228125
Sultanpur - पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Katka, Uttar Pradesh:SP कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश में चलाए जा रहें अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अवैध 12 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।युवक की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के लाला का पुरवा, नार्मल चौराहा निवासी अजीम कुरैशी पुत्र मोईन कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने अजीम पर कोतवाली नगर में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
AIIMS पटना विस्तार: 24 एकड़ से 200 ICU बेड और नई सेवाओं का ऐलान
Patna, Bihar:पटना Sunny मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना AIIMS का दौरा किया और संस्थान के विस्तार को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार AIIMS के विस्तार के लिए 24 एकड़ अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराएगी, ताकि यहां स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक विस्तार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण की पूरी प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाए, ताकि विस्तार कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। AIIMS के विस्तार के बाद अस्पताल में 200 नए ICU बेड जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही कई नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज राज्य में ही संभव हो सकेगा। विस्तार योजना के तहत अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, कैंसर उपचार सुविधाओं का विस्तार और लीवर ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाओं को भी और मजबूत किया जाएगा। इससे मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा。 AIIMS पटना के विस्तार का सबसे बड़ा लाभ बिहार के मरीजों को मिलेगा। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब लोगों को दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। राज्य में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए, ताकि प्रदेश के लोगों को अपने ही राज्य में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें。0
0
Report
चिराना CHC परिसर में बकरियों का डेरा: स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Jhunjhunu, Rajasthan:चिराना, झुंझुनूं झुंझुनूं की चिराना सीएचसी की शर्मनाक तस्वीरें अस्पताल परिसर में मरीजों से ज्यादा बकरियों का डेरा! इलाज के बीच स्टाफ को बकरियां खदेड़ने पर होना पड़ रहा मजबूर बरामदों में गंदगी और दुर्गंध से मरीज व परिजन परेशान, संक्रमण का खतरा बढ़ा बकरियों ने अस्पताल के गार्डन और पौधों को भी किया पूरी तरह बर्बाद अस्पताल प्रभारी डॉ. मनोज कुमावत बोले— पशुपालकों को कई बार समझाया, पर कोई मानता नहीं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए बने सरकारी अस्पताल की यह तस्वीर किसी भी जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल खड़े करने के लिए काफी है। झुंझुनूं जिले के चिराना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों हालात ऐसे हैं कि अस्पताल परिसर में मरीजों से अधिक बकरियां घूमती नजर आती हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि अस्पताल के बरामदों, मुख्य प्रवेश द्वार और परिसर में बकरियों का खुलेआम जमावड़ा लगा रहता है। इस पूरी अव्यवस्था का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अस्पताल परिसर में बकरियों का जमावड़ा साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के आसपास रहने वाले कुछ पशु-पालक अपनी बकरियों को खुले में छोड़ देते हैं। ये बकरियां सीधे अस्पताल परिसर में पहुंच जाती हैं और घंटों तक अस्पताल में डेरा डाले रखती हैं। कई बार ये आपस में भिड़ जाती हैं। जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए खतरे की स्थिति बन जाती है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अस्पताल परिसर में बकरियों के जमावड़े के कारण जगह-जगह गंदगी और मल-मूत्र फैला रहता है। बरामदों में दुर्गंध का माहौल बना रहता है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की अस्वच्छ स्थिति संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ा रही है। अस्पताल में लगाए गए पेड़-पौधों और विकसित किए गए गार्डन को भी बकरियां पूरी तरह नुकसान पहुंचा चुकी हैं। हरियाली विकसित करने के प्रयासों पर पानी फिर गया है। परिसर की चारदीवारी और अन्य सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद पशुओं का अस्पताल में प्रवेश प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब उन्हें मरीजों के उपचार के बजाय बकरियों को बाहर निकालने में समय लगाना पड़ता है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, बल्कि कार्य व्यवस्था भी बाधित होती है। कर्मचारियों के अनुसार पशुपालकों को कई बार समझाइश दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अस्पताल प्रभारी डॉ. मनोज कुमावत ने बताया कि इस समस्या को लेकर पशुपालकों को कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन वे अपनी बकरियों को खुला छोड़ना बंद नहीं