icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
LalJi GaudLalJi GaudFollow24 Jan 2025, 12:27 pm

Sultanpur: योगी सरकार की सराहना करते हुए सुल्तानपुर पहुंचे मंत्री ओपी राजभर

Sultanpur, Uttar Pradesh:

उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रभारी मंत्री ओपी राजभर सुल्तानपुर पहुंचे और कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में राजभर ने योगी सरकार की जमकर सराहना की। मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी, इस पर राजभर ने कहा कि पिछले चुनाव में लोगों से गलती हुई थी जिसे जनता सुधार करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि NDA का प्रत्याशी इस बार जीत दर्ज करेगा और दोपहर बाद सभी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आमेट में पाँच दिवसीय सांस्कृतिक मेले का भव्य आगाज; कुम्भलगढ़ विधायक ने किया झंडारोहण

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद जिले के आमेट उपखंड मुख्यालय पर बहुप्रतीक्षित पाँच दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आगाज हर्षोल्लास के साथ हुआ। संत हरिदास महाराज की मौजूदगी में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत झंडारोहण कर इस भव्य आयोजन का औपचारिक उद्घाटन किया। इस उद्घाटन समारोह के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश सरणोत, उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता समेत क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित व्यापारी और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। 6 अक्टूबर को राजस्थान की संस्कृति पर आधारित विशेष कार्यक्रम, 7 अक्टूबर: देशभक्ति कार्यक्रम, 8 अक्टूबर को मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों की भजन संध्या और 9 अक्टूबर को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के दो चरण, कब-कब होगा मतदान जानिए

Dungarpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनावो की तारीख में बदलाव, 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले चरण ओर 7 में दूसरे चरण में मतदान पंचायतीराज चुनावों को लेकर पूर्व में की गई तारीखों की घोषणा में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बदलाव किया गया है | डूंगरपुर जिले में 14 में से 7 पंचायत समितियों में पहले चरण में 22 अक्टूबर ओर 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि 7 पंचायत समितियों में दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर ओर 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। डूंगरपुर जिला परिषद में 37 वार्ड ओर 14 पंचायत समितियों के 234 वार्डो ओर 442 ग्राम पंचायतों में दो चरणों में चुनाव करवाए जायेंगे。 पंचायत चुनाव के तहत डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, सीमलवाड़ा, झोंथरी, भंडारी, चिखली में पहले चरण के चुनाव होंगे। इसमें 233 ग्राम पंचायतों में 595 मतदान बूथ बनाए गये है । जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 13 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 14 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक वापसी ओर 15 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। इसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 22 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 23 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 24 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 25 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे。 इन पंचायत समितियों में दूसरे चरण में होगा चुनाव डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर और दोवड़ा में दूसरे चरण में चुनाव होंगे। इसमें 205 ग्राम पंचायतों में 572 मतदान बूथ बनाए गये है। जिला परिषद सदस्य ओर सभी पंचायत समिति सदस्यों के लिए एक साथ नामांकन प्रक्रिया होगी। दूसरे चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। 16 अक्टूबर को नामांकन पत्र पेश करने की आखिरी तारीख है। 27 अक्टूबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। 28 अक्टूबर को जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। अगले दिन 29 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में वार्ड पंच ओर सरपंच के लिए नामांकन होगा। 30 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना ओर परिणाम जारी किया जायेगा। दूसरे दिन 31 अक्टूबर को उपसरपंच के चुनाव होंगे। पंचायत समिति ओर जिला परिषद की मतगणना 20 नवम्बर को होगी। 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवम्बर को उपजिल प्रमुख, 27 नवम्बर को प्रधान ओर 28 नवम्बर को उपप्रधान पद के लिए चुनाव होंगे。
0
0
Report

चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर कहर: दो छात्रों में एक की मौत, दूसरा घायल

Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे दो छात्रों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल。 चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान गोलचक्कर के पास एक ट्रेलर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया。 हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। वहीं घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में बताई जा रही है। दोनों छात्रों के गम्हरिया निवासी होने की बात सामने आ रही है。 घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。 हादसे के बाद एक बार फिर चांडिल क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चांडिल गोलचक्कर और आसपास के मार्ग की खराब स्थिति के बावजूद NHAI की ओर से सड़क की स्थिति सुधारने को लेकर पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सड़क पर खराब सतह और यातायात व्यवस्था की समस्या के बीच इस तरह के हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

राहुल-तेजस्वी के प्रदर्शन पर बीजेपी ने किया तीखा हमला, राजनीतिक कचड़ा साफ होगा

Darbhanga, Bihar:राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावги ने दोनों नेताओं पर तीखा हमला बोला है। संजय सरावगी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को “पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल यानी राजनीतिक कचड़ा” बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता धीरे-धीरे इस राजनीतिक कचड़े को साफ कर रही है और आने वाले चुनाव में बचे हुए कचड़े को भी जनता साफ कर देगी। संजय सरावगी ने कहा कि जिस तरह लोग अपने घर की साफ-सफाई कर कचड़े को बाहर कर देते हैं, उसी तरह देश की जनता राजनीतिक कचड़े को भी साफ कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आज के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी है और अपनी राजनीति बचाने के लिए दोनों नेता सिर्फ सियासी नौटंकी कर रहे हैं।
0
0
Report

रanchi में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकट और खिलाड़ियों की जर्सी मांग तेज

Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट का जुनून लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टेडियम के बाहर दूसरे दिन भी टिकटों की बिक्री जारी है और टिकट काउंटर पर क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं, मैच को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की जर्सी का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अलग-अलग खिलाड़ियों के नाम वाली जर्सियां खूब बिक रही हैं। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की जर्सी की मांग ज्यादा बताई जा रही है। मैच चाहे रांची में हो या देश के किसी दूसरे शहर में, हॉकर स्टेडियम के आसपास भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी बेचते नजर आते हैं। इनका कहना है कि बड़े मुकाबलों के दौरान फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचना पसंद करते हैं। यानि मैच से पहले ही रांची में क्रिकेट का रंग चढ़ चुका है। टिकट के लिए उत्साह हो या पसंदीदा खिलाड़ी की जर्सी पहनने का जुनून क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह का लेवल अलग ही नजर आ रहा है。
0
0
Report

देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी, 7 घायल

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे की बैरिकेडिंग के दोनों ओर फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर की तरफ से आ रहा सीमेंट से लदा 12 टायरी ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में IRB के जवानों समेत 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
0
0
Report
Advertisement

दिनेश चंद्र आर्य का राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन: धामी मंत्रिमंडल में हलचल

Dehradun, Uttarakhand:एक्सक्लूसिव एंकर राज्यसभा सदस्य प्रत्याशी के तौर पर भाजपा से दिनेश चंद्र आर्य ने विधानसभा में अपना नामांकन किया। आसाराम मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ सभी कैबिनेट के मंत्री और विधायक भी विधानसभा में मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी के हर कार्यकर्ता पर नजर रखती है। समय आने पर सभी कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है। दिनेश आर्य की बहुत सीधे सरल व्यक्ति हैं जो पिछले चार दशक से भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। टिक टैक डाक्टर धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
0
0
Report

टैक्सी यूनियन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग की

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में टैक्सी यूनियन मालिक चालक कल्याण समिति ने वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की है। टैक्सी चालक कुंदन भंडारी ने कहा कि वाहन चालक लंबे समय से कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले वाहनों का समय पर भुगतान करने, वाहन चालकों के साथ अनावश्यक कार्रवाई नहीं करने, परमिट व अन्य दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने तथा वाहनों की जाँच के दौरान उचित प्रक्रिया अपनाने की मांग की गई है।
0
0
Report
Advertisement

