228001
सुल्तानपुर: करोड़पति बेटे ने बूढ़े पिता को घर से निकाला, नहीं दे रहा गुजारा भत्ता
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक करोड़पति बेटे ने अपने बूढ़े पिता को घर से निकाल दिया और कोर्ट के आदेश के बावजूद गुजारा भत्ता देने से इनकार कर रहा है। कोतवाली नगर के नबीपुर निवासी अमरनाथ बरनवाल के दो बेटे हैं - नीरज और संजय बरनवाल। दोनों के नाम संपत्ति का बैनामा है। संजय ने न तो पिता को उनका हिस्सा दिया और न ही गुजारा भत्ता दे रहा है। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अपने पिता को धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा ऑपरेशन में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। युवक की तलाशी में उसकी जींस की जेब से 32.5 सेंटीमीटर लंबा धारदार चाकू बरामद हुआ। आरपीएफ की अपराध एवं खुफिया शाखा की टीम प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कोटा-पटना एक्सप्रेस के दूसरे सामान्य श्रेणी कोच के गेट के पास युवक यात्रियों के बीच संदिग्ध तरीके से घूमता और उनकी जेबों की ओर हाथ बढ़ाता नजर आया। आरपीएफ को देखते ही उसने कोच में छिपने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय नीरज कुशवाहा, निवासी बारां के रूप में हुई है। आरपीएफ ने उसे जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ, जीआरपी या रेल मदद 139 पर दें।0
0
Report
युद्ध अभ्यास 2026 में भारत-अमेरिका सेना ने आतंकी विरोधी ऑपरेशनों में समन्वय दिखाया
Noida, Uttar Pradesh:Exercise Yudh Abhyas Auli, 17 September 2026. US and Indian Army soldiers trained together in counterterrorism operations during Exercise Yudh Abhyas 2026 at Auli, conducting a building-clearance and room-intervention drill designed to replicate close-quarter operational scenarios. The drill featured assault teams supported by Drones, Robotic Dogs, Canines and Snipers, highlighting coordinated employment of specialised personnel and technology during counterterrorism operations. US Army personnel also interacted with the troops and equipment involved, gaining a closer understanding of the capabilities and techniques demonstrated during the exercise. The training reinforced professional exchanges, tactical understanding and interoperability between the two Armies.0
0
Report
ईजैक कर्मचारियों के प्रदर्शन ने श्रीनगर में सरकार पर दबाव, डेली वेजर्स के नियमितीकरण की मांग तेज
Srinagar, Uttarakhand:ईजैक के कर्मचारियों ने श्रीनगर में प्रोटेस्ट किया और सरकार से अपनी मांगें पूरी करने के लिए दबाव डालने की अपील की। उनकी मांगें डेली वेजर्स और नीड बेस कर्मचारियों को रेगुलर करने से जुड़ी हैं। ईजैक के प्रेसिडेंट सज्जाद पारे ने कहा कि यह बहुत बुरा है कि CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि डेली वेजर्स को अपना प्रोटेस्ट करने दें। सज्जाद ने कहा कि CM का इस तरह का बयान बहुत घटिया है। उन्होंने उमर सरकार को वोट देकर सत्ता में आने के लिए चुना था और उन्होंने हम लोगों से वादा किया था कि डेली वेजर्स को रेगुलर किया जाएगा, लेकिन इस तरह के बयान कर्मचारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।0
0
Report
Advertisement
मोदी के 76वें जन्मदिन पर मुस्लिम महिलाओं ने दुआ मांगी और केक काटा
Moradabad, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम महिलाओं ने दुआएं की और काटा केक। प्रधानमंत्री मोदी के लिए मुस्लिम समाज की महिलाओं ने दुआ मांगी। प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर मुस्लिम समाज की महिलाओं ने तिलावत कर लंबी उम्र की दुआ मांगी। दुआ के बाद केक काटकर प्रधानमंत्री का 76वां जन्मदिन मनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर केक काटा गया और केक खिलाते हुए जश्न मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई दी।0
0
Report
अमेठी धरने में संत लाला दास महाराज पर आपराधिक इतिहास का मामला
Amethi, Uttar Pradesh:अपडेट अमेठी - धरने पर बैठे विश्व हिंदू परिषद कांशी प्रांत के धर्माचार्य लाला दास महाराज की पुलिस ने निकाली आपराधिक हिस्ट्री, सीओ मुसाफिरखाना ने बताया की ऐसे संत के ऊपर रायबरेली जिले के भदोखर थाने में 15 मुकदमे है दर्ज, धरने पर बैठे संत समाज के लोगों ने कहां की देश के साथ साथ जिले में बहुत बड़े-बड़े राजनेताओं के ऊपर भी दर्जनों अपराधिक मुकदमे है दर्ज, अमेठी पुलिस की हिम्मत है तो ऐसे राजनेताओं का भी अपराधिक इतिहास जनता को दिखाए और खंगालें, हम लोगों पुलिस के इस दबाव से डरने वाले नहीं हैं, हमारे संत हैं लाला दास जी महाराज, विश्व हिंदू परिषद कांशी प्रांत के धर्माचार्य के साथ साथ अयोध्या में राममंदिर उद्घाटन के दौरान निमंत्रण भी मिला था महाराज लाला दास को , पुलिस की हिम्मत है तो न्यायालय के द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी होने के बावजूद भी जिले के राजनेताओं को नहीं पकड़ पा रही है, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र कंजास हनुमानगढ़ी मंदिर पर धरने पर बैठे हैं विश्व हिंदू परिषद व बीजेपी के नेता,0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर मुस्लिम नेता ने दिल जोड़ने की सलाह दी
