228001
Sultanpur- शब-ए मेराज पर आयोजित महफिल में शायरों ने बांधा समा
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में शब-ए मेराज को लेकर शहर के खैराबाद स्थित इमामबारगाह बेगम हुसैन अकबर में महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें गैर जनपद से आए शायरों के साथ जिले के शायरों ने हिस्सा लिया। सागर बनारसी के शेर, 'हर एक तमाचा रूखे इस्लाम पर लगता, गर आगे बढाती नहीं रुखसार सकीना', जिस पर मौजूद लोगों की आंखे छलक उठी। महफिल का संचालन बाराबंकी मौलाना सुहैल ने किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंकज चौधरी ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया
Maharajganj, Uttar Pradesh:शिक्षक एमएलसी चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद क्षेत्र के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में महराजगंज जिला मुख्यालय पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपक्षियों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों और कॉकरोच पार्टी देश को अस्थिर करने का काम कर रही है उनका मकसद नौजवानों के साथ खड़ा होने का नहीं था बल्कि जनता के जनादेश का अनादर करके भीड़ तंत्र से देश को उथल-पुथल करना चाहते हैं। देश की जनता और सरकार इसे बिल्कुल नहीं होने देगी। जनता इसका जवाब देगी। सपा द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 37 साल से कोई चुनाव नहीं जीत पाई। केरल तमिलनाडु कर्नाटक में जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम ठीक हो जाता है। यह लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं.0
0
Report
नीमकाथाना में बाबा साहेब की खंडित मूर्ति से आक्रोश, कार्रवाई की मांग
Sikar, Rajasthan:नीमकाथана के झांकड़ा में बाबा साहेब की खंडित मूर्ति मिलने से लोगों में आक्रोश। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी। माकपा तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर ली घटना की जानकारी। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मूर्ति के मूल स्थान का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग। सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील, कार्यकर्ताओं ने कहा—बाबा साहेब के विचारों को मिटाया नहीं जा सकता। सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के झांकड़ा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की खंडित मूर्ति मिलने से लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निंदनीय बताते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।घटना की जानकारी मिलने पर माकपा तहसील सचिव कॉमरेड गोपाल सैनी, एसएफआई जिला महासचिव कॉमरेड विक्रम यादव, किसान सभा जिला अध्यक्ष कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी और शिक्षाविद अशोक पालीवाल सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।कार्यकर्ताओं ने माँग की कि मूर्ति कहाँ की है, इसे किसने खंडित किया और झांकड़ा में कौन लेकर आया, इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक हैं। उनके विचारों को मिटाया नहीं जा सकता। प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखे।0
0
Report
यूपी कांग्रेस मुख्यालय विवाद के बाद जांच तेज, रिपोर्ट का इंतजार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह से पहले हुए विवाद की जांच तेज हो गई है। शुक्रवार को जांच समिति के सामने महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष ममता चौधरी ने अपना बयान दर्ज कराया, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपना लिखित जवाब भेजा है। दरअसल, 11 अक्टूबर को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण कार्यक्रम से पहले अजय राय के समर्थकों और ममता चौधरी के पक्ष के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते कहासुनी ने हंगामे का रूप ले लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ जूते-चप्पल चलने की घटना भी सामने आई थी। घटना के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में गठित समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। समिति ने दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के साथ घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल शुरू की है। जांच समिति दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी की अनुशासन समिति को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
नागौर में नवरात्रि महापर्व पर डांडिया-गरबा का जबरदस्त उत्साह, मारवाड़ गरबा महोत्सव की धूम
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर नवरात्रा के महापर्व को लेकर शहर में जगह जगह डांडिया व गरबा का आयोजन किया जा रहा है । वहीं नागौर में मारवाड़ गरबा महोत्सव की और से विशाल गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने डांडिया नृत्य कर गरबा महोत्सव का आनंद लिया ।0
0
Report
जयपुर में दशहरे से पहले लग गई रावण मंडी, डेढ़ लाख पुतलों की बिक्री
