icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
227808
FRFazal RizviFollow24 Mar 2025, 06:03 pm

Sultanpur: कुएं में गिरी गाय को सुरक्षित निकाला, थाना प्रभारी की बहादुरी की चर्चा

Maniyarpur, Uttar Pradesh:

सोमवार रात बंधुआकलां में 40 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी विजय सिंह की बहादुरी और संवेदनशीलता की हर ओर चर्चा हो रही है।

रात करीब 10 बजे गाय के गिरने की सूचना मिली, लेकिन कोई भी कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। थाना प्रभारी विजय सिंह तुरंत फोर्स और फायर सर्विस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पंपिंग सेट से कुएं में पानी भरा गया, जिससे गाय ऊपर आ गई और उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। इस साहसिक कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मीना हत्याकांड: पांच दिन में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन का खुलासा

Karauli, Rajasthan:मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीना हत्याकांड पांच दिन में एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। अपहरण के बाद युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुरानी रंजिश और पैसे के लेनदेन को घटना का प्रमुख कारण बताया गया है। महवा, बालाजी मोड़ आदि जगहों पर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और साक्ष्यों के आधार पर मयंक जाटव और शैलेन्द्र उर्फ कबीर मीना को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे मोहन सिंह से 6 हजार रुपये लिए जाना और 12 हजार रुपये ब्याज सहित वापस मांगना भी बताई गई है। गोपनीय सूचना के आधार पर टोडाभीम थाना और साइबर सेल ने हालिया गिरफ्तारी और अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी रखी है। इस मामले में ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग कर रहीं थीं और पुलिस ने अशांति के बीच क्रमबद्ध कार्रवाई की है।
0
0
Report

रुद्रप्रयाग में किसानों की पहचान डिजिटल, फार्मर आईडी से योजनाओं का लाभ

Routhiya, Uttarakhand:रुद्रप्रयाग में किसानों की पहचान अब डिजिटल होने जा रही है। एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को फार्मर आईडी दी जा रही है। इसमें किसान की भूमि समेत कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज होगी। कृषि विभाग के अनुसार भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी महत्वपूर्ण आधार बनेगी। एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट ने बताया कि फार्मर आईडी किसान की एक डिजिटल पहचान होगी, जिसमें उसकी भूमि का रिकॉर्ड दर्ज रहेगा, उन्होंने बताया कि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं को भी फार्मर आईडी से जोड़ा जा सकता है। योजनाओं के लाभार्थियों के चयन में भी इसका उपयोग किया जाएगा, जिससे किसान की भूमि और पात्रता का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, फार्मर रजिस्ट्री होने से किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि विभाग की सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। भूमि और किसान से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहने के कारण बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत भी कम होगी। कृषि विभाग ने सभी किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री जल्द पूरी कराने की अपील की है। किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्र, संबंधित विभागीय कर्मचारी या निर्धारित शिविर के माध्यम से फार्मर आईडी बनवा सकते हैं。
0
0
Report

