228132
सुल्तानपुरः मोतिगरपुर कस्बे में लखनऊ- बलिया हाइवे पर लगा जाम
Motigarpur Pathkauli, Uttar Pradesh:लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित मोतिगरपुर कस्बे में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार शाम को करीब 35 मिनट जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कटारे लग गईं। इस बीच राहगीर और स्कूली बच्चे जाम से जूझते रहे। जाम के दौरान कस्बे में सुरक्षा कर्मी गायब दिखे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जिला अस्पताल बौराड़ी में एक्स-रे टेक्नीशियन की कमी से मरीजों को परेशानियाँ
New Tehri, Uttarakhand:जिला अस्पताल बौराड़ी में एक ही एक्स-रे टेक्नीशियन होने से परेशानी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने का प्रयास तो किया जा रहा है लेकिन स्टाफ की कमी के चलते ये प्रयास सफल होता नहीं दिख रहा है, एक्स-रे की बात करें तो जिला अस्पताल में एक ही एक्स-रे टेक्नीशियन होने से वर्क लोड बढ़ जाता है और दूर दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी होती है; जबकि वो भी छुट्टी चले जाएं तो एक्स-रे के लिए लोग को भटकना पड़ता है और ऋषिकेश देहरादून जाना पड़ता है। मामले में सीएमओ डॉ रामप्रकाश का कहना है कि एनएचएम से स्वीकृति मिल गई है और TNM के जरिए एक और एक्स-रे टेक्नीशियन की नियुक्ति कर दी गई है जिससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी; वही CT स्कैन के लिए भी स्टाफ की जल्द नियुक्ति की जाएगी।0
0
Report
हमीरपुर में गौशालाओं के भूसा चारे के भुगतान की मांग पर जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- गौशालाओं के भूसा चारा के भुगतान की मांग को लेकर प्रधान संगठन (प्रशासकों) ने सौंपा ज्ञापन, प्रधान संगठन ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा, सुमेरपुर क्षेत्र के प्रधानों (प्रशासकों) ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताई अपनी समस्या, करीब 4 माह से भूसा चारा का भुगतान न होने पर गौशाला संचालन में आ रही समस्या, प्रधानों ने जिला अधिकारी से मुलाकात कर भुगतान कराने की लगाई गुहार, मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जल्दी ही भुगतान कराने का दिया आश्वासन, जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।0
0
Report
हरिद्वार से गंगनहर की वार्षिक बंदी: यूपी के कई जिलों में पानी और खेती पर प्रभाव
Haridwar, Uttarakhand:#हरिद्वार/उत्तराखंड स्लग - वार्षिक गंगनहर बंदी हर वर्ष की तरह हरिद्वार से निकलने वाली गंगनहर का पानी आज मंगलवार रात से बंद हो जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी का असर नोएडा, एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए नहर के पानी पर निर्भरता है। गंगनहर बंदी के दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक साफ सफाई और मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। वहीं, हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से भी यह बंदी महत्वपूर्ण है। पानी का बहाव रुकने से गंगनहर किनारे करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में प्रस्तावित घाटों के निर्माण कार्यों में भी तेजी आएगी। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि हर वर्ष की तरह दशहरे से लेकर दिवाली तक गंग नहर का पानी इस वर्ष भी बंद किया जाएगा। साफ सफाई और मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण होने के बाद दीपावली की रात को फिर से गंग नहर में जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
पंजाब विधानसभा सत्र में CM भगवंत मान के इस्तीफे की मांग, प्रताप सिंह बाजवा मोर्चा
Bathinda, Punjab:ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਅਸਤੀਫਾ.. ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਹੋਮ ਮਨਿਸਟਰ ਨੇ ਵੀ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਸਵਾਲ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਖੜੇ ਹਨ ਕਿ ਸਾਰਾ ਬਾਰਡਰ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲ ਹੈ ਫਿਰ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਕਿਉਂ ਨਹੀਂ ਰੁਕ ਰਿਹਾ। ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਡਰੱਗ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਰਹੇਗਾ ਅਹਿਮ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਅਪੋਜੀਸ਼ਨ ਲੀਡਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਪਹੁੰਚੇ ਜਿੱਥੇ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ। ਜੀ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਸੈਸ਼ਨ ਚੱਲਣਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦਾ ਅਸਤੀਫਾ ਮੰਗਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ, ਡਰੱਗਜ਼ ਅਤੇ ਲਾਇਨ ਆਰਡਰ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਅਹਿਮ ਰਹੇਗਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਡਰਗਸ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਖਤਮ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਖਤਮ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਜੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਉਹ ਕਤਲ ਕਰ ਦਿੰਦਾ ਹੈ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਵੱਡੇ ਲੈਵਲ ਤੇ ਫੈਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਾਨ ਮੈਂ ਫੂਸ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ 200 ਰੁਪਆ ਹਰ ਕਿਸਾਨ ਤੋਂ ਲੁੱਟ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਹ ਅਹਿਮ ਮੁੱਦਾ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੈਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਕੇਂਦਰ ਦੇ ਹੋਮ ਮਨਿਸਟਰ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਸਿਰਫ ਅਫਸੋਸ ਕਰ ਨਹੀਂ ਆਏ ਹੋਲਜਣਦੇ ਕੀ ਨੂੰ ਲੋੜ ਨਹੀਂ ਆਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਹੋਮ ਮਿਨਿਸਟਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨਸ਼ੇ ਨਾਲ ਅਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਵਾਦ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਸ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਸਿਰਫ ਇਹ ਕਹਿ ਦੇਣਾ ਕਿ 31 ਦਸੰਬਰ 20੨9 ਤੱਕ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਕਰ ਦੇਵਾਂਗੇ ਜੇ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਹੋਮ ਮਿਨਿਸਟਰ ਦੇ ਕੋਲ ਸੀਬੀਆਈ ਐਨਆਈਏ ਅਤੇ ਈਡੀ ਵਰਗੀਆਂ ਏਜੰਸੀਆਂ ਹਨ ਫਿਰ ਨਸ਼ਾ ਕਿਵੇਂ ਬਾਡਰ ਪਾਰ ਤੋਂ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮੈਂ ਮਾਨਸਾ ਜਾਵਾਂਗਾ ਅਤੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਾਲ ਅਫਸੋਸ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਕਿ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਨਸ਼ਿਆਂ ਲਈ ਲੜਦਾ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਬਾਰੇ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇ ਵਾਲੇ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੇ ਵੀ ਇਹ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜੀ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਖਤਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਿਰਫ ਮੈਂ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਸਬੂਤ ਹਾਂ ਕਿ ਮੇਰੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਸ਼ਰੇਆਮ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰਨੀਆਂ ਲਾਅ ਐਂਡ ਆਡਰ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਬਹੁਤ ਮਾੜੀ ਹੈ। ਇਹ ਵੀ ਸਵਾਲ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਚੁੱਕਣੇ ਹਨ。 ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਅਪੋਜ਼ੀਸ਼ਨ ਲੀਡਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ। ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਕੁਲਬੀਰ ਬੀਰਾ。0
0
Report
चित्रकूट के ऐंचवारा मे 151 वर्षों से रामलीला का मंचन का रही समिति द्वारा भव्य दशहरा कार्यक्रम आयोजित
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:ऐंचवारा की 151 वर्षों से चली आ रही गौरवशाली धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अंतर्गत ग्राम समाज रामलीला समिति, ऐंचवारा द्वारा भव्य दशहरा समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर एवं राठ, हमीरपुर से आए कलाकारों द्वारा शानदार रामलीला मंचन एवं रावण वध की लीला प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।0
0
Report
संभल । हाइवे पर डग्गामार बस ने बाइक सवार ग्रामीण को रौंदा .ग्रामीण की मौत..भीड़ की पुलिस से नोक झोंक
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । बहजोई थाना क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाइवे पर डग्गामार बस ने वाईक सवार ग्रामीण को रौंदा । बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर मौत , बस चालक बस छोड़कर भागा। सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस । हादसे को लेकर मृतक के परिजनों की पुलिस से नोक झोंक ... पुलिस ने मृतक ग्रामीण का शव पोस्ट मार्टम जांच को भेजा , बस को कब्जे में लेकर हादसे की जांच में जुटी । सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत से हाइवे पर डग्गामार बसों के संचालन से प्रशासन पर उठे सवाल । बहजोई थाना क्षेत्र के लहरावन गाँव के समीप मुरादाबाद- आगरा हाइवे का हादसा ।0
0
Report
Advertisement
फोर्टिस हेल्थकेयर के अडायु ने रेवाड़ी में मनोरोग ओपीडी क्लिनिक की शुरुआत की
