icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
222302
Santosh PandeySantosh PandeyFollow16 Aug 2026, 05:03 pm

पिता के जेल जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई बेटी, मौत

Bendoopara, Uttar Pradesh:*परिवार ने लगाया फर्जी मुकदमे का आरोप,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के जफरापुर निवासी वीरेंद्र शुक्ला की करंट लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए बहमरपुर निवासी विनोद पांडे की 20 वर्षीय बेटी *शिखा पांडे* की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की शाम को जफरापुर निवासी वीरेंद्र शुक्ला सखौली गांव में लाइट बनाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में लम्भुआ थाने में बहमरपुर निवासी विनोद पांडे और लाइन मैंन अखिलेश के खिलाफ शुक्ला परिवार ने लंभुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विनोद पांडये की बड़ी पुत्री शिखा पांडये एमए फाइनल ईयर की छात्रा थी और गोपालपुर मधईयां में पढ़ाई करती थी। पिता के जेल जाने और आरोपी बनाए जाने से वह काफी आहत थी। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और आज रविवार को जिला अस्पताल ले जाते समय परिजनों की माने तो रास्ते में ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडये परिवार का आरोप है कि विनोद पांडेय इस घटना में किसी भी तरह से दोषी नहीं थे, बावजूद इसके उन्हें फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेज दिया गया, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट गया था। ।
0
0
Report
Pinewz
222302
Santosh Kumar PandeySantosh Kumar PandeyFollow14 Aug 2026, 05:08 pm

दबंगों ने किया व्यक्ति पर जानलेवा हमला,अस्पताल में चल रहा इलाज

Bendoopara, Uttar Pradesh:सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी निवासी पीड़ित राजेश सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष का आरोप है कि वह गांव के पास ही दियरा रोड पर स्थित पंडित पान भंडार की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ आते हैं और उनसे कहा "तुम यहां गुंडई कर रहे हो"। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने फायरिंग करने की कोशिश की और पिस्टल की बट से राजेश सिंह पर हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। हल्ला-गुहार मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। पीड़ित का आरोप है कि बीते 12 जुलाई की शाम को भी इनके दुकान पर फायरिंग की गई थी जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Pinewz
222302
Santosh Kumar PandeySantosh Kumar PandeyFollow13 Aug 2026, 06:43 pm
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top