228145
Sultanpur: कुम्भ मेला के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने की तैयारी
Ranipur Kaysth, Uttar Pradesh:कादीपुर मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ एस आर यादव ने कुम्भ मेला को देखते हुए सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है। सभी कर्मचारी मेले में आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में जुटे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रतलाम के गणेश को लेकर नई जानकारी सामने आई
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
Muzaffarpur में ब्यूटी पार्लर से देह व्यापार: पुलिस ने 6 युवतियों को गिरफ्तार किया
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी कर आधा दर्जन युवतियों को गिरफ्तार किया. साथ ही मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी जप्त की गईं. एफएसएल टीम ने अंदर से साक्ष्य एकत्रित किए. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह कोई संगठित गिरोह था जो पूरे शहर में देह व्यापार का नेटवर्क चला रहा था. नगर थाना क्षेत्र के करवाला चौक स्थित भाग्य लक्ष्मी ब्यूटी पार्लर में छापेमारी के बाद तथ्यों को संकलित किया गया. आगे proceedings के तहत पूछताछ जारी है. इसके पूर्व भी मुजफ्फरपुर पुलिस ने ब्यूटी पार्लर के नाम पर कई केसों में देह व्यापार के आरोपियों को गिरफ्तार किया था. SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जानकारी दी. मामला अब एफएसएल और DIU की टीम के साथ गंभीरता से देखा जा रहा है.0
0
Report
BJP की वायरल पोस्ट पर JKPCC विरोध, विपक्षी नेताओं को आतंकवाद से जोड़ने का आरोप
Chaka, विपक्षी नेताओं को आतंकवादियों से जोड़ने वाली BJP की विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ JKPCC का पूरे J0
0
Report
Advertisement
पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल तिवारी टोला निवासी रजवंत (30) पुत्र मुन्नीलाल ने शनिवार को कथित पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रजवंत की पत्नी अन्नू देवी करीब एक माह से मायके में रह रही थीं। शनिवार को रजवंत ने घर की छत में लगी कुंडी से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रजवंत की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा नितेश करीब पांच वर्ष और छोटा बेटा करीब तीन वर्ष का है। रजवंत चार भाइयों में से दूसरे नंबर का था और चारों भाई अलग-अलग रहते थे। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर परतावल चौकी प्रभारी अलोक राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी अलोक राय बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
मत्स्य पालन में आधुनिक तकनीक से किसानों की आय तेज़ी से बढ़ेगी
Madanpur, Bihar:जिले में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। इसी उद्देश्य से शनिवार को झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में एक दिवसीय मत्स्य कृषक जागरूकता-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक रंजन, भा.प्र.से. ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में मत्स्य कृषकों ने भाग लिया और आधुनिक मत्स्य पालन की तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कृषकों को संबोधित करते हुए डीएम अभिषेक रंजन ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक तरीके के साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक, आरएएस तकनीक, मत्स्य बीज उत्पादन और विभिन्न अनुदान आधारित योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालन को बेहतर और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों और विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों को तालाब प्रबंधन, उन्नत मत्स्य पालन, मत्स्य बीज उत्पादन, बायोफ्लॉक और Recirculatory Aquaculture System (RAS) जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। कृषकों को विभागीय योजनाओं की पात्रता, अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा मत्स्य पालन के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। किसानों की समस्याओं और जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों ने मौके पर समाधान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिर्फ मछली पालन तक सीमित रखना नहीं, बल्कि मत्स्य पालन को एक आधुनिक व्यवसाय और मजबूत आजीविका के साधन के रूप में विकसित करना रहा। विभाग की ओर से किसानों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।0
0
Report
नालंदा: पोआरी गांव में गैस सिलेंडर फटने से आठ घायल, चार की हालत गंभीर
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव में शनिवार को दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए ब्लास्ट में दो बच्चों और एक महिला समेत कुल आठ लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि पोआरी गांव निवासी मनोहर सिंह के घर में 14 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर पर दूध गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। बताईए गया कि आग बुझाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से मनोहर सिंह की पत्नी रीना देवी, पप्पू सिंह सहित मौके पर मौजूद कुल आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने हरनौत थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक रसोई में रखा सामान जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस आगलगी की घटना में पांच लाख का नुकसान होने की बात सामने आ रही है।0
0
Report
Advertisement
Ambedkar Nagar हत्याकांड: उबैदुर्रहमान को आजीवन कारावास
