icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow19 Jan 2025, 10:08 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केमी नदी के पुल टूटने से छात्र स्कूल पहुंचने में भारी मुश्किलें

Noida, Uttar Pradesh:जोनाई, असम: छात्र नाव से केमी-जेलाम मिडिल इंग्लिश स्कूल की असिस्टेंट टीचर भाग्यश्री सैकिया कहती हैं, "हमारे आधे से ज़्यादा छात्र पुल के दूसरी तरफ़ से आते हैं। वहाँ लगभग तीन गाँव हैं, और पुल न होने की वजह से छात्रों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आजकल, नावें हमेशा समय पर नहीं मिलतीं; और जब नाव मिलती भी है, तो उसमें बहुत सारे बच्चों को ठूँस-ठूंस कर बैठना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बहुत बढ़ जाता है। अगर उन्हें नाव नहीं मिलती, तो उन्हें पैदल ही नदी पार करनी पड़ती है, जिससे उनके कपड़े और किताबें गीली हो जाती हैं। वे नियमित रूप से स्कूल नहीं आ पाते। आस-पास के स्कूलों के कुछ टीचर और स्टाफ़ भी नदी के दूसरी तरफ़ से आते-जाते हैं और उन्हें भी समय पर स्कूल पहुँचने में परेशानी होती है... पुल 28 जून को क्षतिग्रस्त हो गया था..."
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर में नामी बदमाश आदिल गिरफ्तार, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में ₹30000 के नामी बदमाश आदिल को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आदिल के पास से पुलिस को हथियारों का लंबा जखीरा मिला है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भूलन बस्ती के कमरे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना यह थी कि इनामी बदमाश के साथ बड़ी संख्या में हथियार रखे हुए हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम और पुलिस ने घेराबंदी की, पुलिस की आहट सुनते ही आदिल कमरे में बने कवर्ड में छुप गया। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल होकर तलाशी शुरू की। इसके बाद आदिल को कवर्ड से बाहर निकाल कर गिरफ्तार किया गया है। आदिल की तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। आदिल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लाइव रेट के दौरान कवर्ड से निकलता दिखाई दे रहा है।
0
0
Report
Advertisement

Zee मीडिया के असर से छात्रावास अधीक्षिका निलंबित, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की

Dhar, Madhya Pradesh: Zee मीडिया की खबर का असर: छात्रावास अधीक्षक निलंबित, छात्राओं की शिकायत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई एंकर :- धार निसरपुर के माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं और छात्राओं की शिकायत को Zee मीडिया ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। खबर के बाद सहायक आयुक्त ने मौका निरीक्षण किया अधिकारियों ने मौका देखा कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने छात्रावास अधीक्षिका बबीता चौहान, जो माध्यमिक शिक्षक के मूल पद पर हैं, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। दरअसल, 16 और 17 अगस्त की मध्यरात्रि छात्रावास की करीब 40 छात्राएं खिड़की से निकलकर कुक्षी थाने पहुंची थीं। छात्राओं ने छात्रावास में खराब गुणवत्ता के भोजन, पर्याप्त भवन और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। यह मामला Zee मीडिया ने प्रमुखता से उठाते हुए छात्राओं की परेशानी और छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए थे। मामले में एसडीएम कुक्षी की रिपोर्ट के आधार पर जांच हुई। जांच में सामने आया कि छात्रावास की क्षमता से अधिक छात्राओं को रखा गया था, जिसके चलते पर्याप्त बिस्तर, पलंग, बिस्तर सामग्री और गुणवत्तापूर्ण भोजन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही थीं। जांच रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत अधीक्षिका को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डही निर्धारित किया गया है। यानी छात्राओं की आवाज जब मीडिया के जरिए प्रशासन तक पहुंची तो महज दो दिन में कार्रवाई हुई और जिम्मेदार अधिकारी पर निलंबन की गाज गिरी।
0
0
Report
Advertisement

