228001
Sultanpur - पांच गांवों के 597 लोगों को विधायक राजेश गौतम ने दिया स्वामित्व योजना का लाभ
Sultanpur, Uttar Pradesh:कादीपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार 1 बजे स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाइव से आमजन रुबरु हुए. मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत में स्वामित्व योजना अंतर्गत देश के पचास हजार गांवों में 58 लाख किसानों को घरौनी वितरण किया जा रहा है. यहां पर 5 गांवो के 597 लोगों को योजना का लाभ दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धरियावद के मुनिया में 8 फीट मगरमच्छ का रेस्क्यू, पांच घंटे बाद छोड़ा गया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुनिया में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से नांगलिया बांध में छोड़ दिया गया। प्रादेशिक रेंज धरियावद के अंतर्गत ग्राम मुनिया में मगरमच्छ आने की सूचना वन नाका धरियावद पर तैनात वन रक्षक रामलाल मीणा को ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी हर्षद पाटीदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए करीब पाँच घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद जांच में मगरमच्छ मादा पाया गया, जिसकी लंबाई करीब 8 फीट आंकी गई। वन विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मादा मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से नांगलिया बांध में छोड़ दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया सके。0
0
Report
प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए महिला थाना में पुलिस-कार्यशैली और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला पुलिस थाना परिसर में स्कूली विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। उदयपुर रेंज के आईजी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस थाना प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। भ्रमण के दौरान थानाधिकारी छबीलाल ने बच्चों को महिला थाना की विभिन्न शाखाओं, पुलिस के दैनिक कार्य, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और महिलाओं व बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस द्वारा दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना, कानून के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।0
0
Report
पीपलखूंट थाना में सीएलजी बैठक, कानून-व्यवस्था और जनसहयोग पर नई पहल
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : पीपलखूंट हेडर/हेडलाईन : पीपलखूंट थाना में सीएलजी बैठक, कानून-व्यवस्था और जनसहयोग को लेकर हुई चर्चा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना परिसर में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार एवं थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने सीएलजी सदस्यों के साथ क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने, शांति व्यवस्था कायम रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद एवं सहभागिता से अपराधों की रोकथाम अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। वहीं थाना अधिकारी मनीष वैष्णव ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने भी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव दिए और पुलिस को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.0
0
Report
Advertisement
STF-Kewda crackdown in Masaurhi uncovers mini gun factory; multiple arrests
Masaurhi, Bihar:एसटीएफ व केवड़ा पुलिस की संयुक्त कारवाई, हथियार निर्माण सहित आरोपी गिरफ्तार। पिस्तौल व कारतूस के साथ दर्जनों पिस्टल का बैरल व अन्य सामग्री बरामद। मसौढ़ी। एसटीएफ पटना व पुनपुन के केवड़ा ओपी पुलिस की संयुक्त कारवाई में एक व्यक्ति को पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद में उसके निशानदेही पर पुलिस एक मिनी गन फैक्ट्री तक पहुंची। जहां राइफल और पिस्टल का बैरल समेत अन्य सामान जप्त किया गया। निर्माण में लगे एक युवक को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ व केवड़ा पुलिस ने ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास पिस्तौल व बारह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह इसे केवड़ा ओपी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से