icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जिले में अवैध खनन पर प्रशासन का ठोस एक्शन, एक पोकलेन जब्त

Giridih, Jharkhand:एभीबी : जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध खनन, अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सतत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले में अवैध खनन एवं अवैध उत्खनन के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत अरतोका क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन गतिविधियों की पुष्टि होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन को जब्त करने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध खनन, अवैध उत्खनन अथवा खनिज संसाधनों का अवैध परिवहन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व की क्षति होती है, बल्कि पर्यावरण एवं स्थानीय पारिस्थितिकी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी, अंचल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी अभियान संचालित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जब्त वाहनों एवं मशीनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करते हुए दोषियों पर विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन एवं अवैध उत्खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी सूचना से प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की सके।
0
0
Report

गोंडा: निर्माणाधीन मैरिजहॉल के गड्ढे में डूबे दो बच्चे, एक की मौत, खोज जारी

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा जिले में इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बैजपुर गांव में निर्माणाधीन मैरिज हाल के बगल बने गड्ढे में खेलते खेलते 15 वर्षीय शिवम मौर्या पुत्र जंग बहादुर और 12 वर्षीय राजन मौर्या पुत्र राम बहादुर आज रविवार दोपहर 2 डूब गए थे। जहां डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा और पुलिस टीम द्वारा शाम 6 बजे 15 वर्षीय शिवम मौर्या के शव को बरामद कर लिया गया हैं। जबकि 12 वर्षीय राजन मौर्य के शव को बरामद करने का प्रयास लगातार 4 घंटे से किया जा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। मृतक 15 वर्षीय शिवम कक्षा 6 में पढ़ाई करता था शिवम दो भाइयों में बड़ा भाई था छोटे भाई का नाम सत्यम मौर्य है। जबकि 12 वर्षीय राजन मौर्या कक्षा पांचवी में पढ़ाई कर रहा था राजन दो भाइयों में छोटा भाई था एक बहन मोनिका मौर्या और बड़ा भाई राम जन्म है। दोनों लड़कों के माता-पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं बताया जा रहा है कि यहां पर बैजपुर गांव के रहने वाले मिनाज द्वारा मैरिज हॉल का निर्माण कराया जा रहा था। मैरिज हॉल निर्माण के लिए उनके द्वारा इसी जमीन की मिट्टी को खुदवा करके अपनी मैरिज हाल में ले गए थे और लगातार हो रही बरसात के कारण काफी पानी भर गया था। काफी गहरा होने के कारण दोनों बच्चे डूबे हैं जिसमें दोनों की मौत हो गई है दूसरी की तलाश जारी है। इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दो बच्चे डूब गए थे जिसमें एक की बॉडी को बरामद कर लिया गया है जिसका नाम शिवम है जबकि दूसरे का नाम राजन है उसकी बॉडी अभी बरामद नहीं की गई है लगातार स्थानीय लोगों द्वारा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

इंस्टाग्राम हथियार दिखाने वाले युवक की गिरफ्तारी, वीडियो वायरल

Khajuria Khurd, Bihar:इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में मोहनिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी किशुन शाह के 25 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक का हथियार लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो की जानकारी मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस सक्रिय हुई और प्रभारी थानाध्यक्ष के निर्देश पर तकनीकी माध्यम से वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की गई। जांच के दौरान युवक की पहचान बघिनी गांव निवासी रितेश कुमार के रूप में हुई。 इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना कांड संख्या 519/26 दर्ज किया और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हथियार बरामदगी के लिए लगातार उससे पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मोहनिया के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने रविवार सुबह 7:30 बजे फोन पर बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने और वीडियो वायरल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि वीडियो में दिख रहा अवैध हथियार अभी बरामद नहीं हो सका है, मामले की जांच जारी है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

