228120
Sultanpur: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण
Brounsa, Uttar Pradesh:मियागंज बगिया चौराहा, दियारा रोड पर 4 फरवरी 2025 को महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से भाग लिया। आयोजन में रिंकू कसौधन, टिंकू कसौधन, हनुमान कसौधन, पंकज सोनी और मनोज मोदनवाल समेत कई भक्तगण उपस्थित रहे। मियागंज में भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे यात्रियों को सेवा और भक्ति का अनुभव मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP MLC चुनाव से पहले बीजेपी का दावा: दोनों सीटें बड़े मार्जिन से जीतेंगी
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: आने वाले MLC चुनावों से पहले, UP BJP प्रेसिडेंट पंकज चौधरी ने कहा, "टीचर्स और ग्रेजुएट्स MLC सीटों के लिए चुनाव चल रहे हैं। गाजियाबाद, मेरठ और दूसरे जिलों के पार्टी वर्कर यहां मौजूद थे। मैंने पार्टी की तरफ से सभी को दिए गए काम का रिव्यू किया, और उसके आधार पर, मैं कह सकता हूं कि हमारे वर्करों में जोश और हमारे कैंडिडेट्स के कैंपेन से पता चलता है कि हम इस बार दोनों सीटें ज़रूर बड़े मार्जिन से जीतने वाले हैं।" अखिलेश यादव के इस दावे पर कि SIR फिर से हो रहा है, वे कहते हैं, "अगर अखिलेश यादव जानबूझकर बेवकूफी करते हैं, तो मैं क्या कह सकता हूँ? SIR फिर से नहीं हो रहा है। यह प्रोसेस हर साल चुनावों के दौरान होता है ताकि वोटर लिस्ट को साफ किया जा सके और जो नाम छूट गए थे उन्हें जोड़ा जा सके या जिनकी मौत हो गई है उनके नाम हटाए जा सकें। यह पहली बार नहीं हो रहा है। यह हर साल होता है... अगर आप हाल के राज्यसभा चुनावों को देखें, तो खानदानी राजनीति और क्रोनी कैपिटलिज्म हावी रहा है। और अगर आप कल की घटना को देखें, तो वह एक तरह से उत्तर प्रदेश के युवाओं को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं…0
0
Report
INDIA गठबंधन विरोध मार्च: जजों पर दबाव के आरोप सामने
Noida, Uttar Pradesh: | INDIA गठबंधन का विरोध मार्च | दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "...हम पिछले कुछ दिनों से देख रहे हैं कि सर्वोच्च न्यायालय के जजों पर भी भाजपा ने दबाव बना दिया है। कई बार ऐसा लगता है कि उन्होंने निर्णय दबाव में दिया हो, उसमें न्याय नजर नहीं आता...INDIA गठबंधन के तमाम नेता और जनता आज यहां इसलिए आई है क्योंकि पूरे देश के जजों को हम यह बताना चाहते हैं कि आपके पास जो शक्ति है वो संविधान ने दी है...आप डरो मत बल्कि आप न्याय दो...आज सरकार देश के साथ नाइंसाफी कर रही है। लोगों की जायज वोट को काटने का काम किया जा रहा है। वोट चोरी की जा रही है...हम सब संविधान की रक्षा के लिए यहां आए हैं। हम लोकतंत्र और संविधान को बचाएंगे..."0
0
Report
SKM बैठक से टिकैत ने सुरक्षा के लिए कार्यकर्ताओं की तैनाती का ऐलान
Karnal, Haryana:करनाल में SKM की महाबैठक से टिकैत का बड़ा ऐलान। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में उतरे किसान, सुरक्षा के लिए भेजेंगे कार्यकर्ता टिकैत की चेतावनी—बच्चों और लड़कियों से मारपीट बर्दाश्त नहीं, गुंडागर्दी का देंगे जवाब 26 नवंबर को NCR में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, MSP की कानूनी गारंटी और धान खरीद पर सरकार को घेरा। करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक से किसान आंदोलन को नई धार देने का ऐलान हुआ है। किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में खड़े होने की घोषणा करते हुए उनकी सुरक्षा के लिए किसान कार्यकर्ताओं को भेजने की बात कही। टिकैत ने दो टूक कहा कि प्रदर्शन करना सबका अधिकार है, लेकिन प्रदर्शनकारियों, खासकर बच्चों और लड़कियों के साथ मारपीट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, 26 नवंबर को NCR में प्रदर्शन का ऐलान कर किसान संगठनों ने आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं। बैठक में धान खरीद, MSP की कानूनी गारंटी, भूमि अधिग्रहण और किसानों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा गया। प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन