228171
SULTANPUR-चार्ज लेते ही एक्शन में डीएम कुमार हर्ष, तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे
Misirpur Dhekaha, Uttar Pradesh:चार्ज लेते ही तेज तर्रार डीएम कुमार हर्ष बेहद एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। सोमवार 10 बजे उन्होंने कादीपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। चौकाने वाली बात ये कि डीएम तय समय पर यहां पहुंचे और फरियाद सुनना शुरू किया। उनके साथ सीडीओ, सीएमओ और सीओ कादीपुर मौजूद हैं।शनिवार को ही डीएम ने जिले का चार्ज संभाला है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महिलाओं ने जंगलों के रास्तों से कार से ड्रग्स की तस्करी कर डाली
Kota, Rajasthan:कोटा.एंकर.अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए अब तस्कर नए-नए तरीके ईजाद करने लगे हैं, तस्कर पहले नाबालिग बच्चों से तो अब महिलाओं को ढाल बनाकर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं, शहर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के इलाकों में लगातार महिलाएं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होकर वारदात को अंजाम दे रही है, गिरफ्तार हो चुकी महिला तस्करों के डरावने व भयानक आंकड़े पुलिस के लिए एक चुनौती बने हुए हैं, पिछले 5 सालों में अवैध मादक पदार्थ के करीब 50 मामलों में करीब 38 महिलाएं गिरफ्तार हो चुकी हैं, इतना ही नहीं अब महिलाएं लाखों रुपए के मादक पदार्थ को लेकर खुद कार चलाकर खतरनाक जंगल के रास्तों में सफर कर रही है और बेखौफ होकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रही है, दोनों महिलाएं फ्रराटे से खुद कार चला रही थीं और सुनसान और खतरनाक जंगल के रास्तों से तस्करी की वारदात को अंजाम दे रही थीं, गिरफ्तार महिला परमजीत कौर और गुलशन कौर पंजाब के लुधियाना की निवासी हैं, दोनों महिलाएं इतनी शातिर हैं कि पुलिस को देखकर पहले से कार को रोक लिया था, पुलिस को शक ना हो इसलिए पारिवारिक हुलिया बनाकर डोडा चूरा को पान मसाला के बैग में भर लिया था, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चेचट के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था0
0
Report
ईवीएम वेयरहाउस निरीक्षण: डीएम शेखर आनंद ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम का संकेत दिया
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा समाहरणालय कैंपस में स्थित ईवीएम वेयर हाउस का डीएम शेखर आनंद ने निरीक्षण किया। तीन महीने पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर डीएम ने कहा कि वेयर हाउस में सुरक्षा घेरे में ईवीएम मशीन रखी है, जिसे प्रत्येक तीन माह पर राजनीतिक दलों के लोगों की मौजूदगी में निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान सब कुछ ठीक-ठाक है। कुछ मामूली कमी है जिसे पूरा करने का निर्देश दिया गया।0
0
Report
कोटा एसीबी कार्रवाई: आयुक्त बोले भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस, जांच जारी
Kota, Rajasthan:एसीबी की कार्यवाही के बाद कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सरलता पूर्वक आमजन के कार्य हों और भ्रishtाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति पर कार्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की पूरी जांच अपने स्तर पर भी करवाएंगे जो दोषी हो उसको सजा मिलनी भी चाहिए। आज ही कोटा एसीबी की टीम ने कोटा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर 15 हजार की रिश्वत लेते एक बाबू व संविदा कर्मी को पकड़ा है।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने युवक को जड़ा थप्पड़, कमर छूने पर भड़कीं, VIDEO वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नाई में एक बर्थडे पार्टी के दौरान रागिनी कलाकार डिंपल चौधरी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया है। यह घटना गांव लुटसान के माजरा नगला नाई में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई, जिसके लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक निजी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें मनोरंजन के लिए रागिनी कलाकारों को बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ युवकों ने मंच पर मौजूद महिला कलाकार डिंपल चौधरी के साथ अभद्रता की। जब कलाकार ने इसका विरोध किया, तो स्थिति और बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में शामिल कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि महिला कलाकार के साथ हुई बदसलूकी का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना किसी पूर्व अनुमति के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
हरियाणा में निजी स्कूलों के टॉपरों को सरकार सम्मान नहीं दे रही क्यों?