गयाजी के पाठशाला में विपक्ष की अनुपस्थिति पर NDA ने तेज किया हमला

Gaya, Bihar:गयाजी में विधायकों की पाठशाला खत्म: नेता प्रतिपक्ष के शामिल न होने पर एनडीए गठबंधन ने साधा निशाना ज्ञान और मोक्ष की भूमि गयाजी में आयोजित बिहार विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों एवं मंत्रियों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में राजद के नेता प्रतिपक्ष और राजद के विधायकों के शामिल नहीं होने पर एनडीए गठबंधन के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद पर जमकर निशाना साधा है। कार्यक्रम के समापन के बाद नवीनगर विधानसभा के जदयू विधायक चेतन आनंद ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यह पार्टी राजनीति की तो कोई बात हो नहीं रही थी और हमें लगता है कि उधर भी जो नए विधायक हैं उनको भी सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता अगर वो यहाँ पर आते और हम हर बार ये बात बोलता हूँ कि जब तक विचारों का आदान-प्रदान नहीं होगा तब तक कोई नई चीज की शुरुआत या सिर्जन नहीं हो सकता है। राजू तिवारी, विधायक, लोजपा आर. ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय परंपराओं को मजबूत करना था, उसमें विपक्ष की अनुपस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार इससे यह संदेश जाता है कि राजद और उसके नेतृत्व की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में आस्था नहीं है। तारकेश्वर प्रसाद, भाजपा के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बारे में मुझे नहीं पता वो क्यों नहीं आ पाए लेकिन देखे नहीं गए हैं। यह उनका व्यक्तिगत है आना चाहिए था आने से अच्छा रहता। यहाँ कोई दलीय आधार पर कोई कार्यशाला नहीं था। विपक्ष सरकार का एक हिस्सा होता है इसलिए विपक्ष बेहतर ढंग से दायित्व निभाए। सरकार के कमियों को सदन के पटल पर और बाहर रखने की परंपरा भी रही है और यह एक स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा है इसलिए वो सब रहते तो ज्यादा अपने क्षेत्र का और राज्य का भला करते रहने चाहिए था।
0
0
Report

पंचकूला साइबर ठगी: विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 13 लाख का फर्जी फार्मा कारोबार का पर्दाफाश

Panchkula, Haryana:पंचकूला साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था, तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था, शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड पुलिस को दिए। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी ही व्हाट्सएप पर यूके में रहने वाली महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर शिकायतकर्ता से बातचीत करते थे और उसे निवेश के नाम पर झांसा देते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस प्रकार की वारदातों में इन आरोपियों ने कितने अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन: नाइजीरिया और जिम्बाब्वे के दूतावासों को भी ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य सह-आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर भी जांच एवं छापेमारी की जाएगी। पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं。
0
0
Report
Advertisement

DDA की नई SOP: उपराज्यपाल के निर्देश पर 14 फ्लाइंग टीमें अतिक्रमण रोकेंगी

New Delhi, Delhi:उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर DDA ने अतिक्रमण रोकने के लिए नई SOP लागू की। उद्देश्य: DDA और सरकारी जमीनों की सुरक्षा तथा अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर सख्ती। अवैध निर्माण का समय रहते पता लगाकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विकास क्षेत्रों में निजी जमीन पर अवैध निर्माण के मामलों में भी कानून प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी। भूमि प्रबंधन, इंजीनियरिंग और उद्यान विभागों के बीच जिम्मेदारियां स्पष्ट कर बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया गया। पूरे दिल्ली में DDA की 14 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें नियमित निरीक्षण करेंगी। टीमें अवैध निर्माण, अतिक्रमण, जमीन के स्वामित्व की जांच करेंगी और जियो-टैग्ड फोटो के साथ रिपोर्ट भेजेंगी। जरूरत पड़ने पर 72 घंटे के भीतर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। VLMS से डेटा जोड़कर खाली जमीन का रिकॉर्ड अपडेट रखा जाएगा और दोबारा अतिक्रमण रोका जाएगा। 4 क्विक रिस्पॉन्स टीमें कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत कार्रवाई करेंगी। SOP में कार्रवाई की समय-सीमा और अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। कार्रवाई के बाद जियो-टैग्ड फोटो, जरूरत पड़ने पर वीडियो रिकॉर्डिंग और DDA का ओनरशिप बोर्ड लगाया जाएगा। अतिक्रमण हटने के बाद भी जमीन की लगातार निगरानी की जाएगी ताकि दोबारा कब्जा न हो। नई व्यवस्था से सरकारी जमीनों की सुरक्षा, जवाबदेही, तकनीक आधारित निगरानी और योजनाबद्ध शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर एयरपोर्ट पर योगी के आश्वासन पर लल्लू ने किया जोरदार हमला

