228001
Sultanpur - विहिप के नेता और बेटे पर जानलेवा हमला
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में कादीपुर कोतवाली अंतर्गत कटसारी में रविवार को मामूली विवाद में गोली चल गई, गोली युवक के गाल से छूकर निकली है, वहीं युवक के पिता को भी दबंगो ने असलहे के बट से पीटकर घायल कर दिया, दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, घायलों की पहचान कटसारी निवासी सत्येंद्र मिश्र और ऋतिक मिश्रा के रूप में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, इनाम भी घोषित
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में नशे के कारोबार के खिलाफ सरकार ने अब निर्णायक लड़ाई छेड़ दी है। ड्रग्स और अफीम के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकार ने नशे के बड़े तस्करों और किंगपिन तक पहुंचने के लिए सूचना देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की है। इसका असर अब जमीन पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले ढाई वर्षों में राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान 2,627 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरकार का दावा है कि अब केवल छोटे पैडलरों ही नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर फोकस किया जा रहा है।0
0
Report
खगड़िया में सिपाही भर्ती फर्जीवाड़ा: 15 गिरफ्तार, पेपर कम्परमाइज़ नहीं
Khagaria, Bihar:खगड़िया जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एक केंद्राधीक्षक, एक शिक्षक और कुछ परीक्षार्थी सहित कुल 15 लोग पुलिस ने गिरफ्तार किये गए हैं। आरोप है कि सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने के लिए पांच से छह लाख रुपये का सौदा हुआ था। सौदे के एवज में सल्वर गिरोह के सदस्यों ने परीक्षा पास कराने के लिए परीक्षार्थी से ब्लैंक चेक और सर्टिफिकेट जमा लिया था। खगड़िया एसपी भानु प्रताप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबे पर पानी फेरा गया और परीक्षा का पेपर कॉम्परमाइज़ नहीं हुआ। गिरफ्तार लोगों के पास से ब्लैंक सात चेक, 9 मोबाइल फोन, 8 एडमिड कार्ड और कई शैक्षणिक कागजात भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार लोग खगड़िया, भोजपुर, पटना, बैशाली, नवादा, अरवल जिले के रहने वाले बताए गए हैं। सभी के खिलाफ खगड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।0
0
Report
जयपुर की सफाई हड़ताल तीसरे दिन, पिंक सिटी पर गंदगी का अंधेरा
Jaipur, Rajasthan:गुलाबी शहर की चमक पर अब कचरे का काला साया नजर आने लगा है—जयपुर की पर्यटक आधारभूत विरासत के शहर में सफाईकर्मियों की झाड़ू डाउन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है, जिससे सड़कें, बाजार और पर्यटन स्थल गंदगी की चपेट में हैं। हवामहल से सिटी पैलेस और जंतर-मंतर तक आने वालों के स्वागत में अब कचरा दिख रहा है, और नियमित सफाई होने के अभाव में घरों का कचरा भी सड़कों पर आ रहा है। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ की छह सूत्रीय मांगों के साथ हड़ताल प्रभावित कर रही है; भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिकारी सकारात्मक रुख दिखाते हैं, पर सरकार स्तर के निर्णय अभी तक नहीं हो पाए। गैर वाल्मीकि सफाई कर्मचारी नेता का आरोप है कि सभी सफाईकर्मियों का समर्थन आंदोलन नहीं दे रहा। जयपुर की पहचान अब वर्णित मांगों और प्रदर्शन के बीच है, लेकिन प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में ठोस योजना नहीं दिखाई।0
0
Report
Advertisement
जगन्नाथ मंदिर: लू लगने से देवता 15 दिन अस्वस्थ, रथयात्रा का भव्य शुभारम्भ