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में सज गई "रावण मंडी"!! दशहरे से पहले जयपुर में "रावणों" का बाजार लग गया है.50 साल से शहर में "रावण मंडी" लगाई जा रही है.यहां डेढ लाख तक के रावण के पुतले इस मंडी में मिल रहे है.दूसरे राज्यों से भी रावण के पुतले के आर्डर किए जा रहे है.कई रावण तो जलने से पहले ही गल गए.कर्ज लेकर रावण के पुतले बनाए कारीगरों ने बनाए थे,लेकिन बारिश से कारीगरों की मेहनत पर पानी फिर गया.वॉक्थू-रावण मंडी से बाइट-कारीगरों की बाइट0
0
Report
कोटकपुरा CASO पर फरिदकोट के एसएसपी गुरबंस बैंस का मीडिया बाइट
Noida, Uttar Pradesh:Media Byte of SSP Faridkot Gurbans Bains regarding CASO At Kotkapura0
0
Report
Advertisement
रामपुर श्यामचंद गांव के नाव हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही उजागर
Hajipur, Bihar:राघोपुर नाव हादसा को अभी तीन दिन ही बीते है कि राघोपुर से एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसने सिस्टम की लापरवाही और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।दरअसल जो तस्वीर हम दिखाने जा रहे है उसे देख कर आप जरूर कहेंगे कि नेता,प्रशासन और सरकार एक हादसे का इंतजार कर रही है।हादसा रोकने की बात तो दूर यहाँ तो हादसे को ही दावत दी जा रही है और तंत्र उस दावत पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के इंताजर में है।तीन दिन पहले जिस रामपुर श्यामचंद गांव में नाव ने 13 मासूम बच्चों की जान ले ली यह तस्वीर उसी गांव की है।फर्क सिर्फ कुछ सौ मीटर का ही है,13 बच्चों की जान वार्ड नंबर 8 में गई और यह तस्वीर वार्ड नंबर एक कि है।जहाँ के लोग वर्षों से एक ही परेशानी और पीड़ा झेलते झेलते थक चुके है और इसे ही अपनी नियति मान बैठे है।लोग बताते की कुछ साल पहले यहाँ दो पुलिया पास तो हुआ लेकिन वह भी सरकारी फाइलों में ही दब कर रह गया।पुजारी बताते है कि मंदिर आने जाने में ऐसे एक नही बल्कि दो सोती जान पर खेल कर पार करना पड़ता है।अब जरा सोंचिये जिस इलाके ने बिहार के दो बड़े रसजनीतिक परिवार की तीन तीन पीढ़ी को वोट दिया,सांसद बनाया,विधायक बनाया उनके रहते यह इलाका आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।ऐसे में हादसे के बाद भी जारी सिस्टम की लापरवाही लोगो पर भारी पड़ रहा है और रामपुर श्यामचंद गांव एक और हादसे के मुहाने पर खड़ा है।बता दे कि इस तरह के दो सोती है जहाँ से कई गांव के हजारो लोगो का आना जाना होता है जो सालों भर इसी तरह से जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे अपनी जिंदगी की गाड़ी खींच रहे है और शासन प्रशासन एक और हादसे का इंतजार कर रहा है।0
0
Report
नागौर में 14 जुआरियों की गिरफ्तारी: सट्टे से लाखों रुपए बरामद
Nagaur, Rajasthan:नागौर \n\nनागौर की कोतवाली थाना पुलिस व डीएसटी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 14 जुआरियों को किया गिरफ्तार । वहीं उनके कब्जे से जुड़ा सट्टे का लाखों का हिसाब व लाखों रूपए किये बरामद ।0
0
Report
बांसवाड़ा जिला परिषद नामांकन समीक्षा: 58 रद्द, भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिला परिषद सदस्य चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद समीक्षा में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए दाखिल 212 नामांकन पत्रों की समीक्षा के दौरान 58 नामांकन खारिज कर दिए गए। समीक्षा के बाद अब चुनावी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के 43, कांग्रेस के 43, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के 40, आम आदमी पार्टी के 2 और 21 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव की ओर से समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा की जाएगी। वहीं, चुनावी समीकरणों को लेकर अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
मालगाड़ी की चपेट में आकर सीता देवी की मौत, पोस्टमार्टम जारी
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, लाइन पार करते वक्त आई महिला चपेट में, दर्दनाक मौत, मृतका सीता देवी घर से निकली थी दूध लेने, पुलिस पहुंची घटनास्थल, शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी, परिजनों की दी रिपोर्ट पर शव का करवाया पोस्टमार्टम, मृतका है हरदाकावाली निवासी, एंकर श्रीमाधोपुर थाना इलाके के कंचनपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा डीएफसी ट्रैक पर कंचनपुर फाटक 92 के पास हुआ, परिजनों ने बताया कि मृतका सीता देवी निवासी हरदाकावाली तन कंचनपुर सुबह करीब 6 बजे दूध लाने के कहकर घर से निकली थी। लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मृतका के पति मजदूरी करते है। परिवार में एक पुत्र दीपक और एक बेटी पायल है। हेड कांस्टेबल धूड़ाराम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।0
0
Report
हनुमानगढ़ में दीपावाली से पहले 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा-नमकीन बरामद, नष्ट
