228001
Sultanpur - राहुल गांधी का मानहानि मामला, 28 अप्रैल को होगी अब सुनवाई
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के विशेष कोर्ट में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के मानहानि मामले में मंगलवार को सुनवाई थी। जहां वादी मुकदमा भाजपा नेता विजय मिश्रा की ओर से गवाह को पेश होना था। सूत्रों की माने तो गवाह कोर्ट के बाहर टहलता रहा लेकिन वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय उसे पेश नहीं कर सके। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई और विशेष कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि नियत की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनूपपुर: नदी में नहाते युवक लापता, रेस्क्यू तीन दिन से जारी
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के मौहरी गांव में नदी नहाने गया युवक अचानक लापता हो गया। राजेंद्रग्राम पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम तीन दिनों से रेस्क्यू कर रही है। क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नदी में पानी अधिक और धारा तेज हो जाने से उसे बह जाने की आशंका जताई जा रही है।0
0
Report
अजमेर में अन्न अपमान: भोजन के पैकेट कचरे में डालने पर भारी रोष
Ajmer, Rajasthan:एक ओर जहा हजारों लोगों को जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी दो वक्त का निवाला नसीब नहीं होता वहीं अजमेर में ऐसी घटना सामने आई जहां अन्न का अनादर ही नहीं बल्कि घोर अपमान हुआ.. उपभोक्ता मंच,महिला अधिकारिता विभाग का_sखी सेंटर,शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक जिला कार्यालय भी इस परिसर में संचालित था.. पिछले सप्ताह इस परिसर से तीन विभाग शिफ्ट किए गए.. लेकिन सवाल यही कि इतनी बड़ी संख्या में भोजन के पैकेट कौन कचरे की तरह डाल गया.. अन्न के अपमान को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया..0
0
Report
कांग्रेस पर पेंशन के आरोप: कश्मीर आतंकवादियों को मिलती थीं पेंशन, मदन दिलावर का खुलासा
Kota, Rajasthan:तत्कालीन कांग्रेस सरकार कश्मीर के आतंकवादियों को देती थी पेंशन: मदन दिलावर शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के हिंदुत्व पर उठाए सवाल, बोले- झूठ बोलने पर कांग्रेस दर्ज कराए मेरे खिलाफ मुकदमा कोसला। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोसला में आयोजित एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर तीखे जुबानी हमले बोले। दिलावर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार कश्मीर के आतंकवादियों को पेंशन दिया करती थी। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए कहा, "यदि मैं झूठ बोल रहा हूं तो कांग्रेस वाले मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं और मुझे जेल भेजें।" राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कटाक्ष किया कि वे कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं और चमड़े के जूते पहनकर यज्ञ करते हैं। उन्होंने तंज कसा कि आलू से सोना निकालने की बात करने वाले नेता को कांग्रेसी प्रधानमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं। जनसभा में उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए दिलावर ने कहा कि भूलकर भी कांग्रेस को वोट न दें। उन्होंने कहा, "यदि मदन दिलावर से कोई नाराजगी हो तो मुझे पत्थर मार देना, लेकिन बटन सिर्फ कमल के फूल का ही दबाना।" उन्होंने जोर देकर कहा कि कमल पर दिया गया वोट सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा, जिससे देश मजबूत होगा और राष्ट्रभक्त सरकार बनेगी।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन: चुनाव आयोग के सुर से केंद्र सरकार पर निशाना
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका एंकर- फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला बनाकर उसे जलाया और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में हिसार सांसद जयप्रकाश, पृथला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया और फरीदाबाद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिसार सांसद जयप्रकाश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने को लेकर सवाल उठाए थे और वोट चोरी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि उस समय लोगों के मन में सवाल था कि राहुल गांधी ऐसा क्यों कह रहे हैं, लेकिन अब चुनाव आयोग से जुड़े घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के सवाल और गंभीर हो गए हैं। जयप्रकाश ने एसआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तीन चुनाव आयुक्तों में से दो ने एसआईआर को लेकर पत्र लिखकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी शिकायत के देशभर में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। बाइट- जयप्रकाश,सांसद हिसार ( कांग्रेस पार्टी ) सांसद ने 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में अचानक हुई बढ़ोतरी का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने 2024 के चुनाव में फरीदाबाद, पलवल और जीटी रोड क्षेत्र में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक इन मुद्दों पर जवाब नहीं मिलता, उनका विरोध जारी रहेगा। बाइट- जयप्रकाश,सांसद हिसार ( कांग्रेस पार्टी ) बाइट- रघुवीर तेवतिया, कांग्रेस विधायक ( पृथला विधानसभा फ़रीदाबाद ) बाइट- बलजीत कौशिक, जिला अध्यक्ष ( कांग्रेस पार्टी फरीदाबाद )0
0
Report
बाढ़ से किसानों की लाखों की फसल खराब, सूचना देरी पर सवाल