में किसान मोर्चा, सुरक्षा के लिए भेजेंगे कार्यकर्ता करनाल के जाट भवन में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई। टिकैत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पुलिस के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कम उम्र की लड़कियों तक के साथ मारपीट की जा रही है। टिकैत ने इसे गुंडागर्दी करार देते हुए कहा कि किसान संगठन ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और प्रदर्शन कर रहे युवाओं की सुरक्षा के लिए अपने कार्यकर्ता भी भेजेंगे। हालांकि, उन्होंने विरोध को शांतिपूर्ण रखने और कानून हाथ में नहीं लेने की बात भी कही। 26 नवंबर को NCR में प्रदर्शन, जिला स्तर पर भी आंदोलन की तैयारी SKM की बैठक में आने वाले दिनों में किसान आंदोलनों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई। टिकैत ने बताया कि 23 अक्टूबर को प्रदर्शनकारी युवाओं के समर्थन और किसान संगठनों के मुद्दों को लेकर जिला स्तर पर डीएम और तहसील अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।इसके बाद 26 नवंबर को NCR क्षेत्र में प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अलग-अलग क्षेत्रों में स्थानीय समस्याओं के आधार पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों का समाधान कराने के लिए आंदोलन जरूरी हो गया है। बैठक में बिहार के भूमि बचाओ आंदोलन से लेकर उत्तर प्रदेश में सड़क और उद्योगों के नाम पर जमीन अधिग्रहण के मामलों पर भी चर्चा हुई धान खरीद पर सरकार को घेरा, MSP की कानूनी गारंटी की मांग धान खरीद के मुद्दे पर राकेश टिकैत ने हरियाणा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद की जटिल शर्तों और मंडियों में आ रही परेशानियों के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। धान और बाजरे की खरीद में देरी, मंडियों में जमा फसल और बारिश से उपज खराब होने का खतरा किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार खरीद के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन किसानों को जमीन पर राहत नहीं मिल रही। उन्होंने दोहराया कि जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की कानूनी गारंटी नहीं मिलती, तब तक किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान संभव नहीं है। बिहार का सस्ता धान, हरियाणा की मंडियां और बिचौलियों का खेल—टिकैत के गंभीर आरोप टिकायत ने आरोप लगाया कि बिहार में धान कम कीमत पर खरीदा जाता है और वही धान हरियाणा की बड़ी मिलों तक पहुंचता है। उनके मुताबिक, इस व्यवस्था में दोनों राज्यों के किसानों को नुकसान होता है, जबकि व्यापारियों को फायदा मिलता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से रात के समय धान की ट्रॉलियां हरियाणा आने और उन्हें निकलवाने के लिए 2 हजार से 5 हजार रुपये तक दिए जाने का भी दावा किया। टिकैत का आरोप है कि दिन में पाबंदियां रहती हैं, जबकि रात में ट्रॉलियां निकल जाती हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों के किसान भी हरियाणा की मंडियों में फसल बेचने आते थे, लेकिन अब अपने ही प्रदेश के किसानों को उपज बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती पर बढ़ता संकट, किसानों को धान-गेहूं के चक्र से निकालने की जरूरत टिकायत ने कहा कि हरियाणा की खेती धीरे-धीरे धान और गेहूं तक सीमित होती जा रही है। इससे किसानों की निर्भरता कुछ फसलों पर बढ़ रही है और आमदनी को लेकर मुश्किलें भी पैदा हो रही हैं। उन्होंने गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने और चीनी मिलों की क्षमता मजबूत करने की जरूरत बताई। टिकैत के मुताबिक, किसानों को ऐसी व्यवस्था चाहिए जिसमें उनके पास फसल के विकल्प हों और उपज का उचित मूल्य भी मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नीतियों में किसानों के हितों की अपेक्षा बड़े उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे खेती से युवाओं का मोहभंग हो रहा है। प्रदर्शन के लिए जगह तय करने से नहीं रुकेंगे आंदोलन, व्यवस्था सुधारने की जरूरत दिल्ली में