227812
सुल्तानपुर- महंत राजूदास के विरुद्ध उबाल, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं और पुलिस की तीखी नोक झोंक
Dariyapur, Uttar Pradesh:अयोध्या के महंत राजूदास द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राजूदास मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि महंत का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए उसे छीन लिया। इस बीच पुलिस और कार्याकर्ताओं में तीखी नोक झोंक भी हुई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लद्दाख के उपराज्यपाल ने Ease of Doing Business पोर्टल लॉन्च किया
Noida, Uttar Pradesh:LEH (LADAKH): VINAI KUMAR SAXENA (LADAKH LG) ON LAUNCHING INTEGRATED EASE OF DOING BUSINESS PORTAL TO TRANSFORM CITIZEN SERVICES लेह | लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना कहते हैं, "आज हमने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' (Ease of Doing Business) पोर्टल लॉन्च किया है। लद्दाख प्रशासन के सभी विभागों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर इकट्ठा कर दिया गया है; अब, जिस किसी को भी किसी सेवा की ज़रूरत हो, वह बस इस एक पोर्टल पर जाकर समय-सीमा के अंदर वह सेवा पा सकता है... इस पोर्टल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि अगर आप लद्दाख से जुड़े किसी भी नियम, क़ानून या अधिनियम के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं, तो वह सारी जानकारी आपको इसी एक पोर्टल पर मिल जाएगी।"0
0
Report
जालौन में खाकी की गुंडई की शर्मनाक तस्वीरें आई सामने,होमगार्ड जवानों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में खाकी की गुंडई की शर्मनाक तस्वीरें आई सामने, होमगार्ड जवानों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से की बेरहमी से पिटाई, तहसील परिसर में युवक के साथ मारपीट करते होमगार्ड मीडिया के कैमरे में हुए कैद, तहसीलदार की सुरक्षा में लगे होमगार्डों ने की मानसिक रूप से कमजोर युवक की बेरहमी से पिटाई, जालौन के कोंच तहसील परिसर का मामला।0
0
Report
फ्रीडम पार्क में ईंधन कीमतों की वृद्धि के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): YOUTH CONGRESS WORKERS HOLD PROTEST AT FREEDOM PARK OVER FUEL PRICE HIKE0
0
Report
Advertisement
यूपी पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी का प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने पर विचार
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में लगभग तय हो चुका है की विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव होंगे...ऐसे में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गांव के प्रधानों को बड़ी राहत देते हुए उनके 6 महीने के कार्यकाल को बढ़ाने पर विचार कर लिया है जुलाई में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी कार्यकाल खत्म होने वाला है...ऐसे में माना जा रहा है की इनका भी कार्यकाल बढ़ाया जाएगा0
0
Report
भीषण गर्मी में बागेश्वर के जंगलों की आग रिहायशी इलाकों तक पहुंची, बड़े नुकसान की आशंका
Bageshwar, Uttarakhand:भीषण गर्मी के बीच बागेश्वर में जंगलों की आग बढ़ती जा रही है... आलम ये है कि आग अब रिहायशी इलाकों पर पहुंच रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया तो बड़ा नुकसान हो सकता है0
0
Report
बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्टरी में भीषण आग, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:GHAZIABAD (UP): MASSIVE FIRE BREAKS OUT IN FACTORY IN BULANDSHAHR INDUSTRIAL AREA/ VISUALS गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर औद्योगिक क्षेत्र में एक कारखाने में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है。0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश के लिए पद्म पुरस्कारों की नई सूची जारी
Noida, Uttar Pradesh:Padma Vibhushan Ms. N Rajam Art Uttar Pradesh Padma Bhushan Shri Bhagat Singh Koshyari Public Affairs Uttarakhand Padma Shri Shri Anil Kumar Rastogi Art Uttar Pradesh Shri Ashok Kumar Singh Science and Engineering Uttar Pradesh Shri Buddha Rashmi Mani Others - Archaeology Uttar Pradesh Shri Chiranji Lal Yadav Art Uttar Pradesh Shri Kewal Krishan Thakral Medicine Uttar Pradesh Ms. Mangala Kapoor Literature and Education Uttar Pradesh Shri Praveen Kumar Sports Uttar Pradesh Shri Raghupat Singh (Posthumous) Others - Agriculture Uttar Pradesh Shri Rajendra Prasad Medicine Uttar Pradesh Shri Shyam Sundar Medicine Uttar Pradesh0
