222302
सुल्तानपुर-मंत्री दयाशंकर मिश्रा की अखिलेश को सलाह, कुंभ राजनीति का नहीं, आस्था और अध्यात्म का है विषय
Semari, Uttar Pradesh:योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु शनिवार को सुल्तानपुर नगर में स्थित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित स्वामित्व योजना कार्यक्रम में पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए दयाशंकर मिश्रा ने कुंभ में मुलायम की होर्डिंग लगाने के सवाल पर कहा, प्रतिमा लगा लें ये उनका अपना मन है। लेकिन कुंभ राजनीति का विषय नहीं ये आस्था का विषय है। ये अध्यात्म का विषय है और इस देश के लोगों में कौन ऐसा सनातनी है जो कुंभ की आलोचना करे।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरे वृक्षों पर चला आरी और कुल्हाड़ी का कहर, सीताराम मैडय्या में धड़ल्ले से कटान
Nadauta, Uttar Pradesh:जनपद आगरा के डौकी में हरे वृक्षों पर चला आरी और कुल्हाड़ी का कहर, जिला वन अधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश डौकी (आगरा)। थाना डौकी क्षेत्र के गाँव सीताराम मैडय्या में हरे-भरे वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है। कटान के बाद का वीडियो सामने आने पर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वीडियो में मौके पर पेड़ों के तने और छाल पड़े दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बेखौफ होकर हरे वृक्षों का कटान किया गया है, जिससे क्षेत्र की हरियाली को नुकसान पहुंचा है। एक ओर सरकार "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरे वृक्षों के कटान की घटना लोगों में नाराजगी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर जिला वन अधिकारी से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में हरे वृक्षों का अवैध कटान पाया जाता है, तो दोषियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की कार्रवाई पर अब क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।0
0
Report
युवाओं के शांतिपूर्ण विरोध पर सरकार से संवाद की मांग
Noida, Uttar Pradesh:महीनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से बैठे युवाओं की आवाज़ को सुनना सरकार की जिम्मेदारी थी लेकिन संवाद की जगह आधी रात को पुलिस कार्रवाई का रास्ता चुना गया… लोकतंत्र की असली ताकत असहमति का सम्मान और बातचीत से समाधान निकालने में है न कि शांतिपूर्ण विरोध को बलपूर्वक समाप्त करने में। इस युवा विरोधी सरकार को समझना चाहिए की युवाओं के सवालों का जवाब दमन नहीं बल्कि संवाद होना चाहिए。0
0
Report
अजमेर में वरुण सागर झील के संरक्षण के लिए 5 करोड़ लागत से कार्य शुरू, पेयजल सुरक्षा की दिशा में कदम
Ajmer, Rajasthan:प्रदेश के जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके संरक्षण को लेकर जारी भजनलाल सरकार की योजना के तहत आज अजमेर में वरुण सागर झील के डिसेंटिंग का कार्य शुरू किया गया. राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डाक्टर वासुदेव देवनानी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत की मौजूदगी में विधिवत इस कार्य की शुरुआत की गई. लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाले इस कार्य को लेकर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह योजना प्रदेश के लिए और जिले के लिए एक महत्ती योजना है. इस झील के पानी को पेयजल उपयोग में लिया जाएगा और इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पेयजल संकट का भी समाधान होगा. वही मौके पर मौजूद जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विपक्ष के आरोपी को नकारते हुए कहा कि झीलों के संरक्षण और उनकी खुदाई का कार्य पुराने समय से किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि झीलें सुरक्षित है और उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है. साथ ही इस झील के निकट एक मोह सागर बांध लगभग साढे 5 हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा जिससे पेयजल की समस्या का भी पूर्ण निदान हो सकेगा.0
0
Report
Advertisement
रात की पुलिस कार्रवाई से HPSC अभ्यर्थियों के संघर्ष को नया संकेत मिला
Noida, Uttar Pradesh:रात के 11:30 बजे हमारी बहनों और संघर्षरत अभ्यर्थियों को घसीटकर उठाना आखिर किस बात का सबूत है? क्या शांतिपूर्ण धरने और आमरण अनशन से सरकार इतनी डर गई है? कि आधी रात को पुलिस भेजकर आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है? पंचकूला में पिछले कई महीनों से अपने हक और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे HPSC अभ्यर्थियों पर कल आधी रात की गई पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है। सुमन प्रजापति, पल्लवी जांगड़ा, रमनदीप कौर, सुरेंद्र, राजेंद्र तंवर, विकास, प्रमोद और जसमिंदर सहित कई साथियों को डिटेन कर सरकार ने साफ कर दिया कि उसे युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि उनकी आवाज़ दबाना आता है। प्रदेश में HPSC के अंतर्गत 3500 से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने और युवाओं को रोजगार देने की बजाय संघर्षरत अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। याद रखिए, लाठियों, डिटेंशन और दमन से आंदोलन नहीं रुकते। युवाओं की आवाज़ दबाने की हर कोशिश जनआक्रोश को और बढ़ाएगी। हरियाणा सरकार तुरंत प्रभाव से डिटेन किए गए सभी अभ्यर्थियों को रिहा करे, HPSC की भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करे और खाली पड़े सभी पदों पर शीघ्र भर्ती कर युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करे। जननायक जनता पार्टी पहले दिन से संघर्षरत अभ्यर्थियों के साथ मजबूती से खड़ी है और आगे भी उनके हक, न्याय और सम्मान की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। यह लड़ाई सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों की नहीं, बल्कि हर उस युवा की है जो अपनी मेहनत के दम पर नौकरी, न्याय और सम्मान चाहता है। हक की आवाज़ को कुचलने की हर कोशिश नाकाम होगी, यह संघर्ष अपने अंजाम तक पहुंचकर रहेगा。0