Noida, Uttar Pradesh:रेवाड़ी : फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्ण रूप से एकीकृत मनोचिकित्सा एवं नशा मुक्ति अस्पताल अडायु ने रेवाड़ी में अपनी ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) सेवा शुरू की है। अडायु ओपीडी क्लिनिक हर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर में संचालित होगा। यहां बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। अडायु ओपीडी क्लिनिक का उद्देश्य लोगों और परिवारों के लिए मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि वे समय पर विशेषज्ञ सहायता प्राप्त कर सकें और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करने के लिए प्रोत्साहित हों। क्लिनिक में चिंता, घबराहट के दौरे, परीक्षा संबंधी तनाव, अत्यधिक काम के कारण मानसिक थकान, उदासी, अवसाद, जरूरत से ज्यादा सोचना, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी), डर और फोबिया, नींद से जुड़ी समस्याओं, गुस्से, चिड़चिड़ेपन, भावनात्मक परेशानियों और मानसिक आघात जैसी समस्याओं के लिए परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा बाइपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया और अन्य मानसिक विकारों, गंभीर अवसाद एवं ओसीडी, व्यक्तित्व संबंधी विकारों तथा नशे से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष देखभाल उपलब्ध होगी। शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों पर निर्भरता से जूझ रहे लोगों को नशा मुक्ति संबंधी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस पहल पर फोर्टिस नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम एवं अडायु के चेयरपर्सन डॉ. समीर पारीख, ने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं। इनका असर रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों, कामकाज और शिक्षा पर भी पड़ सकता है। ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए समय पर उचित विशेषज्ञ देखभाल मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। रेवाड़ी में अडायु ओपीडी क्लिनिक शुरू करने का हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ मनोचिकित्सकीय सेवाओं को लोगों के और करीब लाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर व्यक्ति और उनके परिवार आसानी से प्रोफ़ेशनल सहायता प्राप्त कर सकें।” अडायु में कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉ. कनिष्का मील सिंह, ने कहा, “कई बार लोग यह समझ नहीं पाते कि वे जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनके लिए विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है या नहीं। सामाजिक झिझक, खर्च और सेवाओं तक पहुंच से जुड़ी चिंताएं भी उन्हें परामर्श लेने से रोक सकती हैं। रेवाड़ी में विशेषज्ञ मनोचिकित्सा ओपीडी की उपलब्धता से लोगों को अपने घर के नजदीक ही परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। हम विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को चिंता, तनाव और नींद की समस्याओं से लेकर जटिल मानसिक विकारों तथा नशे से संबंधित समस्याओं तक, कई तरह की परेशानियों में सहायता प्रदान कर सकेंगे।” सिटी हार्ट क्लिनिक एंड मेडिकल सेंटर के कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायरेक्टर डॉ. पवन गोयल, ने कहा, “विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा है और यह शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। तेजी से बदलते सामाजिक परिवेश और आधुनिक जीवन के बढ़ते दबाव के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। इसका अंदाजा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए आने वाले मरीजों की बढ़ती संख्या से लगाया जा सकता है। हम यह भी देखते हैं कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन को और चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। इसलिए विशेषज्ञ मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बेहतर हो सके।0
0
Report
वाराणसी में खुले कूड़े में प्लास्टिक खा रही सैकड़ों गायें
Varanasi, Uttar Pradesh:वार्ड नंबर 23 सीर गोवर्धनपुर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही, खुले में कूड़ा गिरने से सैकड़ों गायें खा रही हैं प्लास्टिक वाराणसी। नगर निगम की लापरवाही का बड़ा मामला वार्ड नंबर 23 सीर गोवर्धनपुर में सामने आया है। यहां खुले में कूड़ा गिराए जाने से सैकड़ों की संख्या में गायें प्लास्टिक और कचरा खाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नियमित कूड़ा उठान नहीं किया जाता, जिसके चलते मुख्य सड़क और खाली प्लॉट पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। उसी ढेर पर रोज सैकड़ों गायें पॉलिथीन, सड़ा-गला खाना और प्लास्टिक खाती हुई नजर आती हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि प्लास्टिक खाने से गायों की मौत भी हो सकती है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि वार्ड में कूड़ा उठान की नियमित व्यवस्था की जाए, कूड़ा घर बनाया जाए और खुले में कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई जाए ताकि बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सके। रिपोर्ट - मयंक कश्यप, वाराणसी / Z MEDIA0
