228131
Sultanpur - कादीपुर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में माघी पूर्णिमा पर कुम्भ यात्रियों को सुविधाएं
Gangoopur, Uttar Pradesh:कादीपुर तहसील के उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कादीपुर पटेल चौक पर कुम्भ यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए यातायात व्यवस्था को संभाला. उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने कहा कि मेलार्थियों के लिए होल्डिंग एरिया, पार्किंग स्थल, पानी सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फरीदाबाद में डेंगू-मलेरिया रोकथাম के लिए एंटी-लार्वा अभियान तेज़
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- डेंगू के डंक से बचाने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट का बड़ा अभियान शुरू। बरसात के मौसम में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट। घर-घर जाकर लार्वा की जांच करेंगी हेल्थ डिपार्टमेंट की टीमें। एडीज मच्छर से फैलता है डेंगू, ऐनाफलीज मच्छर से फैलता है मलेरिया। फरीदाबाद के कई इलाकों में एंटी-लार्वा अभियान तेज। लार्वा मिलने पर 10 लोगों को जारी किए गए नोटिस। लोगों से कूलर का पानी हर सप्ताह बदलने, बारिश का पानी जमा न होने और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव करने की सलाह। बुखार आने पर तुरंत ब्लड जांच कराने की स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह। स्वास्थ्य विभाग का दावा, जागरूकता और समय पर बचाव से डेंगू-मलेरिया पर लगेगी रोक。0
0
Report
फरीदाबाद में जलभराव के बीच सड़क पर वीडियो बनाकर परेशानी बताने वाला व्यक्ति
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने सड़क पर भरे हुए पानी में खड़े होकर बनाया वीडियो अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बताया अपने आप को फरीदाबाद का नेता बरसात के बाद हुए जल भराव के कारण लोगों को हो रही परेशानी पल्ला क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो0
0
Report
अयोध्या मंदिर दानराशि गिनती में पारदर्शिता के सवाल, SBI की भूमिका जांच जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:श्री राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावे की राशि में चोरी के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आती जा रही है। सामने आए तथ्यों से यह बात सामने आ रही है कि मंदिर में प्रतिदिन आने वाली करोड़ों रुपये की दानराशि की गणना का जिम्मा बिना विधिक टेंडर प्रक्रिया अपनाए सैनिक सिक्योरिटी सर्विसेज को सौंप दिया गया। यह कंपनी मुख्य रूप से मैनपावर सप्लाई, हाउसकीपिंग और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराती है, लेकिन इसे नोटों की गिनती जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य की भी जिम्मेदारी दे दी गई। नहीं किया गया एसओपी का पालन दानराशि की गिनती केवल अधिकृत बैंक अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की जानी चाहिए थी। आउटसोर्स कर्मियों की भूमिका केवल सहायक कार्यों तक सीमित रहनी चाहिए थी, उन्हें नकदी गणना का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए था। एजेंसी चयन के लिए पारदर्शी टेंडर या प्रतिस्पर्धी निविदा प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी। नकदी गिनती के दौरान सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी और दोहरी गणना की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए थी।* गिनती के बाद राशि को सील्ड पैक में सुरक्षित रखा जाए और उसका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाना चाहिए था। प्रत्येक चरण पर बैंक अधिकारी, ट्रस्ट प्रतिनिधि और सुरक्षा कर्मियों के हस्ताक्षर लिए जाने चाहिए थे। नकदी गिनती मशीनों की नियमित जांच, कैलिब्रेशन और सत्यापन किया जाना चाहिए था। प्रक्रिया का दैनिक, साप्ताहिक और त्रैमासिक ऑडिट अनिवार्य रूप से होना चाहिए था। किसी भी अंतर या गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल रिपोर्टिंग और जवाबदेही तय की जाए। सभी कर्मचारियों को संवेदनशील नकदी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए था।0
0
Report
Advertisement
जलगांव में फिर से जोरदार बारिश, किसानों को राहत, बुवाई की स्थिति बेहतर
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव शहरासह जिल्ह्याच्या अनेक भागांमध्ये पावसाचं जोरदार पुनरागमन.. जळगाव शहरासह जिल्ह्यात अनेक तालुक्यांमध्ये सकाळपासून काही ठिकाणी रिमझिम काही ठिकाणी मुसळधार पावसाची हजेरी... दोन ते तीन दिवस जळगाव जिल्ह्यात जोरदार पावसाचा हवामान खात्याने इशारा दिला आहे. आज सकाळीच मुसळधार पावसाने हजेरी लावली असून जळगाव शहरात रस्त्यांवरून पाणी वाहत असल्याच पाहायला मिळालं. पेरणी योग्य पाऊस नसल्यामुळे जिल्ह्यातील अनेक तालुक्यांमध्ये अद्यापही पेरण्यां रखडलेल्या आहेत. आजच्या मुसळधार पावसामुळे शेतकऱ्यांना दिलासा मिळाला असून पेरणीच्या टक्केवारीत वाढ होण्याची शक्यता आहे0