Panna, Madhya Pradesh:जगत के पालनहार पड़े बीमार , लू लगने से हुए बीमार , 15 दिन नहीं होंगे दर्शन स्नान पूर्णिमा से ऐतिहासिक रथयात्रा की शुरुआत हुई , 180 साल पुराने जगन्नाथ स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ भगवान को हजार छिद्र वाले घड़े से स्नान कराया गया पन्ना जिले में सदियों से आयोजित होने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ आज स्नान पूर्णिमा के अवसर पर विधि-विधान के साथ हुआ।भगवान जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाकर 108 पवित्र घटों एवं औषधीय जल द्वारा हजार छिद्र वाले घड़े से स्नान कराया गया । स्नान के बाद भगवान की विशेष आरती की गई तथा स्नान में उपयोग किए गए पवित्र घटों को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच लुटाये गये। जिन्हें पाने के लिए भक्तों के बीच उत्साह देखने को मिला।धार्मिक मान्यता के अनुसार आज पूर्णिमा को स्नान के बाद भगवान को लू लग जाती है।और वे 15 दिनों तक अस्वस्थ रहते हैं। इसी कारण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं। इस अवधि में भगवान का जड़ी-बूटियों और राज वैद्यों द्वारा विशेष उपचारों से सेवा-पूजन किया जायेगा। इस दौरान भगवान को विशेष महाप्रसाद का भोग लगाया जाता है。 इस वर्ष भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे निकाली जाएगी।जिसमें बुंदेलखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होंगे0
0
Report
खंडवा जंगल अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर कब्जा हटाया गया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जंगल में फॉरेस्ट टीम पर हमले के बाद एक्शन, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम खंडवा के गुड़ी रेंज के आमाखुजरी क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हुए हमले के अगले ही दिन प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम करीब 90 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची है। मौके पर 30 जेसीबी, 600 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस जवान, और 200 से ज्यादा वाहन तैनात हैं। वन विभाग की टीम ने आमाखुजरी क्षेत्र के जंगल में अवैध कब्जा कर बनाई गई 13 से अधिक झोपड़ियों को जेसीबी की मदद से हटाया । रविवार को इसी इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हुआ था, जिसमें 8 वनकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले में 9 नामजद सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वन अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमणकारी जंगल की जमीन पर अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उन्हें वन अधिकार के पट्टे मिल जाए। वन विभाग में लगभग ढाई हजार हेक्टर जमीन मुक्त भी कराई है लेकिन फिर भी अतिक्रमण कारी समय-समय पर जमीन कब्जाने की कोशिश करते हैं। कार्रवाई के बाद वन विभाग अब इस क्षेत्र में स्थायी निगराणी की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वॉच टावर और फॉरेस्ट गार्ड के स्थायी नाके बनाए जाएंगे, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके और वन भूमि सुरक्षित रहे।0
0
Report
जयपुर में भामाशाह सम्मान समारोह: 276 दाताओं को सम्मान, शिक्षा में साझेदारी मजबूत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के शिक्षा क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक एवं एनआरआई दानदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने की, जबकि उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, आधारभूत सुविधाओं के विकास, भूमि उपलब्ध कराने तथा अन्य भौतिक संसाधनों के माध्यम से सरकारी विद्यालयों के विकास में योगदान देने वाले सहयोगियों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में 154 भामाशाह, 99 प्रेरक तथा 23 एनआरआई दानदाता शामिल रहे। इन सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भागीदारी को मजबूत करने और सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भामाशाहों द्वारा दिया गया सहयोग शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए वरदान साबित हो तो है; किसी भी व्यक्ति को दान में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है शिक्षा का दान। उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि आगामी समय में हम उच्च शिक्षा में भी दानदाताओं के सहयोग लेकर सम्मानित करने की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान भामाशाहों एवं दानदाताओं के सहयोग से शिक्षा विभाग को लगभग 318 करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त हुआ। इस सहयोग से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, नए भवनों का निर्माण, अतिरिक्त कक्षों की व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण विकसित करने में सहायता मिली है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में देर रात लूट-पिटाई: शादी के लिए पैसे लौट रहे तीन युवकों पर हमला
