icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow19 Nov 2024, 08:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अररिया में भू माफियाओं ने स्कूल के बच्चों पर हमला, 15 घायल

Forbesganj, Bihar:अररिया में भू माफियाओं द्वारा स्कूली बच्चों की पिटाई का एक मामला सामने आया है जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए हैं जिनमें कई बच्चों को सिर और आँख पर गम्भीर चोटें आई हैं। यह मामला बथनाहा थाना के ठीक बगल वाली जमीन का है जहाँ एक निजी विद्यालय के बच्चे स्कूल के सामने वाली जमीन पर खेल रहे थे तब 20 से 25 की संख्या में लोग वहां पहुंच गए और खेल रहे बच्चों पर हमला कर उनकी पिटाई करने लगे। बच्चों को पीटने में महिलाएं भी शामिल थीं। बच्चों की पिटाई को देख स्कूल प्रबंधन ने बथनाहा थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमला करने वाले लोग भाग चुके थे। पूरा मामला जमीन विवाद से संबंधित है। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन ने बथनाहा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। बच्चों की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report

4 वर्षीय विवान कुमार अगवा: साहिबगंज से सुरक्षित बरामद, पांच गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची रेलवे स्टेशन के बाहर से 24 सितंबर को अगवा किए गए 4 वर्षीय बच्चे विवान कुमार को पुलिस ने साहिबगंज से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की। 27 सितंबर को धनबाद रेलवे स्टेशन से रोहित मुखर्जी उर्फ डॉन को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर साहिबगंज के तीनपहाड़ इलाके से बच्चे को बरामद किया गया。 पुलिस ने मामले में रोहित मुखर्जी, बिट्टु कुमार सिंह, छोटु कुमार, तसबोर शेख और जमादार शेख को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं。 पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोबाइल चोरी के गिरोह से जुड़े हैं और चोरी के मोबाइल को बांग्लादेश में खपाने की बात सामने आई है। पुलिस अब अपहरण की वजह और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

एसआईआर बंदी के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन; बीजेपी ने कहा- कांग्रेस चोर मचाये शोर

Ranchi, Jharkhand:एसआईआर बंद करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दल आंदोलित है। तो वहीं कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने निशाना साधा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस की आदत है चोर मचाये शोर। वोटो की चोरी की जो आदत कांग्रेस की थी वो बन नहीं रहा, देश में एसआईआर कोई पहली बात नहीं हुआ है। अब कांग्रेस को गलत काम करते नहीं बन रहा, अवैध मतदाता जो उनके थे उनको अब प्रमाण दिखाते बन नहीं रहा तो निर्वाचन आयोग पर निशाना साध रहे हैं। संवैधानिक ढांचे पर आक्रमण का मतलब है संविधान पर विश्वास नहीं है। षड्यंत्र के तहत तरह तरह का आरोप लगा कर देश की जनता को गुमराह करना चाहते हैं।
0
0
Report

झारखंड में SIR रद्द करने को लेकर सियासी संग्राम, 30 सितम्बर को विपक्ष का प्रदर्शन

Noida, Uttar Pradesh:झारखंड में एसआईआर पर सियासी संग्राम बढ़ता ही जा रहा है। झामुमो के नेता एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे। 30 सितम्बर को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता लोकभवन पर प्रदर्शन करेंगे और एसआईआर रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। कांग्रेस के बाद अब धीरे धीरे विपक्षी पार्टियाँ, इलेक्शन कमीशन और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक होती जा रही है तो भारतीय जनता पार्टी भी विरोधियों पर पलटवार करने में जुटी है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया, झारखंड में एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर झामुमो 30 सितम्बर को लोक भवन का घेराव करेगा। झारखंड का एसआईआर रद्द हो। बीजेपी कहती थी बंग्लादेशी घुसपैठ, रोहिंग्या फिर कौन निकला बिहार और बंगाल में। कोई चेहरा बताइए। झारखंड के बारे में भी भ्रम फैलाया जा रहा। बोला जा रहा संथाल परगना में जान बूझ कर आदिवासी दलित पिछड़े और अकलियत का नाम काटा जा रहा। इन लोगों के गड़बड़ झाला से पर्दा उठा चुका है। सच्चाई सामने आ चुकी है। बाइट …सुप्रियो भट्टाचार्य, महासचिव, झामुमो बाइट ...महुआ माजी, सांसद, झामुमो कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशिभूषण राय ने कहा ज्ञानेश कुमार को एक मिनट भी उस कुर्सी पर बैठने का अधिकार नहीं है, उन पर देश द्रोह का मुकदमा चलना चाहिए, ऐसा लगता है आने वाले समय में वो देश छोड़ कर जाने वाले हैं। राहुल गांधी एस आई आर और वोट चोरी के बारे में बोलते थे तब बीजेपी मजाक उड़ती थी। दो चुनाव आयुक्त ने 14 बार आपत्ति दर्ज करवाया इसके बावजूद फॉर्म सिक्स में बदलवा किया गया। गंभीर मामला है। जैसे झामुमो यहां 30 सितम्बर को लोकभवन का घेराव करने वाली है हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा , जैसे झामुमो ने अपना बिगुल चुनाव आयोग के खिलाफ फूंका है हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा। बाइट ...शशिभूषण राय, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस झारखंड बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, झामुमो अब तक चुप थी कांग्रेस ने जैसे ही प्रश्न उठाना शुरु किया इन्होंने सुर में सुर मिला लिया। एसआईआर के ड्राफ्ट को सुप्रीम कोर्ट ने भी सही कहा था अब ये सुप्रीम कोर्ट से टकराना चाहते हैं क्या आप एस आई आर के प्रोसेस को क्यों रोजना चाहते हैं, अगर विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें। अभी भी मौका है अपने नाम जुड़वा सकते हैं।। एस आई आर के प्रोसेस को क्यों रोकना चाहते हैं। अब्दुल, लतीफ ,खालिद जितने बंग्लादेशी हैं घुसपैठिए हैं इनका नाम कट जाएगा जो इनके परम्परागत वोटर हैं इस लिए।
0
0
Report

बेटी की तलाश में परेशान परिजन, फोन पर मांगे ₹5 हजार रुपया भेजने के बाद भी नहीं लौटी छात्रा

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow12m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया से 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। बेटी के गायब होने के बाद मां की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। ऊपर से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आने वाले फोन और बदलती लोकेशन ने पूरे मामले को और उलझा दिया है। परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए मझौलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के चनायन बांध वार्ड संख्या-13 का है। यहां की तिजी देवी की 12 वर्षीय बेटी सीमा कुमारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। प्राथमिकी के अनुसार, 4 सितंबर की रात करीब 11 बजे छात्रा घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।इसी बीच 8 सितंबर को एक मोबाइल नंबर से फोन आया, जिसमें कथित तौर पर छात्रा ने खुद को मुजफ्फरपुर स्थित आंख अस्पताल में बताया। परिवार अभी इस जानकारी से उबर भी नहीं पाया था कि 10 सितंबर को दूसरे नंबर से फोन आया और लोकेशन रामनगर बताई गई। दो अलग-अलग लोकेशन सामने आने से परिजनों का संदेह और गहरा गया। परिजनों के मुताबिक, बताए गए मोबाइल नंबर पर ₹5 हजार ऑनलाइन भेजे गए, लेकिन रकम भेजने के बाद भी छात्रा घर नहीं लौटी। अब मां ने दोनों मोबाइल नंबर धारकों पर संदेह जताते हुए पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन डीएसपी समेत वरीय अधिकारियों से भी बेटी की तलाश में मदद की गुहार लगा चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top