताई
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर CBI निदेशक के चयन की प्रक्रिया पर अपनी असहमति दर्ज कराई है। मैं किसी पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया में शामिल होकर अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकता। विपक्ष का नेता कोई 'रबर स्टैंप' नहीं होता।"0
0
Report
SOG ने 15 आरोपियों को CBI के हवाले किया; पेपर लीक केस में मोड़
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान SOG ने 15 संदिग्धों को सीबीआई को सौंपा है। मामले में करीब 150 लोगों से पूछताछ की गई। केस सीबीआई को हैंड ओवर कर दिया गया है । CBI ने FIR दर्ज कर ली है। राजस्थान एसओजी को अब तक की जांच पर पता चला कि राजस्थान पेपर लीक का सोर्स पॉइंट नहीं था । महाराष्ट्र के नासिक में शुभम खैरनार ने प्रिंटिंग प्रेस से पेपर लीक कर पुणे में बेचा था। इसके बाद पुणे से हरियाणा के गुरुग्राम, राजस्थान,केरल, उत्तराखंड, बिहार समेत कई राज्यों में पेपर बेचा गया। पेपर लीक मामले में आरोपी शुभम खैरनार को महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि पेपर टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर अलग-अलग सर्कुलेट हुआ था। कई जगह गेस पेपर के नाम पर पेपर बेचा गया...और दावा किया गया कि इसी में से प्रश्न परीक्षा में आएंगे। राजस्थान की कई छात्रों के बाद परीक्षा से पहले वह गेस पेपर आ चुका था। जिसमें से परीक्षा में प्रश्न आए। शुरुआती जांच में सीकर का एक मामला सामने आया...जिसमें केरल में MBBS की पढ़ाई कर रहे सीकर के रहने एक छात्र को यह पेपर मिला। बाद में पेपर राजस्थान में कई और लोगों और छात्रों तक पहुंचा। राजस्थान में यह पेपर हरियाणा के गुरुग्राम से आया था, जबकि गुरुग्राम में नासिक से पहुंचा था। SOG ने 15 आरोपियों को सीबीआई को सौंपा मनीष कुमार यादव, जयपुर निवासी राकेश कुमार मंडावारिया, सीकर निवासी रजत कुमार अमित मीणा रोहित मावालिया विक्रम यादव योगेश प्रजापत Sandeep हरितवाल नितेश अजमेरा मांगीलाल दिनेश विकास यश यादव सत्यनारायण चौधरी एक अन्य0
0
Report
पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण, तापमान ऊँचाई की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:• उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। • पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • उत्तर मध्य उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। • 15 मई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। Weather Report • अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। • अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। पिछला मौसम • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग 1°C की मामूली वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25-28°C और अधिकतम तापमान 37-39°C के बीच रहा। • दिल्ली के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और शेष स्थानों पर सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहा। • पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 41 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।0
0
Report
Advertisement
