228001
सुल्तानपुरः एसपी के निर्देश पर 38 अपराधियों पर हुआ मिनी गुंडा एक्ट में कार्रवाई
Sultanpur, Uttar Pradesh:एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सुल्तानपुर को अपराध में जीरो टॉलरेंस पर लाने के लिए कमर कस लिया है। एक बार फिर अभियान चलाकर कुल 38 अपराधियों का मिनी गुंडा एक्ट में चालान किया गया है। जिसमें कुडवार में 3, बन्धुआकला में 9, थाना कोतवाली नगर में 24 और जयसिंहपुर में 2 के विरुद्ध कार्रवाई हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में ललिता गौतम हत्या मामले पर कमिश्नरी चौराहे पर हंगामा
मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर उस समय हंगामा हो गया, जब न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से हटा दिया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। ललिता गौतम हत्याकांड में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी कमिश्नरी चौराहे पर धरना दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों के नहीं मानने हलके बल का प्रयोग कर धरना समाप्त कराया गया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वयं पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की कमान संभाली। एसएसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए स्थिति को नियंत्रित कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में विकास व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की
Noida, Uttar Pradesh:चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की。0
0
Report
पटना में फीफा विश्व कप का रोमांच चरम पर, भीड़ में फुटबॉल दीवानगी
Patna, Bihar:पटना में फीफा विश्व कप फुटबॉल मैच का रोमांच चरम पर है। कई दिग्गज टीम बाहर हो गईं तो कई टीम ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया है। अब रोमांच बढ़ रहा है; राजधानी पटना में विश्व कप फुटबॉल की दीवानगी चरम पर है। छोटे-छोटे बच्चे मैच का लुत्फ ले रहे हैं और मैदान पर भी पसीना बहा रहे हैं। युवा खिलाड़ियों का उत्साह और अनुभव ज्ञात हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
हरीनगर में 23 वर्षीय महिला ने आग लगाकर तीसरी मंजिल से छलाँग दी, मौत
Delhi, Delhi:दिल्ली के हरीनगर इलाके में एक 23 साल की महिला ने पहले आग लगाई और फिर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह मौत के घाट उतर गई। शव डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मृतका लक्ष्मी, मध्य प्रदेश के निवासी थीं और वह अपने पिता और पांच साल के बेटे के साथ रहती थीं। शादी 2018 में राजेंद्र के साथ हुई थी। बताया गया है कि गुजरात यात्रा के दौरान भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था और पति गाँव में रहते हैं। घटना के समय मृतका के पिता काम पर गए हुए थे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जयपुर-अजमेर रोड 200 फीट सड़क हादसे का CCTV सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर जयपुर -अजमेर रोड 200 फ़ीट सड़क हादसे का CCTV आया सामने0
0
Report
झोटवाड़ा की तीन नई सड़कों से उद्योग क्षेत्र में चमक, राठौड़ ने आभार जताया
Jaipur, Rajasthan:उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया, झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने नई सड़कों के लिए कर्नल राठौड़ का आभार जताया. झोटवाड़ा की 'लाइफ लाइन' से उद्योग करेगा शाइन—कर्नल राठौड़. कर्नल राठौड़ ने कहा कि भंकरोटा से सिरसी टाउन, सिरसी टाउन से सिरसी रोड और सिरसी टाउन से खातीपुरा सिरी रोड के लिए घोषित नई सड़कें सिर्फ उद्योग ही नहीं बल्कि संचार, परिवहन और सुविधा में महत्वपूर्ण होंगी. नई सडकों के निर्माण से क्षेत्रवासियों की पैसे व समय की बचत होगी, साथ ही संपर्क व तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे. तीनों सड़कें लाइफ लाइन बनेंगी जो झोटवाड़ा की शाइन से पूरे राजस्थान को रोशन करेंगी.0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक के स्टॉक पर एफएसएसएआई ने बड़ा एक्शन लिया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर करणीय औद्योगिक क्षेत्र में एनर्जी ड्रिंक की बड़ी खेप पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन 30 हजार से अधिक कैन सीज किए जाने की कार्रवाई शुरू खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर कर रही कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा और भानु प्रताप सिंह गहलोत मौके पर मौजूद एफएसएसएआई की गाइडलाइन के तहत लेबलिंग और दावों की जांच कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक की पैकेजिंग और नियमों के पालन की हो रही पड़ताल जांच के लिए लिए जाएंगे सैंपल, रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई उल्लेखनीय है कि एफएसएसएआई ने हाल ही में कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक्स की लेबलिंग और संभावित दुष्प्रभावों को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए है0
