228001
सुल्तानपुरः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर में घुसी डीसीएम, हादसे में 3 की मौत
Sultanpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आज एक डीसीएम कंटेनर में घुस गई जिसमें डीसीएम चालक बने सिंह निवासी ग्राम लिंबोदा उज्जैन और कंडेक्टर तेजूलाल निवासी ग्राम काकड़ी, साजापुर दोनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं गोवर्धन प्रसाद निवासी देवरिया ने सीएचसी में दम तोड़ा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
सुमेरपुर-तखतगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा के बोर्ड बचाने को मतदान जारी
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में मतदान जारी, थोड़ी देर में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत करेंगे मतदान, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पहुंचेंगे सुमेरपुर, सुमेरपुर तखतगढ़ में निकाय चुनाव 2026 के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोनों निकाय क्षेत्रों में मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर कई जगह मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं। सुमेरपुर में 35 में से 34 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं, जबकि एक वार्ड में प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है। वहीं तखतगढ़ में 25 में से 24 वार्डों में मतदान हो रहा है। दोनों निकायों में भाजपा का बोर्ड है और उसे बरकरार रखने के लिए भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत थोड़ी देर बाद सुमेरपुर के वार्ड संख्या 22 स्थित बूथ संख्या 23, जल संसाधन विभाग जवाई नहर खंड में मतदान करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ वार्ड संख्या 35 में सुबह 9 बजे के बाद मतदान करने पहुंचेंगे। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी मुस्तैद रखी गई है।0
0
Report
कुशीनगर: पत्नी और दो बच्चों समेत दीपक जायसवाल लापता, पुलिस खोज में
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर पत्नी और दो बच्चों समेत युवक लापता 31 जुलाई से चारों का नहीं मिला कोई सुराग दीपक जायसवाल पत्नी स्वाती और दो बच्चों के साथ हुआ लापता परिजनों के मुताबिक मोबाइल फोन भी बताए जा रहे बंद रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी नहीं मिली जानकारी 7 अगस्त को परिजनों ने विशुनपुरा थाने में दी तहरीर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश लापता परिवार की तलाश में जुटी विशुनपुरा पुलिस दुदही नगर पंचायत के गोला बाजार वार्ड नंबर 12 का मामला0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प अभियान से यूपी के चार करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा Modi सरकार
Noida, Uttar Pradesh:सीएम आवास से वाक थ्रू मंत्रियों को सौंपी गई सेवा संकल्प अभियान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ यूपी के 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के अलग अलग मंत्रियों को जिम्मेदारियां भी दी गई है 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से अभियान की शुरुआत होगी। इसकी जिम्मेदारी धर्मवीर प्रजापति को दी गई है ‘मेरे सपनों का भारत : चित्र सेवा’ की कमान संदीप सिंह, जबकि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की जिम्मेदारी जयवीर सिंह को दी गई है आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ की प्रभारी बेबी रानी मौर्य होंगी。 लाभार्थियों की सफलता की कहानियों वाले ‘सेवा की कहानी’ अभियान की जिम्मेदारी गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह को दी गई है。 ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ की जिम्मेदारी जसवंत सिंह सैनी संभालेंगे。 वाराणसी से वडनगर यात्रा के प्रभारी जेपीएस राठौड़ होंगे वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जाएंगे。 ‘सेवा मेरा योगदान’ की जिम्मेदारी एके शर्मा, ‘सेवा सेतु अभियान’ की जिम्मेदारी सोमेंद्र तोमर और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की जिम्मेदारी असीम अरुण को दी गई है。 युवाओं के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ की कमान कपिल देव अग्रवाल संभालेंगे。 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा, जिसके प्रभारी दयाशंकर सिंह हैं۔ एक महीने तक यूपी में सेवा, सुशासन, विकास और जनभागीदारी का बड़ा अभियान चलेगा。 सेवा से संकल्प... और संकल्प से विकसित भारत 2047。0
