icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फतहसागर पर युवक की छेड़छाड़ के आरोप: भीड़ ने धुनाई; पुलिस हिरासत में लिया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फतहसागर झील की पाल पर युवतियों से छेड़छाड़ करना एक सिरफिरा युवक पर भारी पड़ गया। पहले तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने एक युवती के साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, जिस पर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और जमकर धुनाई कर दी। घटना के दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही मनचले को सबक सिखाया। इसके बाद पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
0
0
Report

हिसार में गोइंका को श्रद्धांजलि: शैलजा ने कहा 사회 के लिए बड़ी क्षति

Gurugram, Haryana:हिसार - स्वर्गीय नन्दकिशोर गोइंका को लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने दी श्रद्धांजलि कांग्रेस की लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा पहुंची गोइंका सदन हिसार کیhi नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक क्षति -कुमारी शैलजा स्वर्गीय नंदकिशोर गोइंका ने अपना पूरा जीवन जन सेवा में लगाई उनका जीवन एक सीख देती है- शैलजा हिसार के गोइंका सदन पहुंचकर आज कांग्रेस की सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने स्वर्गीय नंदकिशोर गोइंका को श्रद्धांजलि दी..और कहा कि स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका के निधन और हमारे बीच से जाना न केवल हिसार के लिए क्षति है बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है.. उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बच्चा-बच्चा उन्हें जानता था और यही कारण है कि उन्होंने कभी गौ सेवा और जनसेवा से पीछे पैर नहीं हटाया बल्कि आगे बढ़कर जन सेवा की उनका जीवन हर एक व्यक्ति को एक सीख देता है... उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्वर्गीय नंदकिशोर गोइंका हमेशा जनता के बीच रहकर हर एक व्यक्ति के सुख और दुख में आगे खडे रहे है ऐसे व्यक्तित्व से हमेशा कुछ ना कुछ सिखने को मिलेगा... कुमारी शैलजा के अलावा स्वर्गीय नंदकिशोर गोयनका को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस की प्रवक्ता मनीषा सांगवान भी पहुंची उन्होंने भी कहा कि आज एक ऐसी शख्सियत हमारे बीच नहीं रही जिसने हमेशा जनकल्याण के लिए कार्य किया लेकिन भले ही वह आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके विचार उनकी सोच हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी..
0
0
Report
Advertisement

सासाराम हत्या केस: एक गिरफ्तार, दो फरार; सत्य का खुलासा Related dispute से

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहाँ पुलिस ने तीन दिन पूर्व 21 जुलाई की देर रात धौडाढ थाना क्षेत्र के NH-19 पर हुए अभिषेक कुमार नामक छात्र की हत्या मामले का खुलासा किया है तथा उस मामले में उसके एक मित्र अथर्व भारद्वाज को नौहट्टा से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि मृतक अभिषेक कुमार बीएससी नर्सिंग का छात्र था तथा शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में पढ़ता था। वह शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशिला का रहने वाला था। बताया जाता है कि इस हत्याकांड में तीन अभियुक्त शामिल थे। जिसमें से दो अभी भी फरार हैं। पकड़ा गया अपराधी अथर्व भारद्वाज से पूछताछ में उसने बताया कि रंजीत कुमार पासवान तथा संजीव कुमार ने मिलकर अभिषेक की हत्या कर दी। उसे स्विफ्ट कार में ले जाकर शव को छुपाने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर ट्रक से कार की टक्कर हो गई। इसके बाद यह लोग भी घायल हो गए। पुलिस पहले इस घटना को एक सड़क दुर्घटना में मौत मान रही थी। लेकिन छानबीन में पता चला कि मृतक अभिषेक कुमार का रंजीत कुमार पासवान की बहन से कुछ संबंध था। जिस कारण रंजीत पासवान नाराज था और इससे पहले एक हुंडई कार के लिए भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद इन तीनों ने मिलकर भद्रशीला गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार को रास्ता से हटाना चाहा। इसलिए अभिषेक की गोली मार का हत्या कर दी तथा शव को संजीव कुमार गुप्ता के कार से छुपाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया और पूरी पोल खुल गई। इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि कांड में शामिल रंजीत पासवान तथा संजीव कुमार को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

खाटूधाम में मानसून दो दिन से सक्रिय, भक्तों का सैलाब, जलभराव से परेशानी

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में पिछले दो दिनों से मानसून सक्रिय है। शुक्रवार अलसुबह से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है वहीं खाटूधाम पहुंचने वाले बाबा श्याम के श्रद्धालुओं का सिलसिला भी लगातार जारी है। हालांकि कस्बे के कई स्थानों पर जलभराव होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों को उम्मीद है कि समय पर हुई मानसूनी बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई और उत्पादन बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बनाया है, वहीं खेती-किसानी के लिए भी उम्मीदों की नई किरण जगाई है।
0
0
Report