प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थानों को लेकर पूछे गए सवाल पर टिकैत ने कहा कि सरकार ने पहले इंडिया गेट, लाल किले और अन्य जगहों से प्रदर्शन हटाए। अब अगर रामलीला मैदान जैसी जगह निर्धारित की गई है, तो वहां प्रदर्शन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए जगह सीमित कर देने से लोगों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। कोई व्यक्ति अपने खेत या घर के बाहर बैठकर भी अपनी मांग उठा सकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़े सवाल पर टिकैत ने कहा कि केवल इस्तीफे से समस्याएं हल नहीं होंगी, बल्कि खराब व्यवस्था में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग की। किसान संगठनों की एकजुटता पर जोर, आगे की रणनीति तैयार करनाल में हुई SKM की बैठक में देशभर में चल रहे किसान आंदोलनों, भूमि अधिग्रहण, धान खरीद, MSP की कानूनी गारंटी और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। किसान नेताओं ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में जिला और संभाग स्तर पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। बैठक का संदेश साफ रहा कि किसान संगठन अब अलग-अलग राज्यों के मुद्दों को साझा मंच पर उठाकर सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। बाइट्स: राकेश टिकैत — किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन इंदरजीत सिंह — हरियाणा SKM एवं अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अग्रोहा — किसान नेता0
0
Report
Advertisement
नवरात्रि से दीपावली तक नरसिंहपुर में फ्लैग मार्च, ट्रैफिक नियंत्रण के संकेत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नवरात्रि के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दीपावली तक बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान आम जनता और राहगीरों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुकानदारों को अपना सामान सड़क पर न रखने की समझाइश दी गई है। बाजार में अनावश्यक ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए एसडीएम, सीएमओ और ट्रैफिक पुलिस को नियमित रूप से बाजार क्षेत्र का दौरा करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Morena, Madhya Pradesh:0
0
Report
मनेंद्रगढ़ की बेकरी में भालू घुसा; टीन शेड तोड़ा, सामग्री नुकसान
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। पूर्व पार्षद की बेकरी में घुसा भालू ।फैक्ट्री की टीन शेड तोड़कर घुसा अंदर ।फैक्ट्री में रखी सामग्री को पहुँचाया नुकसान ।ब्रेड मक्खन खाकर चहलकदमी करने का वीडियो आया सामने ।मौहारपारा इलाके में स्तिथ है फैक्ट्री ।0
0
Report
Advertisement
भटगांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 25 घायल
Dhamtari, Chhattisgarh:भटगांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, करीब 25 घायल धमतरी जिले के भटगांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां अंगारमोती के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है पिकअप में बालोद जिले से आए करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। सभी मां अंगारमोती के दर्शन के लिए पहुंचे थे और दर्शन के बाद खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भटगांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए धमतरी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ घायलों का इलाज अभी जारी है। हादसे ने दर्शन कर खुशी के साथ घर लौट रहे श्रद्धालुओं के सफर को अचानक दर्द और दहशत में बदल दिया0
0
Report
जयपुर जिला परिषद नामांकन में कांग्रेस आगे, भाजपा पीछे