0
Report
पंचकूला में आमरण अनशन खत्म कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया
Noida, Uttar Pradesh:पंचकूला में पिछले 9 दिनों से शांतिपूर्ण आमरण अनशन पर बैठे HPSC PGT के OBC एवं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों से संवाद करने की बजाय भाजपा सरकार ने आधी रात पुलिस भेजकर धरना स्थल खाली कराया। महिला अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग, युवाओं को घसीटकर हिरासत में लेना और मोबाइल फोन तक जब्त किए जाने के आरोप भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता को उजागर करते हैं। जब अधिकार मांगने वाले युवाओं से सरकार बातचीत नहीं करती और आधी रात लाठियों के सहारे उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास करती है, तब यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही का चेहरा होता है। भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि युवाओं की आवाज़ लाठियों से नहीं दबाई जा सकती। आरक्षण और न्याय संविधान प्रदत्त अधिकार हैं, जिन्हें किसी भी कीमत पर कुचला नहीं जा सकता।0
0
Report
जयपुर के हैरो क्लब पर कार्रवाई: 19 चालान, मैनेजर आफताब अली गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:थाना श्यामनगर टीम की कार्रवाई थाना श्यामनगर, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट साउथ जिले में हैरो क्लब पर कार्रवाई अवैध तरीके से संचालित हैरो क्लब हुक्का बार के मैनेजर को किया गिरफ्तार थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई हुक्का बार में बैठकर हुक्का पीने वाले 19 व्यक्तियों के चालान काटे गए हैरो क्लब हुक्का बार के मैनेजर आफताब अली को गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
दधीचि अंगदान संकल्प: 5 लाख से अधिक सत्यापित प्रतिज्ञाओं से जागरूकता बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, "...जैसे-जैसे लोग जागरूक हो रहे हैं, अंगदान बढ़ा है। आधार से जुड़े 5 लाख से ज़्यादा वेरिफ़ाइड संकल्प लिए गए हैं... जब हम अंगदान पर चर्चा करते हैं, तो दो पहलू सामने आते हैं। एक आध्यात्मिक पहलू है और दूसरा वैज्ञानिक पहलू — यानी दान किए गए अंगों का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना..." हरिद्वार, उत्तराखंड: दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "...भारतीय संस्कृति में दान की परंपरा सिर्फ़ धन या भौतिक चीज़ों तक सीमित नहीं है। यह त्याग, समर्पण, सेवा और निस्वार्थ भाव का प्रतीक है — एक ऐसी सोच जिसने सदियों से मानवता का मार्गदर्शन किया है। हमारी प्राचीन सनातन परंपरा ऐसे महान लोगों के उदाहरणों से भरी है जिन्होंने त्याग और करुणा को अपनाया। महर्षि दधीचि ने राक्षसों के आतंक से देवताओं को मुक्त कराने के लिए वज्र बनाने हेतु अपनी हड्डियाँ दान कर दी थीं... अगर हमारी मृत्यु के बाद हमारे शरीर का कोई अंग किसी को नया जीवन दे सकता है, तो इससे बड़ा कोई दान या सेवा नहीं हो सकती।"0
0
Report
श्योपुर में कांग्रेस ने FIR की निष्पक्ष जांच और निरस्तीकरण की मांग का ज्ञापन सौंपा
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष भरत मीणा पर होटल संचालक की शिकायत पर कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर को झूठी, द्वेषपूर्ण और राजनीतिक भावना से प्रेरित बताते हुए शनिवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जांच की निष्पक्षता की मांग की और यदि आरोप निराधार पाए जाएं तो 10 दिनों के भीतर दर्ज एफआईआर को निरस्त किया जाए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कार्रवाई दुर्भावनावश की गई है और इसका उद्देश्य राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर तय समयसीमा में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाई तो कांग्रेस पार्टी और समाज के लोग बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार जांच का आश्वासन दिया गया है।0
0
Report
जालौन के रामचबूतरा मोहल्ले में घर के अंदर जुआ खेलते दर्जनों जुआरियों का वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर के अंदर जुआ खेलने का वीडियो वायरल, घर के अंदर दर्जनों जुआरी जुए का फड़ सजाकर खेल रहे जुआ, वीडियो में जुआरी हजारों रुपए की हारजीत की लगा रहे बाजी, जुआ खेलने का दर्जनों जुआरियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा का मामला。0
0
Report
Advertisement
जौहर यूनिवर्सिटी पर बदनाम करने की साजिश का आरोप, IT नोटिस पर बहस तेज
