228001
Sultanpur - होमगार्ड और पट्टीदार परिवार में जमकर चले लाठी डंडे
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के मानापुर धनीपुर गांव में रास्ते के विवाद ने शनिवार को भयंकर रूप ले लिया। रिटायर्ड होमगार्ड पारस पांडेय और पट्टीदार हरकेश पांडेय के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। देहात कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार दोनों पक्षों से शिकायत मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दूदू में वोटिंग दिन पहले हंगामा, भाजपा प्रत्याशी पर गरीबों को प्रलोभन देने का आरोप
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू में वोटिंग से एक दिन पहले हुआ हंगामा, भाजपा प्रत्याशी पर गरीबों को प्रलोभन देने का मामला आया सामने। करीब 20 से 25 गरीब परिवारों को पट्टे दिलाने का प्रलोभन देकर वोटर दस्तावेज लेने के आरोप को लेकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे निर्वाचन अधिकारी के पास। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर के पुत्र ने उठाया मुद्दा, एसडीएम कार्यालय के बाहर किया हंगामा। दूदू में वार्ड नंबर 24 का बताया जा रहा है मामला, भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन। हंगामा देखकर मौके पर पहुंची पुलिस, हंगामे के बाद ग्रामीणों को वोटर दस्तावेज दिए वापस। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने भी सोशल मीडिया पर उठाया मुद्दा, पूर्व मंत्री ने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग।0
0
Report
सीतापुर: बेटी के साथ रेप मामले में पिता को आजीवन कारावास
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर।रेप के मामलों में बाप को आजीवन कारावास की सजा।न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अवनीश कुमार में सुनाई सजा।दोषी बाप पर लगाया बीस हजार रुपए का अर्थदंड।बाप ने बेटी के साथ किया था रेप।बहन के घर से बेटी को बुला ले गया था बाप।जंगल में ले जाकर किया था रेप।मां ने दर्ज कराया था मुकदमा।तीन माह में सुनवाई के दौरान आया फैसला।कमलापुर थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
बहराइच में SDM बनाम वकील: तहसील परिसर में फटकार, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, अधिवक्ता पर फूटा एसडीएम का गुस्सा, तहसील परिसर में जमकर लगाई फटकार, वीडियो हो रहा वायरल, बहराइच जिले के तहसील महसी के एसडीएम राजेश अग्रवाल का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसडीएम महसी राजेश अग्रवाल तहसील प्रांगण में जमकर एक स्थानीय वकील भारत प्रसाद मिश्रा पर आक्रोशित हो रहे हैं। एसडीएम राजेश अग्रवाल वकील पर इतना आक्रोशित हुए कि अपने ऑफिस चैंबर से अपने सुरक्षा कर्मियों संग अधिवक्ता के चैंबर तक पहुंच गए और उससे जमकर अपने अंदाज में फटकार लगाई बावजूद एडवोकेट ने भी उलटे एसडीएम पर गर्म रहे। तहसील परिसर में हुये विवाद का मामला अब जमकर वायरल हो रहा है इलाके में चर्चा है एसडीएम और वकील का आपसी विवाद अब तूल पकड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
बारिश में नाव से मतदान केंद्र पहुँचा दल, करौली में मतदान सुचारू रहा
Karauli, Rajasthan:बारिश से रास्ता बंद, नाव से मतदान केंद्र पहुंचा मतदान दल, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो- नगर निकाय चुनाव के पूर्व बारिश और भद्रावती नदी में बढ़े जलस्तर के चलते जब मतदान केंद्र तक पहुंचने का रास्ता अवरुद्ध हो गया, तो मतदान दल को नाव के जरिए केंद्र तक पहुंचाया गया। करौली नगर परिषद के वार्ड नंबर 48 स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 59, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कल्लादह तक पहुंचने के लिए प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा में नाव की व्यवस्था की। सिविल डिफेंस टीम, होमगार्ड जवानों और बीएलओ ने मतदान दल को सुरक्षित नदी पार कराकर केंद्र तक पहुंचाया। बारिश के कारण भद्रावती नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। इससे मतदान केंद्र तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए मतदान दल को नाव से केंद्र तक भेजने का निर्णय लिया। निर्वाचन शाखा के राजेंद्र दीवान ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करौली राकेश कुमार रावत के निर्देशन में मतदान दल की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था की गई। गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के होमगार्ड जवानों और बीएलओ मनीष कुमार ने पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान दल को नाव से नदी पार कराकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। बारिश और नदी के तेज बहाव के बीच नाव से मतदान केंद्र पहुंचता मतदान दल की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की तस्वीर सामने आई। रास्ता अवरुद्ध होने के बावजूद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर मतदान दल को सुरक्षित केंद्र तक पहुंचाया, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी रह सके।0
0
Report
चूरू नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण और रवानगी पूरी