0
Report
बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Deoria, Uttar Pradesh:आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों ने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। नमाज निर्धारित स्थानों पर एवं आवश्यकता पड़ने पर शिफ्टवार कराई जाए, ताकि यातायात प्रभावित न हो। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने, अफवाहों से दूर रहने तथा कुर्बानी के बाद अवशेषों का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को तैनाती स्थलों का निरीक्षण कर पर्व के दौरान मौजूद रहने, तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा टीम, दवाएं, ओआरएस, जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढों की भराई और पेड़ों की शाखाओं की छंटाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिक कुर्बानी वाले स्थानों पर जेसीबी लगाने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि नमाज की टाइमिंग और शिफ्ट व्यवस्था थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे। कुर्बानी के बाद मांस ले जाते समय उसे ढककर रखने और संबंधित पर्ची साथ रखने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, 2 लोग गंभीर घायल, झांसी रेफर
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, 2 लोग गंभीर घायल, झांसी रेफर प्लेस-जालौन यूपी डेट-25-05-2026 एंकर जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भेड़ निवासी 17 वर्षीय समीर अपने साथियों के साथ बाइक से उरई से अपने गांव भेड़ वापस लौट रहा था। तभी कोंच-उरई रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान समीर ने दम तोड़ दिया। समीर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोंच कोतवाली पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है। बाइट:- अशोक कुमार--म्रतक का चाचा0
0
Report
Advertisement
ओ सदर और आर टी ओ की संयुक्त टीम द्वारा स्लीपर बसों को किया गया चेक एक ड्राइवर मिला नशे की हालत में
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी सी ओ सदर और आर टी ओ की संयुक्त टीम द्वारा स्लीपर बसों को किया गया चेक एक ड्राइवर मिला नशे की हालत में नशेड़ी ड्राइवर का मेडिकल परीक्षण कराकर की कार्यवाही उरई कोतवाली के कालपी बस स्टैंड का मामला0
0
Report
देवरिया में अवैध बसों पर प्रशासन का शिकंजा, तीन बसें सीज, नियम तोड़ने पर एक लाख रुपये का जुर्माना
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में बिना परमिट एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित बसों के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए सघन अभियान चलाया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न मार्गों पर बसों की जांच की। जांच के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर तीन बसों को सीज कर दिया गया, जबकि करीब एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। कार्रवाई से अवैध रूप से बस संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि डग्गामार और अवैध रूप से संचालित बसों पर विभाग की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि बिना परमिट बस संचालन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
पश्चिम एशिया संकट से समुद्री व्यापार पर असर, समिति ने रणनीति की दिशा
Noida, Uttar Pradesh:परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय झा कहते हैं, 'जबकि संघर्ष कहीं और चल रहा है, हम पूरी तरह से नई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा की गई सभी पहलों के संबंध में, विशेष रूप से, शिपिंग मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने आज होर्मुज जलडमरूमध्य से संबंधित नाविकों के मुद्दों को सुलझाने के लिए दौरा किया, और सभी प्रासंगिक तथ्य प्रस्तुत किए गए। अन्य मंत्रालयों, जैसे पेट्रोलियम और उर्वरक, के अधिकारी भी आने वाले बुवाई के मौसम पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा करने के लिए उपस्थित थे...चूंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, इसलिए ध्यान इस बात पर है कि प्रभावी दीर्घकालिक योजना कैसे बनाई जाए...मेरा मानना है कि सरकार बहुत ही सराहनीय काम कर रही है...'0
