icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
228001
AAsgharFollow29 Jan 2025, 12:39 pm

सुल्तानपुरः आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 42 लीटर अवैध शराब जब्त

Sultanpur, Uttar Pradesh:

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आबकारी टीम ने बुधवार शाम काछाभिटौरा, नटवा बिलहरी, मीरपुर सरैया, दियारा खैरहा और महमूदपुर जंगलिया समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 42 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके पर मिले 300 किलोग्राम लहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक भारत सिंह, भुवाली प्रसाद के साथ प्रधान आबकारी सिपाही दिनेश सिंह, अभिनव कुमार सिंह, अनुराग वर्मा और कांस्टेबल जनार्दन यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top