Churu, Rajasthan:नगर निकाय आम चुनाव 2026 चूरू नगरपरिषद व रतननगर नगरपालिका के लिए मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण एवं रवानगी का किया पर्यवेक्षण, दिए निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी सुराना ने आमजन से की अपील, चूरू। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है, जिले में दो चरणों में हो रहे चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. प्रथम चरण के चुनाव के دوरान चूरू नगर परिषद, सुजानगढ़ नगर परिषद सहित कुल पांच नगर निकायों पर कल बुधवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी. जिसमें चुरु, सजानगढ़, छापर, रतननगर एवं राजगढ़ नगर निकाय के चुनाव होंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने जिला प्रमुखालय स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू नगरपरिषद एवं रतननगर नगरपालिका के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए नियुक्त मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण एवं रवानगी प्रक्रिया का पर्यवेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने कहा कि निर्वाचन लोकतंत्र की रीढ़ हैं और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी मतदान कार्मिक अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें。 उन्होंने कहा कि मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का भौतिक रूप से जायजा लें। मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कमी अथवा समस्या सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत करवाएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदान दल मतदान प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह स्पष्ट एवं सजग रहें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एरिया मजिस्ट्रेट को तत्काल सूचना दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें。 इस अवसर पर एसपी निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि मतदान दल व सुरक्षा कार्मिक आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करवाएं। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक कार्मिक सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने मतदान के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में की गई तैयारियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी。 चूरू नगरपरिषद रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ श्वेता कोचर ने मतदान दलों को उनके दायित्वों एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, आवश्यक प्रपत्रों, ईवीएम संचालन तथा मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, इस अवसर पर एसडीएम धीरज झाझड़िया, सीओ गजेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं मतदान दल उपस्थित रहे।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म: पॉक्सो कोर्ट ने रोहित यादव को 20 साल की सजा
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला पॉक्सो कोर्ट ने दोषी रोहित यादव को सुनाई 20 साल की सजा विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद की अदालत ने किया दोषसिद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 में 20 वर्ष कारावास, ₹40 हजार अर्थदंड अपहरण के मामले में 5 वर्ष की अतिरिक्त सजा, ₹10 हजार जुर्माना सैदपुर थाना क्षेत्र की वर्ष 2021 की घटना में आया फैसला अभियोजन पक्ष के सभी 7 गवाहों ने घटना का किया समर्थन शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय ने फैसले की पुष्टि की गाजीपुर की पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद की अदालत ने दोषी रोहित यादव को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं अपहरण के अपराध में भी उसे 5 वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। अदालत के इस फैसले को बाल अपराधों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है। मामले में शासकीय अधिवक्ता रामकुमार राय के अनुसार मामला सैदपुर थाना क्षेत्र का है। वर्ष 2021 में एक नाबालिग बालिका, जो अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी, उसे अभियुक्त रोहित यादव बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर सैदपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने 14 सितंबर 2021 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना पूरी होने के बाद मामला पॉक्सो कोर्ट में चला, जहां अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह प्रस्तुत किए गए। सभी गवाहों ने घटना का समर्थन किया। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा 40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इसके अलावा अपहरण के अपराध में भी पांच वर्ष की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। हाईलाइट: राम कुमार राय, शासकीय अधिवक्ता, पॉक्सो कोर्ट गाजीपुर।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी ने जालौन के जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू रोकथाम की तैयारी देखी
Jalaun, Uttar Pradesh:स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियाँ का डीएम ने लिया जायजा जालौन के उरई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि संभावित मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सके। डीएम ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से नाक और मुंह ढकने की अपील की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्थिति जानी और उपचार व पोषण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कुपोषित बच्चों की माताओं को भी पोषण पोटली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान वार्ड और इमरजेंसी सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ एचएन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम सहित चिकित्सक मौजूद रहे。0
0
Report
