Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sultanpur228001

सुल्तानपुरः कादीपुर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विधायक राजेश गौतम ने किया स्वागत

Feb 04, 2025 16:05:52
Sultanpur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार शाम कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत दोस्तपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 161 पर पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक राजेश गौतम ने उसका स्वागत किया। मंत्री ने कहा की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा बड़े अंतराल से जीतने जा रही है। ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत होगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSMrinal Sinha
Feb 22, 2026 07:00:23
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand:गिरिडीह में नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान होने में महज कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. शहर की सियासत काफी गरम है. नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में आज एक बार फिर से भाजपा को गिरिडीह में बड़ा झटका लगा है. पार्टी से बगावत कर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने आज झामुमो का दामन थाम लिया है. झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रकाश दास के आवास पर पहुंच कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और झामुमो का पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया. इस दौरान प्रकाश दास ने कहा कि भाजपा में अब कुछ नहीं बचा है, पार्टी में सिर्फ धनबल वाले लोगों की पूछ है. कहा कि वे अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे, लेकिन भाजपा ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी देने से पहले उनसे पूछा तक नहीं किया, इतना ही नहीं, नामांकन के दौरान भी उन्हें दरकिनार किया गया, जिससे उन्हें आहत पहुंचा और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर झामुमो का दामन थामा है. कहा कि अब वे प्रमिला मेहरा को अपना समर्थन दे रहे हैं. वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रकाश दास का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उनके शामिल होने से पार्टी और भी मजबूत होगी.
0
comment0
Report
PVPankaj Verma
Feb 22, 2026 06:51:41
Sahibganj, Jharkhand:23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. आज पुलिस लाइन मैदान में बने डिस्पैच सेंटर से सभी मतदान कर्मी, सुरक्षा बलों और पंचायत पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ के लिए रवाना किया गया. इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे. साहिबगंज जिले में तीन निकाय पर चुनाव होना है. जिसमें साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत और बारहरवा नगर पंचायत शामिल हैं. तीनों निकाय के सभी बूथों के कर्मियों को आज रवाना किया गया. चूंकि निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होना है तो सभी मतदान कर्मी को उचित प्रशिक्षण दिया गया. उपायुक्त ने यह उम्मीद जताया कि यह चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित करवा लिया जाएगा.
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Feb 22, 2026 06:51:27
Saharsa, Bihar:बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर सहरसा पुलिस केंद्र से नशा मुक्ति के संदेश के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया. सैकड़ों पुलिस कर्मी पैदल मार्च में शामिल होकर नशे के खिलाफ नारे लगाए और लोगों के बीच पंपलेट बांटकर नशे खिलाफ जागरूक किया. 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले पुलिस सप्ताह में सहरसा पुलिस द्वारा कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इनमें नशा मुक्ति अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला-बाल सशक्तिकरण, साइबर अपराध जागरूकता, रक्तदान शिविर और जन संवाद शामिल हैं वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे. सहरसा पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लें और इस सप्ताह को यादगार बनाएं. बाइट..1 - ओमप्रकाश, ट्रैफिक डीएसपी. बाइट..2 - पुलिस अधिकारी.
0
comment0
Report
JKJitendra Kanwar
Feb 22, 2026 06:51:14
Chhattisgarh:जांजगीर चांपा जिले में इस वर्ष रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है। और धान की उठान के लिए भी प्रशासन ने डीओ जारी किया है। जिले में कुल 6 लाख 16 हजार मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया, जो अब तक का बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। खरीदी के बाद धान उठाव की प्रक्रिया तेज़ी से कराई जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार अब तक 4 लाख 89 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव मिलरों के माध्यम से किया जा चुका है। जिले में लगभग 5 लाख 89 हजार मीट्रिक टन धान के लिए डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी हो चुका है, जो कुल खरीदी का करीब 95 से 96 प्रतिशत है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही 100 प्रतिशत डीओ जारी कर दिया जाएगा। उत्पादन केंद्रों में वर्तमान में लगभग 1.26 लाख मीट्रिक टन धान शेष है, जिसे मार्च के प्रथम सप्ताह तक पूरी तरह उठा लेने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग 80 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो चुका है।
0
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Feb 22, 2026 06:50:57
New Delhi, Delhi:आज से शुरू हो रहा रैपिड रेल,दिल्ली से मेरठ जाना हुआ आसान दिल्ली के सराय काले खा रैपिड रेल स्टेशन कि आज से शुरुआत हो रही है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उसका उद्घाटन करेंगे और फिर आम लोगों के लिए यह रैपिड रेल सेवा शुरू हो जाएगी जो दिल्ली के सराय काले खा से शुरू होकर मेरठ के मोदीपुरम तक चलेगी 82 किलोमीटर की दूरी अब लोग इस ट्रेन के माध्यम से महज 55 मिनट में तय कर पाएंगे. वहीं यात्री इस ट्रेन के शुरू हो जाने से काफी खुश दिखाई दिए जिनका मानना है कि हम लोगों को मेरठ की दूरी तय करने में ढाई से 3 घंटे का समय लगता था लेकिन अब इस ट्रेन के शुरू हो जाने से महज 50 से 55 मिनट में लंबी दूरी को तय कर लेंगे जो सभी यात्रियों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं.