0
Report
ED ने झांसी-गरौठा और लखनऊ ठिकानों पर दीप नारायण के खिलाफ छापेमारी शुरू की
Nagpur, Maharashtra:झांसी\n\nप्रवर्तन निदेशालय ने झांसी के गरौठा से पूर्व सपा विधायक दीप नारायण के ठिकानो पर छापेमारी की कार्रवाई की\n\nझांसी के अलावा लखनऊ में भी सपा नेता के ठिकानों पर छापेमारी हुई है\n\nउत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने दीप नारायण पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था\n\nइसी केस के आधार पर ईडी ने दीप नारायण के खिलाफ मामले की जांच शुरू की है\n\nतलाशी के दौरान ईडी ने कई तरह के रिकॉर्ड बरामद किए हैं\n\nझांसी में मून सिटी के अलावा पूर्व विधायक के पैतृक गांव बुड़ावली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है0
0
Report
खरगोन में ठेकेदार की लापरवाही से गर्भवती एंबुलेंस कीचड़ में फंसी, घंटे बाद निकली
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - कोठा बुजुर्ग में फंसी एंबुलेंस, ट्रैक्टर से टोचन कर निकाला, गर्भवती की कॉल निरस्त किया गया। शासन की स्वास्थ सेवाओं में गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस को बुलाकर अस्पताल जाने में कीचड़ की राह बाधक बनी। काल पर गर्भवती महिला को लेने जाने वाली एम्बुलेंस कीचड़ में फंस गई। एंबुलेंस चालक ने मुख्यालय पर सूचना दी तब दूसरी एंबुलेश से महिला को अस्पताल भेजा गया। मगर इस समस्या में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के ठेकेदार की लापरवाही ने ग्रामीणों को बारिश में आफत का मार्ग देकर परेशान कर रखा है। ग्रामीण बताते हैं खरगोन जिला मुख्यालय के नजदीक कोठा बुजुर्ग में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग एवं पुलिया का निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। पुरानी पुलिया को तोड़कर नई पुलिया निर्माण किया जाने में जो वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया वह भी ठेकेदार द्वारा मिट्टी बिछाकर शुरू कर दिया। हाल ही में बारिश के दौरान मिट्टी कीचड़ में बदल गई है जो आवागमन में बाधा हो रही है। गर्भवती महिला को लेने जा रही एम्बुलेंस भी इसी कारण कीचड़ में फंसी। ठेकेदार की लापरवाही ने इस तरह इस मार्ग से निकलने वाले दस गांव के लोगों को परेशानी उठाने पर मजबूर कर रखा है। फसी एम्बुलेंस को ग्रामीणों की मदद एवं ट्रेक्टर की टोचन से 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। ग्रामीण चाहते हैं ठेकेदार वैकल्पिक मार्ग को अच्छे से बनाए गिट्टी मुरम डालकर निर्माण करे ताकि आवागमन सुगम हो सके।0
0
Report
Advertisement
लापता युवती के वायरल वीडियो में शादी का दावा, खिरोड़ मामला नया मोड़ ले गया
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं खिरोड़ की लापता युवती का शादी का दावा करता वीडियो वायरल वीडियो में बोली— "मैंने अपनी मर्जी से आशीष से शादी की है" परिजनों ने 7 जुलाई को गोठड़ा थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी पुलिस बोली— युवती के मिलने के बाद ही होगी आधिकारिक पुष्टि वायरल वीडियो और फोटो की पुलिस कर रही जांच झुंझुनूं जिले के खिरोड़ गांव की 20 वर्षीय निकिता कुमारी मीणा के लापता होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी मर्जी से शादी करने का दावा कर रही है। हालांकि हम वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करते है। वीडियो में निकिता कहती हुई दिखाई दे रही है, "मैंने आशीष के साथ अपनी मर्जी से शादी की है। वह मुझे भगाकर नहीं लाया। उसने मुझ پر किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डाला है और मैं उसके साथ खुश हूं।" वीडियो में उसने यह भी कहा कि यदि उसके और आशीष के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए उसके परिजन और पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होंगे। जानकारी के अनुसार निकिता 6 जुलाई की रात करीब 11 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। इसके बाद 7 जुलाई को परिजनों ने गोठड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निकिता सीकर के नवलगढ़ रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने जाती थी। सीकर के नवलगढ़ रोड पर ही निकिता के गांव खिरोड़ का रहने वाला आशीष स्वामी इ-एमित्र केंद्र पर कार्य करता है। एक ही गांव के होने के कारण दोनों के बीच परिचय और नजदीकियां होने की संभावना जताई जा रही है। वायरल वीडियो के साथ तीन तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। जिनमें निकिता और आशीष शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवती को दस्तयाब करने के बाद ही पूरे मामले की आधिकारिक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। वायरल वीडियो की ट्रांसस्क्रिप्ट.... मैं निकिता कुमारी मीणा, गांव खिरोड़। मैंने आशीष के साथ शादी की है। मेरी मर्जी से की है। ये मुझे भगा के नहीं लेकर आया। हम दोनों ने शादी कर ली है। इस-इसने किसी भी प्रकार का मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं डाला है और मैं इसके साथ खुश हूं। मेरे और आशीष के कुछ हो गया तो उसका जिम्मेदार मेरे घरवाले और पुलिस प्रशासन होगा।0