0
Report
यमुनानगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा नेता और सेनेटरी इंस्पेक्टर की तीखी नोकझोंक वायरल
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के साढौरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सैनी के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 1 मिनट 16 सेकेंड के इस वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। वीडियो में भाजपा नेता अधिकारी से कहते सुनाई देते हैं, "ज्यादा हीरो मत बन, तू DC लग रहा क्या?" वहीं सेनेटरी इंस्पेक्टर जवाब देते हैं कि "फालतू बकवास मत करो।" बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है, जबकि इसका वीडियो बुधवार को सामने आया, जोकि kaafi वायरल हो रहा है। पुलिस ने साढौरा थाने में मां-बेटे के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने फिलहाल मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पवन सैनी पर अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
जयपुर: एक माह के निरीक्षण में लग्जरी बसें सीज, चालान कटे
Jaipur, Rajasthan:मौके पर कार्रवाई करती विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम इंट्रो- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नियम विरूद्ध चल रही लग्जरी बसों के खिलाफ चलाए गए एक माह विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर द्वितीय की ओर से इन वाहनों की जांच की गई। वहीं जांच के दौरान नियमों को ताक पर रखकर चल रहे वाहनों सीज करने सहित उनके चालान काटे गए। बॉडी- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महानगर, द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा ने बताया कि न्यायिक अधिकारी, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने चौमूं पुलिया और 14 नंबर बस स्टैंड पर संचालित स्लीपर, लग्जरी बसों और बाल वाहिनियों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें देखा गया कि वाहन राष्ट्रीय वाहन मानक, 2016 और राज्य सरकार की एसओपी, 2024 के तहत चल रहे है या नहीं। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश में पंजीकृत बस को राजस्थान की नंबर प्लेट लगाकर चलाते हुए पकड़ा गया।ऐसे में उसे तुरंत सीज किया गया। इसी तरह आपातकालीन निकास को रोककर सीटें बढाने, अतिरिक्त s्लीपर लगाने सहित अन्य कमियों वाली आठ अन्य बसों को भी सीज किया गया। इसके अलावा 15 बसों और 24 बाल वाहिनियों के चालान काटे गए। जब्त की गई बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों की असुविधा से बचाने के लिए उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की सचिव ने परिवहन अधिकारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि आम जन और यात्रियों के जीवन की सुरक्षा को देखते हुए नियमों की अवहेलना कर चल रही इन बसों पर न केवल भारी जुर्माना लगाए जाए, बल्कि उनके परमिट व फिटनेस प्रमाण पत्र भी निलंबित किए जाए।0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, रामभक्तों के खून से हाथ
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, अखिलेश यादव के परिवार को डिप्टी सीएम केशव ने बताया रामद्रोही, डिप्टी सीएम ने कहा अखिलेश यादव के परिवार के हांथ रामभक्तों के खून से रंगे हैं, अखिलेश यादव जो राम मंदिर के मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के वार पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव का परिवार रामद्रोहियों का है, उनके परिवार का हांथ रामभक्तों के खून से सना हुआ है। अभी तक राम मंदिर में दर्शन के लिए जाने का उन्हें फ़ुरसत नहीं मिली है, इस लिए अखिलेश यादव को राम मंदिर के मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे की चोरी की एसआईटी जांच हो रही है, चोरी करने वाले पकड़े भी गए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर ऐसे ऊलजलूल बयानों से बाज नहीं आए तो रामभक्त उन्हें ऐसा जवाब देंगे कि 2027 में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह से सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। वहीं कांग्रेस पार्टी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रामभक्तों का दुश्मन बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी रामभक्तों की समर्थक नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वह सोच रहें हैं कि राम मंदिर मुद्दे पर टिप्पणी से उन्हें वोट मिल जाएगा, लेकिन इससे उनका वोट खिसक रहा है। 