बिहार में महागठबंधन-एनडीए के बीच बयानबाजी तेज, कानून-व्यवस्था पर तैयारी जारी

Patna, Bihar:बिहार में कानून व्यवस्था एवं घटनाओं पर बयान श्रवण कुमार घटना बहुत दुखद है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए बहुत थोड़ी होगी। जो इस तरह के विकृत मानसिकता के जो लोग हैं, उनके लिए अभियान चलाकर वैसे लोगों को दंडित करने का काम, वैसे लोगों के सख्त से सख्त कार्रवाई करने का काम सरकार करेगी। और इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों को हर हालत में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सरकार के संज्ञान में बातें हैं। इस तरह के जो षड्यंत्रकारी लोग हैं, इस तरह के जो कृत्य कर रहे हैं, उनको सरकार बहुत जल्द ही चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।अब आरजेडी के नेता को जो बोलना है बोलेंगे। लेकिन घटनाएं ہوئی हैं, हम सब के लिए दुखद है। हम सब लोग मर्माहत हैं कि इस तरह के कृत्य करने वाले लोग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसकी पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इसके साथ-साथ अवेयरनेस समाज में जागरूकता चलाने की आवश्यकता है और महिलाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। उत्तर प्रदेश चुनाव एवं संगठन की रणनीति पर बयान..उत्तर प्रदेश में तो 25 अक्टूबर को राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बनारस में रखा गया है। वहां पर हम लोगों के पार्टी के भविष्य और युवा नेता निशांत कुमार जी उस सम्मेलन को संबोधित करेंगे, शिरकत करेंगे। और उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।"हम लोगों ने अभी तक 10-11 प्रमंडल में बैठक कार्यकर्ताओं का किया है। और लगातार बैठक का दौर जारी है। और यह जो कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को होगा, वह हमारा फाइनल सम्मेलन होगा। और उसके बाद छन के सारी चीजें आ जाएंगी कि किस विधानसभा में, किन सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, किस जिले में हम चुनाव लड़ेंगे। वह सारी बात छन के आएगी। और फिर राज्य पार्टी वहां पर बैठेगी, राज्य पार्टी अपना प्रस्ताव लेके राष्ट्रीय पार्टी के पास जाएगी और उसके हिसाब से आगे कार्रवाई होगी।"आकलन चल रहा है। कार्यकर्ता बैठक जैसे ही होता है और उनको जो टास्क दिया गया है कि हर बूथ तक आप जब पहुँच जाइए, और पहुँचने के बाद ही उन सीटों को हम सब चिह्नित करेंगे। जहाँ-जहाँ बूथ स्तर तक हमारे कार्यकर्ता पूरे मन से तैयार रहेंगे, उन्हीं सीटों पर हम लोग चुनाव लड़ने का मन बनाएंगे और पार्टी से उन्हीं सीटों के बारे में प्रस्ताव आएगा। तेजस्वी यादव का बयान बंगाल में चुनाव करवाया जाए.. इसको लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि.. कर्नाटक में चुनाव होते हैं तो सही हो जाता है। झारखंड में चुनाव होते हैं तो सही हो जाता है। जिन राज्यों में महागठबंधन की सरकार बनती है, वहाँ कोई जालसाजी, वहाँ कोई अनैतिकता, कोई फर्जीवाड़ा नहीं होता है।और जहाँ पर एनडीए की सरकार बनती है, वहाँ फर्जीवाड़ा होता है, वहाँ तरह-तरह का गलत काम करके सरकार बनाई जाती है—ये उनके ज़हन में यह बात है। तो दो तरह से कैसे सोचा जा सकता है? एक तरह से सोचना चाहिए। झारखंड में सरकार बने तो पूरा स्वागत कर रहे हैं। दूसरी जगह मतदाता मतदान करके सरकार बनाती है तो उसका अपमान कर रहे हैं। यानी यह मतदाताओं का अपमान है, बिहार के 11-14 करोड़ लोगों का अपमान है।
0
0
Report
Advertisement

आरा के दौलतपुर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जाम-आगजनी

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में सड़क निर्माण को ले ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क जाम कर आगजनी किया है। मामला आरा सदर प्रखंड के आरा दौलतपुर मार्ग की है जहां वर्षों से खराब सड़क के निर्माण को ले ग्रामीण नेता मंत्रियों के आगे पीछे किए मगर उनके गांव दौलतपुर का सड़क आज तक नहीं बना। इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने आरा सरैया मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पूरी तरह से सड़क जाम कर आगजनी करने लगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने बताया कि नेताओं के आगे पीछे करते हमलोग थक गए मगर हमारे गांव का सड़क आज तक नहीं बना। स्थिति ये है कि हमारे गांव में कोई चार पहिया वाहन नहीं जा पाता है। घंटों सड़क जाम कर हमंगाम कर रहे ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वहीं जाम को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने काफी मशक्कत की तब जाकर आश्वासन पर जाम छुड़ाया गया।हालांकि इस दौरान उस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा。
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में नहाते वक्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक महिला को नहाते वक्त वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की नियत से शारीरिक शोषण का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजीव पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी करते हुए जांच शुरू कर दी है. दरअसल पीड़ित महिला के अनुसार एक साल पहले महिला का नहाते वक्त आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था. इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो मोहल्ले में दिखाकर उस बदनाम करने की कोशिश करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. इसी बीच आरोपी जबरन महिला के घर में घुस गया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा. जब महिला के पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उनका गला दबाने का प्रयास किया. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद महिला की जान बची. वही आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर पति-पत्नी को जान से मारने और उनके बच्चे का अपहरण करने की धमकी देने का भी आरोप है. जिसके बाद पीड़ित महिला ने सिकंदरपुर थाना में इस बात की लिखित शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव पटेल को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बस में आग: मंत्रालय कर्मचारियों ने विरोध, नवीन बसों के लिए टेंडर का आश्वासन

