सुल्तानपुरः तालाब की खुदाई के नाम पर लगाई 121 मजदूरों की फर्जी हाजिरी
Sultanpur, Uttar Pradesh:लंभुआ ब्लॉक में जखनीकलां गांव में एक निजी तालाब पर बिना किसी काम के 121 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई। यह तालाब मछली पालन के लिए रामजियावन को 10 साल के लिए पट्टे पर मिला हुआ है। जांच में पता चला कि 28 जनवरी को तालाब पर कोई भी मजदूर काम नहीं कर रहा था, लेकिन ऑनलाइन डाटा में 121 मजदूरों की हाजिरी दिखाई गई। ग्राम सभा के सचिव रामराज ने बताया कि पट्टे के तालाब पर खुदाई मनरेगा मजदूरों से नहीं कराई जा सकती। मुझे इस तालाब की खुदाई की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो गलत हो रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