0
Report
दुर्ग पुलिस ने म्यूएल बैंक खातों से साइबर ठगी के नेटवर्क के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:म्यूएल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है सिटी कोतवाली और छावनी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ये सभी आरोपी ठगी की रकम को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और अवैध लाभ कमाते थे. दरअसल गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई सिटी कोतवाली पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के 106 संदिग्ध खातों की जांच शुरू कर 10 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है इनके पास से मोबाइल, पासबुक, एटीएम और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल ठगी की राशि को स्थानांतरित करने के लिए किया जा रहा था पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 318(3) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.0
0
Report
रामTemple Trust में नई व्यवस्था: कृष्ण मोहन interim महासचिव, बैंक खाते संयुक्त नियंत्रण
Noida, Uttar Pradesh:श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने मंगलवार को राम मंदिर की व्यवस्थाओं की कमान संभालते हुए मंदिर परिसर का निरीक्षण किया इसके साथ ही पूर्व महासचिव चंपत राय से मुलाकात की दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई हालांकि, बातचीत किन मुद्दोंं पर हुई यह पता नहीं चल Ska लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के बीच मंदिर की व्यवस्थाओं तथा मौजूदा घटनाक्रम को लेकर बातचीत हुई है चंपत पिछले कुछ दिनों से रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र पुरम ट्रस्ट कार्यालय में रह रहे हैं निरीक्षण के दौरान कृष्ण मोहन ने परिसर में चल रहे निर्माण, सुंदरीकरण और अन्य विकास कार्यों को देखा। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय सीमा के बारे में जानकारी ली तथा कार्यों को तय मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बैंक खातों के संचालन की नई व्यवस्था को भी मंजूरी दी गई है अंतरिम व्यवस्था के तहत ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन को महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया उन्हें दो सहायक नियुक्त करने की अनुमति भी दी गई अब बैंक खातों का संचालन कृष्ण मोहन, जगदीश आफले और चंदन राय संयुक्त रूप से करेंगे अब तक राम मंदिर के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र यह व्यवस्था देखते थे0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से 12-दिन के नवजात की मौत धार में शोक
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के धामनोद क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। फरसपुरा पंचायत के सिमराली भावड़िया अवार गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट से 12 दिन के एक नवजात की मौत हो गई। घटना के समय मासूम अपने पिता की गोद में सो रहा था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। हालांकि डॉक्टर का कहना है मासूम की मौत कार्डियैक अरेस्ट से हुई है। जानकारी के अनुसार, सिमराली निवासी संदीप पिता जगदीश का पुत्र 26 जून को गुजरी शासकीय अस्पताल में जन्मा था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे बारिश के दौरान संदीप अपने 12 दिन के बेटे को गोद में लेकर घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़की। परिजनों का कहना है कि बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा घर दहल उठा। आवाज से सहमा नवजात अचेत हो गया। घबराए परिजन तत्काल बच्चे को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. श्वेता सांवले ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महज 12 दिन पहले जन्मे मासूम की असमय मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है और लोग बारिश व आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।0
0
Report
SBI ATM धोखाधड़ी: बिहार के 6 गिरफ्तार, शाहपुरा में 5 एटीएम से 5 लाख