0
comment0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
Feb 22, 2026 06:49:56
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 22, 2026 06:49:39
Khargone, Madhya Pradesh:पवित्र नगरी महेश्वर में ‘सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026’ का दूसरा दिन, भगोरिया की उमंग और ओडिसी की साधना से सजा मंच पवित्र नगरी महेश्वर देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष में आयोजित ‘सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026’ के दूसरे दिन आज नर्मदा तट पर लोक और शास्त्रीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन पवित्र नगरी महेश्वर स्थित देवी श्री अहिल्याबाई होल्कर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अहिल्या फोर्ट द्वारा किया जा रहा है। भील भगोरिया नृत्य और ओडिसी नृत्य की विशेष प्रस्तुति से सेक्रेड रिवर फेस्टिवल 2026 महेश्वर किले में अमित छाप छोड़ गया। विदेशी मेहमानों ने भी यह देख खूब लुफ्त उठाया।
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Feb 22, 2026 06:49:16
Pakhanjur, Chhattisgarh:देश विकास के नए आयाम छू रहा है… लेकिन ग्राम पंचायत मेन्ड्रा का आश्रित गाँव कालारटोला आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आजादी के सात दशक बाद भी यहां के लोग रोशनी, सड़क और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं,देखिये Report......करीब 20 घर… लगभग 70 की आबादी…लेकिन न बिजली, न पक्का सुविधा, न ही मूलभूत व्यवस्थाओं का ढांचा। शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। बच्चों दीये की रोशनी में पढ़ने की कोशिश करते हैं,लेकिन वह रोशनी उनके सपनों को पूरा करने के लिए काफी नहीं। कई बच्चों की पढ़ाई बीच में ही छूट गई… कुछ बच्चे अशिक्षा के अंधेरे में धकेल दिए गए।बारिश के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं।कीचड़,अंधेरा और असुरक्षा…अगर कोई बीमार पड़ जाए तो तुरंत इलाज तक पहुंचना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।सवाल सिर्फ एक गांव का नहीं… सवाल उन 70 जिंदगियों का है जो हर दिन मूलभूत अधिकारों के लिए जूझ रही हैं।क्या कालारटोला तक भी कभी विकास पहुंचेगा… या फिर ये गांव यूं ही उपेक्षा का शिकार बना रहेगा?
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Feb 22, 2026 06:48:59
Sakti, :कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जेठा टोल प्लाजा के खिलाफ अवैध वसूली और मारपीट की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे कलेक्टर ने टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद टोल प्लाजा प्रबंधन के कर्मचारियों से एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि टोल प्लाजा का संचालन पूर्णतः नियमों के अनुरूप किया जाए तथा एनएचएआई के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। टोल प्लाजा जेठा के विरुद्ध लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीर बताते हुए उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी कि नियम विरुद्ध किसी भी प्रकार की वसूली, अभद्र व्यवहार या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर तोपनो ने टोल प्रबंधन को सभी व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने, पारदर्शिता बनाए रखने और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं。
0
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Feb 22, 2026 06:48:47
Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-जनपद के इस गांव में 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर पहुंचे जिलाधिकारी,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद में दो माह से संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार,प्रशासन चला गांव की ओर अभियान का समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन विकास की आस लगाए बैठे जनपद के सुदूरवर्ती सरबड़ियार क्षेत्र के डिंगाड़ी गांव के लोगों के बीच क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और जनपद के कई अधिकारी करीब तीन किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर कर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा कुल 16 समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल स्थापित कर विभागीय योजनाओं की जानकारी क्षेत्र के लोगों को दी गई। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने आपदा से क्षतिग्रस्त मुराड़ी पुल के एबेटमेंट एवं संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 8 लाख रुपये की धनराशि तत्काल स्वीकृत की तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Feb 22, 2026 06:47:41
Mathura, Uttar Pradesh:शेरगढ़ में साइबर ठगों पर तड़के छापेमारी, एक दर्जन से अधिक हिरासत में मथुरा। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार तड़के शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गोवर्धन में हाल ही में हुई सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस की कई टीमों ने शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव विशम्बरा में घेराबंदी कर एक साथ दबिश दी। सर्च ऑपरेशन में 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई, जबकि कुछ आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गए。 तड़के चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेर लिया और घर-घर तलाशी ली। कई मकानों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि गिरोह के सदस्य फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, लॉटरी का झांसा और ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए देशभर के लोगों को निशाना बना रहे थे। इससे पहले दिसंबर माह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के नेतृत्व में गोवर्धन क्षेत्र में भी व्यापक कार्रवाई की गई थी, जिसमें कई साइबर ठग गिरफ्तार किए गए थे। उसी तर्ज पर शेरगढ़ में यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है और बरामद उपकरणों की तकनीकी जांच के माध्यम से नेटवर्क की अन्य कड़ियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस का अभियान अभी जारी है और आगे भी अन्य संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 22, 2026 06:46:58
Jaipur, Rajasthan:आमेर में फिर दिखाई दिया पैंथर मंदिर के पास दीवार पर बैठा नजर आया पैंथर लोगों ने पैंथर का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल लोगों ने वन विभाग को भी दी सूचना सागर रोड स्थित हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास का मामला आमेर क्षेत्र में एक बार फिर पैंथर की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है सागर रोड स्थित हर्षनाथ भैरव मंदिर के पास पैंथर दीवार पर बैठा नजर आया, जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया सूचना मिलते ही लोगों ने वन विभाग को भी अवगत कराया, जिसके बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है आबादी क्षेत्र के नजदीक पैंथर के मूवमेंट से लोगों में भय का माहौल बना है लोगों का कहना है कि वन क्षेत्र में अवैध रूप से ट्रेकिंग की जाती है, जिसके चलते जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्र में आ जाते है
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Feb 22, 2026 06:46:41
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, तमनार रेंज के झींगोल परिसर में आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 838 में मादा हाथी शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के पास हाथियों के झुंड के पैरों के निशान, मल और मूत्र मिले हैं। प्रारंभिक जांच में किसी भी अवैध गतिविधि के साक्ष्य नहीं मिले। डॉक्टरों की शुरुआती जांच में शावक की मौत कमजोरी से होने की आशंका जताई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।, रायगढ़ वन मंडल में 36 हाथियों का दल कर रहा है विचारण
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top