0
Report
गंदरबल में पुलिस स्मृति दिवस: शहीदों को सलाम, परिवारों को राहत का भरोसा
Aram Pora, Ganderbal, To pay tribute to the brave police personnel who laid down their lives in the line of duty, Ganderbal Police observed Police Commemoration Day with solemnity and reverence at Qamariya Stadium, Ganderbal. The ceremony was chaired by SSP Ganderbal, Shri Harshal Rajesh Mahajan-IPS, who took the ceremonial salute and read out the names of the martyrs who made the supreme sacrifice in the service of the nation. The Commemoration Day Parade featured contingents of District Police Ganderbal, JKAP, CAPF’s, L/Ct. Battalion and the District Police Pipe Band, reflecting discipline and respect for the fallen heroes. During the wreath-laying ceremony, SSP Ganderbal, officers of the civil administration, senior police officers and family members of the martyrs paid floral tributes to the brave hearts. An interactive session was also held, during which SSP Ganderbal listened to their concerns and assured them of prompt redressal of genuine issues, with matters concerning the civil administration to be taken up with the concerned authorities. Concluding the ceremony, SSP Ganderbal expressed heartfelt gratitude to the martyr families and dignitaries, reaffirming Ganderbal Police’s enduring respect for the supreme sacrifices of its brave personnel.0
0
Report
Advertisement
मुंगेर के पोलो मैदान पर 40 फीट का रावण दहन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Munger, Bihar:मुंगेर के पोलो मैदान में आज जलेगा 40 फीट ऊंचा रावण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ,कुंभकर्ण और मेघनाद के 30-30 फीट ऊंचे पुतलों का भी होगा दहन, मुंगेर: असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के अवसर पर बुधवार की शाम मुंगेर के पोलो मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम छह बजे होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस दौरान 40 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के 30-30 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। रावण दहन कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए पोलो मैदान को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, वाच टावर और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मैदान की निगरानी की जाएगी। मैदान के सभी प्रवेश और निकास द्वार खुले रखे जाएंगे, ताकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों को बाहर निकलने में परेशानी न हो। पर्याप्त रोशनी के लिए फ्लड लाइट की व्यवस्था की गई है। मैदान के अंदर और बाहर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। प्रशासन की प्राथमिकता कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को अंतिम रूप देने में मुंगेर के स्थानीय कारीगर जुटे हुए हैं। कारीगर विनोद कुमार ने बताया कि उनके पूर्वज भी दशहरा के अवसर पर रावण वध के लिए पुतले बनाने का काम करते थे। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे भी प्रत्येक वर्ष पुतलों का निर्माण करते हैं। उन्होंने बताया कि तीनों पुतलों को तैयार करने में करीब तीन दिन का समय लगा है। इनके निर्माण में बांस, रस्सी, पुआल, कागज और बोरों की चट्टी सहित अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। तीनों पुतलों के निर्माण में कुल 15 मजदूर लगाए गए हैं। कारीगरों के अनुसार, बुधवार की शाम तक पुतलों को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।0
0
Report
कानपुर में रावण दहन के समय कार्बाइड सिलेंडर फटने से 6 से अधिक घायल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपु्र में रावण दहन के समय कार्बाइड सिलेंडर फटा कार्बाइड सिलेंडर फटने से जुड़े हादसे का वीडियो आया सामने सिलेंडर की चपेट में आकर 6 से अधिक लोग घायल घायलों में दो साल की बच्ची भी शामिल गुब्बारा बेच रहे युवक रामू की हालत नाजुक गंभीर हालत में गुब्बारा विक्रेता हैलट अस्पताल रेफर नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा पार्क का मामला0
0
Report
अर्जुन मुंडा ने गवर्नर से मुलाकात में आदिवासी विकास और भूमि मुद्दों पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर उन्हें दशहरा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुलाकात के दौरान राज्य के विकास को लेकर राज्यपाल की चिंता को उन्होंने महसूस किया। खासकर आदिवासी क्षेत्रों के विकास और आदिवासी शासन व्यवस्था पर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अनुसूचित क्षेत्रों में जमीन के विचलन को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि राज्य सरकार को आने वाले दिनों में अपनी नीतियों के माध्यम से इस समस्या की गंभीरता को समझते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए।0