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में सपा नेता आज़म खान के करीबी औऱ सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने की प्रेस वार्ता, प्रेस वार्ता में वरिष्ठ सपा नेता आसिम खान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं,उनसे भ्रम फैलाया जा रहा है,उनका आरोप है कि जिस तरह आजम खान को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है,उसी तरह सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट को भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आसिम खान ने बताया कि 17 जून को इनकम टैक्स विभाग ने ट्रस्ट को नोटिस भेजा था और 23 जून को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। उनका कहना है कि ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने विभाग के सामने अपना जवाब रखा, लेकिन उसी दिन कुछ घंटों के भीतर सैकड़ों पन्नों का आदेश जारी कर 12AB रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी कम अवधि में इतना बड़ा फैसला तैयार होना इस बात की ओर इशारा करता है कि पूरी कार्रवाई पहले से तय थी। सपा नेता ने कहा कि ट्रस्ट की सभी गतिविधियां सार्वजनिक हैं और किसी भी प्रकार की गोपनीयता नहीं है। उनके मुताबिक, जौहर यूनिवर्सिटी को बदनाम करने और उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी में मस्जिद होने को आधार बनाकर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि देश के कई शिक्षण संस्थानों में छात्रों और कर्मचारियों की धार्मिक जरूरतों के अनुरूप पूजा-स्थलों मौजूद हैं। आसिम खान ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी किसी सरकारी सहायता से नहीं, बल्कि जनता के सहयोग और दान से बनी है। ऐसे में दानदाताओं और चंदे को लेकर सवाल खड़े करना दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक सोच का हिस्सा है。0
0
Report
जालौन में ट्यूबवेल केबल चोरी: ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्यूबवेल की केबल काट रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, ट्यूबवेल की केवल काटते हुए दो चोरों को ग्रामीण रंगे हाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ, ट्यूबेल की केबल चोरी की घटनाओं से परेशान थे ग्रामीण, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव का मामला。0
0
Report
अमेठी: जमीन विवाद के बीच मकान ताला, प्रशासन पर आरोप
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - दो पक्षों के बीच लम्बे समय से चल रहे जमीन विवाद का मामला, बार बार शिकायत के बाद मौके पर जांच करने पहुँची राजस्व व पुलिस टीम, नायब तहसीलदार के साथ पहुंची टीम ने विवाद को बढ़ता देख -मकान में लगवाया ताला, एक पक्ष ने टीम पर लगाया गंम्भीर आरोप, आरोप है की प्रशासन ने बिना किसी पूर्व नोटिस व न्यायालय के आदेश के घर मे लगाया ताला, पीड़ित पक्ष का आरोप विपक्षी जबरजस्ती मेरी जमीन पर कर रहा है कब्जा, प्रशासन भी विपक्ष की कर रहा है मदद, बताया जा रहा है पीड़ित हैं रिटायर्ड सेना का जवान, रिटायर्ड जवान को अपनी ही जमीन पर नही मिल पा रहा है मालिकाना हक-आरोप, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय राज शाह गाव का है मामला0
0
Report
Advertisement
जौनपुर मारपीट: CCTV वीडियो वायरल, पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में मारपीट की एक घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है...पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए SP से न्याय की गुहार लगाई है.. फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों के दावे सामने हैं...एक ओर पीड़ित निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, तो दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा...0
0
Report
वार्तालाप: बस्तर के विकास के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता उजागर
Jagdalpur, Chhattisgarh:पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित शनिवार को जगदलपुर के एक निजी होटल में विशेष संवाद कार्यशाला 'वार्तालाप' का आयोजन हुआ, इस कार्यकम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर सांसद महेश कश्यप जगदलपुर के महापौर संजय पांडे सहित स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया, केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और नक्सलवाद से विकास की ओर बढ़ते बस्तर के मुद्दे पर चर्चा की गई, इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, उन्होंने कहा मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता में बस्तर है और केंद्र सरकार बस्तर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा एक समय बस्तर की पहचान नक्सलवाद के चलते होती थी लेकिन अब बस्तर अपने विकास के लिए जाना जाएगा । बाइट तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री0
0
Report
MP-UP पुलिस का संयुक्त दबिश: सीमावर्ती नारकोटिक्स नेटवर्क पर बड़ा हमला
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती की तैयारी में MP और UP पुलिस... सिंगरौली की मोरवा पुलिस और सोनभद्र पुलिस ने की संयुक्त बॉर्डर बैठक... सीमा पार नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए बनी संयुक्त रणनीति.... दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर अब नारकोटिक्स मामलों में देगी दबिश... सीमावर्ती क्षेत्रों में सूचना साझा कर होगी त्वरित कार्रवाई... -bॉर्डर पर संयुक्त चेकिंग और निगरानी बढ़ाने पर बनी सहमति... -नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान... -सिंगरौली एसपी के निर्देश पर हुई बैठक, कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद0
0
Report
Advertisement