पूर्व अग्निवीरों को सीधे भर्ती में 20% हॉरिजॉन्टल आरक्षण; अन्य ग्रुप-सी 5%

Chandigarh, Chandigarh:निर्धारित पदों के लिए पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट से छूट\n\nचंडीगढ़, 18 अगस्त-हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए सीधी भर्ती में निर्धारित सरकारी पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज (हॉरिजॉन्टल) आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, ग्रुप-सी के अन्य पदों पर 5 प्रतिशत तथा कौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी पदों पर एक प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण का प्रावधान किया गया है। \n\nमुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा आज इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था 1 सितंबर, 2026 से लागू होगी।\n\n20 प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस कांस्टेबल, इंडियन रिजерв बटालियन (आईआरबि) में कांस्टेबल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरडीएफ) में कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जेल विभाग में वार्डन, माइनिंग गार्ड, वाइल्डलाइफ गार्ड तथा फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर के पदों पर लागू होगा।\n\nइन पदों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत वंचित अनुसूचित जाति के लिए 2 प्रतिशत, अन्य अनुसूचित जाति के लिए 2 प्रतिशत, बीसी-ए के लिए 3 प्रतिशत, बीसी-बी के लिए 2 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए 2 प्रतिशत तथा अनारक्षित श्रेणी के लिए 9 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है।\n\nइसी प्रकार, निर्धारित विशेष पदों को छोड़कर अन्य ग्रुप-सी पदों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इस 5 प्रतिशत आरक्षण में वंचित अनुसूचित जाति तथा अन्य अनुसूचित जाति के लिए एक-एक प्रतिशत, बीसी-ए तथा बीसी-बी के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार एक प्रतिशत तथा शेष 3 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस एवं अनारक्षित श्रेणी के लिए होगा।\n\nकौशल विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी पदों पर पूर्व अग्निवीरों के लिए एक प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य सैन्य सेवा एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल को सरकारी भर्ती में मान्यता देना है।\n\nभर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व अग्निवीरों का चयन उनकी संबंधित श्रेणी में मेरिट के आधार पर किया जाएगा और उनका चयन उनकी संबंधित ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) श्रेणी के आरक्षित पद के विरुद्ध किया जाएगा।\n\nयदि आरक्षित पद के लिए उपयुक्त पूर्व अग्निवीर उपलब्ध नहीं होता है, तो संबंधित पद को लागू नियमों के अनुसार उसी वर्टिकल आरक्षण श्रेणी के उपयुक्त उम्मीदवार से भरा जा सकेगा।\n\nपूर्व अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत देते हुए पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, वार्डर, माइनिंग गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड के पदों के लिए आवश्यक फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) से छूट प्रदान की गई है। हालांकि, भर्ती एजेंसी द्वारा निर्धारित लिखित परीक्षा में पूर्व अग्निवीरों को शामिल होना होगा।\n\nग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) से छूट का मौजूदा प्रावधान भी जारी रहेगा। इसके अलावा, विज्ञापित पद के लिए उनके प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल से संबंधित कौशल परीक्षा से भी उन्हें छूट दी जाएगी। हालांकि, निर्धारित लिखित परीक्षा देना अनिवार्य रहेगा। इन छूटों का लाभ संबंधित पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करते समय प्रदान किया जाएगा।\n\nइन निर्देशों के साथ पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण से संबंधित समय-समय पर जारी सभी संशोधनों को समाहित किया गया है। इसके साथ ही 20 अगस्त, 2025 और 20 जुलाई, 2026 को जारी पूर्व निर्देश वापस ले लिए गए हैं।\n\nसरकार ने सभी संबंधित विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों एवं अन्य सक्षम प्राधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सेवा नियमों में आवश्यक परिणामी संशोधन भी तत्काल किए जाएंगे।
0
0
Report

हरियाणा रोडवेज: 700 कंडक्टर भर्ती, 500 इलेक्ट्रिक बसें; ऐप व जीपीएस से यात्रा सुविधाएं