कर रहे। अब इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित पशुपालकों के खिलाफ कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान की यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में किसी मरीज या परिजन के साथ अप्रिय घटना भी हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार पशुपालकों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाया जाए तथा अस्पताल परिसर को पूरी तरह पशुमुक्त बनाने के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए। अस्पताल इलाज का केंद्र होता है, लेकिन चिराना सीएचसी की मौजूदा तस्वीरें व्यवस्था की ऐसी लापरवाही उजागर कर रही हैं, जो न केवल मरीजों की सुरक्षा बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गरिमा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती हैं।0
0
Report
चिड़ावा में अवैध शराब के खिलाफ आंदोलन: प्रशासन पर कार्रवाई की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन वार्डवासियों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग आबकारी विभाग की मिलीभगत के लगाए आरोप शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग वार्ड 4के लोगों ने अवैध शराब बिक्री रोकने की मांग चिड़ावा कस्बे के वार्ड नंबर 4 स्थित खटीकों के मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों ने चिड़ावा नायब तहसीलदार को चिड़ावा उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नंबर 4, 5 और 6 अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री से क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि शराब माफिया प्रशासनिक नियमों की खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने गत दिनों उरीका गांव में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते अवैध शराब बिक्री पर सख्ती जरूरी है। ज्ञापन में मांग की गई कि जिस स्थान से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आबकारी विभाग को सख्त निर्देश देकर शराब माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए।0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ में हाई वोल्टेज से एलईडी टीवी में आग, 15–20 मकानों में नुकसान
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में हाई वोल्टेज से एलईडी टीवी में लगी आग, घर में मचा हड़कंप टीवी से उठीं तेज लपटें, परिवार ने पानी डालकर आग पर पाया काबू समय रहते आग बुझने से टला बड़ा हादसा, आसपास के लोग भी पहुंचे मौके पर हाई वोल्टेज से 15 से 20 घरों में टीवी, कूलर और पंखे सहित कई उपकरण जले बिजली निगम करेगा सर्वे, नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया होगी शुरू झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ शहर के बिरोल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के समीप बिजली लाइन में फॉल्ट के बाद आए हाई वोल्टेज ने कई परिवारों को परेशानी में डाल दिया। तेज वोल्टेज के कारण एक घर में एलईडी टीवी में अचानक जोरदार फाल्ट हुआ और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही क्षणों में टीवी से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। जिससे पूरे घर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य घबराकर बाहर निकल आए। बाद में साहस दिखाते हुए उन्होंने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना सत्यनारायण सबल के घर की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें कुछ देर तक उठती रहीं और यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरा कमरा चपेट में आ सकता था। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और काफी देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल होते ही अचानक हाई वोल्टेज आने से केवल एक घर ही नहीं, बल्कि आसपास के करीब 15 से 20 मकानों में एलईडी टीवी, कूलर, पंखे सहित कई घरेलू विद्युत उपकरण खराब हो गए। लोगों का कहना है कि इस घटना से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले बिजली निगम की एफआरटी टीम क्षेत्र में लाइन पर फॉल्ट दुरुस्त करने का कार्य कर रही थी। कार्य पूरा होने के बाद जैसे ही बिजली सप्लाई शुरू हुई, अचानक वोल्टेज बढ़ने से यह हादसा हो गया। बिजली निगम की सिटी जेईएन पूजा चौधरी ने बताया कि मौके का सर्वे कराया जाएगा। प्रभावित उपभोक्ताओं के नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिरोल रोड से नियमित रूप से बसों का आवागमन होता है। कई बार बसों की छत पर अधिक ऊंचाई तक सामान होने से वह बिजली लाइनों के संपर्क में आ जाता है, जिससे लाइन में फॉल्ट की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने मांग की है कि बिजली लाइनों की ऊंचाई बढ़ाकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में हाई वोल्टेज जैसी घटनाओं से लोगों की जान-माल को खतरा न हो।0
0
Report
RJD अपने उम्मीदवार से विधानसभा चुनाव में वापसी की उम्मीद, 44 हजार वोट का रिकॉर्ड
Noida, Uttar Pradesh:RJD अपना उमीदवार देगी RJD मुख्य विपक्ष दल है धरातल पर सबसे मजबूत बड़ी पार्टी है RJD के उमीदवार ने 2025 विधानसभा चुनाव में लगभग 44 हजार वोट लाये थे0
0
Report
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर चार पार्कों का नामकरण सरकारी निर्णय