Bareilly, Uttar Pradesh:आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 साल हो जाने और आज उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि मोदी जी को आज मैं उनके जन्मदिन पर दिल की अथा गहराईयों के साथ मुबारकबाद पेश करता हूं। और हमें उनसे उम्मीद है कि भारत में रहने वाले 145 करोड़ की जनता के हितों का ध्यान रखते हुए काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में भारत का नाम पूरी दुनिया में खूब रोशन हुआ, और साथ ही मुस्लिम देशों के लोगों से भी अच्छे रिश्ते कायम किए। यही वजह है जब मोदी जी मुस्लिम देशों में जाते हैं तो उनका जोरदार स्वागत होता है। मौलाना ने आगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयो को ये हिदायत दें की लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करें, तकि सभी समुदाय के लोगों का भरोसा कायम रहे।0
0
Report
Advertisement
मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने रांची में रेत-चित्र से श्रद्धांजलि
Ranchi, Jharkhand:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को बीजेपी सेवा और संकल्प माह के तौर पर आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सैंड आर्ट के जरिए पीएम मोदी की तस्वीर उकेरी गई और इसके साथ ही आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भुवनेश्वर के सैंड आर्टिस्ट ने सैंड आर्ट के जरिए प्रधानमंत्री की आकर्षक तस्वीर उकेरा0
0
Report
वाराणसी में पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर 'सेवा संकल्प अभियान' के शुभारंभ हेतु वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में...0
0
Report
मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में योगी की बाइट बड़ी खबर
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी अविनाशी काशी में सीएम योगी की बाइट0
0
Report
Advertisement
कोटा के घोसी मोहल्ले में युवक पर हमला, सिर चोट से अस्पताल में भर्ती
Kota, Rajasthan:कोटा के घोसी मोहल्ले में युवक पर हमला का मामला सामने आया है। 20 वर्षीय अयान, निवासी वल्लभबाड़ी, स्कूटी से अपने दोस्त को लेने घोसी मोहल्ले गया था। इसी दौरान आरोप है कि सद्दाम अब्बासी ने अयान के सिर पर बड़ी पट्टी से हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि अयान बेहोश होकर गिर पड़ा। अयान के दोस्तों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके सिर में आई चोटों का इलाज जारी है। फिलहाल हमले की वजह क्या थी और आरोपी ने अयान पर हमला क्यों किया, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है。0
0
Report
मोदी जी के जन्मदिन पर रक्तदान का भारी उत्साह, 2500 से अधिक यूनिट रक्त दान
New Delhi, Delhi:सेव करके मोदी जी के जन्मदिन पर यह संकल्प लिया जाता है कि हम समझ में राष्ट्र में सबका साथ सबका विकास को प्रतिपादित करते हुए अच्छा काम करेंगे देश को आगे ले जाने के लिए अपना कॉन्ट्रिब्यूशन करेंगे आज 2500 से ज्यादा यूनिट ब्लड या डोनेट किया जाएगा ब्लू बनाया नहीं जा सकता इसलिए इतनी बड़ी तादाद में लोग आज ब्लड देने आ रहे हैं यह भी अपने आप में एक खुशी की बात है और मोदी जी ने जिस प्रकार 25 वर्षों तक लगातार सेवा करते हुए संवैधानिक पदों पर रहते हुए 140 करोड़ देशवासियों के सामाजिक को जगाया है देश को विश्व राष्ट्रों में सोमवार करने का काम किया है मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं उसके लिए पूरी दिल्ली सरकार और हमारा शिक्षा विभाग अलग-अलग स्कूल में सभी टॉपर के घर पर मोदी जी के आशीर्वाद का दिया जलेगा और दीर्घायु का आशीर्वाद मांगेंगे0
0
Report
मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अभियान: 2500 यूनिट डोनर और 11 अस्पतालों में व्यवस्था