Chandigarh, Chandigarh:प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार बच्चों में भेदभाव बढ़ा रही है अगर सरकारी स्कूल का बच्चा अच्छा प्रदर्शन करता है और बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे नंबर लेकर आता है तो सरकार उसे सम्मानित करती है लेकिन प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को सरकार सम्मानित नहीं करती यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है क्या प्राइवेट स्कूल के बच्चे हरियाणा के निवासी नहीं है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूल के जो बच्चे अच्छे नंबर लेकर आते हैं उनकी माता को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जा रहा है लेकिन प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को ऐसा कोई लाभ नहीं दिया जा रहा सरकार बच्चों के साथ साथ माताओं को भी बांट रही है। एक तरफ सरकार कहती है हरियाणा एक हरियाणवी एक और सबको समानता का अधिकार देती है लेकिन स्कूली बच्चों में ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इसके अलावा कोई भूषण शर्मा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं जिसकी फीस सरकार देती है लेकिन सरकार ने 2015 के बाद से अब तक इन बच्चों की फीस नहीं दी है जिससे बहुत से बच्चे पढ़ने से वंचित हो रहे हैं उन्होंने कहा कि अगर ब्याज समेत सारी राशि को जोड़ा जाए तो यह राशि 10000 करोड़ से भी ज्यादा की बनती है। जिसे सरकार नहीं दे रही। इससे नकाबले प्राइवेट स्कूल संचल को का नुकसान हो रहा है बल्कि गरीब बच्चे भी प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ पा रहे।0
0
Report
पीएम स्वनिधि से पूजा रानी के जीवन में रोशनी, बच्चों की पढ़ाई में मदद
Chandigarh, Chandigarh:पीएम सम्मन निधि योजना में चंडीगढ़ की पूजा रानी के जीवन को संवारने में मदद की है। जिसके लिए पूजा रानी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बार-बार धन्यवाद कहती हैं। पूजा ने कहा कि इस योजना के जरिए उसे जीने की एक राह मिली जिससे वह अपने बच्चों का भरण पोषण कर पाई। पूजा रानी ने बताया कि साल 2009 में उसके पति का निधन हो गया था उसे समय उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे थे जिसमें दो बेटियां और एक 10 महीने का बेटा था। पति की जाने के बाद उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह अकेले अपने बच्चों को कैसे पालेंगी। मजबूरी में उन्होंने पर्स बेचने का काम शुरू किया जो नहीं चला। बाद में उन्होंने दुपट्टे इत्यादि बेचने का काम शुरू किया लेकिन जमा पूंजी ना होने की वजह से वह ठीक से अपना काम शुरू नहीं कर पा रही थी। जब उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के बारे में पता चला तो उन्होंने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया और ₹10000 का लोन लिया। इस पेज से उन्हें अपनी छोटी सी दुकान के लिए कुछ सामान खरीदा। उनका काम धीरे-धीरे चलना शुरू हुआ। जिससे उन्हें थोड़ा हौसला मिला। बाद में उन्होंने कम बढ़ाने के लिए 20000 का लोन लिया। और अब उन्होंने फिर से ₹50000 का लोन लिया है ताकि अपने काम को और ज्यादा बढ़ाया जा सके। इस योजना से मिले पैसे से उन्हें खुद का व्यापार शुरू करने में बहुत मदद मिली जिससे वह अपने बच्चों का भरण पोषण कर पाई। पूजा ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी बीसीए की पढ़ाई करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही है उनकी छोटी बेटी बीबीए की पढ़ाई कर रही है और बेटा बीए की पढ़ाई कर रहा है। पूजा ने बताया कि वह इस योजना के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का बहुत धन्यवाद करती हैं अगर इस योजना के तहत उन्हें सहायता ने मिली होती तो शायद वह आज अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर काबिल ना बन पाती।0
0
Report
Advertisement
राजाखेड़ा में वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी रोककर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लिये