Raipur, Chhattisgarh:बुधवार शाम मंत्रालय स्टाफ बस में आग लगने की घटना के बाद कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने आज मंत्रालय पहुंचते ही गेट नंबर 4 पर घटना का विरोध कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मंत्रालय के बाहर बैठकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि जिस बस में यह घटना हुई वह पूरी तरीके से कंडम हो चुकी थी और अन्य बसें भी इसी तरीके की स्थिति में है। कर्मचारी काफी देर तक प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव पुलक भट्टाचार्य उनसे बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि सभी बसों की जांच की जाएगी और बस में आग लगने की घटना की भी जांच कराई जाएगी। वहीं फिलहाल आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। कर्मचारी और अधिकारियों के बीच बैठक होगी। बैठक में अगर निष्कर्ष नहीं निकलता है तो कर्मचारी फिर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्श कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि जल्द कर्मचारियों के लिए नई बसें चलाई जाएं। लापरवाही के कारण यह पूरी घटना हुई है। इधर सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि सभी बसों की फिटनेस है, हालाँकि वे पुरानी हो गई है, नई बसों के लिए जल्द टेंडर किया जाएगा। इसके साथ ही RT0 से बात कर जल्द ही बसों की जांच के लिए एक कैंप भी लगाया जाएगा…
0
0
Report

कोडरमा के बंगाखालर में बारिश से हालत, नदी पार कर बच्चों के लिए स्कूल जाना मुश्किल

Koderma, Jharkhand:कल से कोडरमा में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, वही नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में कोडरमा के डोमचांच प्रखंड के बंगाखालर पंचायत में यह बारिश ग्रामीणों के लिए परेशानी और जोखिम का सबब बन गया है। बंगाखलार पंचायत के तकरीबन आधा दर्जन गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए न तो पक्की सड़क बनी है और न ही नदी पर पुल। ऐसे में बारिश के दिनों में ग्रामीणों को उफनती नदी पार कर आवागमन करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और शिक्षकों को होती है। हर दिन स्कूली बच्चे माथे पर किताब कॉपी और हाथ में चप्पल जूता लेकर इस नदी को पार करते हैं और स्कूल तक पहुंचते हैं। कभी-कभी नदी में पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में बच्चों और ग्रामीणों को घंटो बहाव कम होने का इंतजार भी करना पड़ता है। नदी के एक तरफ डोमचांच प्रखंड और कोडरमा जिला मुख्यालय है, तो दूसरी तरफ बंगाखलार पंचायत के भूलाटोला, मौलवीबागी और बाराटोला जैसे गांव भी है, जहां हजारों की आबादी निवास करती है। कल से हो रही लगातार बारिश के बाद नदी में पानी का बहाव तेज गया है और बच्चे घुटने से ऊपर पानी में अपने किताब कॉपी और जूते चप्पल को बचाते हुए स्कूल जा रहे हैं। बच्चों ने इस नदी पर पुल बनाने की प्रशासन से मांग की है। वही इन गांव में रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि स्कूली बच्चों के अलावे अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना भी एक बड़ी मुसीबत है। कई बार इस नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर नेता और अधिकारियों से फरियाद भी लगाई गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है और नदी पार कर इन गांवों के लोगों का आना-जाना उनकी नियति बन गई है। इधर मीडिया कर्मियों से इस मामले की जानकारी मिलने के बाद डोमचांच प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडे ने कहा कि वह जल्द ही इस समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को पत्राचार करेंगे。
0
0
Report

समस्तीपुर के वायरल वीडियो: चार हिरासत, सड़क पर छेड़खानी का मामला

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुए 4 लोगों को देर रात तीन बजे हिरासत में लिया है। समस्तीपुर में जमुई जैसी वारदात का वायरल वीडियो। बीच सड़क लड़की से छेड़खानी और बदसलूकी, 58 सेकंड के वीडियो ने मचाया हड़कंप, कर्पूरी ग्राम थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर शुरू की जांच। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर कुछ युवक एक लड़की को घेरते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और छेड़खानी करते दिखाई दे रहे हैं। दिनदहाड़े सड़क पर बने इस वीडियो ने महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में देर रात हिस्ट्रीशीटर पर तलवारों से हमला, हालत गंभीर

Kota, Rajasthan:कोटा में देर रात सनसनी: लालबुर्ज के पास हिस्ट्रीशीटर पर तलवारों से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर ​जागरण से परिवार के साथ लौट रहे राहुल सिंधी पर पुरानी रंजिश में हमला; तुषार सोलंकी गैंग पर शक, कैथूनीपोल थाना पुलिस तलाश में जुटी ​कोटा। शहर के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र स्थित लालबुर्ज के पास देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बदमाशों ने धारदार तलवारों से ताबड़तोड़ वार कर राहुल सिंधी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। ​मिली जानकारी के अनुसार, राहुल सिंधी देर रात एक धार्मिक कार्यक्रम (जागरण) से अपने परिवार के साथ टिप्पण चौकी स्थित घर लौट रहा था। जैसे ही वे लालबुर्ज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे बदमाश तुषार सोलंकी और उसके अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया और तलवारों से अचानक हमला बोल दिया। हमले के दौरान राहुल के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ​शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच में हमले का कारण पुरानी आपसी रंजिश बताया जा रहा है। कैथूनीपोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी करा दी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। बाइट पीड़ित
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top