2027 में जा रिजल्ट आएगा तो उनका सूपड़ा पूरी तरह से साफ़ हो जाएगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा प्रहार किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम को मानती नहीं थी, रामसेतु के अस्तित्व को कांग्रेस पार्टी नकारती थी। सरदार पटेल जब सोमनाथ मंदिर बनवा रहे थे तो उसी समय काशी, मथुरा और अयोध्या में मंदिर बन गया होता, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण राजनीति के चलते वोट बैंक की राजनीति के लिए समस्या को बनाए रखा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा आई तो अयोध्या में राम मंदिर बन गया। धारा 370 हट गया, काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बन गया। डिप्टी सीएम ने साफ़ किया है कि जहां पर भी आक्रमणकारियों ने हमारे स्थानों को तोड़ा है, भले ही उन स्थानों से जुड़े मामले न्यायालय में लंबित हैं, लेकिन जीत सत्य की अवश्य होगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जीत रामभक्तों की होगी, कृष्ण भक्तों और शिवभक्तों की होगी।0
0
Report
वाराणसी में एथेनॉल मिलाए पेट्रोल से कारों के इंजन बिगड़े, चालक नाराज
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में एथेनॉल वाले पेट्रोल पर भड़के लोग एक बार में नहीं चालू हो रहीं गाड़ियां। गाड़ियों में खराबी आने से वाहन चालक परेशान, सरकार के फैसले पर उठाए सवाल। कार चालकों का गंभीर आरोप- तय सीमा से कहीं ज़्यादा मिलाया जा रहा है एथेनॉल। पेट्रोल में एथेनॉल की अधिक मात्रा से गाड़ियों के इंजन हो रहे हैं सीज और डैमेज। उबर बाइक चलाने वाले एक शख्स ने कहा कि अब गाड़ी एक बार में स्टार्ट नहीं हो रही है। उसे बार बार ठीक कराने के लिए मिस्त्री के पास ले जाना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि अगर सरकार ऑप्शन रखे तो ज्यादा बेहतर होगा。0
0
Report
झारखंड: नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन से निवेश, IT और पर्यटन को बल मिलेगा
Noida, Uttar Pradesh:ANCHOR INTRO: झारखंड सरकार राज्य को निवेश, आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पर्यटन का नया केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक और नीति निर्धारक आए हैं । इस दौरान कई नई नीतियों के ड्राफ्ट जारी होंगे, डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे और बड़े औद्योगिक समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे झारखंड को वर्ष 2050 तक देश के अग्रणी औद्योगिक और तकनीकी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल की है। इसी कड़ी में 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति विशेषज्ञ और तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड में औद्योगिक निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देना है। इस दौरान झारखंड एआई पॉलिसी, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी, टेक्सटाइल पॉलिसी, जियाडा रेगुलेशंस और पीपीपी पॉलिसी सहित कई महत्वपूर्ण नीतियों के प्रारूप हितधारकों के सुझावों के लिए जारी किए जाएंगे पहले दिन डिजिटल गवर्नेंस, आईटी इंफ्रास्ट्रचर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेषज्ञों के साथ विस्तृत मंथन हुआ सरकार और उद्योग जगत के बीच बिजनेस-टू-गवर्नमेंट यानी B2G बैठकें जिनमें आईटी और एआई क्षेत्र में निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा हुई दूसरे दिन निवेश और समावेशी विकास के साथ-साथ पर्यटन पर विशेष फोकस रहेगा। निवेशकों के सामने झारखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और पर्यटन क्षमता को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए बड़े उद्योग समूहों के साथ कई महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। इसी अवसर पर नई नीतियों के ड्राफ्ट और डिजिटल पोर्टलों का भी आधिकारिक शुभारंभ किया जाएगा। झारखंड सरकार का मानना है कि यह आयोजन राज्य में निवेश आकर्षित करने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ की थीम को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विश्व आर्थिक मंच, दावोस में राज्य की भागीदारी के बाद यह आयोजन वैश्विक निवेश को गति देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