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में दीपावाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पल्लू में बीकानेर से हनुमानगढ़ आ रही एक निजी बस से करीब 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा दल ने निजी ट्रैवल्स की बस को शाम 6:30 बजे रुकवाकर जांच की। इसमें 220 किलोग्राम मावा और 360 किलोग्राम से ज्यादा नमकीन मिली। मावे से बदबू आ रही थी, जबकि नमकीन में खराब तेल की गंध थी। बस चालक और परिचालक को मालिक की जानकारी नहीं थी। सामग्री लावारिस और संदिग्ध गुणवत्ता की पाए जाने पर नमूने लिए गए और उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि दीपावाली पर मिठाइयों और नमकीन की मांग बढ़ती है, जिससे खराब गुणवत्ता वाली सामग्री बेचे जाने की आशंका रहती है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीपी शर्मा, दीपक कुमार और अनुपम चोयल इस कार्रवाई में शामिल थे।0
0
Report
18-19 वर्ष के युवाओं का पंजीकरण 100% तक पहुँचाने की तैयारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले सहित प्रदेशभर में युवा और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र लोगों के पंजीकरण अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियों और ईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण होगा और 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू भी मौजूद रहीं।0
0
Report
Advertisement
सीकर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मदन राठौड़ के बयानों के विरोध और इस्तीफे की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में सीकर जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले का दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए सेना और देश के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर सवाल खड़े किए। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान देश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं के बयान पार्टी की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करते हैं। गठाला ने कहा कि कांग्रेस सेना के शौर्य और वीर जवानों के सम्मान से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने राजस्थान सरकार और भाजपा से मदन राठौड़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग भी दोहराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की।0
0
Report
हिसार के कटला रामलीला मैदान में विजयादशमी की धूम, 55 फुट रावण तैयार
Hisar, Haryana:बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व विजयादशमी 20 अक्टूबर को हिसार के ऐतिहासिक कटला रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर अंतिम चरण में हैं। लगभग 129 साल पुराना गौरवशाली इतिहास रखने वाली कटला रामलीला का क्रेज आज डिजिटल दौर में भी बरकरार है, और यहां की आतिशबाजी का कार्यक्रम हमेशा से ही ऐसा विशेष आकर्षण रहा है जिसका लोग सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं; इस बार इस परंपरा को और भी अधिक भव्य रूप दिया गया है। पुतलों के निर्माण के लिए कोलकाता से आए अनुज शर्मा और उनकी टीम जुटी हुई है, जिनकी तीसरी पीढ़ी इस कला को संभाल रही है। इस बार 55 फुट के रावण और 45-45 फुट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के विशालकाय पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें रावण की आंखों की चमकती विशेष लाइटें और आकर्षक राजसी वस्त्र इसे और भी अद्भुत बनाएंगे。0
0
Report
दिल्ली में सफाई सुधार: 100 कचरा संग्रहण वाहनों के साथ बड़ा कदम
New Delhi, Delhi:दिल्ली में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी पहल की है। दिल्ली के सरिता विहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत सेंट्रल जोन के छह वार्डों में कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही MCD के विभिन्न वार्डों में कूड़ा उठाने और सफाई गतिविधियों का भी शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही भी मौजूद रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजधानी में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, सड़कों पर गंदगी को कम करना और दिल्ली को स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है। हर व्यक्ति का भविष्य उसके देश उसके शहर के विकास पर निर्भर है दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था है ये शहर कैसे और कैसे साफ सुधरा रहे इसलिए मेरी निगाह में यदि इस शहर में सबसे जरूरी काम वेस्ट मैनेजमेंट है कूड़े के पहाड़ हो , यमुना की सफाई हो या सड़कों कर बिगड़ा हुआ कूड़ा हो इस कूड़े के प्रबंधन में लेटेस्ट मशीनों की जरूरत है हम लगातार MCD کو मुहैया करा रहे है पिछले 1.5 साल में दिल्ली नगर निगम को सभी सुविधाएं देना ताकि दिल्ली सफाई व्यवस्था पूरी तरह से सुधार जाए हमारी प्राथमिकता है 1000 लीटर पीकर मशीन दिल्ली सरकार ने mcd को दी है अभी 150 मशीन सड़कों पर आ चुकी है जितना कूड़ा रोजाना दिल्ली में बनता है उतना कूड़ा रोजाना खत्म भी हो0
0
Report
Advertisement