0
Report
Advertisement
एचटेट परीक्षा 13–14 जून: 2.45 लाख उम्मीदवार, 820 केंद्र, कड़े नियम
Bhiwani, Haryana:हरियाणा में एचटेट की परीक्षा का इंतजार हुआ खत्म हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तिथियां की घोषित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर भिवानी में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन की पत्रकार वार्ता 13 व 14 जून को प्रदेश भर के 820 केंद्रों पर संचालित होगी एचटेट परीक्षा : चेयरमैन डा. पवन कुमार 13 जून को सांयकालीन सत्र तथा 14 जून को प्रात:कालीन व सांयकालीन सत्र में होगी एचटेट के तीनों लेवलों की परीक्षाएं करीबन 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी देंगे प्रदेश भर के 820 केंद्रों पर देंगे एचटेट परीक्षा : डा. पवन कुमार शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने कहा : जनगणना करने वाले अध्यापकों की नहीं लगेगी एचटेट परीक्षा में ड्यूटी अत्याधिक गर्मी व लू के कारण परीक्षा केंद्रों पर होंगे पुख्ता व समुचित प्रबंध : चेयरमैन डा. पवन कुमार 20 प्रश्न से ज्यादा छोड़े प्रश्न तो रद्द होगी छात्र की परीक्षा : चेयरमैन डा. पवन कुमार भिवानी, 25 मई : हरियाणा प्रदेश में अध्यापक बनने के लिए जरूरी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। जिसके बाद प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के भिवानी में स्थित मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमारर ने बताया कि इस बार एचटेट परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा को प्रदेशभर में सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पत्रकार वार्ता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने परीक्षा के शेड्यूल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को दो दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों (लेवल) में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 जून को सांयकालीन सत्र में तथा 14 जून को प्रात: कालीन व सांयकालीन सत्र में लेवल-1, लेवल-2 व लेवल-3 की परीक्षाएं करवाई जाएगी। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इस बार प्रदेशभर से करीबन 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में बैठेंगे। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए पूरे हरियाणा में 820 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और नकल रोकने के कड़े इंतजाम रहेंगे। बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें एचटेट परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। इस निर्णय से शिक्षकों पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वे अपने वर्तमान विभागीय कार्यों को बिना किसी मानसिक तनाव के पूरा कर सकेंगे। वही अत्याधिक गर्मी व लू के कारण परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व समुचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए बोर्ड ने इस बार एक ऐतिहासिक नियम लागू किया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या बाद में ओएमआर शीट भरने जैसी संभावित गड़बडिय़ों को रोकने के लिए उठाया गया है। डा. पवन कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बिना किसी बाधा के पूरी तरह से पारदर्शी और नकल-रहित परीक्षा आयोजित करवाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक मुस्तैदी और उडऩदस्तों का कड़ा पहरा रहेगा। वही दूसरी तरफ परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा ताकि केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें।0
0
Report
करनाल गंगा दशहरा: यमुना में डूबे तीन युवक, चार घंटे बाद भी गोताखोर नहीं पहुंचे