पानी नहीं, कर्ज से परेशान चोपडा के किसान बैलजोडी बेचने को मजबूर

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,चोपडा जळगावच्या चोपडा तालुक्यात पावसाअभावी शेतकऱ्यांवर संकट, शेतकऱ्यावर बैलजोडी विक्रीची वेळ पावसाअभावी शेतात काहीच पिकलं नसल्याने कर्ज फेडण्यासाठी शेतकऱ्यावर बैलजोडी विक्रीला आणण्याची वेळ बैल बाजारात जोडी आणली, मात्र व्यापाऱ्यांकडून कमी भावाची मागणी; मिळणाऱ्या पैशातून कर्ज फेडणेही कठीण एकीकडे कर्जफेडीची चिंता तर दुसरीकडे बैलजोडीच्या चारा-पाण्याचा खर्च करणेही शेतकऱ्याना अशक्य चारापाण्याअभावी शेतकऱ्यांनी बैलजोडी विक्रीचा निर्णय घेत कृषी उत्पन्न बाजार समितीच्या बैल बाजारात बैलजोड्या विक्रीसाठी कर्ज फेडायचे की बैलजोडी सांभाळायची, शेतकऱ्यांसमोर मोठा प्रश्न दुष्काळी परिस्थितीमुळे पशुधन विकण्याची वेळ आल्याने शेतकऱ्यांची चिंता वाढली बाईट शेतकरी...
0
0
Report

गरबा इवेंट में आस्था के अनुसार एंट्री: उपमुख्यमंत्री ने बयान का समर्थन

Jagdalpur, Chhattisgarh:आगामी नवरात्र पर्व मे होने वाले गरबा पर्व मे मुस्लिम समाज की एंट्री पर वफ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के दिए गए बयान को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान का समर्थन किया है, उन्होंने कहा गरबा इवेंट नहीं बल्कि आराधना ऐसे में जिनकी आस्था पर्व में है उन्हीं लोगों की ही एंट्री गरबा में होनी चाहिए इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गरबा का आयोजन करने वाले लोगों से व्यक्तिगत रूप से अपील करते हुए कहा कि गरबा के आयोजन में इस बात को जरूर समाहित करे कि मां दुर्गा में आस्था रखने वाले लोग ही गरबा में शामिल हो। बाइट विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
0
0
Report

हिंदू राव अस्पताल में नर्सों की कमी से 2 घंटे की हड़ताल, 12अक्टूबर से अनिश्चितकालीन

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े हिंदू राव अस्पताल में नर्सों की भारी कमी के चलते 2 घंटे की हड़ताल चल रही है. आज हड़ताल का दूसरा दिन है. नर्सों ने साफ कहा कि अगर मांग पूरी नहीं मानी गई तो 12 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. नर्सों की हड़ताल के चलते मरीज को परेशानी हो रही है. एमएस के आश्वासन के बाद भी नर्सों ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी न होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी. दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव में कल से नर्सों की 2 घंटे की हड़ताल चल रही है. नर्सों ने कहा कि हिंदू राव अस्पताल में नर्सों की भारी कमी है और इसके चलते हमारी सेहत पर भी असर पड़ने लगा है. नर्सों ने कहा अगर जल्द ही अस्पताल में नर्सों की कमी दूर नहीं हुई तो 12अक्टूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल. 980 बेड के इस अस्पताल में इस समय नसों की संख्या 62 है जबकि जरूरत 300 नसों की है. नर्सों पर काम का काफी बोझ है, कमी की वजह से उनको डबल डबल शिफ्ट करनी पड़ रही है, जिसकी वजह से उन पर भारी दबाव भी देखा जा रहा है. साथ ही बढ़ते दबाव की वजह से उनकी सेहत और मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है. नर्सों की हड़ताल की वजह से अब मरीजों पर भी असर देखने को मिल रहा है. मरीजों ने कहा है कि अगर जल्द ही अस्पतालों में नर्सों की कमी दूर नहीं हुई तो 12 तारीख से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top