सुल्तानपुर डकैती मामला: इनामी बदमाश के एनकाउंटर पर मंत्री का बयान
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर डकैती मामले में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर जी मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव के आरोपों का सबसे अच्छा जवाब यही है। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी बस अपराधी होता है। योगी सरकार किसी भी अपराधी के खिलाफ बिना भेदभाव के कार्रवाई करती है। मंत्री ने कहा कि अगर हम अपराधी की जाति देखकर काम करेंगे, तो यह समाज के लिए ठीक नहीं है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
काशीपुर में सड़क हादसे से युवक की मौत, परिजनों ने शहीद चौक पर जाम
Jaspur, Uttarakhand:उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोग कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के शहीद चौक पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक की पहचान काशीपुर के हरिनगर निवासी लगभग 38 वर्षीय चंद्रशेखर उर्फ भोला, पुत्र हरिश्चंद्र शर्मा के रूप में हुई है। चंद्रशेखर अक्षय पात्रा कंपनी में पिछले लगभग पांच वर्षों से सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसे के बाद भी पुलिस की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उनकी मांग है कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को न्याय दिलाया जाए।जालौन न्यायालय परिसर में मुंशी पर वकील पिता-पुत्र की मारपीट, शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के जिला न्यायालय परिसर में मुंशी ने वकील पिता-पुत्र पर लगाया मारपीट का आरोप, जिला कोर्ट परिसर में बने चैंबर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, तारीख को लेकर हुए विवाद के बाद मुंशी दुष्यंत कुमार से मारपीट करने का आरोप, पीड़ित मुंशी ने अधिवक्ता नरेंद्र तिवारी व उनके पुत्र और कुछ अज्ञात लोगों पर लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप, पीड़ित मुंशी ने उरई कोतवाली पुलिस को दी लिखित शिकायत, शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के जिला न्यायालय परिसर का मामलागोरखपुर में सपा नेता रैली के दौरान बच्चे की मौत पर बवाल बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सपा नेता की रैली के दौरान बच्चे की मौत मामले में अब बवाल बढ़ गया है...इस मामले में एक तरफ पुलिस की कार्रवाई जारी है...तो दूसरी तरफ पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है... मासूम की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है...वही पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है..लालू यादव गोपालगंज पहुंचे: राबड़ी देवी-रोहिणी आचार्य के साथ शादी समारोह में शामिल
Gopalganj, Bihar:राजद सुप्रीमो लालू यादव राबड़ी देवी व बेटी रोहिणी आचार्य के साथ गोपालगंज पहुँचे जहाँ अपने रिश्तेदार के यहा शादी समारोह में शिरकत की लालू यादव आज गुरुवार दोपहर गोपालगंज पहुँचे जहाँ उचकागांव थाना क्षेत्र में निजी कार्यक्रम में शिरकत की वही लालू यादव सर्किट Hाउस में रात्रि विश्राम करेंगे जहाँ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान रोहिणी आचार्य ने बताया कि अपने गांव व न ना़ के गांव घूमने आए हैं बचपन में गर्मी की छुट्टियों में गांव आते थे अपनी पुरानी यादें ताजा करने आई हैपटना में शराब तस्करी: 169 लीटर विदेशी शराब समेत 2 गिरफ्तार
Patna, Bihar:बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा जारी है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंचाने की कोशिश कर रहे तस्करों के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई जेपी सेतु स्थित उत्पाद जांच चौकी पर की गई। यहां जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से 366 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 169 लीटर बताई जा रही है। उत्पाद विभाग के अनुसार, जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये है। मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद निरीक्षक मद्य निषेध नरेंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच चौकी पर छापेमारी कर शराब की खेप पकड़ी। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। दोनों पटना के दानापुर के रहने वाले हैं। उत्पाद विभाग दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटा है।सीवान के महाराजगंज में गोलीकांड: तीन बदमाशों ने युवक को घायल कर दिया
Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर लौट रहे एक युवक को गोली मार घायल कर दिया है। गोली बंटी कुमार के हाथ में लगी है। बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। वहीं घायल युवक को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल से सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के निरुआ स्कूल के समीप की है। बताया जा रहा है कि रढ़िया गांव निवासी वकील राय के पुत्र बंटी कुमार बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही बंटी कुमार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक को गोली मार घायल कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。नामकुम के तेतरी टोली में निर्माणाधीन मकान से युवक का शव बरामद