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आश्वासन पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जमकर निशाना साधा है. कसया नगर स्थित डाक बंगले में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कुशीनगर में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईरान- अमेरिका, रूस-यूक्रेन युद्ध का बहाना बनाते हुए कहा कि फ्यूल न मिलने और नए एयरक्राफ्ट नहीं मिले इसलिए कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हो पाया है. जैसे ही नए एयरक्राफ्ट मिलेगा कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू किया जाएगा. अजय लल्लू ने कहा कि कुशीनगर वासियों को मुखमंत्री जी झूठा आश्वासन देकर गए हैं क्योंकि सबको पता है कुशीनगर एयरपोर्ट पर अमेरिका, ईरान, रूस और यूक्रेन से पर्यटक नहीं आते हैं बल्कि अन्य देशों से पर्यटकों आते हैं इसलिए सरकार या तो कुशीनगर एयरपोर्ट चालू करे या फिर किसानों की जमीन वापस करे. सवाल उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार चाहे तो कुछ विमानन कंपनियों जो गोरखपुर से अपना एयरक्राफ्ट संचालित करतीं हैं उनसे बातचीत करके कुशीनगर से कुछ उड़ान शुरू करा सकती है लेकिन सरकार की नियत में खोट है. यूपी में जेवर और अयोध्या एयरपोर्ट का काम कुशीनगर एयरपोर्ट के बाद शुरू हुआ लेकिन दोनों एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो गई लेकिन कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हुआ. भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर हमलावर कांग्रेस नेता ने कहा कि कुशीनगर भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि विभागीय मंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.
0
0
Report

पूर्णिया में पप्पू यादव ने छात्रों के लिए मुफ़्त अध्ययन-खेल सामग्री वितरित कर जताया संकल्प

Purnia, Bihar:प्रणाम पूर्णिया! सलाम पूर्णिया! जोहार पूर्णिया!सेवा • विकास • न्याय सेवा, विकास और न्याय के दो महत्वपूर्ण वर्ष — संकल्प हुआ साकार, पूर्णिया बना नंबर-1。 जनसेवा हमारा संकल्प, विकास हमारी पहचान。 आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को शांति भवन, पूर्णिया में माननीय सांसद श्री पप्पू यादव जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अध्ययन हेतु गद्दों का वितरण किया गया। साथ ही खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन एवं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्रिकेट किट, फुटबॉल किट, लॉन्ग जंप किट एवं हाई जंप किट का भी वितरण किया गया。 इस मौक पर भोजपुरी एक्ट्रेस श्रीमती अपर्णा मल्लिक जी सहित कई गणमान्य साथी भी उपस्थित थे。 यह पहल युवाओं को शिक्षा और खेल—दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。 जनता का विश्वास • विकास का प्रयास • सेवा का निरंतर अभियान。
0
0
Report
Advertisement

डीजीपी अरुण देव गौतम ने मेगा हेल्थ कैंप में जवानों को सम्मानित किया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन परिसर में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी अरुण देव गौतम शामिल हुए इस अवसर पर दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल, कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. वी/ओ- मेगा हेल्थ कैंप में पुलिस विभाग के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी-कर्मचारी, नगर सेना,एसडीआरएफ के जवान तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण कराया विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श और आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को डीजीपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की डीजीपी ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा मेडिकल कैंप का उद्देश्य पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना है ड्यूटी की व्यस्तता और स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई जवान नियमित जांच नहीं करा पाते हैं ऐसे शिविरों से समय रहते बीमारी का पता चल जाता है जिससे बेहतर इलाज संभव हो पाता है डीजीपी ने जवानों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ पुलिस बल ही बेहतर सेवा दे सकता है. बाईट- अरुण देव गौतम,डीजीपी छत्तीसगढ़
0
0
Report

धर्मांतरण के आरोप पर चार मौलवियों के खिलाफ FIR, निष्पक्ष जांच की मांग

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:Anchor: कौशांबी जिले में सैयद सालार गाज़ी के अनुयायियों में से एक मजार पर हुई तोड़फोड़ ने नया मोड़ ले लिया है। मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। VO-- मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का है। यहां पर 9 जुलाई को सैयद सालार हंस की मजार पर बजरंग दल के 25-30 कार्यकर्ताओं द्वारा मजार पर लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगा कर तोड़फोड़ की गई थी। अब इसी मामले में चंदन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मजार पर रहने वाले चार मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को पानी पिलाया जाता था और उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि जब मज़ार पर लव जिहाद और धर्मान्तरण हो रहा था तो क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नही थी। प्रशासन ने वक्त रहते कार्यवाही क्यों नही की, वही बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को किसने यह अधिकार दिया कि वो मज़ार पर तोड़फोड़ करे, और वहां मौजूद लोगों के साथ मार पीट करे। एक तरफा कार्यवाही पुलिस प्रशासन पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है। पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और पुलिस एहतियात के तौर पर नजर बनाए हुए है। वाक थ्रू-- अली मुक्तेदा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top