0
Report
CRPF कैंप में 20 फीट अजगर दिखा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया गया
Sukma, Chhattisgarh:कोंटा स्थित CRPF की 217वीं बटालियन के कैंप हेडक्वार्टर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। करीब 20 फीट लंबे और लगभग 40 किलोग्राम वजनी इस अजगर को देखकर कैंप में मौजूद जवानों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और CRPF की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान अजगर की मोटाई करीब 2 फीट बताई गई। अजगर को पकड़ने के बाद टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से उसके प्राकृतिक आवास वाले जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। इस दौरान जवानों और वन विभाग की टीम ने पूरी सावधानी बरती, ताकि अजगर को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव या सांप के दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर सके और उसे उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जा सके।0
0
Report
बालोतरा में दूसरे चरण का मतदान शुरू: चार नगर निकायों में मतदान
Jaipur, Rajasthan:बालोतरा नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज बालोतरा नगर परिषद, सिणधरी नगर पालिका, सिवाना नगर एवं धोरीमन्ना नगर पालिका में मतदान शुरू। चारों नगर निकाय के 120 वार्डों में बनाए गए 128 मतदान केंद्र। दूसरे चरण में कुल 94 हजार 716 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान। वार्ड संख्या 28 से पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने किया मतदान। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम। मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश। जिला निर्वाचन अधिकारी ने की शतप्रतिशत मतदान की अपील। आम मतदाता, युवा, वरिष्ठ निकाय चुनावों में बढचढ़कर मतदान करें - जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव0
0
Report
Advertisement
जिसघर में चल रही थी दारू पार्टी उसी घर में बुजुर्ग की हत्या से मचा कोहराम,पुलिस ने शव कब्जे में लिया
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर: घर में सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य हमीरपुर: मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में घर में सो रहे 68 वर्षीय अधेड़ ठाकुरदास अहिरवार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार रात करीब 12 बजे परिवार के लोग घर में सो रहे थे. रात करीब दो बजे मृतक की पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई, जहां खून पड़ा देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी. परिजन कमरे में पहुंचे तो ठाकुरदास बिस्तर पर पड़े मिले. परिवार ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी. प्रधान ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक, राठ सीओ समेत फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए. डॉग स्क्वॉड की मदद से भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के बेटे नरेश के मुताबिक, परिवार को हत्या के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है. पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
ताजमहल के पास पर्यटन पुलिस ने लपकों पर शिकंजा; चालान जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग पर्यटकों को परेशान करने वाले पर्यटन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी ताजमहल के पास लपकों पर पर्यटन पुलिस का शिकंजा मंगलवार को 7 लपकों का पर्यटन पुलिस ने किया चालान होटल और खरीदारी के लिए पर्यटकों पर बनाते थे दवाब पर्यटन थाना इंचार्ज अभिषेक गुप्ता ने पिछले एक हफ्ते दिनों में करीब 37 लपकों का किया चालान पर्यटन थाना इंचार्ज की कार्रवाई से लपकों में मची खलबली0
0
Report
विनोद तावड़े यूपी प्रभारी बनाकर लखनऊ को आधार, चुनावी तैयारी तेज