New Delhi, Delhi:प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है प्रधानमंत्री ने हमें सेवा भावना करने सिखाए और मैं उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं और यह रक्तदान शिविर एक नोबल कॉज है जैसे उन्होंने हमारे देश का नाम ऊंचा किया है वैसे ही करते हैं और हमें अपना मार्गदर्शन देते अंदाज़ है कि 2500 यूनिट से ज्यादा आज यहां पर ब्लड डोनेशन होगा और 11 हॉस्पिटल है हमारे वहां पर इसकी व्यवस्था रहेगी जिनको ब्लड की जरूरत पड़ेगी यह हमारे प्रधानमंत्री ने सिखाया कि कैसे सेवा भावना है यह सेवा भावना के लिए ब्लड है जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा अवेलेबल रहेगी जो लोग यहां पर ब्लड डोनेट कर रहे हैं मैं उनका धन्यवाद करता हूं की एक अच्छा कार्य वह कर रहे हैं हम कालाबाजारी नहीं होने देंगे जिनको ब्लड चाहिए जो जरूरतमंद है उसको अवेलेबल कराया जाएगा और किसी के परिवार में जरूरत है तो उनसे भी जरूर डोनेट करते हैं इस पखवाड़े के दौरान बहुत से कार्य दिल्ली सरकार करेगी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा पेड़ लगाए जाएंगे महीने भर में बहुत सारे कार्यक्रम किए जाएंगे ऑर्गन डोनेशन पर भी काम किया जाएगा0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर के कोनी में मोटर बंद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं। घटना में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले पक्ष की प्राची टंडन कश्यप ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितम्बर की रात करीब 11.15 बजे देव लहरे, लक्की लहरे और रामकली लहरे उनके घर पहुंचे और पानी की मोटर बंद करने की बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अशोक टंडन के साथ लकड़ी के बेंट से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची प्राची और उसकी मां कौशिल्या के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना में तीनों को चोटें आईं, जिसके बाद डायल 112 की मदद से उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरे पक्ष की रामकली लहरे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति ने अशोक टंडन को खेत बोने के लिए दिया था। रात बिजली आने के बाद वह अपने बेटों रमन उर्फ लक्की और देव के साथ खेत पहुंचीं, जहां पानी की मोटर बंद मिली। मोटर बंद होने का कारण पूछने पर अशोक, कौशिल्या और खुशबू पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक बीच-बचाव के दौरान देव को लोहे के पाइप से चोट लगी। दोनों पक्षों की शिकायत पर कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मेडिकल रिपोर्ट तथा दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे घटना की जांच की जा रही है.0
0
Report
रतलाम में शव सम्मान के अभाव: तीन वाहन के बावजूद शव लोडिंग वाहन से गया
Ratlam, Madhya Pradesh:शव का सम्मान ना हो, तो इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है... इंसान जिंदगीभर सम्मान के लिए संघर्ष करता है, लेकिन जब मौत के बाद भी उसके शव को सम्मान से ले जाने की व्यवस्था ना हो, तो सवाल पूरे सिस्टम पर खड़ा होता है। मामला रतलाम का है, जहां एक दिन पहले एक शव को मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए शव वाहन नहीं, बल्कि लोडिंग वाहन का सहारा लेना पड़ा। तस्वीर सामने आई तो मानवीय संवेदनाएं भी झकझोर उठीं। रतलाम नगर निगम के पास एक शव वाहन है, जबकि जिला अस्पताल के पास दो शव वाहन बताए जाते हैं। यानी शहर में तीन शव वाहन होने के बावजूद शव को लोडिंग वाहन से ले जाने की नौबत कैसे आई? दरअसल, गांधी नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाना था। पुलिस ने शव वाहन के लिए कॉल किया, लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं हुआ। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक मृतक को सम्मानजनक अंतिम सफर तक नहीं मिल सका? बाइट - किरण वाड़ीवा (CMHO जिला चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी ) रतलाम0
0
Report
उत्तराखंड में संयुक्त अभ्यास: अमेरिकी-भारतीय सेनाओं ने आतंकवाद-रोधी ड्रिल की
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | 'एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास 2026' के दौरान औली में अमेरिकी और भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवाद-रोधी अभियानों का संयुक्त प्रशिक्षण लिया। इसमें उन्होंने 'बिल्डिंग-क्लियरेंस' और 'रूम-इंटरवेन्शन' ड्रिल की, जिसे आमने-सामने की लड़ाई (close-quarter) वाले हालात के हिसाब से तैयार किया गया था। इस ड्रिल में असॉल्ट टीमों को ड्रोन, रोबोटिक डॉग, डॉग स्क्वॉड और स्नाइपर्स का सहयोग मिला, जिससे आतंकवाद-रोधी अभियानों में खास तौर पर प्रशिक्षित कर्मियों और टेक्नोलॉजी के तालमेल से किए गए काम को दिखाया गया। अमेरिकी सेना के जवानों ने भी वहां मौजूद सैनिकों और उपकरणों के साथ बातचीत की और अभ्यास के दौरान दिखाई गई क्षमताओं और तकनीकों को करीब से समझा। इस ट्रेनिंग से दोनों सेनाओं के बीच पेशेवर आदान-प्रदान, रणनीतिक समझ और एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता (interoperability) को और मजबूती मिली।0
0
Report
Advertisement