Dholpur, Rajasthan:राजाखेड़ा में वन विभाग का शिकंजा, अवैध लकड़ी तस्करी नाकाम पिनाहट मोड़ पर नीम की गीली लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, वाहन जब्त राजाखेड़ा में अवैध वनोपज तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने पिनाहट मोड़ के पास से नीम की हरी लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रॉली में बड़ी मात्रा में लकड़ी के लट्ठे लदे हुए थे। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने वाहन को कब्जे में ले लिया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
करंट से नंदी की मौत पर बजरंग दल के प्रदर्शन पर पुलिस तैनाती
Kota, Rajasthan:करंट की चपेट में आने से नंदी की मौत के बाद बजरंग दल द्वारा किया जा रहा है प्रदर्शन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नदी के शव को ऑफिस के बाहर रखकर किया प्रदर्शन बजरंग दल के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात0
0
Report
रीवा के अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, एसी यूनिट चोरी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के संजय गांधी अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। अस्पताल परिसर से एसी के 5 आउटडोर यूनिट और कॉपर वायर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कहा जा रहा है कि अस्पताल में सुरक्षा कर्मी तैनात होने के बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल चोरी की इस घटना को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है तथा मामले की जांच जारी है। कहा जा रहा है कि सुरक्षा कर्मियों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। प्रबंधन ने भी कहा कि उनके वेतन कम होने से शायद ऐसी बारदात में वो संलिप्त हैं जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध प्रशासन का बुलडोजर अभियान
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर, अवैध प्लॉटिंग करने वालों में मचा हड़कंप, नानमऊ में अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त, जिलाधिकारी के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, एसएफएस इंफ्रा और शिव साईं शक्ति पर कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर चला ध्वस्तीकरण अभियान कारण बताओ नोटिस के बाद हुई कार्रवाई, निर्धारित समय में प्लॉटिंग न हटाने पर एक्शन, प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग को किया जमींदोज, अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त रुख। बाराबंकी स्टोरी- अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का प्रहार, नानमऊ में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई बाराबंकी में जिलाधिकारी के निर्देश पर नानमऊ क्षेत्र में संचालित अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। प्रशासन द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 161 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। प्रकरण में विकासकर्ता एसएफएस इन्फ्रा एवं शिव साईं शक्ति के विरुद्ध पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत वाद पर सुनवाई करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया। प्रशासन के अनुसार संबंधित विकासकर्ताओं को निर्धारित समयावधि के भीतर अनधिकृत प्लॉटिंग हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बावजूद नियमों के विपरीत विकसित की गई प्लॉटिंग नहीं हटाई गई। इसके चलते प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नैनीताल पुलिस ने 1.85 करोड़ कीमत की स्मैक बरामद, दो राजस्थानियों को गिरफ्तार