Noida, Uttar Pradesh:इससे वाक थ्रू गया है इससे बाईट और शॉट्स गए है तावड़े के यूपी चुनाव को लेकर दिल्ली की जगह लखनऊ बेस बनाएंगे विनोद तावड़े एंकर----उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी है. पार्टी अब सिर्फ बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं तक सीमित रहने के बजाय संगठन की जमीनी स्थिति को परखने पर फोकस कर रही है. इसी रणनीति के तहत यूपी प्रभारी विनोद तावड़े लगातार उत्तर प्रदेश में कैंप करेंगे. विनोद तावड़े लखनऊ को अपना मुख्य बेस बनाएंगे और चुनाव तक प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की लगातार निगरानी करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में उनके रहने के लिए आवास की तलाश भी की जा रही है। वीओ--यूपी भाजपा प्रभारी अब बार बार दिल्ली मुम्बई से लखनऊ नही आएंगे वो अब ज्यादातर लखनऊ में ही रहकर चुनावो पर फोकस करेंगे।विनोद तावड़े लखनऊ को अपना मुख्य बेस बनाएंगे और चुनाव तक प्रदेश में संगठन की गतिविधियों की लगातार निगरानी करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ में उनके रहने के लिए आवास की तलाश भी की जा रही है।इसका सीधा संकेत है कि आने वाले महीनों में यूपी बीजेपी संगठन और चुनावी तैयारियों में तावड़े की सक्रियता काफी बढ़ने वाली है.विनोद तावड़े प्रभारी के तौर पर खुद अपने पहले दौरे पर इसके संकेत दे चुके है बाईट विनोद तावड़े यूपी भाजपा प्रभारी ग्राफ़िक्स इन--- सूत्रों के अनुसार यूपी की राजधानी को बेस बनाने के बाद विनोद तावड़े जल्द ही संगठनात्मक क्षेत्रों के करीब 15 जिलों का दौरा करेंगे. इन दौरों में जिला और विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी. लखनऊ से इन जिलों में पहुंचना आसान होगा इससे समय की बचत होगी इन बैठकों में केवल चुनावी रणनीति पर चर्चा नहीं होगी, बल्कि बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति का फीडबैक भी लिया जाएगा.दिल्ली से बार बार लखनऊ आकर ऐसा बार बार संभव नही होता। किन विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत है, कहां कार्यकर्ताओं की सक्रियता कम है और किन जगहों पर संगठनात्मक कमियां हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी. बीजेपी ने संगठनात्मक लिहाज से उत्तर प्रदेश को छह हिस्सों में बांट रखा है. ऐसे में तावड़े का फोकस केवल राजधानी लखनऊ में होने वाली बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा. उनका उद्देश्य अलग-अलग संगठनात्मक क्षेत्रों में जाकर पार्टी की जमीनी तैयारी को समझना और जरूरी सुधार करना होगा. तावड़े के जिलों के दौरे के दौरान स्थानीय नेताओं से बूथ की स्थिति का फीडबैक लिया जाएगा. इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर संगठन की सक्रियता और चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी. जहां संगठन में कमी सामने आएगी, वहां उसे दूर करने की कोशिश होगी. ग्राफ़िक्स आउट--- वीओ--इस रणनीति का मकसद साफ है कि ज्यादा से ज्यादा यूपी में देकर चुनाव से काफी पहले संगठन की कमजोर कड़ियों की पहचान करना है, ताकि मतदान के समय पार्टी को किसी स्तर पर अचानक समस्या का सामना न करना पड़े. वाक थ्रू0
0
Report
Advertisement
मंडावली में बाइक सवार बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या
New Delhi, Delhi:मंडावली में 22 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला नई दिल्ली। मंडावली इलाके में गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर कथित तौर पर करीब 17 बार चाकू से वार किए। घर के पास गली में सरेआम हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 मृतक की पहचान यस डेढ़ा के रूप में हुई है। वह मंडावली इलाके का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे की है। बताया जा रहा है कि यस अपने घर के पास गली में मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी और हमलावर युवक को पहले से जानते थे या नहीं। वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घर के पास हुई इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और घटना में शामिल आरोपितों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है。0
0
Report
कसया-पडरौना मार्ग पर तेज रफ्तार एर्टिगा ने 15 वर्षीय प्रिंस मद्धेशिया की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर\n\n- पडरौना-कसया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा\n- निर्माणाधीन इंडियन पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा\n- तेज रफ्तार अर्टिगा ने 15 वर्षीय किशोर को मारी टक्कर\n- हादसे में प्रिंस मद्धेशिया की मौके पर मौत\n- दोस्तों के साथ मेला देखने जा रहा था मृतक प्रिंस\n- टेंपो से उतरकर सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा\n- टक्कर मारकर अर्टिगा चालक मौके से फरार\n- कसया पडरौना के बहोरापुर की घटना。0
0
Report
जयपुर नगर निगम चुनाव: पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया मतदान
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।जयपुर नगर निगम चुनाव।जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने किया मतदान।गांधीनगर PHED स्थित केंद्र पर सपत्नीक किया मतदान।0