वलसाड में बाढ़ से दाना बाजार समेत शहर के कई इलाके प्रभावित

Valsad, Gujarat:गुजरात के वलसाड जिला में 2 दिन से भारी बारिश के चलते वलसाड शहर की आरंग का रिवर तूफान पर थी औरंगाबाद में बाढ़ के कारण वलसाड शहर के कई इलाकों में जल भराव देखने को मिला. औरंगाबाद रिवर में बाढ़ के कारण वलसाड शहर के कई इलाके प्रभावित हुए जिसमें खासकर वलसाड शहर का दाना बाजार जहां पर अनाज के व्यापारियों की दुकान आई है वहां सबसे ज्यादा नुकसान होने को पाया है. बाढ़ के बाद की जो स्थिति है जिसके दृश्य सामने आए हैं व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है जिस तरह से सूरत में व्यापारियों का नुकसान हुआ था और वहां पर उनको सरकार की ओर से जो मुआवजा देने की बात आई थी. इस तरह यहां के व्यापारी भी सरकार के पास अपनी मांग कर रहे कि उन्हें भी. केश डोल जैसी सहाय मिले
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा में बाइक चोर पकड़े, ग्रामीणों ने पिटाई कर बाल काटे; VIDEO वायरल

Noida, Uttar Pradesh:बाइक चुराते पकड़े गए 2 युवक, ग्रामीणों ने की पिटाई, बाल काटे बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने पकड़े गए कथित बदमाशों का अपने हिसाब से इंसाफ किया। भीलवाड़ा जिले में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने दो युवकों को रंगे हाथ पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के नंदराय गोविंदपुरा की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक चोरी की बाइक लेकर जा रहे थे। बीच रास्ते में ग्रामीणों को उन पर शक हुआ। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट की। गुस्साए लोगों ने दोनों के बाल भी काट दिए। बाद में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को चोरी की बाइक के साथ कोटड़ी थाने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रहा है, जिसमें ग्रामीण युवकों की पिटाई करते और बाल काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ में उलटी रथयात्रा: इतिहासिक जुलूस ने नगर को मस्त किया

Pakur, Jharkhand:एरिया – पाकुड़ उलटी रथयात्रा बड़ी धूमधाम से मनाया गया...रथ कालीबाड़ी परिसर से निकाला गया और पूरे शहर के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए रथ को फिर कालीबाड़ी में रखा गया...उलटी रथयात्रा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे...शहर के स्थानीय राजबाड़ी मैदान से गाजे – बाजे के साथ रथ को पूरे शहर का भ्रमण कराया गया...बिहार ,पश्चिम बंगाल और झारखण्ड से बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुँचे थे...रथयात्रा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं...इस अवसर पर रथमेला और सर्कस का भी आयोजन हो रहा है... वैसे कहा जाता है कि पाकुर राज के प्रथम राजा स्व प्रीतचन्द्र साही ने सन 1697 को इस रथयात्रा को प्रारम्भ किया था तब से आज तक हर वर्ष शाही रीती रिवाज के साथ रथ यात्रा निकाली जाती है...इस अवसर पर स्थानीय रथमेला मैदान में मेले का भी आयोजन किया जाता है जो कि पूरे एक महीने तक चलता है....
0
0
Report
Advertisement

बिहार में 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' से राष्ट्रीय-खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और छात्रवृत्ति

Noida, Uttar Pradesh:ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में आयोजित खेल विभाग के कार्यक्रम में 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र एवं खेल छात्रवृत्ति के चयन-पत्र प्रदान किए। बिहार सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाए, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जाए तथा हमारे खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और आईपीएल जैसे वैश्विक मंचों पर बिहार और भारत का गौरव बढ़ाएं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है- राष्ट्रीय स्तर के खेलों में बिहार को नंबर-1 बनाना और युवाओं को खेल के माध्यम से सम्मान, अवसर एवं उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना।
0
0
Report

दिल्ली पेपर लीक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन, खरगोन में जयस ने दमनकारी नीति की निंदा

Khargone, Madhya Pradesh:दिल्ली में शांति तरीके से पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में खरगोन में भी जयस संगठन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना देकर सरकार की दमनकारी नीति का विरोध किया गया। छात्र छात्राओं ने इन पेपर लीक मामले में अब तक 22 छात्र छात्राओं की मौत हो चुकी है। सरकार की इस उदासीनता का विरोध करना कौन से अव्यावहारिकता है। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए मगर नहीं सरकार कोई एक्शन नहीं लेकर उनको सह दे रही है। इन्हीं को लेकर शुक्रवार को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस )एवं छात्रों ने बिस्टान नाका टंट्या मामा प्रतिमा स्थल के समीप धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने दिल्ली पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए पीडि़त छात्रों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके लिए मुआवजे की मांग भी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम सौंपे ज्ञापन में देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की है। प्रदर्शन में जयस प्रदेश अध्यक्ष रिम सिंह गिरवार ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, समय पर परीक्षा आयोजन न होने और परिणाम घोषित न होने जैसे छात्र हित के मुद्दों पर दिल्ली में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। यह सरकार की दमनकारी नीति है। जयस संरक्षक सुभाष पटेल जिलाध्यक्ष सचिन सिसौदिया जोगीराम बड़ोले शांतिलाल बड़ोले आदि ने धरने में कहा कि छात्रों का अपने हक और अधिकार मांगना गलत नहीं है और ये छात्र देश के ही नागरिक हैं।
0
0
Report

कारगिल चौक पर पेपर लीक के विरोध में छात्र धरना, इस्तीफे की मांग तेज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के कारगिल चौक पर नीट और एसएससी समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में छात्र धरने पर बैठ गए हैं। धरना स्थल पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है; छात्र धरना स्थल पर पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान का समर्थन कर रहे हैं, उनका सीधा आरोप है कि शिक्षा व्यवस्था फेल हो गई है। धरना दे रहे छात्राों का कहना है कि देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। इसी वजह से वे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्राओं का कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top