Ranchi, Jharkhand:नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी टोली में एक बंद निर्माणाधीन मकान के कमरे से युवक का सिर कटा शव बरामद किया गया है। शव की हालत इतनी भयावह थी कि वह पूरी तरह सड़-गल चुका था। शव कई दिनों पुराना बताया जा रहा है। शुरुआती तौर पर मामला हत्या से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस के अनुसार, लंबे समय तक फांसी पर लटके रहने के कारण युवक का सिर धड़ से अलग हुआ है। हालांकि, मौत की असली वजह और पूरे घटनाक्रम का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। नामकुम के तेतरी टोली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद निर्माणाधीन मकान के कमरे से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। कमरे के अंदर कई दिनों से शव पड़ा था और पूरी तरह सड़-गल चुका था। स्थानीय लोगों की सूचना पर नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।शव की हालत और सिर धड़ से अलग होने की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या युवक ने आत्महत्या की थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है? क्या घटनास्थल पर कोई साजिश रची गई थी?फिलहाल पुलिस हत्या समेत तमाम संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगीपुलिस लाइन में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: पुलिस लाइन में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिल। बैठक में बताया गया कि मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैकआउट और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही आग लगने, बाढ़ आने और अन्य प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं के दौरान खुद को सुरक्षित रखने तथा जन-धन की हानि रोकने के उपायों का भी डेमो कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। अधिकारियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, परिवहन विभाग, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सभी विभागों के आपसी तालमेल और त्वरित कार्रवाई से बड़े नुकसान को कम किया जा सकता है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल अभ्यास करना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को संकट के समय घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने के लिए तैयार करना है।
डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं का लिया जायजा
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानी। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान काउंटर, एमसीएच विंग और ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओपीडी के मेडिसिन विभाग में चिकित्सकों द्वारा 40 मरीजों को परामर्श दिया गया था। वहीं बाल रोग विभाग में डॉ. राकेश रमन के कक्ष में 35 मरीज मौजूद मिले। डीएम ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दवा देने की व्यवस्था देखी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जानकारी भी ली। इसके अलावा आयुष्मान काउंटर और ओपीडी के प्रथम तल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने और मरीजों को समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।समरीन हत्याकांड के आरोपी बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल का शव जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटका मिला
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। न्यू हजरतगंज के चर्चित समरीन हत्याकांड में गुरुवार को ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरे मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया। जिस युवक पर समरीन की हत्या का आरोप था और जो इस मामले में जिला जेल में बंद था, उसकी जेल के भीतर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ देव का शव जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटका मिला। शुरुआती जानकारी में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, जेल के भीतर हुई इस मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी समेत वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल में बंद आरोपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी पड़ताल की जा रही है। होटल की दसवीं मंजिल से गिरकर हुई थी समरीन की मौत... दरअसल, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर में 24 वर्षीय समरीन की मौत ने अक्टूबर में राजधानी में सनसनी फैला दी थी। समरीन अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था। शाम करीब 6:30 बजे समरीन होटल की दसवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अवनीश होटल से फरार हो गया था। समरीन के परिजनों ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। समरीन के मौसा मोहम्मद शकील का आरोप था कि अवनीश कई महीनों से समरीन के पीछे पड़ा था और बहाने से उसे होटल लेकर गया था। परिवार का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे मिली थी। दो दिन बाद अदालत में किया था आत्मसमर्पण... समरीन की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी अवनीश की तलाश शुरू की थी। परिजनों के आरोपों के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरारी के बाद अवनीश ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। तब से वह लखनऊ की जिला जेल में बंद था। अब जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठेंगे सवाल... समरीन की मौत के मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने आने बाकी थे, लेकिन मुख्य आरोपी की जेल में हुई मौत ने जांच को एक नया मोड़ दे दिया है। आखिर जेल के भीतर आरोपी की मौत किन परिस्थितियों में हुई? घटना से पहले उसकी गतिविधियां कैसी थीं? क्या उसने किसी तरह की परेशानी की जानकारी जेल प्रशासन को दी थी? इन सभी पहलुओं की जांच महत्वपूर्ण होगी।फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से मौत की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।
नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद। नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट में फ्लैटों के अंदर घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती रात फ्लैट नंबर बी-402 और बी-502 को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ सोनू, सन्नी उर्फ सोनू और जितेंद्र मौर्य उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, करीब 100 ग्राम पीली धातु, 2किलो चांदी,सोने जैसी धातु के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी सन्नी के बैंक खाते में जमा पांच लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट// नोएडा डीसीपी प्रीति यादव