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी - अनिल विज सभी रोडवेज बसों में लगेगा जीपीएस, बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से मिलेगी समय-सारिणी की जानकारी - विज बस अड्डों पर अवैध खाद्य विक्रेताओं पर होगी सख्ती, स्वच्छता के मामले में हरियाणा के बस अड्डे बनेंगे मॉडल - विज चंडीगढ़, 18 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले एक माह के भीतर हरियाणा रोडवेज का मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज में करीब 700 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी तथा राज्य में 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी。 श्री विज आज चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अतुल द्विवेदी भी उपस्थित रहे。 700 कंडक्टरों की होगी भर्ती, 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी - विज बैठक के दौरान अधिकारियों ने श्री विज को बताया कि विभाग में करीब 700 कंडक्टरों की पदोन्नति की जानी है और उनके स्थान पर जल्द ही 700 नए कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस पर श्री विज ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी बताया कि राज्य में ग्रीन एनर्जी के साथ-साथ ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 125 साधारण बसें हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से तैयार की जा रही हैं。 मोबाइल ऐप में बसों की लाइव लोकेशन और तीन भाषाओं की सुविधा - विज बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंत्री श्री विज के समक्ष तैयार किए गए मोबाइल ऐप की प्रस्तुति दी। ऐप की समीक्षा करते हुए श्री विज ने निर्देश दिए कि इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक मॉड्यूल जोड़े जाएं। उन्होंने कहा कि ऐप में ”निर्धारित समय पर निर्धारित बस अड्डे या बस स्टॉप पर बस के पहुंचने की जानकारी”, बसों के ”अनधिकृत स्थानों पर ठहराव की जानकारी” तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। श्री विज द्वारा अधिकारियों को ऐप को ”हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी”, तीनों भाषाओं में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए。 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐप ’एंड्रायड और आईओएस’ दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होना चाहिए। इसके माध्यम से यात्रियों को बसों की ”लाइव लोकेशन” की जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकें। विभिन्न गंत्व्यों के बीच किराए की जानकारी के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ”डिजिटल क्यूआर कोड/कार्ड” जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐप में आवश्यक संशोधन कर इसका ”शीघ्र ट्रायल” जल्द से जल्द किया जाए。 सभी बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश - विज परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी बस अड्डों पर बसों की ”समय-सारिणी और उनके गंतव्यों की जानकारी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड” पर प्रदर्शित की जाए, ताकि यात्री अपनी यात्रा की पूर्व योजना बना सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक बस के बस अड्डे पर आने और वहां से रवाना होने का समय कंट्रोल सेंटर में रिकॉर्ड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई चालक बस को निर्धारित बस अड्डे पर नहीं ले जाता है तो सिस्टम के माध्यम से उसकी ”स्वचालित रूप से जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया” शुरू होनी चाहिए। श्री विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज के अंतर्गत संचालित सभी बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बसों की निगराणी और संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके。 बस अड्डों पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर बल- विज बैठक में बस अड्डों पर यात्रियों को उपलब्ध होने वाली खाद्य सामग्री और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने पर भी चर्चा हुई। श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे की IRCटीसी की तर्ज पर परिवहन विभाग के तहत एक नई संस्था गठित करने की संभावनाएं तलाशें, ताकि यात्रियों को निर्धारित एवं उचित कीमतों पर स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बस अड्डों पर अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले विक्रेताओं को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए। श्री विज ने स्पष्ट कहा कि “अनिल विज लोगों को खाने-पीने के नाम पर जहर नहीं बेचने देगा।” बस अड्डों को देश में स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश - विज श्री विज ने अधिकारियों को बस अड्डों के शौचालयों की नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बस अड्डों पर ”वैक्यूम क्लीनिंग” की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया, ताकि हरियाणा के बस अड्डे स्वच्छता के मामले में देश के लिए ”मॉडल बस अड्डे” बन सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बस अड्डों के शौचायल जर्जर अथवा क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं, वहां उनकी ”मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण” का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में परिवहन विभाग से जुड़े विभिन्न अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। श्री विज ने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा, बस सेवाओं में सुधार, स्वच्छता, तकनीकी निगरानी और परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए。 बैठक में परिवहन आयुक्त श्री प्रभजोत सिंह, परिवहन विभाग के महानिदेशक श्री धीरेन्द्र खडगटा, हरसेक के निदेशक डॉ. सुल्तान सिंह सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे。
0
0
Report