खरीदा है। पुलिस तुरंत बताई गई जगह पर पहुंची। छापामारी के दौरान पुलिस को उसके घर से एक दर्जन से ऊपर राइफल का बैरल और पिस्तौल बनाने की सामग्री के साथ अन्य सामान मिले। आरोपी की लोहे के हार्डवेयर की दुकान थी। लेकिन उसके पीछे इसका मुख्य धंधा अवैध हथियार का निर्माण करना व इसकी सप्लाई नालंदा, पटना व जहानाबाद जिला के अलावे आसपास में करता था। पुलिस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में चैकिंग के दौरान मुठभेड़: एटीएम ठगी के ठग गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस व बदमाशो के बीच चैकिंग के दौरान मुठभेड़ मुठभेड़ मे एटीएम कार्ड से ठगी करने वाले ठग गिरफ्तार बदमाश वसीम बुलंदशहर घायल लंगड़ा गिरफ्तार, बुलंदशहर के मोबिन-नदीम कांबिंग में गिरफ्तार, बदमाशों से स्विफ्ट कार व तमंचा कारतूस भी मिले, बदमाशों से 51 एटीएम व 38 हजार की नगदी भी मिली, तितावी और खुर्जा से वांछित था बदमाश वसीम, तीनों बदमाशों के खिलाफ 24 मुकदमे है दर्ज, तितावी थाने के चिरमा टिल्ले पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
मोदी की मन की बात के साथ BJP किसान मैदान में नई रणनीति दिखाएगी
Noida, Uttar Pradesh:मोदी की मन की बात और टिफिन चौपाल से किसान को साधने की तैयारी एंकर----विधान सभा चुनाव में किसानों की सबसे अहम भूमिका होगी, जिन्हें साधने के लिए भाजपा नई रणनीति के साथ बढ़ रही है। रविवार को मोदी के मन की बात को सुनने के लिए पहली बार किसान मोर्चा हर जिले में एक बड़ी स्क्रीन लगाएगा, जहां एक हजार लोग एकत्रित होेंगे。 वीओ--विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश में किसानों को साधने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। भाजपा किसान मोर्चा नए सिरे से ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार मजबूत करने में जुटा है। मन की बात के बाद किसानों के बीच टिफिन चौपाल आयोजित होगी। किसान अपने-अपने घर से टिफिन लेकर आएंगे, जहां सामूहिक रूप से भोजन करते हुए यह संदेश देने का प्रयास होगा कि पार्टी भेदभावरहित समाज के लिए प्रयासरत है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से किसान आंदोलन की चिंगारी उठती रही है, जहां गांवों में चौपालों का क्रम लंबा चलेगा。 किसान मोर्चा के माध्यम से सभी जातियों को साधने का प्रयास है। शहरी सीटों पर पार्टी हमेशा मजबूत रही है लेकिन 2022 विधान सभा एवं 2024 लोकसभा चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार खिसका है। तब सपा के पीडीए की छतरी के नीचे किसानों की बड़ी संख्या आ गई थी। ऐसे में अब भाजपा नए सिरे से किसानों में पैठ बनाने में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
बदायूं में दूध-कार टक्कर: 2 की मौत, 10 घायल
Noida, Uttar Pradesh:बदायूं भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत कार और दूध की गाड़ी में टक्कर हादसे में 2 लोगों की मौत मृतकों में एक पुरुष, एक महिला बच्चों समेत 10 लोग घायल कई घायलों की हालत गंभीर टक्कर से कार के उड़े परखच्चे बिसौली कोतवाली क्षेत्र की घटना0
0
Report
धर्म प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस, सरकार से लिखित समझौते की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | सरकार के साथ बैठक के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका कहते हैं, "...कल की बैठक में मुआवज़े और कानूनी मामलों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी। हमें उम्मीद है कि आज वह लिखित समझौता भी मिल जाएगा। लेकिन मुख्य मांग, यानी धर्म प्रधान के इस्तीफ़े पर कोई ठोस फ़ैसला नहीं हुआ है। असल में, कल हमने मुख्यधारा की मीडिया में देखा कि सूत्रों का कहना था कि प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देंगे। अगर प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते हैं, तो हमें बता दें फिर इस तरह की बैठक का कोई मतलब नहीं है। हम अपनी भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे... अगर सरकार का रवैया ऐसा ही रहा, तो हम कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे।" सरकार द्वारा 47 NTA अधिकारियों को हटाए जाने पर वे कहते हैं, "हमें कई विवरण देखने होंगे, लेकिन हम फिर से उसी बात पर चर्चा कर रहे हैं। अंतिम जवाबदेही शिक्षा मंत्री की है, क्योंकि पेपर लीक और NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए वे सीधे तौर पर ज़िम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना होगा। हम लगातार अन्य व्यापक सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं... कल हमने सरकार को मांगों का एक चार्टर भी सौंपा। इसे सरकार को सौंप दिया गया है..."0