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक बरामद की है। एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी बरामद की है। मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी गजब सिंह और सीता राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों सगे भाई हैं। बरामद स्मैक में से 311 ग्राम गजब सिंह और 307 ग्राम सीता राम के कब्जे से मिली। पुलिस ने इनके पास से एक हुंडई ऑरा कार और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजस्थान से स्मैक लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे और काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में किसी व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देने वाले थे। इसके बाद मुक्तेश्वर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां जाने की योजना थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और स्मैक की सप्लाई चेन की जांच कर रही है तथा स्थानीय संपर्कों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी गजब सिंह के खिलाफ राजस्थान में आबकारी और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े 4 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी सीता राम के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
रायगढ़ ने 300 किलो गांजे की खेप पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार; संपत्ति 1.86 करोड़
Darogapara, Chhattisgarh:जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही लगभग 300 किलोग्राम गांजा की खेप पकड़ते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा, दो लग्जरी वाहन और मोबाइल फोन सहित करीब 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से दो सफेद रंग की कारों में गांजा की बड़ी खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले ले जाई जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर सघन नाकेबंदी की। कटकलिया मार्ग पर घेराबंदी के दौरान एक इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी XL-6 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान इनोवा वाहन में एक के ऊपर एक दो नंबर प्लेट लगी मिलीं, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। इसके बाद दोनों वाहनों की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन करीब 300 किलो पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा, XL-6 कार तथा पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त वाहनों और मोबाइल की कीमत जोड़ने पर कुल जब्ती लगभग 1.86 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में उनके सहयोगियों तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम मध्यप्रदेश रवाना की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कश्यप (23 वर्ष), रिंकु कश्यप (28 वर्ष) और धर्मेंद्र कुमार मौर्य (27 वर्ष) शामिल हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों और उनके नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
Farooq Abdullah और Sajad Kichloo ने Hazratbal दरगाह में Jummah Namaz पढ़ी, शांति की कामना
Aram Pora, Ganderbal, National Conference President Dr Farooq Abdullah and Rajya Sabha MP Sajad Ahmad Kichloo offered Jummah Namaz at Asar-Shareef Dargah, Hazratbal. They prayed for peace, prosperity for the entire region of J&K & beyond. On INDIA bloc meeting, NC President Farooq Abdullah says, "Obviously we are part of that, we will be there..."0
0
Report
नदिया के कृष्णागंज में लक्ष्मी भंडार घोटाला: पुरुष लक्ष्मी के खाते में पैसे जमा