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SBI की ATM मशीन में बिहार के 6 सदस्यीय गिरोह ने लगाई सेंध ATM मशीन में शटर टेपरिंग कर वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने 15 दिन में शाहपुरा में 5 ATM मशीनों से 5 लाख निकाले जालसाजों के पास एक मास्टर की थी जिससे गिरोह मास्टर की से कैश ट्रे को टेड़ा कर देते थे जो भी पैसा निकलता था उसके पैसे फंस जाते थे मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों ने 5 एसबीआई ATM में ठगी की Atm सुरक्षा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ATM छेड़छाड़,चोरी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे آरोपियों की पहचान कर अयोध्या इलाके से दबोचा चार आरोपी 20 दिन पहले ही आए थे बिहार से आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस शाहपुरा थाना इलाके का मामला *शाहपुरा, कोलार और अशोका गार्डन क्षेत्र के 22 एटीएम से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी..* ग्राहक के खाते से पैसा कटता था, लेकिन कैश मशीन के अंदर फंसा दिया जाता था.. ग्राहक के जाने के बाद आरोपी दोबारा शटर खोलकर फंसी नकदी निकाल लेते थे.. पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त की.. आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज, रिमांड लेकर पूछताछ जारी.. पुलिस को आशंका, गिरोह ने अन्य शहरों में भी इसी तकनीक से वारदातें की.. पुलिस ने लोगों से अपील की.. ATM का कैश स्लॉट टेढ़ा या संदिग्ध दिखे, पैसे न निकलें लेकिन खाते से राशि कट जाए तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें0
0
Report
सीधी के अमिलिया बाजार में घड़ियाल दिखाई, सुरक्षा के लिए प्रशासन से कड़ा कदम
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग :सीधी जिले के सिहावल विकासखंड अंतर्गत अमिलिया मुख्य बाजार एवं सघन रिहायशी क्षेत्र में घड़ियाल दिखाई देने की सूचना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले लगभग एक वर्ष से अमिलिया तालाब में एक घड़ियाल का डेरा बना हुआ था। बीते दो दिनों से हुई तेज बारिश के बाद घड़ियाल अब अपने मूल आवास सोन नदी की ओर बढ़ता दिखाई दिया, जबकि कुछ ग्रामीणों का अनुमान है कि सोन नदी क्षेत्र से अन्य घड़ियाल भी तालाब की ओर पहुंच सकते हैं। घड़ियाल की मौजूदगी से बाजार क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घड़ियाल रिहायशी इलाके के काफी करीब पहुंच गया, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि घड़ियाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट रही है, जिससे स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने तथा क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की है। लोगोंने अभ्यारण्य प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि समय रहते रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया गया तो जनहानि की स्थिति बन सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
SSB MRT ने गर्भवती तीर्थयात्रिणी Sapna को बालटाल बेस अस्पताल पहुँचाकर सुरक्षित बचाया
Aram Pora, Ganderbal, SSB MRT, alongside JKP Armed MRT and ITBP, swiftly rescued a pregnant pilgrim, Sapna (30), Madhya Pradesh, near #Bajarinala. Following immediate pre-hospital treatment, she was safely evacuated to Base Hospital, Baltal.0
0
Report
बेगूसराय में आरपीएफ ने रेल पटरी से शराब बरामद; फ्रूटी और 48 पाउच जब्त
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में आरपीएफ ने गश्ती के दौरान रेल पटरी के किनारे लावारिस हालत में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर आरपीएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बेगूसराय का है, जहां आरपीएफ की टीम को गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सहनी और कांस्टेबल अरुण कुमार नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान 49 नंबर रेलवे ढाला से करीब 60 मीटर पश्चिम, पोल संख्या 165/22 के पास रेल पटरी के किनारे फटे हुए दो पैकेट लावारिस हालत में पड़े मिले। जब दोनों पैकेटों की तलाशी ली गई तो एक पैकेट से ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 95 फ्रूटी पैक बरामद हुए, जबकि दूसरे पैकेट से 48 पाउच शराब मिली। इसके बाद आरपीएफ ने पूरी शराब जब्त कर उसे पोस्ट लाया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्करों ने पुलिस की गतिविधि भांपकर शराब को रेल पटरी के किनारे छोड़ दिया होगा। फिलहाल आरपीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह शराब किसकी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।0
0
Report
बिहार स्टेट हाईवे पर टोल: सिर्फ कमर्शियल नंबरों पर, निजी गाड़ियों पर नहीं
Patna, Bihar:बिहार सरकार की ओर से स्टेट हाईवे पर टोल लगाने का फैसला लिया गया है... सरकार के इस फैसले के बाद चल रहे विविध खबरों का पथ निर्माण मंत्री ने खंडन किया उन्होंने कहा कि सिर्फ कमर्शियल नंबर पर ही टोल लगेगा... प्राइवेट गाड़ियों का टोल नहीं लगेगा.. सड़कों के मेंटेनेंस को लेकर सरकार की ओर से फैसला लिया गया है आने वाले दिनों में इसमें भी कई तरह के प्रावधान बिहार सरकार करेगी अगले 1 से 2 महीने में स्टेट हाईवे पर टोल का काम शुरू हो जाएगा.....0
0
Report
Advertisement