0
Report
दरभंगा में डिप्टी मेयर नाजिया हसन के खिलाफ नामजद FIR, विरोध के बाद हिंसा
Darbhanga, Bihar:दरभंगा ब्रेकिंग- नगर निगम की डिप्टी मेयर एवं कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन की बढ़ी मुश्किलें, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी; लहेरियासराय थाना कांड संख्या 428/26 में उन्हें बनाया नामजद अभियुक्त, आयोजन करता थी नाजिया, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दरभंगा में हुए विरोध प्रदर्शन, उसके बाद हुई हिंसा के मामले में बनाया गया नामजद सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने डिप्टी मेयर नाजिया हसन के विरुद्ध भी नामजद प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि,0
0
Report
Advertisement
मेरठ में गौकशी के प्रयास पर मुठभेड़, 2 आरोपी घायल और गिरफ्तार
मेरठ: सरूरपुर में गौकशी का प्रयास कर रहे 2 आरोपियों से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, 2 गाय और हथियार बरामद मेरठ, 24 जुलाई 2026 — थाना सरूरपुर पुलिस ने देर रात गौकशी का प्रयास कर रहे एक गिरोह को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ की। जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 2 जीवित गाय, अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण और वाहन भी बरामद किए गए हैं। क्या था पूरा मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सरूरपुर हमराही टीम के साथ हर्रा-खिवाई मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 7-8 लोग जसड़-पांचली रोड पर खंडजे के पास खड़े हैं। उन्होंने गन्ने के खेत में 2 निराश्रित गायों को रस्सी से बांध रखा है और आज रात उनका वध कर मांस गाड़ी से ले जाने वाले हैं। पुलिस पर फायरिंग, जवाब में 2 घायल सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस को घेरता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसमें अकरम पुत्र आस मोहम्मद निवासी हर्रा और शादाब उर्फ दानिश पुत्र मोहम्मद इशाक निवासी शास्त्री नगर के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को दबोच लिया गया और प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सरूरपुर भेजा गया। बरामदगी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 2 खोखा और 2 जिंदा कारतूस मिले। बोरी से गौकशी में प्रयुक्त 2 चाकू, 1 बांका, लकड़ी का गुटका, 2 रस्सी और 1 बनी मोहरी बरामद हुई। मौके पर रस्सी से बंधी 2 जीवित गाय, 1 कार वैगनार DL1CN*_ और 2 मोटरसाइकिलें TVS स्टार स्पोर्ट्स UP15BD*_ व सिटी 100 UP15C**** भी मिलीं। अंधेरे का फायदा उठाकर बाकी 5-6 आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। घायल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
आज फतेहपुर, जालौन और आगरा में 2,105 करोड़ की 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
Noida, Uttar Pradesh:आज फतेहपुर, जालौन और आगरा के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में ₹2,105 करोड़ से अधिक लागत की 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र, किट एवं चेक का वितरण किया जाएगा। जनकल्याण और विकास का यह संगम 'विकसित उत्तर प्रदेश' की यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा。0
0
Report
शाहपुर में नशामुक्ति संदेश: 2.0 अभियान से युवाओं ने लिया संकल्प
Damoh, Madhya Pradesh:शाहपुर में गूंजा नशामुक्ति का संदेश: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ ली गई. नुक्कड़ नाटक के जरिए बताया गया कि नशे से कितना नुकसान होता है. शाहपुर नगर में नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पुलिस विभाग के नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों और नगरवासियों ने एकजुट होकर समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया. पीएम श्री शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर और नारों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान के प्रति सचेत किया. आयोजन के दौरान कलाकारों और विद्यार्थियों द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया. नाटक के माध्यम से यह दिखایا गया कि नशा किस तरह हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर देता है. इस प्रस्तुति ने वहां मौजूद बच्चों और आम नागरिकों को गहराई से प्रेरित किया. थाना प्रभारी उपमा सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहना बेहद आवश्यक है. पुलिस और प्रशासन हर कदम पर समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन इसमें जन-सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है.0