सीतापुर में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर, नजूल जमीन 4 करोड़ के नुकसान
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर। सरकारी नजूल की भूमि पर किया गया था अवैध कब्जा। खाली कराई गई नजूल जमीन की कीमत करीब चार करोड़ रुपए। टीन शेड और बाउंड्रीवाल बनाकर किया गया था अवैध कब्जा। 15 दिन का दिया गया था समय,नहीं हटाया गया था कब्जा। नायब तहसीलदार सदर बलवंत सिंह के नेतृत्व में की गई बड़ी कार्रवाई। खैराबाद थाना क्षेत्र में की गई बड़ी कार्रवाई。0
0
Report
सवाई माधोपुर के तीन नगर निकायों में आज मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sawai Madhopur, Rajasthan:नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रथम चरण में होने वाले चुनावों के लिए सवाई माधोपुर में भी आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गए । जिला मुख्यालय के साहू नगर स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को अलॉट मेंट के हिसाब से ईवीएम मशीनों सहित मतदान से सम्बन्धित अन्य सामग्री देकर रवाना किया गया । गौरतलब है कि सवाई माधोपुर में 6 नगर निकाय है ,जिनमें प्रथम चरण में सवाई माधोपुर नगर परिषद सहित बौंली व खंडार नगर पालिका के लिए मतदान होगा । वही दूसरे चरण में गंगापुर सिटी नगर परिषद व बामनवास व वजीरपुर नगर पालिका के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा । प्रथम चरण में कल सवाई माधोपुर नगर परिषद व बौंली ओर खंडार नगर पालिका के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगा । सवाई माधोपुर नगर परिषद में 60 वार्ड है ,जिनमें भाजपा व कॉंग्रेस सहित कुल 231 प्रत्याशी है चुनावी मैदान में है ,वही खंडार नगर पालिका के 25 वार्डो के लिए 90 प्रत्याशी ओर बौंली के 25 वार्डो के लिए 101 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है । सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में है कुल 92713 मतदाता ,जिनमे 47620 पुरुष व 45088 महिला मतदाता ओर 5 है थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है ।वहीं बौंली नगर पालिका क्षेत्र में है कुल 12066 मतदाता है ,जिनमें ,6227 पुरुष व 5839 महिला मतदाता शामिल है । इसी तरह खंडार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 11708 मतदाता है ,जिनमें 6152 पुरुष व 5556 है महिला मतदाता शामिल है सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डो के मतदान के लिए कुल 97 पोलिंग बूथ बनाये गये है । वही बौंली में 25 और खंडार में 25 पोलिंग बूथ बनाएं गये है । सवाई माधोपुर में 24 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है ,वहि बौंली में 5 ओर खंडार में है 6 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है । मतदान के दौरान सुरक्षा के लिहाज़ से तीनो नगर निकायों के लिए पुलिस अधिकारियों सहित कुल 904 का पुलिस जाब्ता लगाया गया है । तीनो नगर निकायों के कुल 35 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर मय हथियार एक चार का पुलिस जाब्ता लगाया गया है । जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम ने बताया कि नगर निकाय चुनावों को लेकर पोलिंग बूथों पर सभी व्यवस्थाएं माकूल की गई है । सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए गए है ,संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर हथियार बंद पुलिस जाब्ते सहित वीडियो ग्राफर की तैनाती रहेगी । वही मोबाइल पार्टियां ओर एरिया मजिस्ट्रेट लगातार फील्ड में रहेंगे । जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कल सुबह मतदान शुरू होने से पूर्व म/mock पोल कराया जायेगा ओर फिर उसके बाद विधिवत मतदान शुरू किया जायेगा । मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि भय मुक्त ओर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है ,सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है ,साथ ही रिजर्व जाब्ता भी रखा गया है जिसे जरूरत काम लिया जायेगा । जिला निर्वाचन अधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है ।0
0
Report
Advertisement
पटना में रिश्वतखोरी के आरोप में ट्रैफिक थाने के दारोगा गिरफ्तार—निगरानी ब्यूरो ने जाल बिछाया
Patna, Bihar:पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में ट्रैफिक थाने में तैनात दारोगा उपेंद्र शाह को गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने मंगलवार को उन्हें जेपी गंगा पथ से उस समय पकड़ा, जब वह एक मामले के पीड़ित से 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। परिवादी की गाड़ी छोड़ने और मामले में मदद करने के बदले दारोगा ने रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद परिवादी ने इसकी शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद निगरानी की टीम ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही दारोगा उपेंद्र शाह ने परिवादी से 10 हजार रुपये लिए, निगरानी की टीम मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम दारोगा से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। कहा जा रहा है कि उपेंद्र शाह पहले भी विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले लड़की की स्कूटी रोकने से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।0
0
Report
SDPI attacks government over Saharanpur mosque demolition: Demand for fair legal process
