Sultanpur - नई दुल्हन ने दिया धोखा, शादी के तीन दिन बाद प्रेमी संग भागी
सुल्तानपुर के धम्मौर थानाक्षेत्र में एक नई दुल्हन की बंधुआकला के संजय से शादी करने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के घर में खुशियां थीं। धूमधाम से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने भोज किया। 19 अप्रैल को दुल्हन मायके गई। शाम को वह कुछ महिलाओं के साथ खेत की तरफ गई। वापस आते समय महिलाओं ने देखा कि वो गायब थी। परिवार ने काफी खोजबीन की। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। देर रात पुलिस ने दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ अमहट के पास से बरामद कर लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|