Sakti, एंकर,,सैकड़ों किसानों के हज़ारों एकड़ में लगे लाखों रुपए के सब्जी एवं धान फसल का नुकसान हो गया है,महानदी में आये बाढ़ को 48 घंटे से ज्यादा देर तक पानी भरने के कारण अब किसानों के लाखों रुपयों का नुकसान हो गया है,महानदी से लगे ग्राम मांजर कुद, बसंतपुर, नवापारा, उपनी, साराडीह, कोसमंडा ग्राम में सैकड़ों किसानों धान फसल एवं मौसमी सब्जी फसल पानी में सड़ने से खराब हो गये हैं,, उपनी ग्राम के किसानों का आरोप है की उनको समय में प्रशासन ने सूचना नहीं दिया जिससे उनके सब्जी फसल का नुकसान हुआ है,वहीं खेत में रखे ट्रैक्टर एवं बोर पंप भी डूब गए हैं। वॉक थ्रू किसानों के साथ,0
0
Report
दिल्ली में विधायक-कार्यकर्ता भिड़ंत: चांटा-धक्का मुक्की के वीडियो वायरल
New Delhi, Delhi:कल एक तरफ जहां तिलक नगर में दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने सड़क निरीक्षण के समय एक व्यक्ति को चांटा मारा था जिसके बाद मामला तूल पकड़ा बताया जा रहा है वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था उसे समय विधायक तिलक नगर से जनरल सिंह भी मौजूद थे. वहीं दूसरी तरफ कल चांदनी चौक के हैमिल्टन रोड पर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें आम आदमी पार्टी के चांदनी चौक से विधायक पुरनदीप सिंह सहनी हैमिल्टन रोड पर निरीक्षण करने गए तो वहां चांदनी चौक से बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष के साथ धक्का मुक्की करी. आप खुद देख सकते है. ये वीडियो वायरल हो रही है. जिसे साथ धक्का मुक्की हुई वो भाजपा चांदनी चौक के मंडल उपाध्यक्ष है उनका कहना है कि वो सवाल पूछने गए थे विधायक से सवाल पूछने पर वो इतने भड़क गए कि मेरे को धक्का दिया साथ ही अभद्र भाषा बोली ओर इसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की गई है. sumsित शर्मा मंडल उपाध्यक्ष चांदनी चौक0
0
Report
Advertisement
अवैध खनन ब्लास्ट से बुझावड़ के घरों में दरार, प्रशासन ने जांच शुरू की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के बुझावड़ गांव में अवैध माइनिंग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच रविवार को हुई ब्लास्टिंग से सरकारी स्कूल सहित कई मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है। ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाके से लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। घरों की छतें हिलने लगीं और दीवारों में दरारें दिखाई देने लगीं। इससे लोगों को मकान गिरने का डर सताने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से माइनिंग गतिविधियां चल रही हैं। रविवार को अवकाश के दिन ब्लास्टिंग किए जाने के बाद कई मकानों को नुकसान पहुंचा। लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना देने और शिकायत करने का दावा किया, लेकिन उनका आरोप है कि शुरुआत में मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने कहा कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं। बार-बार मकानों की मरम्मत करवाना उनके लिए आर्थिक रूप से मुश्किल है। ऐसे में हर ब्लास्ट के बाद उन्हें मकानों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है। जी मीडिया पर मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद JDA और माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चूंकि बुझावड़ क्षेत्र में कुछ माइनिंग गतिविधियां JDA के क्षेत्राधिकार में आती हैं, इसलिए दोनों विभागों की ओर से संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच की जा रही है। माइनिंग विभाग के एमई शांतिलाल भी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान म mineing में उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर और एक JCB मशीन को कब्जे में लेकर गंगाना पुलिस चौकी भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ वैध माइनिंग गतिविधियां भी हैं, जबकि कुछ गतिविधियों के अवैध होने की शिकायतें हैं। इसलिए यह जांच کی जा रही है कि ब्लास्टिंग किस स्थान पर और किसकी ओर से की गई तथा मकानों में आई दरारों की वजह क्या रही। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध माइनिंग और ब्लास्टिंग पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।0
0
Report
मंडाना में पीएम ई-बस का धमाकेदार आगमन, महिलाओं के लिए मिली बड़ी राहत
Kota, Rajasthan:मंडाना में पहली बार पहुंची पीएम ई-बस, महिलाओं व बालिकाओं को मिलेगी राहत मंडाना। दरा से कोटा के बीच करीब 45 किलोमीटर दूरी के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत ई-बस सेवा शुरू हुई है। मंडाना में पहली बार पीएम ई-बस पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बस चालक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। रामेश्वर गुर्जर व रिंकू चौधरी के नेतृत्व में बस चालक का स्वागत किया गया। ई-बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है。 स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सेवा से महिलाओं और बालिकाओं को विशेष राहत मिलेगी। रिंकू चौधरी ने बताया कि रोडवेज बसें मंडाना कस्बे में नहीं आने के कारण यात्रियों को हाईवे बाईपास पर ही उतार दिया जाता था। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं को करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर मंडाना कस्बे में आना पड़ता था। पीएम ई-बस सेवा के मंडाना तक पहुंचने से यात्रियों को बाईपास से पैदल आने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सेवा शुरू होने पर खुशी जताई।0
0
Report