बैतूल में अतिक्रमण हटने से कांग्रेस का जिला कार्यालय बनने की राह साफ
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की जमीन पर लंबे समय से चला आ रहा अतिक्रमण आखिरकार पूरी तरह साफ हो गया है। इस अतिक्रमण की वजह से कांग्रेस यहां अपना जिला कार्यालय नहीं बना पा रही थी,लेकिन अब रास्ता साफ हो गया है。 मामला कोर्ट तक पहुंचने के बाद प्रशासन और कांग्रेस कमेटी की पहल पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। करीब 15 दिन पहले इस जमीन से लगभग 22 दुकानदारों को हटाया गया था। हालांकि दो दुकानदारों ने कोर्ट का रुख किया था और राहत की मांग की थी,लेकिन उन्हें कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद आज कांग्रेस कमेटी ने कार्रवाई करते हुए इन दोनों दुकानों को भी हटा दिया。 अब पूरी जमीन अतिक्रमण मुक्त हो चुकी है,जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष निलय डागा ने साफ किया है कि अब जल्द ही इस जमीन पर जिला कांग्रेस कार्यालय का निर्माण किया जाएगा,जिससे संगठन को एक स्थायी और मजबूत पहचान मिलेगी। वहीं अतिक्रमण हटने के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब तक यहां नया जिला कांग्रेस कार्यालय बनकर तैयार होता है।0
0
Report
वायनाड की सुरंग धंसने से प्रवासी मजदूर अनमोल डोडराय की मौत, खूँटी में शोक
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - ग्रामीण प्रवासी मजदूर की वायनाड में टनल निर्माण के भू-धंसान से मौत。 संदर्भ - खूँटी जिले के तोरपा प्रखंड अंतर्गत जरिया पंचायत के उनुगदाह गाँव का 25 वर्षीय एक प्रवासी मजदूर की केरल के वायनाड में भू-धंसान से मौत हो गया। बताया जाता है कि जनजातीय युवक अनमोल डोडराय केरल के वायनाड में एक सुरंग के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। जो छह माह पहले घर से मजदूरी करने केरल के वायनाड गया हुआ था। जहाँ वो सुरंग निर्माण कार्य में ठीकेदार के अधीन कार्य में लगा था। इसी क्रम में कल अचानक टनल के पास भूस्खलन हो गया और उसके मलबे से दबकर अनमोल और एक अन्य की मौत हो गयी। वहीं अन्य सात लोगों के घायल होने का पता चल रहा है। जिसमें तोरपा प्रखंड निवासी मजदूर अनमोल की मौत की खबर सुनने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिवार में दुःख का अंबार टूट पड़ा है। तोरपा की ग्राम परिवर्तन पदाधिकारी आशिष मिंज ने बताया कि कल वायनाड में एक भू-धंसान में दो लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। उसमें से एक खूंटी जिले के توरپا प्रखंड अंतर्गत जरिया उनुगदाह निवासी अनमोल डोडराय भी एक है जिसकी मौत हो गयी। जो विगत छह माह पहले प्रवासी मजदूर के रूप में काम करने के लिए वायानाड गया हुआ था। उसके दो भाई हैं पिताजी माँ और बहने हैं। गरीबों के कारण पैसे की जुगाड़ के लिए मजदूरी करने गया हुआ था। उसका शव आने वाला है। वही आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
खगड़िया के एकनिया स्कूल में उठक-बैठक से छात्रा बेहोश, शिक्षकों के खिलाफ आक्रोश
Khagaria, Bihar:खगड़िया के मध्य विद्यालय एकनिया के शिक्षक के द्वारा छठी कक्षा के पांच छात्राओं को उठक-बैठक कराने के दौरान बच्चे बेहोश हो गए। बेहोश होने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ स्कूल पहुंच गई और शिक्षक के खिलाफ आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय BD0o और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर बच्चों को अस्पताल भेज कर इलाज करवा कर घर भेज दिया, लेकिन काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ स्कूल परिसर में जुटी रही। पुलिस प्रशासन और BD0o के द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद मामला शांत किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा स्कूल के शिक्षक से बातचीत में पता चला कि अनुशासन की पाठ पढ़ाने के लिए बच्चों से उठक-बैठक कराई गई, इसी दौरान गर्मी अधिक होने के कारण बच्ची बेहोश हो गई। वहीं आक्रोशित लोगों का कहना था कि शिक्षक को इस तरह से बच्चों को परेशान नहीं करना चाहिए, शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
