icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
LalJi GaudLalJi GaudFollow21 Jan 2025, 02:44 am

Sultanpur - लंबी बीमारी के कारण सुप्रसिद्ध संत सदानंद दत्तात्रेय का 84 साल में हुआ निधन

Sultanpur, Uttar Pradesh:

सुल्तानपुर के सुप्रसिद्ध संत सदानंद दत्तात्रेय चौरासी महाराज का बीते सोमवार देर शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. जानकारी लगते ही उनके सैकड़ों  अनुयायाई बेलहरी स्थित आश्रम पहुंचे. जहां आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर भक्तों  के दर्शन के लिए रखा जायेगा, दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किये जाने की योजना है. वहीं आश्रम से जुड़े ट्रस्टी चल रहे पूर्व के विवाद के पटाक्षेप होने की चर्चा आम कर रहे थे. सुल्तानपुर जिले के बेलहरी गांव में सदानंद दत्तात्रेय चौरासी महाराज का 7 दशक पुराना आश्रम है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जांजी में चोरी की कोशिश: गृहस्वामी पर रॉड से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जांजी में चोरी की कोशिश के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर के मालिक पर रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गृहस्वामी प्रदीप सारथी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए সिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रदीप सारथी बीती रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी नींद खुली तो कमरे से बाहर आने पर घर में घुसने की कोशिश कर रहा एक अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया। गृहस्वामी को सामने देखकर आरोपी ने खुद को बचाने के लिए उन पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर वार होने से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घर में घुसने की कोशिश और विरोध करने पर गृहस्वामी पर हुए हमले ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घायल का सिम्स में उपचार जारी है और आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है।
0
0
Report

फोटो विवाद से नवविवाहिता की मौत, ससुराल पर जहर देकर हत्या के आरोप

Panna, Madhya Pradesh:1.एक फोटो विवाद ने ले ली नवविवाहिता की जान。 2.चरित्र पर लांछन के बाद जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या。 3.करीब 6 माह पहले हुई थी शादी पुलिस जांच में जुटी。 पन्ना जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील घटना सामने आई है , जहाँ एक फोटो के विवाद के चलते छह महीने पहले ब्याही गई 22 वर्षीय नवविवाहिता वंदना चौधरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इसी साल 12 मई को उसकी शादी इमलिया गांव के निवासी अशोक चौधरी के साथ हुई थी , और करवा चौथ के त्यौहार पर विदा होकर ससुराल गई थी । आरोप है कि मृतिका वंदना की जेठानी की किसी रिश्तेदार रुकमणी द्वारा मृतिका की किसी गांव के ही लड़के के साथ की एक फोटो मृतिका के पति और जेठ को भेजी गई थी , जिसके बाद चरित्र पर लांछन लगाकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस अपमान और पारिवारिक कलह से आहत होकर वंदना ने खौफनाक कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतिका के पिता ने ससुराल वालों पर साजिश के तहत जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है , जबकि पति अशोक का कहना है कि वह मजदूरी करने गया था और घर लौटने पर पत्नी को तड़पते देख अस्पताल पहुंचाया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके。
0
0
Report
Advertisement

BMC के प्रदूषण अभियान में दीया मिर्जा शामिल करने पर BJP नेता का नाराजगी

Noida, Uttar Pradesh:मुंबई में प्रदूषण के खिलाफ BMC के अभियान पर विवाद, दीया मिर्जा को शामिल करने पर BJP नेता अमीत साटम ने जताई नाराजगी मुंबई में प्रदूषण से निपटने के लिए BMC ने दीया मिर्जा और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे समेत कई हस्तियों को अभियान में शामिल किया। मुंबई BJP अध्यक्ष अमीत साटम ने दिवाली पर पटाखों और ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता फैलाने वाले अभियान में दीया मिर्जा को शामिल करने पर BMC की आलोचना की। अमीत साटम ने कहा, "हमें दीया मिर्जा से दिवाली मनाने का तरीका सीखने की जरूरत नहीं है। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ी हैं।" BMC ने दीया मिर्जा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वह बॉम्बे हाईकोर्ट के पटाखों के इस्तेमाल संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही थीं।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में तेज रफ्तार बस से टकराई मोटरसाइकिल, दो घायल, एक की मौत

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में तेज रफ्तार का कहर सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत रोडवेज बस में पीछे से जा टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल एक युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दूसरा गंभीर घायल चंदपा थाना क्षेत्र के कोटा कपूरा चौराहे पर हुआ हादसा सासनी थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव के रहने वाले दोनों युवक आगरा से दवाई लेकर वापस गांव लौट रहे थे दोनों युवक हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बाइट- रामवीर सिंह, मृतक के चाचा
0
0
Report