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস আপডেট কপি এবং 2সি তে ছবি তৃণমূলের জমানায় 2021 সাল থেকে 5 বছর ধরে লক্ষীর ভান্ডারে টাকা ঢোকে পুরুষ লক্ষ্মীর ব্যাংক অ্যাকাউন্টে তবে এবার ভারত বাংলাদেশ সীমান্ত এলাকায়। লক্ষীর ভান্ডারের টাকা ঢোকে পুরুষ লক্ষ্মীর একাউন্টে । এমনই চাঞ্চল্যকর ঘটনাটি ঘটেছে নদীয়ার কৃষ্ণগঞ্জের ভারত-বাংলাদেশ সীমান্তের বানপুর গ্রাম পঞ্চায়েতের রঘুনন্দনপুর গ্রামে । স্থানীয় সূত্রে জানা গেছে অঞ্জনা বিশ্বাস শ্রমিক পরিবারের গৃহবধূ । তার স্বামী গোপাল বিশ্বাস দিনমজুরের কাজ করে কোন রকমে সংসার চালান । লক্ষী ভান্ডার প্রাপক অঞ্জনা দেবী বলেন আমি ২০২১ সালে লক্ষীর ভান্ডারের আবেদন করে ছিলাম। কিন্তু কোন রকম টাকা আমার একাউন্টে ঢোকে না । অঞ্জনা দেবীর বক্তব্য বারবার স্থানীয় বানপুর গ্রাম পঞ্চায়েতে , কৃষ্ণগঞ্জ বিডিও অফিসে জানন সেখানে গিয়ে দেখেন তার লক্ষী ভান্ডার চালু রয়েছে এবং টাকাও ঢুকছে অথচ তিনি টাকা তুলতে গিয়ে দেখেন তার একাউন্টে কোন টাকায় ঢোকেনি । শেষ পর্যন্ত অঞ্জনা দেবী ব্যাংকের স্টেটমেন্ট তুলে দেখেন তার লক্ষীর ভান্ডার একই গ্রামের বাসিন্দা সক্রিয় তৃণমূলের কর্মী সুফল বিশ্বাসের একাউন্টে ঢুকছে । এই খবর ছড়িয়ে পড়তেই অঞ্জনা দেবী সুফল বাবুর দ্বারস্থ হলে তিনি তৃণমূলের সক্রিয় কর্মী হওয়ায় অঞ্জনা দেবীর কথা কে কর্ণপাত করেননি। এক সময় অঞ্জনা দেবী পুলিশকে লিখিত অভিযোগ জানাবেন বললে, সুফলবাবু ১০,০০০ টাকা দেন অঞ্জনা দেবীকে । তার প্রাপ্য টাকা চাইতে গেলে তিনি তৃণমূলের ছত্রছায়ায় থাকায় অঞ্জনা দেবীকে পাত্তা দেননি। এমনকি সরকারি আধিকারিকরাও অঞ্জনা দেবীদের একাউন্টে যাতে টাকা ঢোকে তার ব্যবস্থাও করেননি । সরকারের পরিবর্তন হতেই অঞ্জনাদেবী আজ কৃষ্ণগঞ্জ বিডিও র দারস্থ হন । পাশাপাশি তিনি কৃষ্ণগঞ্জ বিধানসভার বিধায়ক সুকান্ত বিশ্বাস কে সমস্ত ঘটনা জানান বিডিও অফিসের ক্যাম্পাসে । সুকান্ত বাবু বলেন তৃণমূলের আমলের সর্বত্রই দুর্নীতি হয়েছে এটা নতুন কিছু নয় যদি পুরুষ লক্ষী ভান্ডারের পापक সমস্ত টাকা অঞ্জনা দেবীকে ফেরত না দেন তাহলে তার বিরুদ্ধে আইনত ব্যবস্থা নেওয়া হবে । এই প্রসঙ্গে জানতে গেলে সুফল বাবু বাড়ি না থাকায় সুফল বিশ্বাসের স্ত্রী শৈল বিশ্বাস তিনি স্বামীর অ্যাকাউন্টে অঞ্জনা দেবীর টাকা ঢোকে এবং তিনি এটাও বলেন একবার দশ হাজার টাকাও দিয়েছে অঞ্জনা দেবীকে । তবে তিনি এটাও স্বীকার করেন his যা টাকা পাওনা সে টাকা দেওয়া হয়নি । এই ঘটনার খবর ছড়িয়ে পড়তে কৃষ্ণগঞ্জ জুরে একটাই কথা কৃষ্ণগঞ্জে আরো কত না পুরুষ পান লক্ষী ভান্ডার । এ ব্যাপারে বিধায়ক সুকান্ত বিশ্বাস বলেছেন এই জন্যই বারো পাতার অন্নপূর্ণা ভাণ্ডারের ফর্ম তৈরি করা হয়েছে যাতে কোনরকম জাল-জালিয়াতি করে পুরুষরা মহিলাদের টাকা তুলতে না পারে । আর এটাই তৃণমূলের গাত্রদাহ হচ্ছে । এখন দেখার প্রশাসন কি ব্যবস্থা নেয় ।সুফল বিস্বাস এর বাড়ী গিয়ে পাওয়া যায়নি, তার স্টিল ছবিও পাওয়া যায়নি, তার স্ত্রী শুধু কথা বলে স্বীকার করেন।0
0
Report
बस्ती रेलवे स्टेशन पर 5.5 किलोग्राम चरस बरामद, आरपीएफ ने मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की
Basti, Uttar Pradesh:रेल के सफर को नशे की तस्करी का जरिया बनाने वालों के मंसूबों पर आरपीएफ ने बड़ा प्रहार किया है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से करोड़ों रुपये की चरस बरामद होने से हड़कंप मच गया। लावारिस बैग में छिपाकर ले जाई जा रही 5 किलो 500 ग्राम चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। आखिर यह खेप किसकी थी, कहां से आई थी और किस तक पहुंचाई जानी थी? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई हैं। बस्ती रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की चरस बरामद की है। सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच से लावारिस हालत में मिले एक बैग से 5 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 75 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त और सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की बस्ती रेलवे स्टेशन पर गहन जांच की। जांच के दौरान जनरल कोच में एक संदिग्ध लावारिस बैग मिला। जब टीम ने बैग की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। आरपीएफ ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बस्ती को सौंप दिया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप किसकी थी, इसे कहां से लाया गया था और इसका अंतिम ठिकाना क्या था。0
0
Report
Advertisement