0
Report
Advertisement
Kotia क्षेत्र को लेकर AP- Odisha में चुनावी टकराव तेज, पंचायत चुनाव पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:disputed Kotia region Fresh Row Between Andhra Pradesh and Odisha Over Local Body Elections in Kotia Tensions flare up once again between Andhra Pradesh and Odisha over the disputed Kotia region. Odisha leaders strongly oppose Andhra Pradesh’s move to conduct local body elections in three villages in the region. The controversy centres on Phagunasineri, Ganjaibhadra and Patusineri, which Andhra Pradesh reportedly recognises as separate gram panchayats under Salur Mandal. Odisha maintains that all 28 villages in the Kotia panchayat belong to the state, while Andhra Pradesh claims jurisdiction over 21 of them. Odisha Revenue Minister Suresh Pujari has reportedly declared that the elections will not be allowed to take place. Pottangi MLA Ramachandra Kadam has alleged that Andhra Pradesh is attempting to strengthen its control over the disputed villages through the electoral process. Koraput MLA Raghuram Machha has also opposed the proposed elections, urging the Odisha government to prevent them. Andhra Pradesh previously conducted panchayat elections in the Kotia region in 2021 and successfully held the 2024 general elections there, despite opposition from Odisha. The latest controversy has intensified after Andhra Pradesh issued a notification for the upcoming local body elections. Odisha leaders have questioned the timing of the polls, alleging that they could affect the state's claims over the disputed villages ahead of Odisha’s next panchayat elections. The dispute dates back to the 1936 administrative boundary arrangements and remains unresolved despite decades of disagreement between the two states. BACKGROUND: Kotia is a hilly border region between Salur Mandal in Parvathipuram Manyam district of Andhra Pradesh and Pottangi in Koraput district of Odisha. Both states have long asserted administrative rights over several villages in the region. The latest election move has once again triggered a political and administrative confrontation between the two neighbouring states.0
0
Report
जमुई के सिकंदरा जंगल से मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार
Jamui, Bihar:पाठक चक जंगल से मिनीगन फैैक्ट्री का उद्भेदन, सिकंदरा थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी जमुई पुलिस, तीन गिरफ्तार, हथियार बनाने का सामग्री बरामद0
0
Report
कुरुक्षेत्र कष्ट निवारण मीटिंग: 11 शिकायतें मौके पर निपटान, एक पेंडिंग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री कृष्ण लाल पवार ने सुनी शिकायत, 12 में से 11 का मौके पर निपटान किया गया। कुरुक्षेत्र में आज मासिक जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। इस मीटिंग को लेने के लिए हरियाणा सरकार ने मंत्री कृष्ण लाल कुमार पहुंचे थे जिन्होंने यहां पर आए हुए लोगों की शिकायत सुनी और उनका समाधान किया। उन्होंने कहा कि आज मीटिंग में 12 शिकायत आई थी 11 का मौके पर ही निपटन कर दिया गया है। एक को आगे के लिए पेंडिंग रखा गया है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अच्छा काम कर रहा है जो लोग समस्या लेकर आते हैं उनको सुनकर उनका हल करना हमारा काम है प्रशासन भी इस पर लगातार काम कर रहा है। वही एक स्कूल के बच्चे की राजस्थान में दुर्घटना मौत होने के मामले पर उन्होंने कहा कि हमने जिला शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों की एक कमेटी बना दी गई है क्योंकि यह हादसा राजस्थान में हुआ है बच्चे सभी के स्कूल के समय में तौर पर जाते हैं लेकिन इसमें स्कूल की भी कुछ जिम्मेदारी बनती है इसलिए शिक्षण विभाग के अधिकारियों को लेकर एक कमेटी बनाई गई है जो बच्चों के माता-पिता से बातचीत करेगी और उनको संतोषजनक जवाब देगी। वहीं उन्होंने बोलते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में धान का उठान 97% हो चुका है कुरुक्षेत्र सहित कुछ जिलों में पिछले दिनों में बरसात हुई जिसके चलते लिफ्टिंग में समस्या हो रही थी लेकिन अब काफी तेजी से कम हो रहा है किसी को कोई भी समस्या नहीं आएगी। बाइट : कृष्ण लाल पंवार राज्य मंत्री हरियाणा0
0
Report
Advertisement