सहारनपुर यातायात माह शुरू,रैली में स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow4m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में यातायात माह की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में यातायात पुलिस के जवानों के साथ स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात माह का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट नहीं पहनना, सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना, तेज गति से वाहन चलाना और शराब पीकर ड्राइविंग करना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। पूरे नवंबर माह में यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
0
0
Report

धनबाद के बारामुड़ी खटाल पर अतिक्रमण नोटिस के बाद भी खटालवासी जागे

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बारामुड़ी खटाल में अतिक्रमण की कार्रवाई और प्रशासन की ओर से दो नोटिस जारी किए जाने के बाद सोमवार को खटालवासी अंचल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने अंचलाधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए. लोगों ने आधार कार्ड, बिजली बिल और नगर निगम के होल्डिंग से संबंधित कागजात सौंपकर वर्षों से वहाँ रहने की बात कही. खटालवासियों ने सीओ से गुहार लगाते हुए कहा कि वर्ष 2005 में तत्कालीन उपायुक्त बीला राजेश ने उन्हें यहां बसाया था. अब यदि उन्हें यहां से हटाया जाता है तो वे अपने परिवार और मवेशियों को लेकर कहां जाएंगे? धनबाद अंचलाधिकारी ने बताया कि बारामुड़ी खटाल के लोगों को अब तक दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं. सभी संबंधित लोगों से जमीन से जुड़े वैध दस्तावेज जमा करने को कहा गया है. यदि लोग जमीन से संबंधित कागजात जमा नहीं करते हैं तो उन्हें दोबारा नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया जाएगा. इसके बावजूद जमीन खाली नहीं करने पर बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद में युवा संवाद: DM ने खाली कुर्सियों पर उठाए सवाल

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां युवाओं की खाली कुर्सियां देखकर जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया का पारा हाई हो गया। उन्होंने ने संबंधित अधिकारियों को सीधे मंच से फटकार लगाते हुए युवाओं की अपेक्षाकृत कम भागीदारी पर सवाल उठाए। दरअसल युवाओं को नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभावों से बचाने के लिए टाउन हॉल में एक महत्वपूर्ण युवा संवाद का आयोजन किया गया था। विशेषज्ञ मंच पर पहुंचे, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली पर खुलकर बातें भी हुईं और वहां मौजूद युवाओं ने अपने सवाल भी रखे। लेकिन टाउन हॉल की खाली पड़ी कुर्सियां प्रशासन के दावों की असल हकीकत बयां कर रही थीं। जैसे ही जिलाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया कार्यक्रम में पहुंचीं, युवाओं की कम संख्या देख वे दंग रह गईं। उन्होंने मंच से ही संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल दागे और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जब यह पूरा आयोजन युवाओं को जागरूक करने के लिए किया गया था, तो फिर इसमें युवाओं की ही भागीदारी इतनी कम क्यों है? उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर अच्छे तरीके से प्रचार होता और आने जाने के की वाहनों की व्यवस्था होती तो पूरा भर जाता टाउन हॉल, उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी अभियानों को सिर्फ कागजी औपचारिकता न बनाया जाए, बल्कि जमीनी स्तर पर स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों से युवाओं को जोड़कर उनके बीच यह संदेश पहुंचाया जाए।
0
0
Report

सीवान में स्कूल बस पलटी: 5 बच्चे घायल, ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर बचाव किया

Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में पांच बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं जिन्हें सीवान सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिधवल मोड़ की है। बताया जा रहा है कि बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। अचानक बस पलटने से उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और बस का शीशा तोड़कर एक-एक कर बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में पांच बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बच्चों को इलाज के बाद भेज दिया गया।
0
0
Report

पटना के बुद्धा कॉलोनी में दरोगा पर कुत्ते के हमले के बाद प्राथमिकी दर्ज

Patna, Bihar:राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां विवादित जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंचे दरोगा विकास कुमार सिंह पर पालतू कुत्ते से हमला कराने का आरोप जमीन मालिक पर लगा है। बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन पर निर्माण कार्य जारी था। इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान जमीन मालिक ने कथित तौर पर अपने पालतू कुत्ते को दरोगा पर हमला करने का इशारा किया। इसके बाद कुत्ते ने दरोगा के बाएं हाथ में काट लिया, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित दरोगा के आवेदन पर बुद्धा कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

आँगई पुलिस ने अवैध शराब 145 पव्वे और थार जीप जब्त की

Dholpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के मद्देनजर आँगई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब सहित थार जीप जब्त सरमथुरा (धौलपुर) पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आँगई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब की 3 पेटियां (कुल 145 पव्वे) जब्त किए हैं। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त थार जीप को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त के दौरान धौंध रोड इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान अवैध शराब के परिवहन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब और थार जीप को जब्त किया।पुलिस अब इस बात की जांच-पड़ताल कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है। यह कार्रवाई एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में आँगई थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में की गई।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top