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में देर रात मारपीट और कथित लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शादी के लिए घर ले जा रहे रुपये लेकर लौट रहे तीन युवकों के साथ रास्ते में हमला किए जाने का आरोप लगा है. घायलों का इलाज चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पीड़ितों का आरोप है कि तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट की और नकदी भी लूट ली. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं हुई है. पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. घटना जुगैल थाना क्षेत्र की है, जहां घायल युवकों के मुताबिक वे शादी के लिए घर में रखने के उद्देश्य से रुपये लेकर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की. पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि शोर सुनकर उनके घर के कुछ लोग मौके पर उन्हें बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलने पर पहुंची जुगैल पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. फिलहाल, पुलिस का कहना है कि उसे तहरीर मिल गई है और उसी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. मारपीट और लूट के जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह पीड़ित पक्ष के हैं. पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. दुर्गा प्रसाद पीड़ित, डॉ. अभय कुमार : सीएचसी चोपन0
0
Report
मानिषा मौत मामले में नया मोड़: धरना रोका गया, विपक्ष ने लोकतंत्र पर सवाल
Bhiwani, Haryana:भिवानी मनीषा मौत मामले में नया मोड़! विभिन्न सामाजिक संगठनों को धरना देने से पुलिस ने रोका संगठनों ने बताया लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन लघु सचिवालय भिवानी के समक्ष प्रस्तावित अनशन था आज पुलिस ने सचिवालय के सामने से संगठनों को हटाया भिवानी। मनीषा मौत मामले में आज सोमवार को नया मोड़ आया है।मनीषा के पिता संजय द्वारा आज भिवानी लघु सचिवालय के समक्ष प्रस्तावित अनशन किया जाना था,लेकिन उन्हें गांव कुडल के पास ही भारी पुलिस बल ने रोक लिया।इधर धरने के समर्थन करने पहुचें सामाजिक संगठन व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लघु सचिवालय के सामने से हटाया। इस पर काँग्रेस ने सरकार की कड़ी निदा की और लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि न्याय के लिए लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार ,लेकिन इस प्रकार का रवैया लोकतंत्र का हनन है। इस मौके पर कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बताया कि मनीषा मोत जो 10 महीने पहले हुआ था, उसको लेकर लगातार धरने प्रदर्शन जारी है। उसमें सभी हमारे साथी कामरेड और सारी पार्टियों के लोग उसमें शामिल होते थे। पिछली पंचायत में ये फैसला हुआ कि भाई 29 तारीख को लघु सचिवालय के बाहर हमारी बेटी मनीषा के पिता संजय जो हमारे भाई हैं वो आमरण अनशन पर बैठेंगे। और हम सभी उनका समर्थन करेंगे। आज वह यहां आने के लिए निकले तो उनको रास्ते में गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने कहा कि हमारे साथी जब यहां आए तो लघु सचिवालय के सामने धरने पे नहीं बैठने के लिए। हमने बैठने का प्रयास करा तो पुलिस ने वहां जबरदस्ती हमें उठा दिया। मैं आपसे हाथ जोड़ के प्रार्थना करता हूं आप ज्यादा से ज्यादा ये वीडियो दिखाएं क्योंकि आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हो और सरकार पूरी तरीके से गुंडागर्दी पे उतरा आई है और सरकार ये चाहती है कि इस बेटी को न्याय ना मिले। कहा कि सरकार किसी को बचाना चाहती है। नहीं तो जब हम शांतिप्रिय ढंग से यहां दरवाजे के सामने डीसी के बाहर बैठना चाहते थे। इसमें दिक्कत क्या है? इतनी भारी पुलिस क्यों लगाई गई है यहाँ? यहां कौन से असामाजिक तत्व आ रहे हैं? हम एक बेटी की मांग उठा रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग और सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता यहां इकट्ठे हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि सरकार पूरी तरीके से गुंडागर्दी पे उतर आई है और हमें यहां बैठने नहीं दे रही। मैं वहां जाके बैठा था। यह साथी हमारे सभी यहां रोक लिए थे। हम वहां जाके पांच सात साथी बैठ गए थे। वहां पुलिस ने जबरदस्ती हमें उठाकर वहां से दूर ले आए। लेकिन मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूं कोई बात नहीं। अभी और साथी हमारे आ जाएंगे और साथी आ जाएंगे। हम वहां जाकर देखेंगे और आपको जो करना हो प्रशासन को जो करना हो कर ले। कोई बात नहीं। बाइट्स:प्रदीप गुलिया, कामरेड ओम प्रकाश, संतोष देशवाल ,सुमित बराड़ की0