Lucknow, Uttar Pradesh:सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) का सरकार पर हमला सहारनपुर में 115 साल पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने के मामले को लेकर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया यानी SDPI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। SDPI के यूपी अध्यक्ष हारून साहिल ने आरोप लगाया कि मस्जिद कमेटी को अदालत में अपनी बात रखने और आगे की कानूनी कार्रवाई का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए हैं SDPI के यूपी अध्यक्ष हारून साहिल ने दावा किया कि सहारनपुर में 5 सितंबर की सुबह करीब 3 बजे 115 साल पुरानी मस्जिद को तोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट जाने का अवसर दिए बिना कार्रवाई की गई। हारून साहिल ने कहा कि इस मामले में प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रिया के बाद भी मस्जिद कमेटी को आगे कानूनी राहत लेने का मौका मिलना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों और मजारों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है SDPI ने अपने बयान में बाराबंकी और वाराणसी समेत अन्य जगहों पर धार्मिक स्थलों से जुड़ी कार्रवाई का भी जिक्र किया। पार्टी का आरोप है कि सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान करने के बजाय धार्मिक मुद्दों को प्रमुखता दी जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हारून साहिल ने 6 दिसंबर 1992 और बाबरी मस्जिद विध्वंस का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक स्थलों की स्थिति को लेकर कानून और संवैधानिक प्रावधानों का सम्मान किया जाना चाहिए SDPI ने सरकार से मांग की है कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाए और संबंधित पक्षों को न्यायालय में अपील करने का उचित अवसर दिया जाए0
0
Report
राजसमंद के भीम क्षेत्र में 64 हजार ऋण किश्त विवाद; युवक ने कीटनाशक सेवन
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद के भीम क्षेत्र में 64 हजार ऋण किश्त विवाद; युवक ने कीटनाशक सेवन देवराज नगर में राजीविका समूह की महिलाएं किस्त वसूली के लिए पहुँची थीं घर, विवाद के बाद युवक ने उठाया कदम, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर 7 अक्टूबर 2024 को लिया था ₹64 हजार का ऋण, किस्त जमा कराने को लेकर बातचीत के दौरान हुआ विवाद हालत गंभीर होने पर बरार अस्पताल से भीम उप जिला अस्पताल किया रेफर, भीम पुलिस मौके पर पहुँची0
0
Report
Advertisement
धर्मसिंह सिंघानिया के समर्थन में जयपुर नगर निगम चुनाव में रोड शो और सभाएं
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर नगर निगम चुनाव में साफ़ा पहनाने का नया रिकॉर्ड 551 फीट के साफ़े से कांग्रेस उम्मीदवार का स्वागत धर्मसिंह सिंघानिया का कबूतर चौक पर हुआ स्वागत वार्ड 49 से सिंघानिया लड़ रहे हैं चुनाव मानसरोवर में सिंघानिया कल दोपहर में करेंगे रोड शो आज सिंघानिया के समर्थन में हुई एक दर्जन सभायें विकास के मुद्दे पर सिंघानिया लड़ रहे हैं चुनाव0
0
Report
नालंदा यातायात पुलिस ने 60 ई-रिक्शा जब्त कर नियम उल्लंघन पर कड़ा संदेश दिया
Pariaunna, Bihar:एंकर: अगर आप ई-रिक्शा चालक हैं और आपके पास यातायात नियमों से जुड़े जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, तो सावधान हो जाइए। नालंदा में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं इलाके में यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 ई-रिक्शा जब्त किए हैं। इस दौरान सभी ई रिक्शा की दस्तावेज की जांच की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते पाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई चालक सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के चालान भी काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।यातायात पुलिस ने साफ कर दिया है कि बिना जरूरी दस्तावेज, नाबालिग चालक और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा खड़ा करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ई रिक्शा चालकों ने इस कार्रवाई को सही बताया।0
0
Report
युवा कांग्रेस का धरना: बड़वारा में 24x7 बिजली के लिए आक्रोश उजागर
Katni, Madhya Pradesh:बड़वारा में चरमराई बिजली व्यवस्था पर भड़की युवा कांग्रेस, तहसील कार्यालय के सामने लालटेन लेकर दिया धरना एंकर कटनी के बड़वारा तहसील क्षेत्र में लगातार बिगड़ती विद्युत आपूर्ति और बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ मंगलवार को युवा कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बड़वारा तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। क्षेत्र में छाए अंधेरे के प्रतीक स्वरूप कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई लालटेन लेकर पहुंचे और प्रदेश सरकार व विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वी ओ 1 जिलाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़वारा क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। ग्रामीणों को 24 घंटे में से कुछही घंटे बिजली मिल पा रही है, जिससे खेती-किसानी, बच्चों की पढ़ाई और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। 3 माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़े है ग्राम विलायत खुर्द में पिछले तीन महीनों से विद्युत ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। पूरा गांव बीते 90 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर है। इस संबंध में युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है। अधिकारियों की इस बेरुखी का खामियाजा निर्दोष ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बाइट इजराइल खान0
0
Report
Advertisement