Ambad, Maharashtra:Ambedkar Nagar में वर्ष 2019 के बहुचर्चित मो. अयाज उर्फ गुल्लू हत्याकांड में सत्र अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने अभियुक्त उबैदुर्रहमान को हत्या के अपराध में दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। मृतक मो. अयाज उर्फ गुल्लू टांडा नगर पालिका की चेयरमैन शबाना नाज के पति थे। आरोपी उबैदुर्रहमान को जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने कल ही आरोपी को दोषी करार दे दिया था आज सजा सुनाया। मामला वर्ष 2019 का है। 16 मई 2019 की देर रात अलीगंज थाना क्षेत्र के ताज तिराहे पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के पास मो. अयाज उर्फ गुल्लू को गोली मारी गई थी। कौमी स्कूल टांडा के प्रबंधकीय विवाद में पैरवी करने को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था। गोली लगने के बाद अयाज को उपचार के लिए जिला अस्पताल , जिला अस्पताल से लखनऊ और फिर वहां से गुडगांव के मेदांता ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने अभियुक्त उबैदुर्रहमान को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में अभियोजन की ओर से कुल 12 गवाह परीक्षित कराए गए। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अभियुक्त उबैदुर्रहमान को दोषसिद्ध करते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामाल की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चंद्र वर्मा ने पैरवी की। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने उबैदुर्रहमान को हत्या के अपराध में दोषसिद्ध माना और उम्रकैद की सजा और 20 हजार का जुर्माना लगाया है।0
0
Report
नैनीताल ज्योलिकोट पानी से बीमारी की आशंका, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल के ज्योलिकोट का पानी... जो था तो प्यास बुझाने के लिए था, लेकिन वही बीमारी की वजह बन गया...हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पानी की जांच हुई...और पहली रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी.. फिलहाल प्रभावित इलाकों में टैंकर के जरिए पेयजल पहुंचाया जा रहा है...स्वास्थ्य विभाग भी निगरानी और उपचार की व्यवस्था में जुटा है..0
0
Report
इंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'छात्रो की गूंज' कार्यक्रम में शामिल
Bhopal, Madhya Pradesh:INDORE (MADHYA PRADESH): CONGRESS LEADER RAHUL GANDHI ATTENDS 'CHHATRO KI GOONJ' EVENT / VISUALS0
0
Report
Advertisement
तारापुर पुलिस ने 8.65 ग्राम स्मैक के साथ आरोपित गिरफ्तार, 25 पुड़िया और बाइक जप्त
Munger, Bihar:तारापुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.65 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) के साथ आरोपित गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने मौके से स्मैक की 25 एल्युमिनियम पुड़िया और एक ब्लू रंग की अपाची बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तारापुर पुलिस ने गश्ती के दौरान सूचना मिली कि गाजीपुर पेट्रोल पंप के सामने मोहन कुमार की चाय दुकान में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी तारापुर की मौजूदगी में चाय दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दुकान में बैठे तीन व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी आरोपितों की पहचान फजेलीगंज निवासी 33 वर्षीय मोहन कुमार, 27 वर्षीय अंकित सिंह राठौर और 26 वर्षीय निर्भय नंद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान चाय दुकान की टेबल पर रखी प्लास्टिक की पुड़िया से 25 एल्युमिनियम पुड़िया में स्मैक जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 8.65 ग्राम पाया गया। मामले में तारापुर थाना कांड संख्या 180/26 के तहत NDPS अधिनियम की धारा 21(बी)/22(बी) में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।0
0
Report
अलीगढ़ में दिव्यांग अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर दिव्यांग अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन。 2018 शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे अभ्यर्थी。 हाथों में तख्तियाँ और बैनर लेकर आरक्षण में हुई गड़बड़ी के खिलाफ दर्ज कराया विरोध。 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने मंत्री संदीप सिंह पर वादा खिलाफी और अनदेखी का लगाया आरोप。 प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से न्याय और 68,500 शिक्षक भर्ती को पूरा करने की मांग की।0
0
Report
बलिया में मां बेटी हत्या: पति और दो सहयोगी गिरफ्तार
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में मां बेटी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया गया है। 16 सितंबर की रात मुस्तफाबाद, रसड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी मानसी और बेटी गौरी की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद शवों को धान के खेत में फेंक दिया गया। पति राम चीज गुप्ता और गांव के दो सहयोगी चंदन यादव व दिनेश गुप्ता ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में पता चला कि मानसी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहा और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा बिगड़ती देख उसे हत्या की योजना बनाई गई। तीनों ने रात के समय अपराध किया और शवों के निशान मिटाने के लिए खून के धब्बे धोने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार दाव और खून से सना हुआ कपड़ा बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
आज की खबर उपलब्ध नहीं
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
संगम विहार में सब्जी बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को गोली मारी
New Delhi, Delhi:सब्जी बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को गोली मारी, मौत\n\nसंगम विहार में खूनी खेल, पत्नी की हत्या कर झूठी कहानी गढ़ने लगा पति\n\nगोली की आवाज, रोते बच्चे और बंद दरवाजा... पति पर पत्नी की हत्या का आरोप\n\nदिल्ली के संगम विहार इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तिगड़ी थाना इलाके में सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से 31 वर्षीय पूनम की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति कमलेश ने पुलिस से बचने के लिए झूठी कहानी बनाने की कोशिश की और लोगों से कहा कि पूनम ने खुद को गोली मारी है। हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद घर में मौजूद तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
मंत्री मनोज पांडे का PDA रथ: रायबरेली यात्रा पर पार्टी नेता ही निर्णय करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: मंत्री मनोज पांडे ने 24 सितंबर को 'PDA रथ' से अखिलेश यादव के रायबरेली जाने के एलान पर कहा, "वह अपनी पार्टी के नेता है। वह कहां जाएंगे और कहां नहीं जाएंगे, यह तो वही तय करेंगे."0
0
Report
Advertisement