Karnal, Haryana:करनाल गंगा दशहरे पर यमुना में नहाने गए तीन युवक डूबे चार घंटे तक नहीं पहुंची नाव व गोताखोर, ग्रामीणों ने खुद शुरू किया सर्च ऑपरेशन करनाल गंगा दशहरे के मौके पर लालाउपुरा घाट के पास यमुना में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना उस समय हुई जब सात युवक एक साथ नदी में स्नान कर रहे थे और अचानक एक के डूबने पर बाकी उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। देखते ही देखते तीनों युवक पानी में समा गए। घटना के कई घंटे बाद भी प्रशासन की ओर से नाव और गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है और वे खुद ही नदी में उतरकर तलाश कर रहे थे। कम पानी से गहरे हिस्से में जाने पर हुआ हादसा कुटेल निवासी शुभम ने बताया कि वे सात लोग गंगा दशहरे पर नहाने के लिए लालुपुरा घाट पहुंचे थे। पहले सभी कम गहराई वाले हिस्से में नहा रहे थे, लेकिन बाद में एक युवक के कहने पर वे आगे बढ़े। तभी गांव मुबारकाबाद निवासी रमेश कुमार गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कुटेल गामड़ी निवासी 19 वर्षीय मोंटी आगे बढ़ा, लेकिन वह भी डूब गया। इसके बाद 23 वर्षीय कुटेल गामड़ी निवासी मंगता राम ने भी छलांग लगा दी और वह भी पानी में समा गया। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पानी की गहराई करीब 30 फुट बताई जा रही है। चार घंटे बाद भी नहीं पहुंची राहत टीम घटना की सूचना मिलने के बाद घरौंडा तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लेकिन करीब चार घंटे बीतने के बावजूद न तो नाव पहुंची और न ही कोई गोताखोर मौके पर आया। इससे नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और अपने स्तर पर युवकों को ढूंढने के प्रयास किए।0
0
Report
चैनत गांव के पानी के लिए हांसी विधायक भयाना से वार्ता असफल, प्रदर्शन जारी
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : अनूप ग्रामीण, हांसी विधायक विनोद भयाना हांसी जिले के चैनत गांव के ग्रामीणों ने हांसी विधायक विनोद भयाना के पहुंचने पर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गांव के पास से गुजर रही हांसी शहर के लिए भाखड़ा नहर जल परियोजना का काम रुकवाकर धरना प्रदर्शन पिछले 10 दिनों से चल रहा है। ग्रामीण के मुताबिक वर्षों से चले आ रहे गंभीर पेयजल संकट से परेशान हैं। और मांग कर रहे हैं कि इसी परियोजना की पाइपलाइन से गांव को भी पानी का कनेक्शन दिया जाए। लेकिन बीच का रास्ता निकालने के लिए हांसी विधायक विनोद भयाना पहुंचे। लेकिन गांवों वालों ने यह वार्ता विफल कर दी। उन्होंने ये मांग मानने से मना कर दिया। लेकिन विधायक व विभाग ने अधिकारियों नए इस पाइपलाइन से कनेक्शन देने से मना कर दिया। यह जन आंदोलन अब लगातार उग्र होता जा रहा है। आज की भीड़ ने जता दिया कि ग्रामीण पीछे हटने वाले नहीं है। चैनत गांव में पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। आपको बता दे कि करीब 8 हजार की आबादी वाले चैनत गांव में भूजल स्तर अधिक होने के कारण वाटर वर्क्स के टैंक में खारा पानी मिल जाता है। पीने योग्य पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को दूसरे गांवों से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। भाखड़ा नहर का यह पानी शहरवासियों के लिए किसी ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है। पहले इस परियोजना के तहत 1 जून तक शहर में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन अब ग्रामीणों के विरोध और परियोजना कार्य रुकने के कारण इसमें और देरी होने की संभावना बढ़ गई है। इस देरी का सीधा असर हांसी शहर के हजारों परिवारों पर पड़ेगा, जिन्हें पहले ही गर्मी के मौसम में पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अनूप ग्रामीण ने बताया कि धरना पिछले 10 दिनों से पानी को लेकर चल रहा है। हमारा मांग है कि जिस स्थान से राजली हेड के जरिए हांसी शहर को पानी मिल रहा है। वही से चैनत गांव को भी पानी उपलब्ध करवाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने साफ कहा कि जिस स्थान से राजली हेड के जरिए हांसी शहर को पानी मिल रहा है, उसी लाइन से चैनत गांव को भी पानी दिया जाए। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 28 तारीख को शहर की अर्बन पाइपलाइन से खुद कनेक्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोग अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। वहीं मौके पर पहुंचे विधायक विनोद भयाना ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि राजली हेड के जरिए गांवों को पानी मिल सके इसके लिए इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से समय लेकर इस योजना की ग्रांट पास करवाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही गांव की पांच सदस्यीय टीम को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाकर उनकी मांग सीधे सरकार तक पहुंचाई जाएगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और जल्द गांव को पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी。0
0
Report
Advertisement