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान हत्या: खाप पंचायत में न्याय की मांग, फरार शूटरों की गिरफ्तारी तेज
Shamli, Uttar Pradesh:जनपद शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की 26 अगस्त को गोलियों से भूनकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में दो शूर्टर को शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। दो शूटर अभी भी फरार चल रहे हैं। वे शामली पुलिस को चेतावनी देते हुए धमकी भरी वीडियो वायरल कर रहे हैं। अंकित बालियान की हत्या को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों शूटर फरार हैं। अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी ने गांव में अपनी खाप की पंचायत बुलाई और कहा कि जैसा उनके बेटे के साथ हुआ है, वैसा किसी और के बेटे के साथ नहीं होगा। मामला बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा का है, जहां अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली शहर में 4 बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की थी, वह जिम से वर्कआउट कर लौट रहे थे। 15 दिन से अधिक समय बीत चुके हैं लेकिन शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पिता ने खाप के चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को फोन कर पंचायत में शामिल होने को कहा। गांव में संदेश फैल गया और 36 बिरादरी के मुखिया पंचायत में शामिल हुए। जहां पंचायत में निर्णय हुआ कि कल फिर से अंकित बालियान के घर पर पंचायत होगी, जिसे न्याय पंचायत कहा गया और पश्चिम उत्तर प्रदेश के तीन जिलों मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के खाप चौधरी मौजूद रहेंगे। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि फैसला सलाह मशवरे के बाद होगा, प्रशासन से आर्थिक मदद और नौकरी जैसे आश्वासन दिए जाएं और हरियाणा सरकार से भी इस गैंग पर अंकुश की मांग की जाएगी। यह न्याय पंचायत कल की तारीख तय करेगी; 20-25 खाप चौधरी मौजूद रहेंगे और कौन-सी कार्रवाई की जाएगी, इस पर सलाह ली जाएगी।0
0
Report
जलालपुर में चोरों का धावा: एक रात में कई दुकानों से चोरी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में चोरों का धावा, एक ही रात कई दुकानों में चोरी सीसीटीवी कैमरे तोड़कर दुकानों के ताले और दरवाजे किए क्षतिग्रस्त, दो बाइक पर सवार पांच संदिग्ध कैमरे में कैद घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर सवार करीब पांच संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है। मकरा चौराहे स्थित एसके मोबाइल शॉप में भी चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया। दुकानदार सत्यम अग्रहरि के अनुसार, बदमाशों ने दुकान के बाहर लगे दोनों सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और मुख्य ताला काटने की कोशिश की। हालांकि ताला पूरी तरह नहीं टूट पाने के कारण चोर दुकान के अंदर दाखिल नहीं हो सके। इससे दुकान में बड़ी चोरी होने से बच गई। वहीं त्रिलोचन महादेव बाजार स्थित शिवरतन गुप्ता की ज्वेलरी की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने पहले सीसीटीवी कैमरा तोड़ा और फिर मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दुकान के अंदर प्रवेश किया। दुकान संचालक के पुत्र शिवम ने बताया कि चोर कुछ नकदी और चांदी के बर्तन उठा ले गए हैं। चोरी गए सामान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में रामजीत गुप्ता उर्फ रामजोर की इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में भी चोरी हुई। दुकानदार के मुताबिक, दुकान से नकदी के अलावा कॉपर के चार बंडल तार गायब हैं। एक ही रात में कई दुकानों में चोरी की घटना सामने आने के बाद व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों का पता लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।0
0
Report
राजसमंद में निकाय चुनाव शुरू, 88 वार्डों के 260 उम्मीदवारों की किस्मत
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में निकाय चुनाव का मतदान शुरू, राजसमंद जिले के तीन निकाय में हो रहे हैं मतदान राजसमंद, देवगढ़ और भीम के कुल 88 वार्डों में 260 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। राजसमंद नगर परिषद के 45 वार्डों में 127, देवगढ़ नगरपालिका के 25 वार्डों में 71 और भीम नगरपालिका के 18 वार्डों में 62 प्रत्याशी मैदान में हैं。0
0
Report
Advertisement