चलती बस में प्रसव, ड्राइवर- कंडेक्टर ने अस्पताल पहुंचाकर नवजात व मां को बचाया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर में चलती बस में प्रसव होने का मामला सामने आया है दरसल, पन्ना जिले की रहने बाली रेखा गर्भवती होने के कारण परिवार के साथ गांव वापस आ रहे थे। झांसी में बस बदल कर छतरपुर के लिए रवाना हुए जहां अलीपुरा के पास गर्भवती महिला को असहनीय दर्द होने लगा. यात्रियों ने जब महिला को तड़पते हुए देखा तो तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस न मिलने पर बस ड्राइवर और कंडेक्टर ने बिना यात्री उतारे सीधे बस को शहर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यात्रियों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में पहुंच कर नर्स को बताया कि बस में एक महिला को प्रसव हो गया और बच्चा आधा फंसा हुआ है। प्रसूति वार्ड की नर्स बिना देरी किए हुए तत्काल अस्पताल के गेट पर पहुंची और बस के चढ़ कर महिला की स्थिति का जायजा लिया। बस में महिला का प्रसव हो चुका था। जिसे अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल परिसर का गेट खोल कर बस को अस्पताल परिसर के अंदर लाकर नवजात और महिला को स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल के प्रसूति वार्ड लेकर पहुंचे। बच्चे की एसएनसीयू के वार्ड में ले जाया गया है। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वही रेखा की हालत ठीक बताई जा रही है। कई यात्रियों ने बताया कि चलती बस से कई बार एंबुलेंस 108 को कॉल लगाया लेकिन रास्ते में कही एंबुलेंस ने फॉलो नहीं किया। जिससे बस ड्राइवर ने रास्ते के अन्य यात्री को अपने स्थान में उतार कर सीधे बस को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहाँ प्रसूति वार्ड के स्टाफ ने भी सूझबूझ दिखाते हुए बस में महिला और नवजात का ख्याल रखते हुए अन्य स्टाफ ने सराहनीय कार्य किया.
0
0
Report
Advertisement

NH-48 पर मिनी बस और कार की जोरदार भिड़ंत; पुलिस ने जांच शुरू की

Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़) पावटा NH-48 पर बागावास अहिरान स्टैंड के पास मिनी बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे, इसी दौरन बागावास अहिरान स्ट Stand के पास मिनी बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे के वक्त मिनी बस में करीब 5 लोग सवार थे, जबकि कार में 3 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही भाबरू थाना अधिकारी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी में मिनी बस का टायर फटना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे में सवार लोगों की स्थिति तथा दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।NH-48 पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report

खेतड़ी के कुएं में बुजुर्ग महिला का शव, पहचान नहीं, मौत की जांच जारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के खेतड़ी नगर से खबर कुएं में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी गोरधनपुरा गांव की घटना, शव करीब 7-8 दिन पुराना महिला की उम्र करीब 60-65 वर्ष, अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची मौके पर शव को कुएं से निकलवाकर खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी झुंझुनूं जिले के खेतड़ीनगर थाना क्षेत्र के गोरधनपुरा (तातीजा) गांव में एक कुएं में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर खेतड़ीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।पुलिस के अनुसार शव करीब 7 से 8 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतका की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल, खेतड़ी की मोर्चरी में रखवाया है।पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। साथ ही महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पहचान और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top