Sultanpur: कोतवाली देहात पुलिस ने 5 किलो 528 ग्राम अवैध चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Dihwa, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थाने की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 किलो 528 ग्राम चरस के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अभियाकला के पास से दोनों तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के सुपौल निवासी संतोष कुमार झा और वाराणसी के चितईपुर थाना अंतर्गत कंदवा निवासी शिखा वर्मा के रूप में हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