0
Report
चानौत टी प्रकरण: चरखी दादरी में सोमेश सरपंच के समर्थन में 36 बिरादरी
Bhiwani, Haryana:चरखी दादरी सोमेश सरपंच स्पेशल लोगों के साथ वॉक थ्रू एवं बाइट : दादरी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विद्या जाखड़ चानौत टी प्रकरण को चरखी दादरी से मिला बड़ा समर्थन, 36 बिरादरी की बैठक में सोमेश सरपंच के पक्ष में एकजुट हुए लोग, बैठक का आयोजन हांसी के चानौत गांव में शहरी पाइपलाइन से टी कनेक्शन के विवाद को लेकर चल रहा आंदोलन अब दूसरे जिलों तक पहुंच गया है। सोमवार को चरखी दादरी में 36 बिरादरी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई खापों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने चानौत के सरपंच सोमेश का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने गांव के हित में सही कदम उठाया है। बैठक में घोघड़िया खाप 40 के पूर्व प्रधान राजकुमार वशिष्ठ, वत्स 19 मरेठा खाप से पवन कुमार , दिनेश ग्रामीण6 बीडीसी सदस्य सुमित गौतम, बीडीसी सदस्य नवीन कौशिक, सुरेश नम्बरदार चिड़िया तथा चरखी दादरी ब्राह्मण कल्याण समिति के महासचिव कृष्ण सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे。 चरखी दादरी में आयोजित बैठक में बातचीत में कहा कि हांसी के चानौत में सरपंच सोमेश ने गांव को पानी दिलाने के लिए जो प्रयास किए हैं, वे ग्रामीणों के हित में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हांसी के विधायक विनोद भयाना और मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा टी कनेक्शन हटाया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि वे सोमेश सरपंच के साथ मजबूती से खड़े हैं और इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेंगे। उनका कहना था कि यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि चानौत के ग्रामीणों की मांग जायज है। लेकिन हम सोमेश सरपंच के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे。 चानौत टी प्रकरण को लेकर जारी विवाद के बीच दादरी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विद्या जाखड़ ने सरपंच सोमेश का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सोमेश सरपंच को फ्रॉड बताया जा रहा है। विद्या जाखड़ ने कहा कि सोमेश सरपंच फ्रॉड नहीं हैं, बल्कि उन्होंने गांव के हित और ग्रामीणों को पानी दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं。0
0
Report
Advertisement
भभुआ में बिजली कटौती से लोगों ने एकता चौक पर किया चक्का जाम
Khajuria Khurd, Bihar:स्लग - भभुआ में गहराया बिजली संकट, लोगों ने किया चक्का जाम वार्ड 24 और 25 में कई दिनों से बिजली और पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि, विभाग ने कहा- फॉल्ट दुरुस्त कर शुरू की आपूर्ति वियो - कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ के वार्ड संख्या 24 और 25 में पिछले üç-चार दिनों से बिजली की भारी कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से नाराज होकर स्थानीय नागरिकों ने भभुआ के व्यस्ततम एकता चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित कटौती से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे न तो पीने के पानी की व्यवस्था हो पा रही है और न ही बच्चों की पढ़ाई हो पा रही है। जी मीडिया से खास बातचीत में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व नगर पार्षद रमेंद्र कुमार आकाश और स्थानीय बुजुर्ग तारा देवी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले बिजली की ऐसी समस्या कभी नहीं थी। सरकार और नेतृत्व बदलते ही बिजली संकट अचानक गहरा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 11 बजे रात को बिजली कटने के बाद जब उन्होंने जेई, एसडीओ और अन्य संबंधित अधिकारियों को बार-बार फोन किया, तो किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। आखिरकार परेशान होकर नागरिकों को डेढ़ घंटे तक सड़क जाम करनी पड़ी। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली और पानी की यह समस्या दोबारा उत्पन्न हुई, तो वे फिर से सड़क जाम कर आंदोलन करने को विवश होंगे। दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर बिजली विभाग के सहायक अभियंता (असिस्टेंट इंजीनियर) राकेश प्रभाकर ने बताया कि कलेक्ट्रेट या पूरे भभुआ की बिजली पूरी तरह बंद नहीं थी, बल्कि लाइन में तकनीकी खराबी (लाइन फॉल्ट) के कारण एक फेज उड़ गया था। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस और अन्य तकनीकी कारणों से कुछ व्यवधान जरूर आया था, जिसे विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ठीक कर दिया है। उन्होंने बताया कि अर्थिंग और वोल्टेज की समस्या को भी पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है और अब पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।0
0
Report
बालि में अंडे फेंके गए, तृणमूल नेता भाई पर हमला; पोस्टर बोले जमीन माफिया
Howrah, West Bengal:বালিতে ফের ডিম থেরাপি। এবার তৃণমূল নেতা সনাতন গোস্বামীর ভাই চন্দন গোস্বামী কে লক্ষ্য করে ডিম ছুড়লেন এক । বালি গোস্বামী পাড়ার ঘটনা।বাড়ির সামনেই চলে স্লোগান এবং পোস্টার মারা হয় যেখানে লেখা জমি মাফিয়া।0
0
Report
धनबाद के सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कड़ाई जारी
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरकारी भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को फायर सेफ्टी विभाग की टीम ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर वहां स्थापित अग्निशमन उपकरणों (फायर सेफ्टी इक्विपमेंट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कार्यालय परिसर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। टीम ने उपकरणों की कार्यक्षमता, वैधता और आपातकालीन स्थिति में उनके उपयोग की तैयारी की भी जांच की। निरीक्षण के बाद इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय में लगाए गए सभी फायर सेफ्टी उपकरण सही स्थिति में पाए गए हैं और आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को रोका जा सके।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ यातायात पुलिस: शराब पीकर वाहन चलाने पर 16 वाहन सीज
Jaipur, Rajasthan:यातायात पुलिस का अभियान: हनुमानगढ़ की यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर 16 वाहनों को सीज किया है। हनुमानगढ़ यातायात प्रभारी अनिल चिंदा ने बताया कि पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर 13 बाईक, एक कार और 2 ऑटो को सीज किया है। अभियान के तहत कुछ दिन पूर्व भी यातायात पुलिस ने एक ही दिन में 71 वाहनों को सीज किया था。0
0
Report
बिहार के भरत तिवारी एंकाउंटर मामले ने पकड़ा तूल,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा,
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर : बिहार के भरत तिवारी एंकाउंटर मामले ने पकड़ा तूल, बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, सीबीआई जांच के साथ दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की परिजनों को एक करोड़ मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की, आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर करने को बताया सरासर गलत, भारत तिवारी को बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने बताया क्रांतिकारी, मौदहा शहीद स्मारक से तहसील तक पैदल मार्च निकालकर किया गया प्रदर्शन।0
0
Report
अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा: लखनऊ के बाहरी इलाके में 100 साइकिलिस्ट तैयार
Noida, Uttar Pradesh:दोपहर की हल्की धूप में, लखनऊ के बाहरी इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बने शुरुआती पॉइंट पर 100 साइकिलिस्ट तैयार हो गए।जब मशहूर साइकिलिस्ट और समाजवादी नेता अखिलेश यादव PDA साइकिल यात्रा की अगुवाई करने के लिए युवा साइकिलिस्टों के साथ शामिल हुए, तो लोगों का उत्साह और जोश देखने लायक था।0
0
Report
Advertisement
