सुल्तानपुरः मोस्ट कल्याण संस्थान ने निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का किया शुभारंभ
Sultanpur, Uttar Pradesh:ब्लॉक कादीपुर के त्रिलोकपुर नेवादा गांव में मोस्ट कल्याण संस्थान के देखरेख में माता सावित्रीबाई फूले की जयंती समारोह बुधवार शाम को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। साथ ही निःशुल्क मोस्ट पाठशाला का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घटन बाबू राम अभिलाष यादव ने किया। पाठशाला का संचालन अमरपाल यादव और शिक्षण कार्य रामरत्ती यादव, शशिबाला विश्वकर्मा, कुमकुम विश्वकर्मा, कंचन देवी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
