सुल्तानपुर ; कक्षा सांतवी की छात्रा के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत एक गांव की बारह वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी। माता-पिता खेत में धान काटने गए हुए थे। तभी पड़ोस का रहने वाला मुन्नीलाल निषाद ने पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकला। पीड़िता के पिता को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने तुंरत इस मामले में संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच भी करवाई गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