0
Report
Advertisement
बरेली के केसरपुर में प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाले युवक का वीडियो वायरल, गिरफ्तारी
Bareilly, Uttar Pradesh:पहले प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द कहने वाले युवक पर जब पुलिस ने समझौता एक्सप्रेस चलाई वो अपनी करनी की माफी मांगता नजर आया, मामला बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर का है, दरअसल कोटेदार हिंदुओं को राशन नहीं देने और प्रधानमंत्री को अनर्गल बात कही। इसका वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूर्ति विभाग की टीम ने दुकान को सील कर खाद्यान्न जब्त कर लिया है। ग्रामीण भगवत शरण ने पुलिस को बताया कि वह गांव केसरपुर में सरकारी राशन की दुकान पर बुधवार को बाबू कोटेदार के पास राशन के लिए अंगूठा लगाने गया था। आरोप है कि बाबू कोटेदार ने अंगूठा लगवाने से मना कर दिया। थोड़ी दूरी पर बाबू का 19 वर्षीय बेटा आदिल मौजूद था। जब यही बात आदिल से कही तो वह भड़क गया और गालियां देने लगा। उसने प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं को अपशब्द कहे। साथ ही यह भी कहा कि उसके पिता ने पचासों हिंदुओं के अंगूठे नहीं लगवाए। वह भी किसी कीमत पर हिंदुओं का अंगूठा नहीं लगवाएगा। जब भगवत ने उसका विरोध किया तो आदिल व नईम ने उनकी पिटाई कर दी। वीडियो बनाने पर कहा कि शौक से बना लो। भगवत शरण का कहना है यह लोग काफी समय से अंगूठा लगवाने के लिए टहला रहे हैं। बाइट संदीप सिंह, सीओ आंवला0
0
Report
लोसल में छात्र संगठनों का प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज
Sikar, Rajasthan:खबर सीकर जिले के लोसल से है जहां पर नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के समर्थन में संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में लोसल कस्बे में तीव्र आक्रोश देखने को मिला। एसएफआई (SFI) और डीवाईएफआई (DYFI) के संयुक्त तत्वावधान में एक रोष रैली निकाली गई। अंबेडकर सर्किल से शुरू होकर प्रदर्शन मुख्य बस स्टैंड तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि देश का युवा अब पूरी तरह जाग चुका है। देश के कोने-कोने में इस प्रकार के विरोध प्रदर्शन कर इस भ्रष्टाचारी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जा चुका है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तब तक युवाओं और छात्र संगठनों का यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
शहापुर तालुक्य में भारी बारिश से बाढ़, चार गाँव पानी में डूबे
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात पावसाचा कहर | 4 गावांना पाण्याचा वेढा... ॲकर... शहापूर तालुक्यात मागील 3-4 दिवसांपासून सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे पूरस्थिती निर्माण झाली आहे. सापगाव, शेरे पाडा, शेलवली आणि घसई या गावांना पाण्याचा वेढा पडला असून भातसा नदीला पूर आला आहे. *VO 1 - मुसळधार पावसामुळे भातसा नदीच्या पाणी पातळीत मोठी वाढ झाली आहे. नदीकाठच्या सापगाव, शेरे पाडा, शेलवली आणि घसई या गावांतील शेतात तसेच काही घरांपर्यंत पूराचे पाणी शिरले आहे. शेतीचे मोठे नुकसान होण्याची भीती शेतकऱ्यांना आहे. *VO 2 - गावांतील रस्ते पाण्याखाली गेल्याने संपर्क तुटला आहे. शाळा, बाजार आणि दवाखान्यात जाण्यासाठी नागरिकांना अडचणींचा सामना करावा लागत आहे. पशुधन आणि जीवनावश्यक वस्तू सुरक्षित स्थळी हलवण्याचे काम नागरिक करत आहेत. प्रशासनाकडून पूरग्रस्त भागात सतर्कतेचा इशारा देण्यात आला आहे. एनडीआरएफ आणि स्थानिक यंत्रणा सज्ज ठेवण्यात आल्या आहेत. पुढील 24 तासात पावसाचा जोर कायम राहण्याचा अंदाज असल्याने नागरिकांनी नदीकाठच्या भागात जाऊ नये असे आवाहन करण्यात आले आहे.0
0
Report
Advertisement