Jaipur, Rajasthan:डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती आज इस मौके पर अपने संदेश में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन 'राष्ट्र प्रथम' की भावना, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहा। इनके आदर्श आज भी हम सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती के अवसर पर हमारी सरकार ने जयपुर स्थित वुडलैंड पार्क, जोधपुर के विवेक विहार स्थित सेंट्रल पार्क, कोटा के रामचंद्रपुरा अटवाल नगर स्थित पार्क एवं उदयपुर की सेक्टर-12 योजना स्थित पार्क का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के नाम पर करने का निर्णय लिया है। साथ ही, इन सभी स्थानों पर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को समर्पित स्मारक भी स्थापित किए जाएंगे। यह हमारी भावी पीढ़ियों को उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प से जोड़ने का एक विनम्र प्रयास है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर के पुरवा मीरपुर में ब्लैक कॉबरा और रसेल वाइपर की नाग-लड़ाई वीडियो में कैद
Kanpur, Uttar Pradesh: कानपुर कोबरा और रसेल वाइपर सांप की लड़ाई एक-दूसरे पर हमला किया, खत्म कर खाने की कोशिश में थे कानपुर के महराजपुर के पुरवा मीरपुर गाँव में दो सांपों की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। इसमें एक ब्लैक कोबरा और दूसरा रसेल वाइपर था। गांव में घूम रहे युवकों ने दोनों को लड़ते देखा तो VIDEO बना लिया। इनमें से एक की लंबाई करीब 4 फीट और दूसरे की 5 फीट थी।0
0
Report
अलीगढ़ में पिज्जा खरीद के दौरान चाकूबाजी, दुकानदार पर आरोप, घायल लकी सिंह
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़... पिज्जा खरीदने के दौरान ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई चाकूबाजी, दुकानदार पर ग्राहक़ ने चाकू से नाक काटने का लगाया आरोप, बहन से अपशब्द बोल रहा था दुकानदार, विरोध में काटी चाकू से नाक - घायल लकी सिंह पुलिस ने शिकायत के बाद घायल को डॉक्टरी व उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा, अलीगढ़ के देहली गेट थाना इलाके की घटना.0
0
Report
Ayodhya में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री नृपेंद्र मिश्रा अभी नहीं पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री नृपेंद्र मिश्रा अभी नहीं पहुंचे0
0
Report
Advertisement
बागपत: दिल्ली-देहरादून हाईवे के किनारे मिट्टी कटान, बड़े गड्ढे से हादसे का खतरा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोघट क्षेत्र में हाईवे के किनारे मिट्टी कटान से नीचे बड़े गड्ढे बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पहली ही बरसात में हाईवे के नीचे से मिट्टी खिसक गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने NHAI से तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। बागपत के दोघट क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे के किनारे मिट्टी कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र प्रधान ने हाईवे के नीचे बने गड्ढों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि पहली ही बरसात के बाद हाईवे के किनारे की मिट्टी बह गई, जिससे सड़क के नीचे बड़े-बड़े खाली हिस्से बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय सड़क धंस सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पहले सहारनपुर और शामली में भी दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गड्ढों और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ चुके हैं। अब बागपत में सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों ने NHAI के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।0
0
Report
गोरखपुर के रेनबो वाटर पार्क में कर्मचारियों का हमला, परिवार घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र स्थित रेनबो वाटर पार्क में घूमने गए एक परिवार के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। कार हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वाटर पार्क के 10 से 15 कर्मचारियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान घटना का वीडियो बना रही युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। घटना में परिवार के पांच से छह लोग घायल हुए हैं। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने वाटर पार्क अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर स्थित रेनबो वाटर पार्क में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घूमने आए एक परिवार और वाटर पार्क के कर्मचारियों के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी मुस्कान सोनकर के मुताबिक वह अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ दो कारों से वाटर पार्क घूमने आई थीं। पूरे दिन घूमने और नहाने के बाद शाम को जब परिवार वापस घर लौट रहा था, तभी गेट पर खड़ी कार हटाने को लेकर कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। परिजनों ने विरोध किया तो आरोप है कि वाटर पार्क के 10 से 15 कर्मचारी लाठी,डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान दबंगों ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। वाटर पार्क आई पीड़ित युवती ने अपने साथ अभद्रता व मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती मुस्कान सोनकर का आरोप है कि जब वह मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने लगी तो कर्मचारियों ने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करने के बाद युवती का मोबाइल फोन छीनकर उसको लोहे की रॉड से तोड़ दिया गया। मोबाइल फोन के छीना झपटी में युवती को चोटें आईं हैं। वाटर पार्क में हुई इस मारपीट की घटना में परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे वाटर पार्क में चीख-पुकार और अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर चौरी-चौरा पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मारपीट व अभद्रतापूर्ण घटना का वीडियो क्लिप भी सौंपा है जबकि कई अन्य लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित मुस्कान सोनकर ने परिजनों के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे चौरी-चौरा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और मामले में वाटर पार्क के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मारपीट की इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बाइट: कुंदन सिंह, सीओ चौरी-चौरा。 परिवार के साथ घूमने पहुंचे लोगों पर कथित तौर पर वाटर पार्क कर्मचारियों द्वारा हमला व मारपीट,महिलाओं से अभद्रता और मोबाइल फोन तोड़ने जैसे गंभीर आरोपों ने वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर अब गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है。0
0
Report
मुजफ्फरनगर में पुलिस-गौकश मुठभेड़, घायल बदमाश CHC भर्ती
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़, देर रात शातिर गौकश से हुई पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से शातिर गौकश दिलशाद घायल, शातिर गौकश पर हरदोई से 10000 का इनाम घोषित, शातिर गौकश पर गौकशी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज, घायल गौकश के कब्जे से बाइक,तमंचा कारतूस भी बरामद, पुलिस ने घायल बदमाश को CHC में कराया भर्ती, मुजफ्फरनगर की तितावी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
कासगंज लूटपाड़ के आरोपी के साथ मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में एक हफ्ते पहले लूट की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था आज पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिससे अभियुक्त घायल हो गया पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है अभियुक्त के पास से एक अवैध असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं। दरअसल मामला जनपद कासगंज की कोतवाली क्षेत्र का मामला है 27 जून को सचिन कुमार पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला मंडी बिलग्राम थाना ढोलना जनपद कासगंज के द्वारा एक सूचना दी गई की चांडी रोड पर नगला चीटा के पास एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल छीन ली गई है इस सूचना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया आज दिनांक 6 जुलाई को गठित टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त परमवीर विक्रमजीत उर्फ बंटी निवासी ग्राम नरदौली थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज को नौरथा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने की कोशिश की गई वैसे ही लुटेरा ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस ने आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया अभियुक्त को उसके जीवन रक्षक उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है मौके से एक अवैध असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं।0
0
Report
नानगुर के कुलगांव में सात सदस्य पुनः सनातन धर्म अपनाए
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के नानगुर क्षेत्र के कुलगाँव में एक परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म को स्वीकार किया, जानकारी के अनुसार 6 महीने पहले इस परिवार ने ईसाई धर्म अपनाया था, महारा समाज के द्वारा परिवार की पुनः मूल धर्म में वापसी कराई गई, धार्मिक रीति रिवाजों एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में सभी सातों सदस्यों ने पुनः सनातन धर्म को अपनाने का संकल्प लिया, इस दौरान महारा समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे ।0
0
Report
बुलंदशहर में ज़मीनी विवाद पर दिव्यांग युवक पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: ककोड़ में ज़मीनी विवाद में दिव्यांग युवक पर जानलेवा हमला। बाइक सवार तीन लोगों ने लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला। घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने, वीडियो में दिव्यांग को बेरहमी से पीटते दिख रहे दबंग। एक बीघा ज़मीन को लेकर बताया जा रहा विवाद, थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के दौरान अपने खेत से घर लौट रहा था पीड़ित ज़ाहिद, मुर्गी फार्म संचालक है पीड़ित। एकाएक हमले में घायल हुआ पीड़ित, ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर का मामला।0
0
Report
Advertisement