Jaipur, Rajasthan:Anchor-पंचायती राज चुनावों में नामांकन प्रक्रिया के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जयपुर जिला परिषद और आठ पंचायत समितियों में आज कुल 218 नामांकन दाखिल हुए। इनमें कांग्रेस के 118 और भाजपा के 55 नामांकन शामिल हैं। इस तरह नामांकन के मामले में कांग्रेस का आंकड़ा भाजपा से दोगुने से भी अधिक रहा। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद ही चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर साफ होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि सोमवार को जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 43 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें कांग्रेस के 25, भाजपा के 9 और अन्य के 9 नामांकन शामिल हैं। वहीं, आठ पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए 175 नामांकन दाखिल हुए। इनमें कांग्रेस के 93, भाजपा के 46 और अन्य के 36 नामांकन हैं। पंचायत समिति चुनावों में नामांकन के मामले में चौमूं सबसे आगे रहा। यहां 37 नामांकन दाखिल हुए। किशनगढ़-रेनवाल में 29, मौजमाबाद में 26, सांभर में 24, जोबनेर में 21, गोविंदगढ़ में 17 और दूदू में 14 नामांकन प्राप्त हुए। वहीं, झोटवाड़ा पंचायत समिति में सबसे कम 7 नामांकन दाखिल हुए। जिला परिषद के वार्ड संख्या 15 से 26 में सर्वाधिक 15 नामांकन प्राप्त हुए। वार्ड संख्या 1 से 10 में 8, वार्ड संख्या 38 से 50 में 8, वार्ड संख्या 27 से 37 में 7 तथा वार्ड संख्या 11 से 14 और 51 से 57 में कुल 5 नामांकन दाखिल हुए। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कल नामांकन की अंतिम तिथि है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।0
0
Report
भभुआ में भाजपा ने मणिपुर सांसद के खिलाफ पुतला दहन कर कांग्रेस पर निशाना साधा
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर सांसद आंगोमचा विमोल अकोइजाम के खिलाफ भभुआ में नगर पालिका एकता चौक पर पुतला दहन किया। आक्रोश मार्च भभुआ के एकता चौक से शुरू होकर भगवान नगर पालिका तक गया और फिर पुतला दहन के साथ किया गया। वक्ताओं ने जेएनयू की छात्राओं द्वारा कांग्रेस सांसद पर लगाए गए कथित रेप के आरोपों के बारे में कांग्रेस नेतृत्व के मौन की आलोचना की। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से इस विषय पर तुरंत जवाब माँगा। कार्यक्रम में जितेंद्र तिवारी, संतोष खरवार, रघुवंश प्रसाद राम, दुर्गेश चौबे, सुमन देवी, देवलाल पासवान, दीनानाथ सिंह, अनुपम पांडे, रहबर दीवान, सुनीता शर्मा, नरेंद्र आर्य, इंद्रजीत भाई पटेल, रिशु सिंह, सुनील बिंद, आलोक श्रीवास्तव, अनिल सेठ, सिली तिवारी, विजय राम, योगेंद्र चौधरी, चंदन तिवारी, अमित कुमार ‘ट्विंकल’ और प्रभात पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में फूड विभाग की छापेमारी: 22 किलो खराब गुलाब जामुन जब्त
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में महमदपुर मलंग चौक स्थित मिठाई दुकानों पर फूड विभाग की छापेमारी के दौरान सुमित स्वीट्स से लगभग 22 किलो खराब गुलाब जामुन जब्त कर नष्ट किया गया. इसके अलावा अन्य मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि दुकान में पाई गई अनियमितताओं को देखते हुए सुमित स्वीट्स को नोटिस भी दिया गया है. बाइट - डॉ. विनोद कुमार सिंह, फूड इंस्पेक्टर0
0
Report
बाबाजी उर्फ जगनूप सिंह की लूना एक्टिवा आग के हवाले, गैंगस्टर धमकी की पुष्टि
Jalandhar, Punjab:सोशल मीडिया पर मशहूर इनफ्लुएंसर बाबाजी उर्फ जगनूप सिंह को पहले आई गैंगस्टर की धमकी फिर देर रात घर के बाहर खड़ी इनफ्लुएंसर की जलाई लूना एक्टिवा पंजाब सेफ नहीं जिस कारण जल्द में छोडूंगा पंजाब बातचीत दौरान सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जगरूप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें कई गैंगस्टरों के फोन आए थे जिनमें उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और उसके अलावा इसे फ्रास्टी मांगी पर इन्होंने उसे ध्यान नहीं दिया जिसके बाद आज रात को एक नकाबपोश किस आया जिसमें उनकी बाहर खड़ी लूना एक्टिवा को पेट्रोल डालकर जला दिया उन्होंने बताया कि यह वही लूना एक्टिव है जिसको उन्होंने भारत के कई राज्यों के भ्रमण किया है और वह अपने घर करते थे और अब कुछ दिन बाद विदेश का भ्रमण करने जाना था जिससे पहले उनकी लूना एक्टिवा को कुछ गैंगस्टर के गुर्गो द्वारा जला दी गई उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनकी लूना वापस चाहिए और मुझे वहां पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरीके से पंजाब में माहौल बन रहा है मुझे तो यह लग रहा है कि आप पंजाब सेफ नहीं है और हमें पंजाब छोड़ देना चाहिए बाइट:- जगनूप सिंह उर्फ बाबा जी ( सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर )0