दुर्ग: रसमड़ा में अलमारी से सोने के जेवर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग (छ.ग.): पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजोरा चौकी पुलिस ने रसमड़ा में घर की अलमारी से सोने के जेवर चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25 सितंबर को पीड़िता सरोज निषाद ने अलमारी से सोने की दो ईयरिंग और एक ठूसी माला चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदेही पी. विकास राव (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसके घर से चोरी के सभी आभूषण बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर: अतिवृष्टि से नुकसान पर विधायक ने जिलाधिकारी से मुलाकात, मुवावजे की मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: अतिवृष्टि से नुकसान को लेकर सदर विधायक ने जिलाधिकारी से मुलाकात, अतिवृष्टि से फसलों और मकानों की क्षति पर मुवावजे को लेकर सदर विधायक मनोज प्रजapatि ने लिखा पत्र, अतिवृष्टि से फसलों और मकानों के हुए नुकसान का सर्वे करा कर क्षतिपूर्ति दिलाने की माँग, जिले में लगातार हुई 36 घण्टे बारिश से फसलों और घरों के गिरने से हुआ नुकसान, जिला़ मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला.0
0
Report
बिजनौर में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--कांग्रेस पार्टी ने किया वोट चोरी मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन। कांग्रेस कार्यकर्ताओ की पुलिस से हुई जमकर नोकझोंक। मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। कांग्रेसियों ने पुतला फूंकने की कोशिश पुलिस ने की नाकाम। बिजनौर कलक्ट्रेट में किया विरोध प्रदर्शन。0
0
Report
श्रावस्ती में बाढ़: किसान पेड़ पर चढ़कर बची जान, SDRF की टीम राहत में
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में बाढ़ के पानी में फंसा किसान, पेड़ पर बैठकर बचाई जान यूपी के श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इकौना थाना क्षेत्र के मझौआ सुमाल गांव में राप्ती नदी किनारे सब्जी के खेत की रखवाली करने गया किसान बाढ़ के पानी में फंस गया। बताया जा रहा है कि पानी से बचने के लिए किसान पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम, पुलिस और बीजेपी विधायक पहुंचे। किसान को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुँच रही है। नेपाल से पानी आने के चलते राप्ती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के मझौआ सुमाल गांव की हैं। जहाँ राप्ती नदी के किनारे सब्जी के खेत की रखवाली करने गया किसान बाढ़ के पानी में फं Molecular न गया। बाढ़ का पानी बढ़ने के बाद किसान ने एक पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। किसान के पेड़ पर फंसे होने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम, पुलिस और बीजेपी विधायक पहुंचे। किसान को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल से पानी आने के कारण राप्ती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। जिसके चलते नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला फूंका
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए और जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने वाले ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त और स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उसके कामकाज में केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार और आयोग से जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग भी उठाई। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर जनता का भरोसा कायम रहना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और इन सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।0
0
Report
यूपीआई MDR पर व्यापारी प्रदर्शन: प्रयागराज में सरकार से वापस लेने की मांग
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाए जाने के खिलाफ व्यापारी ने किया प्रदर्शन, संगम नगरी प्रयागराज के चौक इलाके में व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, व्यापारियों ने कहा एमडीआर वापस नहीं लिया गया तो महंगाई का बोझ व्यापारियों पर आएगा। प्रयागराज के चौक स्थित नीम के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में एकत्रित होकर व्यापारी यूपीआई पर एमडीआर लगाए जाने का विरोध कर रहे थे। इस के दौरान व्यापारियों के हाथों में यूपीआई पर लगाए एमडीआर विरोधी पोस्टर थे, सरकार को जगाने के लिए व्यापारियों ने थाली भी बजाई। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपने एमडीआर लगाने के फैसले को वापस ले, क्योंकि पहले से ही व्यापारी टैक्स के कई प्रकार के बोझ तले दबे हुए हैं और यूपीआई से ऑनलाइन लेनदेन पर भी एमडीआर चार्ज लगाए जाने से व्यापार को और अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। प्रदर्शनों के दौरान आवाज उठाने वालों में कई व्यापारी शामिल थे।0
0
Report
मण्डला: बिछिया नाइट ऑपरेशन में 15 मवेशी जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:बिछिया पुलिस का नाइट ऑपरेशन 5 वाहनों से 15 मवेशी जब्त, 36 लाख 35 हजार का मशरूका जब्त 9 आरोपी गिरफ्तार बिछिया पुलिस ने रात के वक्त अवैध और क्रूरतापूर्वक मवेशी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच पिकअप वाहनों से 15 मवेशियों को बरामद किया है। कार्रवाई में 36 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त कर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बरामद सभी 15 मवेशियों को सुरक्षित रूप से बिछिया कांजीहाउस में रखवाया गया है। 9 आरोपियों के नाम: मुकेश ओंगरे, शाहिक पार्ते, अरविंद डेहरिया, महेंद्र पार्ते, होरीलाल, विजय कुमार पार्ते, चंद्रभान देवाकर, सुनील कुमार जोगी और अमर खुंते — सभी के खिलाफ बिछिया थाने में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। एनएचवे और प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बिछिया पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