0
Report
धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर महिला मामलों में आरोप
mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:महिलाओं के सम्मान को लेकर धर्मशाला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा की ओर से सोमवार को धर्मशाला में कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन एवं आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। भाजपा ने जेएनयू परिसर में कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध जताया और धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर पुतला जलाया । प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में दोहरा रवैया अपनाने और राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को चुनने का आरोप लगाया। धर्मशाला से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा और पदाधिकारियों ने देश को अस्थिर करने का प्रयास करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ धर्मशाला में विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, 'इंडिया' गठबंधन और अन्य विपक्षी दल देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका भाजपा हर मोर्चे पर विरोध करेगी। उन्होंने विपक्ष पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों को यह भी देखना चाहिए कि आयोग विभिन्न राज्यों में चुनाव करवाता है, जहां अलग-अलग दलों की सरकारें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से फर्जी, दोहरे और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया का विरोध राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में निष्पक्ष जांच हो और दोष साबित होने पर कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने ऐसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। भाजपा जिला कांगड़ा अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि जेएनयू से जुड़े प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के मामले में कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने प्रियंका गांधी के महिला अधिकारों से जुड़े नारों का उल्लेख करते हुए पूछा कि ऐसे मामलों में कांग्रेस का रुख स्पष्ट क्यों नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के मुद्दों पर चुनिंदा तरीके से आवाज उठाती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मुद्दों पर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने संबंधित मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। बाईट: सुधीर शर्मा भाजपा विधायक धर्मशाला एवं पूर्व मंत्री बाईट : सरवीन चौधरी भाजपा नेत्री एवं पूर्व मंत्री बाईट : सचिन शर्मा जिला अध्यक्ष संगठनात्मक जिला कांगड़ा0
0
Report
Advertisement
नंदन कानन एक्सप्रेस में यात्री की मौत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा-नंदन कानन एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री की अचानक हालत बिगड़ी,टूंडला स्टेशन के बाद यात्री के पेट में तेज दर्द होने लगा,हालत बिगड़ने पर रेलवे कंट्रोल को मामले की सूचना दी गई,कंट्रोल से सूचना मिलते ही इटावा जँ पर आरपीएफ ने ट्रेन रुकवाने की कार्रवाई की यात्री को ट्रेन के एस-3 कोच से नीचे उतारा गया। आरपीएफ सिपाही अनिल कुमार यात्री को अस्पताल लेकर पहुंचे,अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया,मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रेमचंद के रूप में हुई,प्रेमचंद फतेहपुर जिले के फारसी थाना क्षेत्र के गणपतपुर गांव के रहने वाले थे,वह नंदन कानन एक्सप्रेस से दिल्ली से कानपुर जा रहे थे,यात्री की मौत के बाद आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी फिलहाल प्रेमचंद की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।0
0
Report
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ नवरात्र का दूसरा दिन संपन्न
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। सुबह और शाम के पूजन सत्र दो-دو घंटे से अधिक समय तक चले। प्रातःकालीन पूजा में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, साधना और ऊर्जा की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से मनुष्य को आंतरिक शांति, दृढ़ संकल्प और ज्ञान प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है। पूजन के दौरान गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का षोडशोपचार पूजन किया गया। सायंकालीन अनुष्ठान के बाद शक्तिपीठ के गर्भगृह में श्रीमद्देवीभागवत और दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। दोनों सत्रों में आरती और क्षमा प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।0
0
Report
गोरखपुर में ‘भारत सरकार’ लिखी कार के साथ डीजल भरवाकर भागे युवक, CCTV में कैद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में कार पर ‘भारत सरकार’ लिखवाकर घूम रहे कुछ युवकों की दबंगई सामने आई है। शाहपुर इलाके में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार सवार युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, 2 हजार रुपये का डीजल भरवाया और जब भुगतान करने की बारी आई, तो कार की रफ्तार बढ़ाकर फरार हो गए। पंप कर्मचारियों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की आज वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पंप मैनेजर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पेट्रोल पंप पर पहुंचे, डीजल भरवाया और भाग निकले तस्वीरें गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की हैं, जहां पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजकर 8 मिनट पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। कार का नंबर UP 53 EV 0936 बताया जा रहा है। कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारियों से 2 हजार रुपये का डीजल भरने को कहा। कर्मचारियों ने डीजल भर दिया, लेकिन भुगतान करने के बजाय युवक कार लेकर तेजी से मौके से निकल गए। पंप कर्मचारों को जब उनके बिना पैसे दिए भागने का एहसास हुआ, तो उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछा किया। लेकिन कार सवार तेज रफ्तार में फरार हो गए। कार पर लिखा था ‘भारत सरकार’, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात। इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात कार पर लिखा ‘भारत सरकार’ का शब्द है। बताया जा रहा है कि कार के आगे ड्राइवर सीट के पास यह लिखा हुआ था। आरोपियों ने कथित तौर पर सरकारी पहचान का आभास देने वाले इस लिखे हुए शब्द के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचकर डीजल भरवाया और फिर बिना भुगतान किए फरार हो गए। हालांकि, कार पर ‘भारत सरकार’ लिखे होने से यह साबित नहीं होता कि वाहन या उसमें सवार लोगों का सरकार से कोई आधिकारिक संबंध है। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। एजी फ्यूल पंप के मैनेजर राजेश श्रीवास्तव ने इस मामले में शाहपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मैनेजर के मुताबिक, कार सवार युवकों की गतिविधियों से उन्हें उनके नशे में होने का संदेह हुआ था। हालांकि, युवकों के नशे में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंप प्रबंधन ने CCTV फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शाहपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उनकी तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। गोरखपुर में 2 हजार रुपये के डीजल का भुगतान किए बिना फरार होने की यह घटना कई सवाल खड़े करती है। आखिर कार पर ‘भारत सरकार’ लिखवाकर घूम रहे इन युवकों का मकसद क्या था? क्या उन्हें कानून का कोई डर नहीं था? फिलहाल, CCTV फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग है। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.0
0
Report
Advertisement
